• This is slide 1 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 2 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 3 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 4 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 5 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.

Power in hindi : परिभाषा ,प्रकार तथा फार्मूला - हिंदी इलेक्ट्रिक डायरी

 विधुत शक्ति क्या होता है?

वैसे फिजिक्स में कार्य करने की दर को शक्ति है। किसी विधुत सर्किट में कार्य करने की दर को विधुत शक्ति कहा जाता है। दुसरे भाषा में बोले तो विधुत परिपथ में प्रवाहित विधुत उर्जा के दर को विधुत शक्ति कहा जाता है। विधुत उर्जा का मुख्य श्रोत विधुत जनरेटर या बैटरी होता है। विधुत उर्जा की एन्ट्रापी बहुत कम होता है इसलिए इसे आसानी से एक स्थान से दुसरे स्थान पर भेजा जा सकता है। इसके अतिरिक्त इसे उर्जा के दुसरे रूप में आसानी से बदला जा सकता है। 

विधुत शक्ति कितने प्रकार की होती है?

विधुत उर्जा को उत्पादित करने वाली उर्जा श्रोत के आधार पर दो प्रकार से वर्गीकृत किया जा सकता है :-
  • दिष्ट विधुत शक्ति (DC Power)
  • प्रत्यावर्ती विधुत शक्ति (AC Power)
विधुत शक्ति को व्यासायिक रूप में यूनिट में बेचा जाता है। जो की उर्जा का एक बड़ा मात्रक है। किसी मशीन द्वारा खपत विधुत उर्जा की मात्रा को उस मशीन के शक्ति (किलोवाट) तथा संचालित समय को आपस में गुणा कर ज्ञात किया जाता है। मशीन द्वारा खपत विधुत शक्ति को मापने के लिए वाटमीटर का उपयोग किया जाता है। 

विधुत शक्ति को ज्ञात करने का सूत्र क्या होता है?

किसी विधुत लोड या परिपथ के विधुत शक्ति को उसमे प्रवाहित होने वाली विधुत धारा (I)तथा वोल्टेज (V)को आपस में समय (t) के साथ गुणा कर पुनः समय (t) भाग देकर ज्ञात किया जाता है। जैसे की निचे दिखाया गया है। 
प्रवाहित विधुत धारा = I 
आरोपित वोल्टेज = V 
संचालित समय = t 
विधुत शक्ति = P 

P = \frac{VIt}{t}=VI

P = VI

उदहारण : 

यदि किसी  विधुत परिपथ में 5 A की विधुत धारा प्रवाहित हो रही है। यदि विधुत परिपथ के दोनों सिरों के बीच 50 V की वोल्टाता आरोपित किया गया है तब विधुत परिपथ की विधुत शक्ति ज्ञात करे। 

ऊपर दिए गए सूत्रानुसार 

P = VI=50V \times 5 A = 250 VA = 250 W

P = 250 W

अर्थात विधुत परिपथ की विधुत शक्ति = 250 W होगी। 

विधुत शक्ति का मात्रक क्या होता है?

यदि हम विधुत शक्ति के मात्रक को ज्ञात करने की बात करे तो इसे हम इसके परिभाषा से उत्पन्न कर सकते है। जैसे विधुत शक्ति , विधुत उर्जा तथा समय का अनुपात है। इसलिए इसका मात्रक भी विधुत उर्जा के मात्रक जूल (J ) तथा समय के मात्रक सेकंड (s) का अनुपात होगा। जैसे 
शक्ति का मात्रक = (विधुत उर्जा का मात्रक)/(समय का मात्रक)
शक्ति का मात्रक = (जूल)/(सेकंड)
शक्ति का मात्रक = J/s
J/s को वाट कहा जाता है जिसे अंग्रेजी के W द्वारा लिखा जाता है। अर्थात विधुत शक्ति का SI मात्रक वाट होता है। वाट विधुत शक्ति एक छोटा मात्रक होता है। इसलिए विधुत मशीन के शक्ति को किलोवाट(KW),मेगावाट (MW) या गीगावाट (GW) में दिखाया जाता है। 
एक किलोवाट (1KW) = 1000 W 
एक मेगावाट (1MW) = 1000000 W 
एक गीगा वाट (1GW) = 1000000000 W 

दिष्ट शक्ति (DC Power) क्या होता है?

किसी डीसी परिपथ में प्रवाहित विधुत शक्ति को डीसी विधुत शक्ति कहते है। डीसी परिपथ में प्रवाहित विधुत धारा तथा आरोपित वोल्टेज को आपस में गुणा (Multiply) कर ज्ञात किया जाता है। जैसे की निचे दिखाया गया है 
P = V \times I
आरोपित वोल्टेज = V 
प्रवाहित विधुत धारा =  I 

प्रत्यावर्ती विधुत शक्ति (AC Power) क्या होता है?

AC परिपथ में प्रवाहित विधुत शक्ति को AC विधुत शक्ति कहते है। AC पॉवर को तीन प्रकार से वर्गीकृत किया जाता है :-
(1) एक्टिव पॉवर (Active Power)
(2) रीएक्टिव पॉवर (Reactive Power)
(3) अप्परेंट पॉवर (Apparent Power)

अप्परेंट पॉवर (Apparent Power) क्या होता है?

यह AC विधुत परिपथ से संबंधित विधुत धारा के RMS वैल्यू तथा RMS वोल्टेज के गुणनफल (product) के बराबर होता है। इसे S द्वारा सूचित किया जाता है। इसका SI मात्रक वोल्ट -एम्पियर (Volt-Amp) होता है। इसे निम्न सूत्र द्वारा ज्ञात किया जाता है। 
S =V_{RMS}I_{RMS}

एक्टिव पॉवर (Active Power) क्या होता है?

यह AC विधुत परिपथ से संबंधित विधुत धारा (I) , वोल्टेज तथा पॉवर फैक्टर (Cos𝜙)के गुणनफल (product) के बराबर होता है। इसे P द्वारा सूचित किया जाता है। इसका SI मात्रक W होता है। इसे निम्न सूत्र द्वारा ज्ञात किया जाता है। 
P = VICos\phi

रीएक्टिव पॉवर (Reactive Power) क्या होता है?

यह AC विधुत परिपथ से संबंधित विधुत धारा (I) , वोल्टेज तथा  (Sin𝜙)के गुणनफल (product) के बराबर होता है। इसे Q द्वारा सूचित किया जाता है। इसका SI मात्रक VAR होता है। इसे निम्न सूत्र द्वारा ज्ञात किया जाता है। 
P = VISin\phi
एक्टिव ,रिएक्टिव तथा अप्परेंट पॉवर में निम्न संबंध होता है :-
{S} = P+jQ
S^{2} = P^{2}+Q^{2}

यह भी पढ़े 

डीसी मशीन (मोटर तथा जनरेटर) में होने वाली विभिन्न प्रकार की उर्जा हानि- हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 डीसी मशीन क्या होता है?

डीसी मोटर तथा डीसी जनरेटर को सम्मिलित रूप से डीसी मशीन कहा जाता है। डीसी मोटर तथा डीसी जनरेटर के कार्य सिद्धांत तथा बनावट में किसी भी प्रकार का अंतर नहीं होता है। इन दोनों में मात्रा उर्जा प्रवाह का अंतर होता है। एक डीसी मशीन में यदि विधुत धारा को प्रवाहित किया जाए तब यह मोटर कहलाता है। इसके विपरीत यदि डीसी मशीन के शाफ़्ट को किसी तरीके से घुमाया जाए तब उससे विधुत धारा बाहर निकलने लगती है। जब मशीन से विधुत धारा बाहर निकलने लगती है तब उसे डीसी जनरेटर कहते है। दोनों प्रकार के मशीन में समानता होने की वजह से इनका सम्मिलित रूप से अध्ययन किया जाता है। 

डीसी मशीन में उर्जा हानि क्या होता है?

डीसी मशीन को दी जाने वाली उर्जा तथा उससे प्राप्त उर्जा के अंतर को उर्जा हानि कहते है। डीसी मशीन में प्रवाहित उर्जा का कुछ भाग उसके आंतरिक भाग में स्थित (जैसे Coil , कोर ) में खर्च हो जाता है जिससे मशीन गर्म हो जाता है। खर्च होने के बाद उर्जा का जो अंश बचता है वह मशीन से आउटपुट के रूप में प्राप्त होता है। डीसी मशीन में होने वाली उर्जा हानि को निम्न प्रकार से वर्गीकृत किया जाता है:-
  • इलेक्ट्रिकल या कॉपर लोस (Electrical or Copper Loss)
  • मैग्नेटिक या कोर लोस (Magnetic or Core Loss)
  • ब्रश लोस (Brush Loss)
  • यांत्रिक लोस (Mechanical Loss)
  • स्ट्रै लोस (Stray Loss)

कॉपर लोस क्या होता है?

इसे वाइंडिंग लोस भी कहा जाता है। यह वाइंडिंग के प्रतिरोध के वजह से होता है। जब मशीन के वाइंडिंग में विधुत धारा प्रवाहित किया जाता है तब इस प्रकार के विधुत लोस होता है। चूँकि मशीन के अंदर रोटर तथा स्टेटर में वाइंडिंग लगाई जाती है और इनमे डीसी विधुत धारा का प्रवाह होता है ,इसलिए दोनों में विधुत उर्जा का ह्रास होता है। यदि मशीन के आर्मेचर में प्रवाहित होने वाली विधुत धारा का परिमाण (Ia) तथा इसके वाइंडिंग का प्रतिरोध (Ra) हो तब इसमें होने वाली उर्जा लोस को निम्न तरीके से ज्ञात किया जाता है :
कॉपर लोस = Ia2Ra

मैग्नेटिक या कोर लोस क्या होता है?

चूँकि डीसी मशीन के अन्दर विधुत उर्जा का परिवर्तन यांत्रिक उर्जा या यांत्रिक उर्जा का परिवर्तन विधुत उर्जा में होता है। दोनों प्रकार के उर्जा परिवर्तन में चुम्बकीय क्षेत्र मौजूद रहता है। यदि स्टेटर तथा रोटर के बीच में चुंबकीय क्षेत्र मौजूद नहीं रहे तब उर्जा परिवर्तन नहीं होगा। स्टेटर तथा रोटर के बीच चुंबकीय क्षेत्र बनाये रखने के लिए विधुत उर्जा का कुछ भाग खर्च होते रहता है। इसी उर्जा को मैग्नेटिक या कोर लोस कहते है।  यह रोटर तथा स्टेटर के कोर में चुंबकीय क्षेत्र बनाये रखने में खर्च होता है। इसलिए इसे कोर लोस कहा जाता है। यह दो प्रकार का होता है :
(1) हिस्टैरिसीस लोस (Hysteresis Loss)
(2) एड्डी करंट लोस (Eddy Current Loss)

डीसी मशीन में ब्रश लोस क्या होता है?

यह एक सामान्य सा होने वाला विधुत ऊर्जा ह्रास है। यह कार्बन ब्रश तथा कम्यूटेटर के बीच होने वोल्टेज ड्राप के वजह से उत्पन्न होता है। सामान्यतः कार्बन वोल्टेज ड्राप को 2 वोल्ट माना जाता है। यह आर्मेचर में प्रवाहित होने वाली विधुत धारा तथा कार्बन वोल्टेज ड्राप के गुणनफल के बराबर होता है। छोटे मशीन में इसे इगनोरे कर दिया जाता है लेकिन बड़े मशीन में इसे इगनोरे नहीं किया जा सकता है।  यह मशीन के दक्षता (efficiency) को प्रभावित करता है। 

यांत्रिक लोस क्या होता है?

यांत्रिक प्रभाव के कारण होने वाली उर्जा ह्रास को यांत्रिक लोस कहते है। यह मशीन के यांत्रिक गति से सम्बंधित होता है। यह मशीन के बेअरिंग में घर्षण के कारण उत्पन्न होता है। यह उर्जा ह्रास मशीन के घूमने वाली भाग में उत्पन्न होता है। मशीन का हवा के संपर्क होकर घुमने से जो लोस उत्पन्न होता है उसे Windage लोस कहते है। 

स्ट्रै लोस (Stray Loss) क्या होता है?

यह विभिन्न प्रकार के उर्जा ह्रास का सम्मिलित रूप होता है। मशीन से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की विधुत उर्जा ह्रास होती है जिसको ज्ञात करना बहुत ही मुश्किल होता है। मशीन को डिजाईन करते वक्त स्ट्रै लोस को कुल लोड का एक प्रतिशत मान लिया जाता है। स्ट्रै लोस को प्रभावित करने वाले करक निम्न है:
  • आर्मेचर रिएक्शन के कारण फ्लक्स में होने वाली डिस्टोर्शन से होने वाली विधुत उर्जा ह्रास 
  • commutation के वजह से होने वाली उर्जा ह्रास 

यह भी पढ़े