• This is slide 1 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 2 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 3 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 4 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 5 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.

डीजल जनरेटर सेट (DG) में रखने वाली सावधानिया

Diesel generator Set

डीजल जनरेटर सेट क्या होता है ?

डीजल जनरेटर सेट एक विशेष प्रकार का विधुत ऊर्जा उत्पन्न करने वाला यन्त्र होता है जिसका उपयोग विधुत ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए किया जाता है । यह डीजल इंजन तथा विधुत जनरेटर का एक सेट होता है । डीजल इंजन मैकेनिकल ऊर्जा उत्पन करता है जिससे जनरेटर को घुमाया जाता है और जनरेटर द्वारा विधुत ऊर्जा उत्पन्न होती है । यह कंस्ट्रक्शन साइट , शादी , त्यौहार इत्यादि स्थानों पर अस्थयी रूप से विधुत ऊर्जा सप्लाई के लिए उपयोग किया जाता है । इसे चलता फिरत पावर ग्रिड भी ककहते है ।

डीजल जनरेटर सेट (DG) के रख रखाव से सम्बंधित सावधानिया  

डीजल जनरेटर सेट  के संचालन तथा रखाव के वक्त उपभोगता को कुछ सावधानिया बरतनी चाहिए  जिससे कोई दुर्घटना  न घटे तथा विधुत ऊर्जा का उत्पादन निरंतर रूप से होता रहे । डीजल जनरेटर सेट के रख रखाव में निम्न  सावधानिया बरतनी  चाहिए है 

  •  किसी  विशेष डीजी के लिए डीजी निर्माता कंपनी द्वारा पहले से निर्धारित सभी मापदंडो सावधानीपूर्वक अध्ययन करे  
  • डीजी को  हवादार , समतल सतह तथा आग के  पहुंच से दूर वाले स्थान पर इंसटाल करना चाहिए 
  • डीजल इंजन में होने वाली खराबी से बचने के लिए हमेशा उच्च किस्म के डीजल का प्रयोग करे 
  • जनरेटर को बढ़िया तरीके से काम करने की स्थिति में रखने के लिए निर्माता द्वारा निर्धारित मेंटेनेंस को बनाये रखे 
  • जनरेटर के कूलिंग सिस्टम को नियमित रूप से चेक करते रहे ताकि जनरेटर ओवर हीट न हो ।
  • जनरेटर से निकलने वाली धुँआ को खुले क्षेत्र में निष्कासित करे 
  • जनरेटर के पास रखने वाले अग्निशामक यन्त्र को नियमित रूप से चेक करते रहे 
  • यदि जनरेटर रेजिडेंशियल एरिया में इंसटाल है तो नॉइज़ पोलुशन को रोकने के लिए नॉइज़ प्रूफ सिस्टम का उपयोग करे 
  • जनरेटर से जुड़े संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को सुरक्षित करने के लिए वोल्टेज रेगुलेटर का उपयोग करे जिसे स्टेबल पावर उत्पन्न हो सके 
  • इलेक्ट्रिक शॉक से बचने के लिए प्रॉपर रूप से अर्थिंग करे 
  • डीजी के क्षमता से अधिक लोड पर डीजी का उपयोग  न करे 
  • वर्षा , धूल , वर्फ आदि से सुरक्षित रखे ।
  • यदि जनरेटर सेट बंद स्थान पर इंसटाल किया गया तब वहाँ पर कार्बन मोनो ऑक्साइड डिटेक्टर का उपयोग करे ।