• This is slide 1 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 2 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 3 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 4 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 5 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.

Electrical Law In Hindi By Hindi Electricaldiary

सम्पूर्ण इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कुछ बेसिक नियम पर आधारित है। इस पोस्ट के माध्यम से हम इन  नियमो  को आसान भाषा में समझने की कोशिश करेंगे। ये सभी नियम इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग स्तम्भ है। इन नियमो को बिना समझे हम इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के कुछ हिस्सों को नहीं समझ पाएंगे। 

(1)किरचॉफ का नियम 

यह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का एक बेसिक लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण नियम है। इसके अंतर्गत दो नियम आते है। आप इस नियम को पढ़ने के लिए यहाँ विजिट कर सकते है। 

(2) ओम का नियम 

relation between voltage and current
यह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण नियम है। इसके अनुसार यदि किसी चालक के दोनों सिरों के बीच कोई विभवांतर (Potential Difference) आरोपित किया जाता है तो इस चालक में एक विधुत धारा चलने लगता है। यदि इस चालक को एक समदैशिक माध्यम (Isotropic medium) अर्थात (जिस माध्यम का तापमान ,दाब  न बदले ) में रखे तो इसमें चलने वाली विधुत धारा आरोपित विभवांतर के समानुपाती होता है।  
माना की आरोपित विभवांतर = V volt 
चलने वाली विधुत धारा = I amp 
ओम के नियमानुसार 
>  I ∝ V 
>  V  ∝ I 
>  V =IR 
जहाँ R एक नियतांक (Constant)है। इसे चालक का प्रतिरोध(Resistance) कहते है। 

> R =  V /I 
प्रतिरोध एक भौतिक राशि है। इस एसआई मात्रक ओम होता है। 

(3)फैराडे का नियम 

जब चुम्बकीय क्षेत्र तथा चालक के बीच सापेक्षिक गति (Relative Motion) होता है तब चालक के दोनों सिरों के बीच एक EMF उत्पन्न हो जाता है। जब इन सिरों के बीच किसी लोड को जोड़ा जाता है तब लोड में एक विधुत धारा चलने लगता है। इस नियम के अनुसार विधुत  जनरेटर बनाया जाता है। 
(सापेक्षिक गति का मतलब ,चालक तथा चुंबकीय क्षेत्र  दोनों में से कोई एक गति में हो )

(4)लेंज़ का नियम 

इस नियम के अनुसार चुम्बकीय क्षेत्र तथा चालक के बीच सापेक्षिक गति से जो EMF उत्पन होता है वह हमेशा उसे उत्पन्न करने वाले कारक का विरोध करता है। 
यह नियम किसी चालक से चलने वाली विधुत धारा तथा उसके चारो तरफ उत्पन्न होने वाली चुम्बकीय क्षेत्र के बीच सम्बन्ध को दर्शाता है। इस नियम के अनुसार किसी चालक के समीप किसी बिंदु पर  उत्पन्न होने वाला मैग्नेटिक फील्ड के तीव्रता का मान निम्न कारको पर निर्भर करता है :-

माना की चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता B है।
यह चालक के प्रवाहीत होने वाली विधुत धारा के समानुपाती होता है 
अर्थात   B ∝ I ---(1)
यह चालक के स्वल्पांश (Δl) की लम्बाई के समानुपाती होता है 
अर्थात   B ∝ Δl  ---(2)
यह स्वल्पांश तथा चुम्बकीय क्षेत्र  के बिंदु के मिलाने वाली रेखा के बीच के कोण (φ) के Sin के समानुपाती होता है।अर्थात   B ∝ Sinφ  ---(3)
यह चुम्बकीय क्षेत्र के बिंदु तथा स्वल्पांश के बीच  के दुरी (R)के व्युत्क्रमानुपाती होता है
  B ∝ 1/R2
ऊपर के तीनों समीकरणों को मिलाने पर

B = K( IΔ LSinΦ)/R2
 जहाँ K स्थिरांक (Constant)है। 

यह भी जाने 

MCB In Hindi :- परिभाषा, कार्य सिधांत तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

MCB क्या होता है?

MCB का फुल फॉर्म होता है मिनिऐचर सर्किट ब्रेकर। MCB एक तरह का खुद से ऑपरेट होने वाला स्विच होता है। अर्थात Self Operated Switch . यह किसी भी तरह के ओवरलोड या शार्ट सर्किट कंडीशन में सर्किट को ऑफ कर  देता  है। MCB से पहले सर्किट को ओवरलोड या सर्किट से बचाने के लिए सर्किट में फ्यूज का उपयोग किया जाता था। फ्यूज यूज़ करने में दिक्कत यह थी की यह ओवरलोड या सर्किट के कंडीशन में गल (Melt) कर टूट जाता था। और इसे दुबारा हाथ से बदलना पड़ता था। लेकिन MCB आ जाने से यह दिक्कत दूर हो गयी। 
Miniature Circuit Breaker

MCB की कार्य सिंद्धात | Working  Principle Of MCB 

MCB निम्न सिंद्धात पर काम करता है। 
  • (1)विधुत धारा का उष्मीय प्रभाव 
  • (2) विधुत धारा का चुम्बकीय प्रभाव। 
यहाँ हम दो सिद्धांत का विस्तृत अध्ययन करेंगे। 

(1)विधुत धारा का उष्मीय प्रभाव 

MCB में जब ओवरलोड करंट या MCB के रेटेड करंट से ज्यादा मान का करंट चलने लगता है तब MCB में लगे दो विभिन्न धातुओं से बना  पट्टी गर्म होने लगता है और ज्यादा गर्म होने के कारण यह मुड़ (Bend) हो जाता है। जिससे इससे जुड़ा leaver सर्किट को ओपन कर देता है। 

(2) विधुत धारा का चुम्बकीय प्रभाव

MCB से जुड़े लोड के दो या एक फेज तथा न्यूट्रल आपस में जुड़ जाते है तब इसे शार्ट सर्किट कहा जाता है। शार्ट सर्किट होने पर सर्किट में चलने वाले करंट का मान अचानक बढ़ जाता है। अचानक करंट का मान ज्यादा हो जाने के कारण MCB में लगे COIL में एक Strong चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है और यह COIL एक चुम्बक की तरह काम करने लगता है और लीवर से जुड़े Plunger को अपनी तरफ आकर्षित करता है जिससे सर्किट ओपन हो जाता है। 

MCB की कार्य विधि | Operation Of MCB 

यदि MCB में लम्बे समय तक ओवर करंट चलता है तब MCB में लगी दो विभिन्न धातुओं से बनी पट्टी बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है। ज्यादा गर्म होने के कारण यह पट्टी मुड जाती है और अपने पुराने जगह से हट जाती है जिससे लोड main सर्किट से diconnect हो जाता है। जब पट्टी ठंडा हो जाती तब यह पुनः अपने पुराने आकार में आ जाती है और इससे जुड़ा हुआ स्प्रिंग इसे पुनः पुराने स्थान पर जोड़ देता है और सर्किट दुबारा लोड के साथ कनेक्ट हो कर काम करने लगता है। 

सर्किट को शार्ट सर्किट से बचाने के लिए MCB में एक COIL को लोड के साथ सीरीज में जोड़ा जाता है। नार्मल लोड पर इस Coil में न के बराबर चुम्बकीये क्षेत्र उत्पन्न होता है। लेकिन MCB से जुड़े सर्किट में शार्ट सर्किट होता है तब MCB से बहुत ज्यादा करंट अचानक चलने लगता है जिससे यह COIL एक स्ट्रांग मैग्नेटिक फील्ड उत्पन्न करता है तथा एक चुम्बक की तरह कार्य करने लगता है। यह चुम्बक जब लीवर से जुड़े Plunger को अपनी तरफ आकर्षित तब लीवर लोड को सर्किट से डिसकनेक्ट कर देता है। 

MCB का उपयोग 

यह विधुत परिपथ के मुख्य बोर्ड में एक एक प्रोटेक्टिव डिवाइस की तरह उपयोग किया जाता है। कभी कभी इसका उपयोग किसी एक विशेष विधुत उपकरण को सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी उपयोग किया जाता है। यह विधुत परिपथ में एक फ्यूज की तरह कार्य करता है। 

यह भी पढ़े 

अल्टरनेटर तथा जनरेटर में क्या अंतर होता है?

Alternator and generator
image credit BYJU

Alternator तथा Generator दोनों ही alternating करंट (AC ) करंट उत्पन्न करते है। लेकिन इन दोनों में थोड़ा अंतर होता है। यदि आपको इस अंतर के बारे में नहीं पता है तो हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताएँगे।

Alternator 

अल्टरनेटर में DC supply को Rotor के साथ जोड़ा जाता है ,तब रोटर में एक मजबूत मैग्नेटिक फील्ड उत्पन्न हो जाता है। जब रोटर को घुमाया जाता है तब यह मैग्नेटिक फील्ड तथा स्टेटर के कंडक्टर के बीच आपेक्षिक जाती होने के कारण ,स्टेटर के कंडक्टर(Coil) में अल्टेरनेटिंग EMF (Voltage) उत्पन्न हो जाता है। जब इस वोल्टेज को किसी लोड से जोड़ा जाता है तब इससे Alternating Current (AC) चलने लगता है।  

Generator 

जनरेटर में DC सप्लाई को स्टेटर के कंडक्टर (Coil) से जोड़ा जाता है,जिससे स्टेटर में एक स्ट्रांग मैग्नेटिक फील्ड उत्पन्न हो जाता है। जब  रोटर को घुमाया जाता है तब मैग्नेटिक फील्ड तथा रोटर के कंडक्टर (Coil)के बीच आपेक्षिक गति होने के कारण रोटर के Coil में Alternating EMF (वोल्टेज) उत्पन्न हो जाता है। जब रोटर के Coil में उत्पन्न हुए वोल्टेज को स्लिप रिंग के मदद से किसी लोड से जोड़ा जाता है तब लोड में एक Alternating Current (AC) चलने लगता है। 

यह भी पढ़े 

Short Circuit Test in Hindi - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

Short Circuit टेस्ट में low Voltage साइड  टर्मिनल को एक Wire द्वारा Short Circuit कर दिया जाता है। कभी कभी low Voltage साइड के टर्मिनल को एक अमीटर से शार्ट कर दिया जाता है जिससे शार्ट सर्किट टेस्ट के दौरान ट्रांसफार्मर के low Voltage साइड में चलने वाले rated करंट की भी गणना हो जाती है। 
टेस्टिंग के दौरान ट्रांफॉर्मर के high Voltage साइड में एक अमीटर ,Voltmeter तथा एक Wattmeter कनेक्ट कर दिया जाता है। 

ट्रांफॉर्मर के हाई वोल्टेज साइड से रीडिंग लेने तथा Low वोल्टेज साइड से रीडिंग लेने के निम्न लाभ है :-

  • Low Voltage साइड में हाई वोल्टेज साइड के अपेक्षा बहुत ही कम मान का करंट चलता है। जिसे आसानी से मापा जा सकता है। 
  • चूँकि हाई वोल्टेज साइड में जोड़ा गया वोल्टेज ,रेटेड वोल्टेज से लगभग 5% ही कम होता है ,इसलिए हाई वोल्टेज साइड में जोड़ा गया Voltmeter हाई Accuracy से वोल्टेज को मापता है। 
Transformer open circuit test in hindi

Testing के दौरान ट्रांसफार्मर के हाई वोल्टेज साइड में एक वेरिएबल वोल्टेज Source से कम किया गया वोल्टेज ही apply किया जाता है। Apply किये गए वोल्टेज को धीरे धीरे तब तक बढ़ाया जाता है जब तक हाई वोल्टेज साइड में फुल लोड करंट नहीं चलने लगता है। 

जब ट्रांसफार्मर के हाई वोल्टेज साइड में फुल लोड रेटेड करंट चलने लगता है ,तब ट्रांसफार्मर के low वोल्टेज साइड में भी फुल लोड रेटेड करंट चलने लगता है। इस कंडीशन में Voltmeter ,Ammeter तथा Wattmeter की रीडिंग नोट कर ली जाती है।

चूँकि प्राइमरी साइड में apply किया गया वोल्टेज नार्मल रेटेड वोल्टेज का 5 % से 10% ही होता है इसलिए प्राइमरी साइड में उत्पन्न हुआ मैग्नेटिक फ्लक्स भी बहुत ही कम होता है। इसलिए ट्रांसफार्मर में होने वाला कोर लॉस भी बहुत ही कम होता है जिसे Ignore किया जा सकता है। 

इसलिए short Circuit टेस्ट के दौरान वाटमीटर की रीडिंग ट्रांसफार्मर में होने वाली कॉपर लॉस के बराबर ही होंगी। और यह फुल लोड कॉपर लॉस के बराबर होगी। 

Transformer Open Circuit and Short Circuit Test in Hindi - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

Transformer में Open Circuit  तथा Closed Circuit Test क्या होता है और यह क्यों  किया जाता है ?

किसी ट्रांसफार्मर को बिना लोड पर जोड़े उससे सम्बंधित सभी पैरामीटर को ज्ञात करने के लिए  Transformer का Open Circuit तथा Close Circuit Test किया जाता है। इस टेस्ट के दौरान ट्रांसफार्मर के पैरामीटर के मापे गए value ,ट्रांसफार्मर को लोड पर जोड़ कर मापे गए value से ज्यादा Accurate(शुद्ध) होते  है तथा इस  Test के दौरान ट्रांसफार्मर में इलेक्ट्रिकल एनर्जी का लॉस  भी बहुत कम होता है। 
यह भी जाने 

Transformer में Open Circuit टेस्ट कैसे होता है ?

Open Circuit Test के दौरान Transformer के Secondary Side को Open रखा जाता है तथा Primary Side को Transformer के rated Voltage से जोड़ दिया जाता है। Open Circuit Test के लिए बनाये गए सर्किट डायग्राम नीचें दिया गया है। 
ऊपर दिए गए circuit डायग्राम में primary साइड के टर्मिनल के बीच applied rated वोल्टेज के रीडिंग के लिए  transformer के primary वाइंडिंग में एक Voltmeter (V) को  ट्रांसफार्मर के Parallel में कनेक्ट किया गया है। ट्रांसफार्मर के प्राइमरी साइड में चलने वाली नो लोड करंट को मापने  के लिए एक Ammeter (A) को ट्रांसफार्मर के साथ सीरीज में जोड़ा गया है तथा टेस्ट के दौरान ट्रांसफार्मर में होने वाले लॉस को मापने के लिए एक wattmeter  (W)को जोड़ा गया है।

जब ट्रांसफार्मर के प्राइमरी साइड Coilके दोनों टर्मिनल के बीच ट्रांसफार्मर के Rated वोल्टेज को apply किया जाता है तब ट्रांसफार्मर के प्राइमरी साइड में एक करंट चलने लगता है ,जिसे no-load करंट कहते है। यह करंट दो हिस्सों में Distribute होकर ट्रांसफार्मर में दो तरह का कार्य  करता है। 

करंट का एक हिस्सा ट्रांसफार्मर के कोर को चुंबकित (Magnetize) अर्थात आयरन कोर को चुम्बक बनाने में उपयोग होता है इसलिए इसेMagnetizing Component of No-load Current कहते है तथा दूसरा हिस्सा  कोर  में होने eddy Current loss में उपयोग होता है। इसे Active Component of No-load Current कहते है।
No-load पर ट्रांसफार्मर में होने वाली विधुत ऊर्जा हानि को ही Core-loss कहते है और इसकी माप सर्किट में लगे Wattmeter द्वारा होती है। 

चूँकि टेस्ट के दौरान ट्रांसफार्मर बिना किसी भी लोड पर कार्य करता है इसलिए ट्रांसफार्मर के सेकेंडरी साइड में किसी भी तरह का कोई current नहीं चलता  है। 
ट्रांसफार्मर में लगे अमीटर द्वारा लिया गया करंट केवल प्राइमरी में चलने वाली करंट की Value होती है और यह Value ट्रांसफार्मर के Rated करंट का केवल 5% ही होता है जो की बहुत छोटा होता है इसलिए ट्रांसफार्मर के प्राइमरी साइड में होने वाली Current Loss भी बहुत ही कमहोती है  जिसे Neglect कर दिया जाता  है।

अर्थात ट्रांसफार्मर में लगे Wattmeter की रीडिंग,ट्रांसफार्मर में होने वाली कोर loss के बराबर होगी। ट्रांसफार्मर में होने वाला कोर लॉस किसी भी ट्रांसफार्मर के लिए नियत(Constant) होता है।यह ट्रांसफार्मर से जुड़े लोड पर निर्भर नहीं करता है इसलिए लोड बढ़ाने या घटाने से  बदलता नहीं है। 

ट्रांसफार्मर से सम्बंधित पैरामीटर की गणना 

माना की ट्रांसफार्मर में लगे Instrument की रीडिंग निम्न है :-
Ammeter की रीडिंग = No-load Current = I0
Voltmeter की रीडिंग  = Rated प्राइमरी वोल्टेज = V0
Wattmeter की रीडिंग = No-load लॉस = P0
ट्रांसफार्मर में होने वाला लॉस = V0I0CosФ  = P0
Magnetizing Component of No-load Current = Iμ
Active  Component of No-load Current = IW 
जहाँ 

Ф = वोल्टेज तथा करंट के बीच का कोण है। 
CosФ = ट्रांसफार्मर का Power factor 
CosФ = P0/(V0I0)       
Iμ = I0SinФ 
Iw = I0CosФ  

यह भी जानें 

Power Factor In Hindi :परिभाषा ,प्रकार ,फार्मूला तथा हानी - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

पॉवर फैक्टर क्या होता है?

Power factor for AC Circuit

जब किसी electrical circuit में कोई DC करंट प्रवाहीत की जाती है तब  इस सर्किट में वोल्टेज तथा करंट एक ही फेज में होते है। अगर सरल भाषा में बोले तो करंट तथा वोल्टेज एक साथ होते है। जब वोल्टेज तथा करंट एक ही फेज में होते है तब सर्किट में किसी भी प्रकार की आवाज़ (kocking) नहीं होती है और सर्किट से जुड़े लोड द्वारा इलेक्ट्रिकल पॉवर का maximum उपयोग (utilization) होता है। पॉवर फैक्ट को Real Power तथा Apparent Power के अनुपात से परिभाषित किया जाता है जैसे 
Power factor in hindi
जब सर्किट में Capacitor  या Inductor लगा हो और इस सर्किट को किसी AC वोल्टेज source से जोड़ा जाता है तब इस इलेक्ट्रिकल सर्किट में लगाया गया वोल्टेज तथा करंट एक फेज में न होकर आउट ऑफ़ फेज हो जाते है। करंट और वोल्टेज जितने कोण से आउट ऑफ़ फेज होते है ,उस कोण के Cosine का Numerical Value को ही सर्किट का पॉवर फैक्टर कहते है।

Explanation of Power Factor  

किसी भी इलेक्ट्रिकल  सर्किट के पॉवर फैक्टर से मालूम होता है की यह सर्किट विधुत श्रोत से लिए गए कुल इलेक्ट्रिक पावर का कितना हिस्सा Useful Work में परिवर्तित करेगा। जिस इलेक्ट्रिकल सर्किट का Power factor जितना अधिक  वह सर्किट उतना ही ज्यादा इलेक्ट्रिकल एनर्जी का बढ़िया उपयोग करता है और उस सर्किट में बहुत ही कम आवाज़ (Knocking) होता है। पॉवर फैक्टर दो शब्द से मिलकर बना हुआ है पॉवर  तथा फैक्टर। यहाँ फैक्टर का अर्थ उपयोग वाला भाग होता है। अर्थात इलेक्ट्रिकल डिवाइस या मशीन को दी जाने वाली कुल विधुत उर्जा का कितना भाग Useful कार्य में बदलेगा। जिस मशीन का पॉवर फैक्टर जितना ही अधिक होता है वह मशीन उतनी ज्यदा अच्छी होती है क्योकि वह ज्यादा मात्रा में विधुत ऊर्जा को Useful कार्य में बदलती है। उदाहरण के लिए मान लीजिए किसी सर्किट या इलेक्ट्रिकल मशीन या किसी अन्य इलेक्ट्रिकल डिवाइस का पावर फैक्टर 0.9  है और इस लोड को किसी बाह्य विधुत ऊर्जा श्रोत से 100 वाट पावर दिया गया तो यह लोड कुल दिए गए पावर का 90 वाट ही Useful Work में बदल पायेगा। अतिरिक्त 10 वाट को विधुत उर्जा श्रोत को वापस कर देगा। अर्थात 100 X 0.9 = 90 

किसी भी electrical Circuit या Electrical मशीन का Power Factor Maximum कब और कितना हो सकता है ? 

किसी भी इलेक्ट्रिकल सर्किट या मशीन के लिए Power Factor का मान उस सर्किट या मशीन में प्रवाहीत होने वाली विधुत धारा तथा वोल्टेज के बीच के कोण के Cosine के Numerical Value के बराबर होता है अर्थात इसे निम्न फार्मूला द्वारा दिखाया जाता है 
Power Factor  = CosΦ
जहाँ 
Φ = वोल्टेज तथा करंट के बीच का कोण है। 
फार्मूला से ज्ञात होता है  की CosΦ का अधिकतम मान ही ,अधिकतम Power Factor होगा और CosΦ का अधिकतम मान  1 होता है। इसका मतलब यह हुआ की किसी भी सर्किट या विधुत मशीन का अधिकतम पॉवर फैक्टर 1 हो सकता है। trigonometry से हम जानते है की Cos शून्य डिग्री का मान एक होता है अर्थात (Cos0 = 1) यानि कोण Φ = 0 डिग्री। 
अर्थात  किसी भी सर्किट में Power Factor का मान (Value) अधिकतम होने  के लिए वोल्टेज तथा करंट के बीच के कोण को न्यूनतम (minimum) होना चाहिए। जिसका मतलब यह हुआ की वोल्टेज तथा विधुत धारा (Current) को एक ही फेज में होना चाहिए। 

पॉवर फैक्टर कितने प्रकार के होते है ?

पॉवर फैक्टर को तीन मुख्य वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है। ये तीन प्रकार के पॉवर फैक्टर निम्न है :-
  • यूनिट पॉवर फैक्टर (Unit Power Factor)
  • लीडिंग पॉवर फैक्टर(Leading Power Factor)
  • लैगिंग पॉवर फैक्टर (laggiing Power Factor)

यूनिट पॉवर फैक्टर क्या होता है?

जैसे नाम से ज्ञात होता की जब किसी मशीन या विधुत परिपथ का पॉवर फैक्टर एक होता है तब उसे यूनिट पॉवर फैक्टर कहते है। पॉवर फैक्टर एक होने का मतलब यह हुआ की जितनी मात्रा में विधुत उर्जा परिपथ या विधुत मशीन को दिया जाता है वह सभी Useful कार्य में परिवर्तित होता है। यूनिट पॉवर फैक्टर होने का मतलब यह हुआ की परिपथ से प्रवाहित होने वाली विधुत धारा तथा वोल्टेज के बीच फेज अंतर शून्य है अर्थात दोनों एक साथ फ्लो हो रहे है। जब विधुत परिपथ में केवल Resistive लोड जुड़ा रहता है तब उस परिपथ का पॉवर फैक्टर एक होता है। 

लीडिंग पॉवर फैक्टर क्या होता है?

लीडिंग का मतलब होता है आगे निकलना। विधुत परिपथ में जब विधुत धारा आरोपित वोल्टेज से आगे निकल जाता है तब परिपथ या मशीन के पॉवर फैक्टर को लीडिंग पॉवर फैक्टर कहा जाता है। इसका आंकिक मान -1 से 0 के बीच बदलता रहता है। विधुत परिपथ में लीडिंग पॉवर फैक्टर होने का मुख्य वजह Capacitive लोड होता है। कैपासिटर किसी भी परिपथ में वोल्टेज को ब्लॉक करता है जिससे वोल्टेज विधुत धारा (Current) से पिछड़ जाता है। इस प्रकार वोल्टेज तथा करंट में फेज अंतर (Phase Difference) उत्पन्न हो जाता है।  वोल्टेज तथा करंट में उत्पन्न इस फेज अंतर का Cos वैल्यू ही लीडिंग पॉवर फैक्टर कहलाता है। 

लैगिंग पॉवर फैक्टर क्या होता है?

लैगिंग का मतलब होता है पिछड़ जाना।  विधुत परिपथ में जब विधुत धारा वोल्टेज से पिछड़ जाता है तब विधुत परिपथ के पॉवर फैक्टर को लैगिंग पॉवर फैक्टर कहते है। इसका आंकिक मान 0 से 1 के बीच बदलता रहता है। लैगिंग पॉवर फैक्टर के दशा में आरोपित वोल्टेज करंट से आगे रहता है। विधुत परिपथ में लैगिंग  पॉवर फैक्टर होने का मुख्य वजह Inductive लोड होता है। Inductive लोड किसी भी परिपथ में करंट को ब्लॉक करता है जिससे वोल्टेज विधुत धारा (Current) से आगे निकल जाता है। इस प्रकार वोल्टेज तथा करंट में फेज अंतर (Phase Difference) उत्पन्न हो जाता है।  वोल्टेज तथा करंट में उत्पन्न इस फेज अंतर का Cos वैल्यू ही लीडिंग पॉवर फैक्टर कहलाता है। 

लो पॉवर फैक्टर के क्या हानि है?

विधुत परिपथ के पॉवर फैक्टर लो होने से निम्न प्रकार के हानि होती है :-
  • विधुत परिपथ के पॉवर फैक्टर लो होने की वजह से परिपथ से जुड़े विधुत उपकरण ज्यादा विधुत धारा श्रोत से लेते है जिससे मोटे चालक को परिपथ में जोड़ना पड़ता है। 
  • लो पॉवर फैक्टर पर प्रवाहित विधुत धारा का मान उच्च होता है जिससे चालक में विधुत उर्जा का ह्रास ज्यादा होता है जिससे परिपथ की Efficiency कम हो जाती है। 
  • विधुत धारा ज्यादा होने की वजह से सर्किट में ज्यादा वोल्टेज ड्राप होता है जिससे टर्मिनल वोल्टेज कम हो जाता है। 

यह भी जाने 

प्रत्यावर्ती धारा(AC) तथा दिष्ट धारा (DC) में क्या अंतर होता है ? - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

बहुत ऐसे लोग है जो AC तथा DC में अंतर नहीं समझ पाते है। यदि आप भी उन्ही लोगो में से एक है तो आपको इस पोस्ट को पूरी पढ़नी चाहिए। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से आसान भाषा में AC तथा DC  बीच में अंतर स्पस्ट करेंगे।

Alternating Voltage or Alternating Current 

AC का मतलब होता है Alternating Current यानी प्रत्यावर्ती धारा। एक ऐसी विधुत धारा जिसका मान समय के साथ बदलता रहता है। Alternating नेचर का या तो करंट  हो सकता या वोल्टेज। 
यदि Alternating Current या Alternating Voltage  का मान एक नियत समय अंतराल के बाद दुहराता (Repeat) है तो इस समय अंतराल को आवर्त काल (Time Period) कहते है।

Generally Alternating करंट या वोल्टेज को एक तरंग रूप (Wave form) में दिखाया जाता है और इस Wave form में इसका मान आवर्त काल के आधे  समय के लिए धनात्मक दिशा में बढ़ता और फिर घटता  है और फिर दूसरे आधे समय में ऋणात्मक दिशा में बढ़ता है और दुबारा घटता है। जैसा  निचे दिखाया गया है। Alternating Current तथा Voltage का Wave Form Sine wave ,Cosine Wave ,Triangular Wave or Square Wave कुछ  भी हो सकता है। 
AC Current
Sine Wave Form 

Alternating Current या Voltage एक सेकंड में जितनी बार अपने Value को दुहराता (repeat) है। उसे ही आवृति (frequency) कहते है। आवृति को हर्ट्ज में मापा जाता है।यदि किसी alternating वोल्टेज की frequency 100 Hz है इसका मतलब हुआ की यह वोल्टेज अपने आपको एक सेकंड में 100 बार रिपीट कर रहा  है। 

DC Voltage और DC Current 

DC मतलब होता है Direct Current  यानी एक ऐसा करंट  है जिसका मान  समय के साथ बदले न ,हमेशा नियत (Constant) रहे। DC Voltage  या DC Current  का मान हमेशा नियत (Constant) रहता है।  चूँकि DC  मान बदलता नहीं है इसलिए इसकी आवृति (frequency) हमेशा शून्य रहता है।

AC तथा DC का उत्पादन कैसे किया जाता है?

AC तथा DC विधुत धारा उत्पन्न करने के लिए एक विशेष प्रकार के मशीन का प्रयोग किया जाता है। जिसे जनरेटर कहते है। जनरेटर मुख्य रूप से AC विधुत धारा ही उत्पन्न करता है। जनरेटर द्वारा उत्पन्न हुये AC को Rectifier के मदद से DC में परिवर्तित किया जाता है। AC को DC में बदलने की प्रक्रिया रेक्टिफिकेशन कहलाती है। 
जनरेटर के अतिरिक्त DC विधुत धारा को  सोलर सेल द्वारा भी उत्पन्न किया जाता है। बहुत ज्यादा मात्रा में विधुत ऊर्जा उत्पन्न करने ,बहुत से सोलर से को आपस में सीरीज तथा पैरेलल में जोड़कर सोलर प्लेट का निर्माण किया जाता है। 

यह भी पढ़े 

Transformer : Voltage Regulation In Hindi - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

Transformer Voltage Regulation In Hindi 

दुनिया में जितने भी इलेक्ट्रिकल मशीन तथा दूसरे इलेक्ट्रिकल इंस्ट्रूमेंट बनाये गए ,वे सभी एक नियत वोल्टेज (Constant Voltage) पर बढ़िया से काम करते है।

यानी एक इलेक्ट्रिकल मशीन को Proper तरीके से काम करने के लिए उसके टर्मिनल पर लगाए गए वोल्टेज को Practical रूप से नियत (Constant) रहना चाहिए। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता है।

जब किसी वोल्टेज Source (Battery,Generator) के टर्मिनल के Across कोई लोड जोड़ा जाता है तब Source  के आंतरिक प्रतिरोध (Internal Resistance) के कारण वोल्टेज Source का टर्मिनल वोल्टेज थोड़ा कम हो जाता है।
Internal Resistance के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करे। 

यह घटना ट्रांसफार्मर के साथ भी  होती है। जब ट्रांसफार्मर के साथ किसी लोड  को जोड़ा जाता है तब ट्रांसफार्मर के सेकेंडरी साइड टर्मिनल का वोल्टेज (Voltage ) थोड़ा कम हो जाता है। ट्रांसफार्मर के सेकेंडरी साइड टर्मिनल के नो लोड वोल्टेज (No Load Voltage ) तथा फुल लोड वोल्टेज (Full load Voltage) के अंतर को ही वोल्टेज रेगुलेशन कहते है।
ट्रांसफार्मर के वोल्टेज रेगुलेशन से यह जानकारी मिलती है कि जब ट्रांसफार्मर को किसी लोड के साथ जोड़ा जायेगा तब इसका टर्मिनल वोल्टेज कितना कम हो सकता है। जब यह जानकारी हो जाए की लोड जोड़ने पर इस ट्रांसफार्मर का वोल्टेज 2% ,3% आदि कम होगा तो उसके हिसाब से ही हम लोड को ट्रांसफार्मर से जोड़ते है। Voltage Regulation को हमेशा प्रतिशत में ज्ञात किया जाता है तथा यह ट्रांसफार्मर के Name Plate  पर भी प्रतिशत में व्यक्त रहता है।

Calculation ऑफ़ वोल्टेज रेगुलेशन 

उदहारण के लिए मान ले किसी ट्रांसफार्मर के name Plate पर No Load Voltage 300V  दिया गया है और Voltage Regulation 2% है तो इसका मतलब यह हुआ की जब इस ट्रांसफार्मर को किसी लोड के साथ जोड़ा जायेगा तब इसक टर्मिनल वोल्टेज No Load voltage से अधिकतम (300 x 0.02) = 6V कम होगा अर्थात 294V होगा।

किसी ट्रांसफार्मर की वोल्टेज Regulation ज्ञात करने के लिए नीचे दिए गए फार्मूला का उपयोग किया जाता है। Voltage Regulation को हमेशा Full Load Voltage तथा No load Load से ही ज्ञात किया जाता है।

Voltage Regulation In Hindi
जहां 
Vnl  = No Load Voltage
Vfl = Full Load Voltage
V.R = Voltage Regulation

यह भी पढ़े 

सिंगल फेज AC मोटर के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करे। 
ट्रांजिस्टर के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करे। 
पावर फैक्टर के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करे। 
डायोड के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करे। 

Transformer leakage Reactance In Hindi | Lekage Reactance क्या होता है -हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

एक ideal ट्रांसफार्मर में यह माना जाता है की transformer के प्राइमरी साइड में जितना मैग्नेटिक फ्लक्स उत्पन्न होता है वह सब मैग्नेटिक फ्लक्स सेकेंडरी साइड के coil से लिंक कर जाता है। लेकिन वास्तव  में ऐसा कुछ नहीं होता है।

 प्राइमरी साइड coil में उत्पन्न मैग्नेटिक फ्लक्स का कुछ हिस्सा प्राइमरी तथा सेकेंडरी वाइंडिंग के घेरने वाली ferromagnetic मैग्नेटिक मटेरियल तथा वातावरण के साथ लिंक हो जाता है क्योकि इन सभी के पास भी चुंबकशीलता होती है।

 प्राइमरी साइड में उत्पन्न हुआ मैग्नेटिक फ्लक्स का हिस्सा जो बाहरी वातावरण के साथ लिंक हो जाता है ,इसे ही leakage flux कहते है। यह leakage मैग्नेटिक फ्लक्स ट्रांसफार्मर के सर्किट में reactive लोड की तरह व्यावहार करता है और इस लोड को leakage Reactance कहते है। 

Fleming's Right Hand and Left Hand Rule In Hindi - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

जब किसी धातु के टुकड़े को किसी चुम्बकीये क्षेत्र में घुमाया जाता है तब उस धातु के टुकड़े के दोनों सिरों के बिच के EMF उत्पन्न हो जाता है। अगर इन दोनों सिरों को किसी बाहरी लोड से जोड़ते है तो इसमें एक विधुत धारा चलने लगती है। 

इस current की दिशा ज्ञात करने हेतु फ्लेमिंग का राइट हैंड यूज़ किया जाता है। इसके विपरीत यदि कोई धातु का टुकड़ा जिसमे इलेक्ट्रिक करंट चल रही है उसे किसी मैग्नेटिक फील्ड में रखे तो यह धातु एक टुकड़ा अपने ऊपर एक बल का अनुभव करता है।इस बल की दिशा ज्ञात करने के लिए फ्लेमिंग के लेफ्ट नियम का उसे किया जाता है।  

फ्लेमिंग लेफ्ट हैंड नियम (Fleming Left Hand Rule)

इस नियम के अनुसार अगर हम अपने बाएं हाथ(Left Hand ) की तीन अंगुलियों (अंगूठे, तर्जनी और मध्यमा) को इस तरह से फैलाते हैं कि ये तीनों उंगलियां एक-दूसरे से लंबवत(Perpendicular) हो जाती हैं यदि मध्य उंगली (Middle Finger) धातु में चलने वाली विधुत धारा को  तथा तर्जनी (Fore Finger) चुम्बकीये क्षेत्र  की दिशा को  इंगित करता है,  तब अंगूठा धातु द्वारा  अनुभव बल की दिशा को बताएगा। जैसा की निचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है। 

फ्लेमिंग राइट  हैंड नियम (Fleming Right Hand Rule )

इस नियम के अनुसार अगर हम अपने दाहिने हाथ की तीन अंगुलियों (अंगूठे, तर्जनी और मध्यमा) को इस तरह से फैलाते हैं कि ये तीनों उंगलियां एक-दूसरे के लंबवत अलग हो । तब यदि  अंगूठा को चालक की गति की दिशा तथा तर्जनी (fore Finger) चुम्बकीये क्षेत्र की दिशा  की ओर इशारा करते हैं तब मध्य उंगली (Middle Finger) धातु में प्रवाहीत विधुत धारा की दिशा को बताता है। इस नियम का मदद से विधुत जनरेटर में बहने वाली विधुत धारा की दिशा ज्ञात की जाती है। 
यह भी जाने 

Working of Transformer in Hindi -हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

ट्रांसफार्मर क्या होता है?

ट्रांसफार्मर एक स्टैटिक विधुत मशीन होता है जिसमे दो या दो से अधिक इलेक्ट्रिक  विधुत परिपथ एक कॉमन चुंबकीय परिपथ द्वारा एक दुसरे से जुड़े हुए होते है। 

ट्रांसफार्मर में जुड़े इन विधुत परिपथ में विधुत ऊर्जा का ट्रांसफर एक सर्किट से दूसरे सर्किट में चुंबकीय क्षेत्र की उपस्थिति में होता है। बिना चुंबकीय क्षेत्र के इलेक्ट्रिकल एनर्जी का ट्रांसफर एक इलेक्ट्रिक  सर्किट से दूसरे इलेक्ट्रिक सर्किट में नहीं हो सकता है।
what is transformer

ट्रांसफार्मर कैसे कार्य करता है?

ऊपर दिए चित्र में एक ट्रांसफार्मर को दिखाया गया है जिसमे एक लोहे के कोर पर दो विधुत परिपथ (Coil) एक दुसरे से अलग लपेटे गए  है।  ये दोनों Coil एक दूसरे से अलग है। इनमे से एक कोइल को प्राइमरी तथा दुसरे को सेकेंडरी कोइल कहा जाता है। इन दोनों कोइल के बीच किसी भी प्रकार का भौतिक संपर्क नहीं है। माना की प्राइमरी Coil में कुल फेरों (Turns) की संख्या N1 है तथा दूसरे Coil में  कुल फेरों (Turns) की संख्या  N2  है। 

जब पहली Coil के दोनों टर्मिनलो पर एक प्रत्यावर्ती विधुत धारा (Alternating Current) को जोड़ा जाता है तो इस Coil में एक Alternating Current चलने लगती है और इस alternating Current के कारण ट्रांसफार्मर के प्राइमरी कोइल में एक Alternating Nature का चुम्बकीये क्षेत्र(Magnetic field) उत्पन्न हो जाता है। 

यह  Magnetic Field प्राइमरी Coil के आयरन कोर से जुड़कर magnetic flux बनाता है। जब यह मैग्नेटिक फ्लक्स सेकेंडरी Coil से लिंक करता है तब सेकण्ड्री Coil में भी फैराडे के म्यूच्यूअल इंडक्शन सिद्धांत  अनुसार एक Alternating Nature का EMF induced हो जाता है और जब सेकेंडरी Coil को किसी लोड के साथ जोड़ा है तो सेकेंडरी Coil में भी एक करंट चलने लगता है। 

प्राइमरी Coil में उत्पन्न हुआ मैग्नेटिक फ्लक्स प्राइमरी Coil से लिंक होकर उसमे भी एक EMF उत्पन्न कर देता है। प्राइमरी साइड  में EMF उत्पन्न होने की घटना Self Induction कहलाती है। प्राइमरी तथा सेकेंडरी में उत्पन्न हुआ EMF एक फेज में होता है तथा दोनों की polarity प्राइमरी साइड लगाए गए बाहरी वोल्टेज के Polarity के विपरीत होती  है।  

ट्रांसफार्मर में इलेक्ट्रिकल एनर्जी ट्रांसफर होने की क्रिया को समझने के लिए निम्न चीजों को Assume किया जाता है--
  • ट्रांसफार्मर में जुड़े मैग्नेटिक तथा इलेक्ट्रिक सर्किट में किसी भी तरह के इलेक्ट्रिक एनर्जी का लॉस नहीं होता है। 
  • प्राइमरी Coil में उत्पन्न हुआ सारा (टोटल) मैग्नेटिक फ्लक्स सेकेंडरी Coil से पूरी तरह लिंक होता है। 
  • ट्रांसफार्मर में लगे मैग्नेटिक कोर की चुंबकशीलता अन्नंत (infinity ) होती है। 

यह भी पढ़े 

Resistor In Hindi : परिभाषा ,सीरीज,समान्तर संयोजन तथा उपयोग - इलेक्ट्रिकल डायरी

Resistance क्या होता है? | Definition ऑफ़ Resistance | Meaning of Resistance 

resistance in hindi
Resistor 

Resistance किसी भी पदार्थ का एक भौतिक गुण है जो पदार्थ से होकर चलने वाली विधुत धारा (electric Current ) का विरोध करता है। इस दुनिया में जितने भी तरह के पदार्थ मौजूद है उन सब में यह भौतिक गुण उपलब्ध है।

Transistor के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करे। 

पदार्थ का यह गुण किसी पदार्थ में ज्यादा ,किसी में कम तथा किसी वस्तु में बहुत ही कम होता है। जिस पदार्थ में Resistance बहुत ज्यादा होता है  उस वस्तु /पदार्थ से विधुत धारा प्रवाहित नहीं हो पाती है और इसके विपरीत जिस वस्तु में Resistance कम होता है उस पदार्थ से विधुत धारा  आसानी से प्रवाहित हो जाती है।

Resistance एक physical quantity है इसलिए इसे मापा जा सकता है। Resistance को ओह्म में मापा जाता है तथा  Resistance का SI मात्रक ओम होता है जिसे ग्रीक अक्षर ओमेगा (Ω) से सूचित किया जाता है। किसी पदार्थ का Resistance तापमान में बदलाव से बदलता रहता है। अर्थात पदार्थ का यह गुण तापमान पर निर्भर करता है।

What is Resistor? | Resistor In Hindi | Definition of Resistor 

जो पदार्थ Resistance का गुण रखता है उसे Resistor कहते है। यह एक साधारण सा Resistor का परिभाषा है। लेकिन टेक्निकल भाषा में Resistor एक ऐसा Electronics Components होता है जो इलेक्ट्रिक सर्किट में प्रवाहित विधुत धारा के परवाह को रोकता है या विरोध करता है। Resistor विभिन्न प्रकार के होते है। आज Resistor का उपयोग बहुत ही बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स सर्किट में हो रहा है। 

Grouping ऑफ Resistor | Series Resistor | Parallel Resistor |Series Parallel Circuit

इलेक्ट्रॉनिक्स सर्किट में रेसिस्टर का उपयोग करते समय विभिन्न वैल्यू के रेसिस्टर की जरुरत पड़ती है | जबकि हमारे पास कुछ ही वैल्यू के रेसिस्टर मौजूद रहते है। तब हमारे पास मौजूद resistor को ही आपस में विभिन्न तरीके से जोड़कर आवश्यकतानुसार वैल्यू के रेजिस्टेंस बना लेते है।

इस प्रकार जोड़े गए Resistor को Grouping of Resistance कहते है। मौजूद रेसिस्टर को मुख्यतः दो प्रकार से ग्रुप किया जाता है जीने हम (1.) Series Connection of Resistor (2.) Parallel Connection of Resistor 
अब हम इन दोनों प्रकार के Resistor Grouping के बारे में जानेंगे।   

Series Connection of Resistor | Resistor In Series 

इस प्रकार के कनेक्शन में एक Resistor का टर्मिनल दूसरे Resistor के टर्मिनल से तथा दूसरे का तीसरे ,तीसरे का चौथे  टर्मिनल से जोड़ देते है। जैसा की निचे की चित्र में दिखाया गया है। Series Connection में जोड़े गए Resistor का मान प्रत्येक Resistor के मान से ज्यादा होता है।
Series Combination of Resistor
Series Combinition of Resistor
ऊपर दिए गए चित्र में कुल चार Resistor को सीरीज कनेक्शन में जोड़ा गया है। इन चारो Resistor का Resistance Value R1 R2 R3 R4है। इस चारो Resistor को जोड़ने से जो एक नया Resistor मिलेगा उसका Value निम्न तरीके से या फार्मूला से ज्ञात किया जायेगा। 
Req= R1 +R2+R3+R4

उदहारण से इसको समझने की कोशिश करते है। माना की इन चारो रेसिस्टर का वैल्यू 2Ω,3Ω,5Ω तथा 6 Ω है तो इन सब को जोड़ने के बाद जो नया रेसिस्टर बनेगा उसका Resistance कितना होगा। 
यदि ऊपर दिए गए फार्मूला का उपयोग कर जोड़े तो 
R = 2+3+5+6
R= 16 Ω
अर्थात इन चारो रेसिस्टर को जोड़ने के बाद जो नया Resistor बनेगा उसका मान 16 Ω होगा। 

Parallel Connection of Resistor|Parallel Circuit| Parallel Equivalent Resistance 

 इस प्रकार के Combination में बहुत सारे Resistor के टर्मिनल को एक साथ सी जोड़ा जाता है जैसा की निचे के चित्र में दिखाया गया है। दिए गए चित्र में चार Resistors को Parallel Connection में जोड़ा गया है। Parallel Connection में जुड़े हुए Resistor का Equivqlent Resistance प्रत्येक Resistor के Resistance वैल्यू से कम होता है। Parallel Connection में जुड़े हुए Resistor को Shunt Resistor भी कहते है। 
Parallel Grouping of Rersistor
Parallel Connection 
 ऊपर  सर्किट में कुल चार Resistor को जोड़कर एक Parallel Circuit बने गया है। इन चारो रेसिस्टर का मान R1 R2 R3 R4 है।इन चारो Resistor को जोड़ने के बाद जो नया Resistor बनेगा उसका मान प्रत्येक resistor से कम होगा। इन चारो Resistor को निम्न तरीके से जोड़ा जाता है। 
Equivalent Parallel Resistance
जहाँ  RAB टर्मिनल के बीच का Equivalent Resistance Value है। 

What is Internal Resistance?

Internal Resistance की वस्तु का Resistance ही होता है। इसे हिंदी में आंतरिक रेजिस्टेंस कहते है। यह किसी भी वस्तु का एक गुण होता है। यह सभी प्रकार के पदार्थ में मौजूद होता है। इलेक्ट्रॉनिक्स सर्किट में जुड़े गए विधुत श्रोत जैसे बैटरी या जनरेटर के लिए Internal Resistance को ज्ञात किया जाता है। 

Resistance का उपयोग (Application of Resistance)

Resistance का उपयोग विधुत धारा के परवाह को कम करने या रोकने के लिए इलेक्ट्रिक सर्किट  में किया जाता है। इलेक्ट्रिक सर्किट में उपयोग हेतु बहुत कम तथा बहुत ज्यादा resistance की जरुरत होती है इसलिए उपयुक्त Resistance के लिए कार्बन के पाउडर से एक विशेष तरह का डिवाइस बनाते है जिसका रेजिस्टेंस बहुत ज्यादा होता है और साइज बहुत कम।

ऐसे डिवाइस को Resistor कहा जाता है।Resistor मुख्यतः कार्बन से बनाये जाते है क्योकि कार्बन के प्रतिरोधाकता (Resistivity) बहुत ही ज्यादा होती है और इसका Resistance तापमान में हुए बदलाव से बहुत ही काम प्रभावित होता है। 

प्रतिरोधाकता (Resistivity) क्या है ?

प्रतिरोधाकता (Resistivity) या विशिष्ट प्रतिरोध किसी भी पदार्थ का ऐसा गुण है जो यह बताता है की यह पदार्थ विधुत धारा के प्रवाह को किस हद तक रोक सकता है या विरोध कर सकता है। यह पदार्थ के डायमेंशन यानी आकर पर निर्भर नहीं करता है।.यह एक भौतिक राशि है। इसे ओह्म-मीटर में मापा जाता है। 

जिस पदार्थ की Resistivity जितनी अधिक होती है उसके पास विधुत धारा के प्रवाह को रोकने के लिए वह उतना ही ज्यादा शक्षम होता है। इसलिए रेसिस्टर बनाते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है की एक Specific Value के Resistance के लिए एक Proper पदार्थ का चुनाव हो। 

यह भी पढ़े 

kirchoff Current and Voltage Law (किरचॉफ करंट तथा वोल्टेज नियम ) - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

किरचॉफ का करंट तथा वोल्टेज नियम क्या है?

यह विधुत से संबंधित दो नियम है जिसे पहली बार किरचॉफ ने परपादित किया था। यह भौतिक शास्त्र में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके मदद से विधुत परिपथ के किसी भी ब्रांच में प्रवाहित होने वाली विधुत धारा तथा वोल्टेज ड्राप को आसानी से ज्ञात किया जाता है। विधुत इंजीनियरिंग में इसका बहुत ही ज्यादा उपयोग किया जाता है। किरचॉफ ने विधुत सर्किट  संबंधित दो नियम बनाएं जो निम्न है :-
  • किरचॉफ का वोल्टेज नियम 
  • किरचॉफ का करंट नियम 

(1) किरचॉफ का करंट नियम (KCL)

kirchoff current law in hindi
इस नियम के अनुसार किसी सर्किट के किसी भी संधि (Junction) पर मिलने वाली सभी करंट के बीजगणितीय योग (algebraic sum) शून्य होता है। किरचॉफ करंट नियम यूज़ करते वक्त चिन्ह परिपाटी(sign Convention) का ध्यान रखा जाता है।चिन्ह परिपाटी के अनुसार यदि junction पर आने वाली सभी करंट को धनात्मक (Positive)मानते हो तो Junction से दूर जाने वाली सभी करंट को ऋणात्मक(नेगेटिव) मानना होगा। इसका उल्टा भी सही है। इस नियम के अनुसार किसी junction पर जितना करंट आता है उतना करंट junction से चला भी जाता है। किरचॉफ का करंट नियम आवेश संरक्षण सिद्धांत पर आधारित है। 
उदहारण :
kirchoff current law

जैसे ऊपर के डायग्राम में विधुत धारा (I1)तथा (I2 ) मुख्य Junction की तरफ आ रही है लेकिन अन्य सभी धाराएं Junction से दूर जा रही है। यदि Junction  पर आने वाली सभी धाराओं किओ धनात्मक मानते है तब अन्य दूसरी को ऋणात्मक मानना पड़ेगा जैसे :
I_{1}+I_{4}-I_{2}-I_{3}-I_{5}-I_{6}=0
10+35-15-I_{3}-10-15=0
45-40-I_{3}=0
5-I_{3}=0
I_{3}=5 A

किरचॉफ वोल्टेज नियम (KVL)

kirchoff voltage law in hindi
किरचॉफ वोल्टेज नियम के अनुसार किसी closed loop में जितने भी वोल्टेज श्रोत (Voltage Source) होते है उसके  वोल्टेज का बीज गणितीय  योग उस closed loop में जुड़े passive component द्वारा drop वोल्टेज के योग के बराबर होता है। किरचॉफ करंट नियम को भी  use करते वक्त चिन्ह परिपाटी(sign Convention) का ध्यान रखा जाता है। चिन्ह परिपाटी के अनुसार यदि वोल्टेज श्रोत के वोल्टेज  को धनात्मक (Positive)मानते हो तो वोल्टेज ड्राप ऋणात्मक(नेगेटिव) मानना होगा।किरचॉफ का नियम ऊर्जा संरक्षण सिद्धांत पर आधारित है।