• This is slide 1 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 2 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 3 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 4 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 5 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.

पावर सिस्टम स्थिरता : परिभाषा ,प्रकार तथा कारण - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

power system stability in hindi

Power system stability क्या है ?

पावर प्लांट में एक से अधिक सिंक्रोनस विधुत जनरेटर संचालित होते है और उन सभी के द्वारा उत्पन्न विधुत ऊर्जा को एक बस बार (Busbar) पर एकत्रित कर जरुरत के हिसाब से आगे की तरफ भेजा जाता है। जिस ग्रिड से विधुत ऊर्जा को भेजा जाता है उसे Sending End तथा जिस स्थान पर भेजा जाता है उसे Receving End कहते है। सेंडिंग एन्ड तथा रिसीविंग एन्ड आपस में विधुत चालक द्वारा जुड़े हुए होते जिन्हे विधुत ट्रांसमिशन लाइन कहते है। विधुत ऊर्जा का प्रवाह सेंडिंग एन्ड से रिसीविंग एन्ड की तरफ होता रहता है। सेंडिंग एन्ड ,रिसीविंग एन्ड तथा विधुत ट्रांसमिशन लाइन को आपस में पावर सिस्टम कहते है। 
किसी कारणवश जब रिसीविंग एन्ड पर वोल्टेज ड्राप या कोई अतिरिक्त लोड जुड़ जाता है तब सेंडिंग एन्ड के तरफ से विधुत ऊर्जा का परवाह अचानक बढ़ जाता है जिससे सिंक्रोनस जनरेटर पर लोड बढ़ जाता है और यह तेजी से चलने लगता है। या इसके विपरीत ग्रिड से जुड़े हुए किसी जनरेटर में में कोई खराबी आ जाती है और वह काम करना बंद कर देता है तब अन्य दूसरे जनरेटर को अपने नॉर्मल क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ता है। पावर सिस्टम में अचानक उत्पन्न हुए ऐसी अवस्था पावर सिस्टरम इंस्ताबिलिटी कहलाती है। 
यदि यह अवस्था लम्बे समय तक बनी रहती है तब पावर सिस्टम काम करना बंद कर सकता है या कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। पावर सिस्टम को Unstable होने के लिए अन्य दूसरे कारण भी होते है जिनके बारे में आगे देखेंगे। पावर सिस्टम को ऐसी अवस्था से बचाने के लिए इसे इस प्रकार से डिज़ाइन किया जाता है की जब यह unstable हो तब कुछ समय बाद अपने आप को स्टेबल कर ले। पावर पावर सिस्टम की ऐसी अवस्था Power system stability कहलाती है। Power system stability को निम्न तरीके से परिभाषित किया जाता है :
पावर सिस्टम की ऐसी योग्यता जिसमे वह किसी बाहरी कारण की वजह से अपनी स्टेबिलिटी खोने के बाद स्वतः  दुबारा उसे प्राप्त कर नार्मल रूप से विधुत ऊर्जा का प्रवाह करता रहे उसे Power system stability कहते है। 

 पावर सिस्टम Unstable होने के कारण क्या होते है?

पावर सिस्टम की स्टेब्लिटी को बनाये रखना पावर इंजीनियरिंग में कार्य करने वाले इंजीनियर के लिए बहुत बड़ा चुनौती है। पावर सिस्टम में Unstability बहुत सारी कारणों से आती है जिनमे से कुछ निम्न है :
  • लाइव बस से अचानक किसी लोड को जोड़ देना 
  • लाइव बस से अचानक किसी लोड को निकाल देना 
  • अचानक सिंक्रोनस जनरेटर में खराबी आ जाना 
  • दो या दो से अधिक फेज लाइन का आपस में जुड़ जाना 
  • किसी फेज का धरती से जुड़ जाना 

Power system stability कितने प्रकार की होती है ?

पावर सिस्टम स्टेबिलिटी दो  प्रकार की होती है जो निम्न है :
  • स्टेडी स्टेट स्टेबिलिटी 
  • ट्रांजिएंट स्टेबिलिटी 

स्टेडी स्टेट स्टेबिलिटी क्या होती है ?

पावर सिस्टम  के ऊर्जा प्रवाह में थोड़े से परिवर्तन करने के कारण जो Unstability आती है जिसे पावर सिस्टम स्वतः खुद को स्टेबल कर लेता है तब इस प्रकार के स्टेबिलिटी को स्टेडी स्टेट स्टेबिलिटी कहते है। जैसे किसी लाइव बस से 100 वाट बल्ब को जलाने के लिए कनेक्शन ले लेना। इसे पुनः दो वर्गों में वर्गीकृत किया गया है जो निम्न है :
  • डायनामिक स्टेबिलिटी 
  • स्टैटिक स्टेबिलिटी 

डायनामिक स्टेबिलिटी 

किसी बाहरी छोटी कारण की वजह से पावर सिस्टम में होने वाली Unstability जो 5 से 10 सेकंड के अंदर स्वतः समाप्त हो जाती है डायनामिक स्टेबिलिटी कहलाती है। यह मुख्य रूप से लोड में ऊर्जा परवाह या जनरेटर के तरफ से ऊर्जा प्रवाह में परिवर्तन की वजह से होता है। 

स्टैटिक स्टेबिलिटी 

पावर सिस्टम की ऐसी अवस्था जिसमे वह बिना किसी बाहरी नियंत्रक डिवाइस के ही स्वतः स्टेबिलिटी को प्राप्त कर लेता है तब इस प्रकार के स्टेबिलिटी को स्टैटिक स्टेबिलिटी कहते है। 

ट्रांजिएंट स्टेबिलिटी क्या होती है ?

पावर सिस्टम की ऐसी क्षमता जिसमे वह किसी बहुत बड़े बाहरी कारण के वजह से  Unstable होने बाद स्वतः खुद को स्टेबल कर सामान्य रूप से विधुत ऊर्जा प्रवाह को बनाये रखता है तब इस प्रकार के स्टेबिलिटी को ट्रांजिएंट स्टेबिलिटी कहते है। किसी पावर सिस्टम में ट्रांसिएंट स्टेबिलिटी लोड को लाइव बस से अचानक हटाने या जोड़ने की वजह से होती है। 

यह भी पढ़े 

RMC in Hindi : परिभाषा ,फुलफॉर्म लाभ तथा हानि - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

RMC full form क्या है ?

यह सिविल इंजीनियरिंग में उपयोग किया जाने वाला एक शब्द है जिसका फुल फॉर्म Ready Mixed Concrete होता है। हिंदी में इसका अर्थ पहले से तैयार किया हुआ कंक्रीट है। इंडिया में जिस स्थान पर सिविल का कार्य होता है उस स्थान पर कंक्रीट को तैयार किया जाता है लेकिन जो विकसित देश है वहाँ पर पहले से तैयार कंक्रीट को गाड़ी में भर कर कार्य स्थल पर पहुंचाया जाता है। 

Full Form of RMC = Ready Mixed Concrete 

वर्तमान समय में इंडिया में बहुत सी कंपनीयो  ने RMC प्लांट लगा रखा है जो कार्यस्थल पर जरुरत के हिसाब से पहले से तैयार  मिक्स्ड कंक्रीट की सप्लाई करती है। इसके निर्माण के लिए आवश्यक सभी अवयव (रेत ,सीमेंट ,पानी ,पत्थर आदि) को प्लांट में रखा जाता है। इसका निर्माण एक अनुभवी इंजीनियर के देख रेख में किया जाता है। आवश्यक सभी अवयव को एक निश्चित अनुपात में मिलाकर कंक्रीट को तैयार किया जाता है और उसके बाद गाड़ियों या ट्रको में भरकर इसे कार्यस्थल पर भेजा जाता है। ये गाड़िया मिक्सर ट्रक कहलाती है क्योकि ये कार्यस्थल तक मिक्स्ड कंक्रीट को घुमाते हुए लती है। 

RMC का मूल्य भुगतान कैसे किया जाता है ?

RMC तैयार करने वाली कंपनी अपने  ग्राहक से प्रति क्यूबिक फ़ीट के हिसाब से (CubicFeet) के हिसाब से भुगतान करती है। इसका मूल्य अलग अलग स्थान पर अलग होती है। 

RMC का लाभ तथा हानि 

RMC उपयोग के निम्न लाभ एवं हानि है :

लाभ 

  • RMC में निश्चित अनुपात में विभिन्न अवयवों को मिश्रित कर उच्च गुणवत्ता वाले कंक्रीट तैयार किया जाता है। 
  • निर्माण स्थल पर अवयवों को स्टोर करने की जरुरत नहीं पड़ती है। 
  • RMC में मिक्स्ड कंक्रीट को तैयार करने के लिए श्रमिकों की जरुरत नहीं पड़ती है। 
  • निर्माण स्थल पर वायु और ध्वनि प्रदूषण कम होता है।
  • साइट पर बेसिक सामग्री(पानी ,सीमेंट ,रेत ) की बर्बादी नहीं होती है।
  • कार्यस्थल पर समय की बचत होती है जिससे बांध सड़क , पुल तथा सुरंगआदि जैसी प्रमुख परियोजनाओं को पूरा करने में कोई देरी नहीं होती है ।

हानि 

  • RMC प्लांट के निर्माण में प्रारंभिक खर्च बहुत ही ज्यादा होती है। 
  • छोटे स्तर के प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त नहीं है। 
  • मिक्स्ड कंक्रीट को कार्यस्थल पर पहुंचने के लिए परिवहन तंत्र की व्यवस्था करनी पड़ती है। 
  • मिश्रित कंक्रीट को बर्बाद  होने से बचाने के लिए अतिरिक्त श्रमिक की व्यवस्था करनी पड़ती है। 
  • मिश्रित कंक्रीट को 120 मिनट के अंदर उपयोग करना होता है। 

यह भी पढ़े 

टिम्बर : परिभाषा ,प्रकार ,गुण ,उपयोग के लाभ एवं हानि - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

टिम्बर किसे कहते है?

लकड़ी का वह प्रकार जिसका उपयोग घर या मकान के निर्माण में किया जाता है उसे Timber कहते है। इसे  हिंदी में इमारती लकड़ी कहते है। कनाडा और अमेरिका में इसे लंबर (Lumber) कहते है। मकान निर्माण में लकड़ी का उपयोग मुख्य भार को वहन करने के लिए किया जाता है। पुराने समय में लोग घर निर्माण में लकड़ी का ही उपयोग करते थे। आधुनिक समय में भवन निर्माण के लिए विशेष डायमेंशन वाले लकड़ी का उपयोग स्ट्रक्चर निर्माण के वक्त किया जाता है। इसलिए एक सिविल इंजीनियर को टिम्बर की जानकारी रखना जरुरी हो जाता है। 
timber

टिम्बर का प्रकार (Types of Timber)

टिम्बर को मुख्य रूप से दो वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है जो निम्न है :
  • नरम लकड़ी (सॉफ्टवुड )
  • कठोर लकड़ी (हार्डवुड )

नर्म लकड़ी (Softwood )

वैसी लकड़ी जो ज्यादा कठोर नहीं होती है ,जिसका घनत्व बहुत ही कम होता है तथा आसानी से आग में जलने लगती है उसे नर्म लकड़ी की श्रेणी में रखा जाता है। इस प्रकार की लकड़ी वैसे पौधों से प्राप्त की जाती है जिनमे बीज उसके फूल में लगाने की बजाए टहनियों पर लगते है। सॉफ्ट होने की वजह से ये पौधे आसानी से कट जाते है। इन पौधों की वृद्धि बड़ी तेजी से होती है। कुछ सॉफ्टवुड निम्न है :

पाइन वुड (Pine Wood)

एक विशेष प्रकार की लकड़ी है जिसका उपयोग खिड़की ,दरवाजा अतः अन्य दूसरे लकड़ी के सामान बनाने में उपयोग किया जाता है। पाइन ट्री मुख्य रूप से उतरी अमेरिका में पाया जाता है। 

सीडर वुड (Cedar Wood)

यह लकड़ी अपने सुगंध के लिए जाना जाता है। इससे एक विशेष प्रकार का सुगंध निकलता है जिससे छोटे कीड़े मकोड़े इसके नजदीक नहीं आते है। यह वजन में बहुत ही हल्का होता है। यह मौसम में परिवर्तन के प्रति बहुत ही बढ़िया प्रतिरोधक क्षमता दिखता है। इसका उपयोग सजाने वाले सामान के लिए किया जाता है। 

फार ट्री (fir Tree)

यह विशेष प्रकार की लकड़ी है जिसका उपयोग जलावन तथा भवन निर्माण में किया जाता है। 

स्प्रूस वुड (Spruce Wood)

यह  लकड़ी हलकी  होती है। इसका उपयोग सीढ़ी ,क्रैट ,जहाज आदि के निर्माण में किया जाता है। यह हल्का होने के साथ साथ मजबूत भी होती है। 

रेडवुड (Red Wood)

यह रेडवुड पौधे से प्राप्त होती है। ये पौधे 300 फ़ीट लम्बे होते है। यह प्रीमियम लकड़ी है और इसका उपयोग महंगे लकड़ी के सामान बनाने के लिए किया जाता है। इस लकड़ी में विशेष प्रकार का रसायन पाया जाता है जिससे इसकी मौसम परिवर्तन के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बहुत ही ज्यादा होती है। इसमें कीड़े भी नहीं लगते है। 

हार्ड वुड (Hard Wood)

यह लकड़ी सोफ़्टवुड के तुलना में बहुत ही ज्यादा डेन्स होती है। उच्च घनत्व होने की वजह से यह बहुत ही मजबूत होती है। ये लकडिया एंजियोस्पर्म पौधों से प्राप्त की जाती है। ज्यादा मजबूती के कारन इनका उपयोग मकान निर्माण में किया जाता है। कंस्ट्रक्शन में उपयोग किये जाने वाले कुछ हार्डवुड निम्न है :
  • ओक वुड 
  • मेपल वुड 
  • चेरी वुड 
  • महोगनी वुड 
  • वालनट वुड 
  • बांस 

उच्च किस्म के टिम्बर की विशेषता क्या है ?

उच्च किस्म के टिम्बर जिसका उपयोग सिविल कार्य में किया जाता है ,उसके पास निम्न भौतिक तथा यांत्रिक (मैकेनिकल) गुण होने चाहिए  :
  • रंग लकड़ी के रंग से उसके मजबूती का पता चलता है। यदि लकड़ी गाड़े रंग की है तब वह सिविल कार्य के लिए उपयुक्त है। 
  • कठोरता - यदि लकड़ी कठोर है तब वह सिकिल कार्य के लिए उपयुक्त है। 
  • नमी की मात्रा - लकड़ी में नमी की मात्रा कम होनी चाहिए। 
  • सिकुड़न और सूजन - समय के साथ टिम्बर में फैलने या सुकड़ने का गुण नहीं होना चाहिए। 
  • मजबूत  - लकड़ी या टिम्बर को मजबूत होना चाहिए जिससे वह भार को सहन कर सके। 
  • घनत्व - टिम्बर के घनत्व से उसकी मजबूती का पता चलता है। उच्च घनत्व वाली लकड़ी पतला तथा मजबूत होता है। 
  • दृढ़ता - टिम्बर में दृढ़ता होनी चाहिए जिससे वह अचानक होने वाले जर्क को सह सके। 

टिम्बर का उपयोग क्या है ?

टिम्बर का उपयोग विभिन्न प्रकार के सेक्टर में किया जाता है जिनमे से कुछ निम्न है :
  • घर बनाने में 
  • सिविल कार्य में स्ट्रक्चर सपोर्ट के लिए 
  • म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बनाने में 
  • खिलौना बनाने में 
  • जलावन के लिए 
  • फर्नीचर में 

यह भी पढ़े 



Best Immersion Heater Under Rs.1000 - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 Immersion Rod Water Heater क्या होता है? 

यह विधुतीय मशीन है जिसका उपयोग बिजली द्वारा पानी गर्म करने के लिए किया जाता है। ज्यादातर लोग सर्दियों में पानी गर्म करने के लिए इसका उपयोग करते है। इसका उपयोग बिलकुल आसान होता है। कोई भी व्यक्ति इसका उपयोग कर सकता है। इससे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। इस पोस्ट में आपको को सस्ता तथा किफायती वाटर हीटर की जानकारी मिलेगी इसलिए इस ब्लॉग पोस्ट को अंत तक पढ़े।

 1. Bajaj Immersion Rod Water Heater

bajaj water heater
मूल्य Rs.599 
यह भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी बाजाज  द्वारा बनाया गया सबसे बढ़िया और सस्ता वाटर हीटर है। इस वाटर हीटर का उपयोग इंडिया में सबसे ज्यादा किया जाता है। इसकी कुल दक्षता 1.5 किलोवाट है। अर्थात यह 1500 वाट शक्ति का वाटर हीटर है। यह पुरे एक बाल्टी पानी को गर्म करने में कुल 280 सेकंड का समय लेगा और 0.125 यूनिट बिजली खर्च करेगा। यदि आपके घर  लगे बिजली का मूल्य 10 रूपये प्रति यूनिट है तब आपको एक बाल्टी पानी गर्म करने के लिए मात्र 10 x 0.125 = 1.25 रूपये खर्च करने होंगे।

इसकी विशेषता 

  1. इसे बनाने के लिए ताम्बा का उपयोग किया गया है जिससे यह कम मात्रा में बिजली खपत करता है। 
  2. यह 220 से 250 वोल्ट पर आसानी से कार्य करता है। 
  3. यह 40 cm लम्बा है। 
  4. इसमें जंग लगने की सम्भावना बहुत कम है। 
  5. इसकी वारंटी एक वर्ष की है। 
इस वाटर हीटर को ऑनलाइन अमेज़न से खरीदने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे। 

2. Balaji Stainless Steel Immersion Rod Water Heater

मूल्य Rs.499 
यह बालाजी कंपनी द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे सस्ता और बढ़िया वाटर हीटर है। इसकी भी दक्षता 1.5 किलोवाट अर्थात 1500 वाट है। यह भी एक बाल्टी पानी को गर्म करने के के लिए लगभग पांच मिनट का समय लेता है और बराबर मात्रा में विधुत ऊर्जा खर्च करता है। इसकी भी विशेषता ऊपर बताये गए हीटर की जैसी है। 

बालाजी वाटर हीटर की विशेषता  

  1. इसमें कॉपर वायर का उपयोग किया गया है जिससे यह कम मात्रा में बिजली खपत करता है। 
  2. यह 220 से 250 वोल्ट पर आसानी से कार्य करता है। 
  3. यह 35 cm लम्बा है। 
  4. इसकी क्षमता 1500 वाट है। 
  5. इसकी वारंटी एक वर्ष की है। 
इसे ऑनलाइन अमेज़न से अभी आर्डर करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे 

द्रव्यमान तथा आवेश में अंतर क्या होता है - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

द्रव्यमान तथा आवेश (Mass and Charge)

आवेश और द्रव्यमान दोनों ही पदार्थ के आतंरिक प्रकृतिप्रदत्त गुण  हैं। इन दोनों (आवेश तथा द्रव्यमान) के बीच मुख्य अंतर यह है कि आवेश को दो वर्गों में वर्गीकृत किया जा सकता है जबकि द्रव्यमान का वर्गीकरण  संभव नहीं  है। आवेश मुख्यतः धनात्मक और ऋणात्मक दो प्रकार के होते हैं लेकिन द्रव्यमान कभी भी ऋणात्मक नहीं हो सकता, यह सदैव धनात्मक होता है। किसी वस्तु में  विधुतीय गुण आवेश के वजह से होते है जबकि कोई वस्तु पृथ्वी के तरफ द्रव्यमान के कारण आकर्षित होता है। 

द्रव्यमान तथा आवेश कैसे अलग है ?

आवेश की परिभाषा तथा गुण 

आवेश को पदार्थ के गुण के रूप में परिभाषित किया जाता है। इसे q द्वारा निरूपित किया जाता है और  यह दो प्रकार का  होता है  जो निम्न है :
  •  ऋणात्मक  आवेश 
  •  धनात्मक आवेश 
 हम जानते हैं कि  पदार्थ का निर्माण तत्व से होता है और परमाणु  तत्व का सबसे छोटा मूल कण होता है।  परमाणु के अंदर मूल आवेशयुक्त कण मौजूद होते है जिन्हे इलेक्ट्रान तथा प्रोटोन कहते है। इलेक्ट्रान ऋणावेशित तथा प्रोटोन धनावेशित कण होता है और प्रत्येक वस्तु में इलेक्ट्रान तथा प्रोटोन की संख्या बराबर होती है। जब परमाणु के अंदर  किसी बाहरी कारण की वजह से जब इलेक्ट्रान तथा प्रोटोन की संख्या असंतुलित हो जाती है तब वह वस्तु आवेशित हो जाती है। 

आवेश की विशेषता 

  • आवेश दो प्रकार के होते है। 
  • आवेश अपने चारो तरफ विधुत क्षेत्र उत्पन्न करते है। 
  • आवेश को कूलम्ब में मापा जाता है। 
  • आवेश संरक्षित रहते है। 
  • आवेश क़्वाटंकृत होते है। 
  • आवेश किसी दूसरे भौतिक राशि पर निर्भर नहीं करता है। 

द्रव्यमान की परिभाषा तथा गुण 

द्रव्यमान को पदार्थ का मूलभूत गुण माना जाता है। किसी वस्तु का द्रव्यमान उसके अंदर मौजूद परमाणुओं की मात्रा या घनत्व का माप होता है। द्रव्यमान किसी भी दूसरे भौतिक कारक पर निर्भर नहीं करता है। इसके किसी दूसरे पिंड का गुरुत्वीय क्षेत्र प्रभावित नहीं कर सकता है। आम तौर पर, द्रव्यमान को पदार्थ की अपरिवर्तनीय संपत्ति के रूप में माना जाता है लेकिन गति में वृद्धि के साथ गतिमान पिंड का द्रव्यमान भी बढ़ता है। 

द्रव्यमान की विशेषता 

  • इसे अन्य वर्गों में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता है। 
  • इसका SI मात्रक किलोग्राम होता है। 
  • यह अपने चारो तरफ गुरुत्वीय क्षेत्र उत्पन्न करता है। 
  • यह लगभव अपरिवर्तनशील होता है। 
  • दो द्रव्यमान के बीच हमेशा गुरुत्वीय आकर्षण का बल कार्य करता है। 

यह भी पढ़े