• This is slide 1 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 2 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 3 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 4 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 5 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.

Self Induced EMF in Hindi : परिभाषा ,सूत्र तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 Self Induced emf क्या होता है?

किसी कुंडली में खुद के द्वारा उत्पन्न चुंबकीय फ्लक्स के कारण यदि emf उत्पन्न हो जाये तब इस प्रकार से उत्पन्न होने वाली emf को Self Induced emf कहते है। इसे हिंदी में स्वतः प्रेरित विधुत वाहक बल कहते है। इस घटना को हम एक उदहारण द्वारा समझते है। 

माना की एक कुंडली है जिसमे कुल फेरो (turn) की संख्या N है। जब इस  कुंडली (Coil) में विधुत धारा प्रवाहित किया जाता है तब इस कुंडली में ,विधुत धारा के चुंबकीय प्रभाव के कारण चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है। यह चुंबकीय क्षेत्र कुंडली से संबंधित होकर चुंबकीय फ्लक्स उत्पन्न करता है। यदि कुंडली में प्रवाहित होने वाली विधुत धारा की प्रवृति प्रत्यावर्ती (AC) होगी तब इससे उत्पन होने वाली चुम्बकीय फ्लक्स की प्रवृति भी प्रत्यावर्ती होगी।
(प्रत्यावर्ती का मतलब समय के साथ बदलने वाला होता है।)
चूँकि यह चुंबकीय फ्लक्स इस कुंडली से उत्पन्न हुआ है इसका मतलब  हुआ की यह इससे लिंक भी है और हम फैराडे के इंडक्शन सिद्धांत से जानते है कि यदि कोई प्रत्यावर्ती चुंबकीय फ्लक्स किसी N फेरो वाली कुंडली से लिंक करेगा तब उसमे विधुत वाहक बल अर्थात emf उत्पन्न कर देगा। और इस प्रकार उत्पन्न होने वाली विधुत वाहक बल का परिमाण चुंबकीय फ्लक्सके परिवर्तन दर के समानुपाती होगी। यदि कुंडली द्वारा उत्पन्न होने वाली चुम्बकीय फ्लक्स को (𝛟) मान लिया जाए तो इसमें उत्पन्न होने वाली Self Induced emf को गणितीय रूप में निम्न प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है। 
Self Induced emf ∝ फ्लक्स परिवर्तन की दर 
किसी कुंडली में उत्पन्न होने वाली कुल चुंबकीय फ्लक्स उसमे प्रवाहित होने वाली विधुत धारा (I) के परिमाण के समानुपाती होता है। इसका मतलब यह हुआ की कुंडली में प्रवाहित होने वाली विधुत धारा के परिमाण को बढाया जाए तब इससे संबंधित चुम्बकीय फ्लक्स का परिमाण भी बढेगा। अर्थात चुम्बकीय फ्लक्स (𝛟) को निम्न तरीके से लिखा जा सकता है। 
\phi \propto I
चूँकि कुंडली में उत्पन्न होने वाली विधुत वाहक बल (emf) फ्लक्स परिवर्तन के समानुपाती है और उत्पन्न होने वाली फ्लक्स प्रवाहित होने वाली विधुत धारा के समानुपाती है अतः emf सीधे तौर पर प्रवाहित होने वाली विधुत धारा परिवर्तन के समानुपाती होगा 
यदि Self Induced emf = e 
e ∝ विधुत धारा परिवर्तन दर 
e \propto \frac{\mathrm{d} I }{\mathrm{d} t}
ऊपर दिए समीकरण से यदि समानुपाती के चिन्ह को हटाया जाए तब इसके बदले एक नियतांक को रखना पड़ेगा। जैसे:-
e =L \frac{\mathrm{d} I }{\mathrm{d} t}
इस समीकरण में प्रयुक्त नियतांक L को दिए गए Coil का Self Inductance या स्वतः प्रेरित गुणांक कहा जाता है। ऊपर दिए गए समीकरण से ज्ञात होता है  की किसी कुंडली में स्वतः प्रेरित विधुत वाहक बल का परिमाण विधुत धारा के परिवर्तन दर तथा कुंडली के Inductance (L) पर निर्भर करता है। 

यह भी पढ़े 

Mutual Inductance In Hindi:-परिभाषा ,सर्किट तथा फार्मूला - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 Mutual inductance क्या होता है?

जब दो Coil को एक दुसरे के नजदीक रखकर और उसमे से किसी एक coil में AC विधुत धारा प्रवाहित किया जाता है तो उस Coil में एक चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है जो उस Coil के क्षेत्रफल से संबंधित होकर एक चुंबकीय फ्लक्स बनाता है और यह फ्लक्स जब दुसरे Coil से लिंक करता है तब दुसरे Coil मे एक EMF (वोल्टेज) उत्पन्न कर देता है। पहले Coil की वजह से दुसरे Coil में EMF उत्पन्न करने की इस प्रॉपर्टी को Mutual Inductance कहलाता है। 

Mutual Inductance कैसे ज्ञात किया जाता है?

किसी Coil से संबंधित म्यूच्यूअल इन्दुक्टांस को दिए गए विधुत सर्किट के मदद से ज्ञात करते है। 
mutual inductance
 माना की Coil-1 में  I1 विधुत धारा प्रवाहित हो रही है। इस विधुत धारा के कारण उत्पन्न चुंबकीय फ्लक्स (𝛟) दुसरे Coil-2 से लिंक करता है। चूँकि हम जानते है की किसी भी Coil में उत्पन्न चुंबकीय फ्लक्स उस Coil में प्रवाहित होने वाली विधुत धारा के समानुपाती होता है। अतः इसे निम्न प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है :
\phi \propto I_{1}
पहले Coil में उत्पन्न यह चुम्बकीय फ्लक्स जब दुसरे Coil से लिंक होकर उसमे EMF उत्पन्न करता है दुसरे Coil में EMF उत्पन्न करने का यह गुण Mutual inductance कहलाता है। 
पहले Coil में उत्पन्न यह फ्लक्स जब दुसरे Coil से लिंक करता है तब फैराडे के इंडक्शन सिद्धांत के अनुसार उसमे एक EMF उत्पन्न कर देता है। चूँकि पहले Coil में उत्पन्न चुंबकीय फ्लक्स उसमे प्रवाहित हो रही विधुत धारा के परिमाण पर निर्भर रहता है इसलिए दुसरे दुसरे Coil में उत्पन्न होने वाली EMF का परिमाण भी ,पहले Coil में प्रवाहित हो रही विधुत धारा के समानुपाती होगा। 

EMF = \frac{\mathrm{d} \phi }{\mathrm{d} t}

EMF \propto \frac{\mathrm{d} I_1 }{\mathrm{d} t}

यदि ऊपर के समीकरण में प्रयुक्त समानुपाती चिन्ह हो एक नियतांक M द्वारा Replace किया जाए तब यह कुछ इस प्रकार से होगा 

EMF = M\frac{\mathrm{d} I_1 }{\mathrm{d} t}

ऊपर के समीकरण में प्रयुक्त M को Mutual Inductance का गुणांक कहते है। यदि ऊपर के समीकरण को M के लिए हल करे तो यह कुछ इस प्रकार होगा 

M = \frac{EMF}{\frac{\mathrm{d} I_1 }{\mathrm{d} t}}

किसी भी दो Coil से संबंधित Mutual Inductance का परिमाण निम्न बातो पर निर्भर करता है :-

  • यह दुसरे Coil के टर्न संख्या पर निर्भर करता है। 
  • यह दोनों Coil के क्रॉस सेक्शनल एरिया पर निर्भर करता है। 
  • यह दोनों Coil के बीच जे दुरी पर निर्भर करता है। 
दो Coil के उत्पन्न Mutual Inductance को निम्न फार्मूला द्वारा ज्ञात किया जाता है :
M = \frac{N_2\phi }{I_{1}} \ henary

Mutual Inductance का उपयोग 

  • ट्रांसफार्मर म्यूच्यूअल इंडक्शन सिद्धांत पर  कार्य करता है। 
  • विधुत मोटर म्यूच्यूअल इंडक्शन पर कार्य करते है। 
  • यह डिजिटल प्रोसेसिंग में उपयोग किया जाता है। 
  • चुंबकीय क्षेत्र से जुड़े दुसरे उपकरण में इसका उपयोग किया जाता है। 

यह भी पढ़े 

समबाहु त्रिभुज : परिभाषा ,परिमाप ,क्षेत्रफल तथा गुणधर्म - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

समबाहु  त्रिभुज क्या होता है?

वैसा त्रिभुज जिसके तीनो भुजाओ की लम्बाई समान हो उसे समबाहु त्रिभुज कहते है। समबाहु त्रिभुज में इसके तीनो भुजाओ की लम्बाई का माप सामान होता है। यदि किसी त्रिभुज के तीनो भुजाओ की लम्बाई सामान  है तब इसके तीनो कोणों का  माप भी आपस में सामान होता है । अर्थात समबाहु त्रिभुज में सभी  कोण आपस में बराबर होते है। इस त्रिभुज को अंग्रेजी में Equilateral Triangle कहा जाता है। 

ऊपर दिखाया गया चित्र एक सम बाहु त्रिभुज है। इसके सभी भुजाओ की लम्बाई आपस में बराबर है। 

समबाहु त्रिभुज के गुणधर्म क्या होते है?

किसी त्रिभुज से संबंधित वे सभी गुण जो इसके अध्ययन को आसान बनाते है ,गुणधर्म कहलाते है।समबाहु त्रिभुज के निम्न गुणधर्म होते है :-
  • इसके तीनो भुजाओ की लम्बाई आपस में सामान होती है। 
  • इसके सभी कोण आपस में बराबर होते है। 
  • इसके प्रत्येक कोण का माप 60 डिग्री होता है। 

समबाहु त्रिभुज का परिमाप क्या होता है?

किसी भी त्रिभुज  का परिमाप उसके सभी भुजाओ के योग के बराबर होता है। इसलिए समबाहु त्रिभुज का परिमाप भी इसके तीनो भुजाओ के योग के बराबर होगा। 
समबाहू त्रिभुज का क्षेत्रफल

जैसे ऊपर के त्रिभुज में 
भुजा AB की लम्बाई = c = x
भुजा BC की लम्बाई = a = x
भुजा AC की लम्बाई = b = x
माना की विषम बाहु त्रिभुज का परिमाप = S
परिमाप के परिभाषा के अनुसार 
परिमाप = तीनो भुजा का योग 
परिमाप =  AB + BC + AC 
S = c + a + b = x + x + x
S = 3x
यह समबाहु त्रिभुज के परिमाप का सूत्र है 
उदहारण 
यदि किसी त्रिभुज के तीनो भुजाओ की लम्बाई 10 cm है तब इसका परिमाप ज्ञात करे। 
उपर दिए गए सूत्र से ,
a = x=10 cm 
b = x=10 cm 
c = x=10 cm 
S = 3x = 3*10 = 30 cm 
अतः ऊपर दिए माप  वाले त्रिभुज का परिमाप 30 cm होगा। 

समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल कैसे ज्ञात किया जाता है?

समबाहु  त्रिभुज तीनो के भुजाओ द्वारा घेरे गए क्षेत्र को उसका क्षेत्रफल कहते है। जैसे निचे के चित्र में विषम बाहु त्रिभुज द्वारा घेरे गए क्षेत्र को लाल  रंग द्वारा दिखाया गया है। 
समबाहु त्रिभुज

चूँकि समबाहु त्रिभुज के तीनो भुजाओ की लम्बाई समान होती है। इसलिए इसके क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए  सूत्र को हेरोन सूत्र के मदद से ज्ञात किया जाता है। समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए इसका अर्ध परिमाप ज्ञात करना पड़ेगा  तत्पश्चात इस अर्धपरिमाप के मदद से त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात किया जाता है। माना की विषम बाहु त्रिभुज का अर्धपरिमाप S है तब 
S = \frac{a+b+c}{2}
हमने ऊपर देखा की सम बाहु त्रिभुज के सभी भुजा की लम्बाई आपस में बराबर होती है इसलिए इस निम्न तरीके से जलिखा जा सकता है। 
S = \frac{a+b+c }{2}= \frac{x+x+x}{2}= \frac{3x}{2}
x = सम बाहु त्रिभुज की भुजा लम्बाई 
अर्धपरिमाप S का मान हीरोन सूत्र में रखने पर 
A = \sqrt{s(s-a)(s-b)(s-c)} =\sqrt{\frac{3x}{2}(\frac{3x}{2}-x)(\frac{3x}{2}-x)(\frac{3x}{2}-x)}
A = \sqrt{\frac{3x}{2}(\frac{3x-2x}{2})(\frac{3x-2x}{2})(\frac{3x-2x}{2})}
A = \sqrt{\frac{3x}{2}(\frac{x}{2})(\frac{x}{2})(\frac{x}{2})}=\frac{\sqrt{3}}{4}x^{2}
A = \frac{\sqrt{3}}{4}x^{2}
यह समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात करने का सूत्र है। 
उदहारण 
यदि किसी त्रिभुज तीनो भुजाओ की लंबाई 10 cm  है तब इसका क्षेत्रफल ज्ञात करे। 
उपर दिए गए सूत्र से ,
a = x =10 cm 
b = x =10 cm
c = x =10 cm
ऊपर दिए गए  सूत्र से 
A = \frac{\sqrt{3}}{4}x^{2}
A = \frac{\sqrt{3}}{4}(10)^{2} =\frac{\sqrt{3}}{4}\times100 =25\sqrt{3} cm^{2}
A =25\sqrt{3} cm^{2}
अतः इससम बाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल 25\sqrt{3} cm^{2} होगा।

यह भे पढ़े 

विसंबाहु त्रिभुज क्या होता है?

विषमबाहु त्रिभुज : परिभाषा ,क्षेत्रफल तथा गुणधर्म - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 विषमबाहु त्रिभुज क्या होता है?

वैसा त्रिभुज जिसके तीनो भुजाओ की लम्बाई असमान हो उसे विषमबाहु त्रिभुज कहते है। विषमबाहु त्रिभुज में इसके तीनो भुजाओ की लम्बाई भिन्न भिन्न होती है। यदि किसी त्रिभुज के तीनो भुजाओ की लम्बाई अलग अलग है तब इसके तीनो कोणों के माप भी अलग अलग होंगे। अर्थात विषमबाहु त्रिभुज में कोई भी कोण आपस में बराबर नहीं होता है। 
विषम बाहु त्रिभुज क्षेत्रफल
जैसे ऊपर के चित्र में दिखाया गया चित्र एक विषमबाहु है। इसमें किसी भी भुजा की लम्बाई आपस में बराबर नहीं है। 

विषमबाहु त्रिभुज के गुणधर्म क्या होते है?

किसी त्रिभुज से संबंधित वे सभी गुण जो इसके अध्ययन में मददगार होते है ,गुणधर्म कहलाते है। विषमबाहु त्रिभुज के निम्न गुणधर्म होते है :-
  • इसके तीनो भुजाओ की लम्बाई आपस में सामान नहीं होती है। 
  • इसके कोई भी कोण आपस में बराबर नहीं होते है। 
  • बड़ी भुजा के सामने वाले कोण का माप सबसे बड़ा होता है। 
  • छोटी लम्बाई वाले भुजा के सामने वाले कोण की माप सबसे छोटा होता है। 
जैसे ऊपर के चित्र में भुजा BC सबसे बड़ी भुजा है। इसलिए इसके सामने का कोण A का माप सबसे ज्यादा होगा इसके साथ ही भुजा AB सबसे छोटी है इसलिए इसके सामने का कोण C सबसे छोटा होगा 

विषमबाहु त्रिभुज का परिमाप कितना होता है?

किसी भी आकृति का परिमाप उसके सभी भुजाओ के योग के बराबर होता है। इसलिए विषमबाहु त्रिभुज का परिमाप भी इसके तीनो भुजाओ के योग के बराबर होगा। 
त्रिभुज का परिमाप
जैसे ऊपर के त्रिभुज में 
भुजा AB की लम्बाई = c
भुजा BC की लम्बाई = a
भुजा AC की लम्बाई = b
माना की विषम बाहु त्रिभुज का परिमाप = S
परिमाप के परिभाषा के अनुसार 
परिमाप = तीनो भुजा का योग 
परिमाप =  AB + BC + AC 
S = c + a + b = a + b + c
S = a + b + c
यह विषम बाहु त्रिभुज के परिमाप का सूत्र है 
उदहारण 
यदि किसी त्रिभुज के भुजाये 10 cm ,15 cm तथा 8 cm लम्बी है तब इसका परिमाप ज्ञात करे। 
उपर दिए गए सूत्र से ,
a = 10 cm 
b = 15 cm 
c = 8 cm 
S = a + b + c = 10 + 15 +8 = 33 cm 
अतः ऊपर दिए माप  वाले त्रिभुज का परिमाप 33 cm होगा। 

विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल कैसे ज्ञात किया जाता है?

किसी भी आकृति  के भुजाओ द्वारा घेरे गए क्षेत्र को उसका क्षेत्रफल कहते है। जैसे निचे के चित्र में विषम बाहु त्रिभुज द्वारा घेरे गए क्षेत्र को पीले रंग द्वारा दिखाया गया है। 
विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल
चूँकि विषम बाहु त्रिभुज के तीनो भुजाओ की लम्बाई असमान होती है। इसलिए इसके क्षेत्रफल को ज्ञात करने के लिए हेरोन सूत्र का उपयोग किया जाता है। त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए इसका अर्ध परिमाप ज्ञात किया जाता है तत्पश्चात इस अर्धपरिमाप के मदद से त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात किया जाता है। माना की विषम बाहु त्रिभुज का अर्धपरिमाप S है तब 
S = \frac{a+b+c}{2}
अर्थात अर्ध परिमाप तीनो भुजाओ के योग का आधा होता है। एक बार अर्ध परिमाप  ज्ञात हो जाने के बाद क्षेत्रफल A को निम्न सूत्र द्वारा ज्ञात कर लिया जाता है :-
A =\sqrt{s(s -a)(s -b)(s -c)}
उदहारण 
यदि किसी त्रिभुज के भुजाये 10 cm ,15 cm तथा 8 cm लम्बी है तब इसका क्षेत्रफल ज्ञात करे। 
उपर दिए गए सूत्र से ,
a = 10 cm 
b = 15 cm 
c = 8 cm 
परिमाप  = a + b + c = 10 + 15 +8 = 33 cm 
अर्ध परिमाप = S = 33/2 = 16.5 cm  
ऊपर दिए गए हिरोन सूत्र से 
A =\sqrt{16.5(16.5 -10)(16.5 -15)(16.5 -8)}
A =\sqrt{16.5\times6.5 \times1.5 \times8.5 }
A =36.98\ cm^{2}
अतः इस विषम बाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल 36.98 वर्ग सेमी होगा। 

त्रिभुज का क्षेत्रफल (tribhuj ka kshetrafal) फार्मूला - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 त्रिभुज क्या होता है?

त्रिभुज (triangle)तीन रेखाओ द्वारा घिरा हुआ एक दो विमीय(two dimensional) आकृति होता है। दो विमीय से हमारा अभिप्राय यह केवल दो तल में ही बनाया जा सकता है। त्रिभुज को कभी भी तीन तल में नहीं बनाया जा सकता है। एक एक बहुत ही महत्वपूर्ण आकृति होता है। जमीन संबंधित गणना में त्रिभुजाकार आकृति से मिलता जुलता बहुत से प्लाट पाए जाते है उन सभी प्लाट का क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए त्रिभुज से सम्बंधित सूत्र की आवश्यकता होती है।  इस लेख में त्रिभुज से सम्बंधित सभी प्रकार के सूत्र की व्याख्या किया जायेगा। 
त्रिभुज के प्रकार

त्रिभुज का परिमाप क्या होता है?

त्रिभुज के परिमाप से हमारा अभिप्राय इसके तीनो भुजाओ के लम्बाई के योग से होता है। परिमाप त्रिभुज से सम्बंधित एक बहुत ही महत्वपूर्ण पैरामीटर होता है।  इसे अंग्रेजी में Premeter कहा जाता है। किसी भी त्रिभुज का परिमाप इसके तीनो भुजाओ के लम्बाई के योग के बराबर होता है। त्रिभुज के लम्बाई की गणना उस वक्त किया जाता है जब किसी त्रिभुजाकार आकृति के चारो तरफ घेरने के लिए रस्सी या बास (Bamboos) की जरुरत पड़ती है। जैसे यदि किसी त्रिभुजाकार प्लाट को बांस से घेरना है। तब इसको घेरने के लिए बांस की लम्बाई कितनी होगी। ऐसे स्थिति में घेरने के लिए लगाये गए कुल बांस की लम्बाई उस त्रिभुजाकार प्लाट के तीनो भुजाओ के योग के बराबर अर्थात त्रिभुज के परिमाप के बराबर होगी। 
त्रिभुज
यदि
परिमाप = P
भुजा BC = a
भुजा AC = b
भुजा AB = c
त्रिभुज के परिमाप = तीनो भुजाओ का योग 
त्रिभुज के परिमाप = AB + BC +AC
S = a + b + c
चूँकि परिमाप भुजाओ के लम्बाई का योग होता है इसलिए इसलिए इसे हमेशा मीटर (m),सेंटीमीटर (cm) आदि में मापा जाता है। 

त्रिभुज का क्षेत्रफल क्या होता है?

त्रिभुज का क्षेत्रफल इसके तीनो भुजाओ के बीच घिरे हुए क्षेत्र को कहते है। किसी भी त्रिभुज द्वारा घेरा गया क्षेत्र उसके भुजाओ के लम्बाई के समानुपाती होता है। अर्थात तत्रिभुज के भुजाओ की लम्बाई जितनी ज्यादा होगी उसका क्षेत्रफल भी उतना ही ज्यादा होता है। किसी भी त्रिभुज का क्षेत्रफल उसके आधार तथा संगत उचाई के गुणनफल का आधा(Half) होता है। 
area of triangle
त्रिभुज के क्षेत्रफल = (1/2 )x आधार x उच्चाई 
दिए चित्र के अनुसार 
आधार = BC 
उच्चाई = AD 
यदि त्रिभुज के क्षेत्रफल =  A 
A = \frac{1}{2}\times BC \times AD
यह त्रिभुज के क्षेत्रफल ज्ञात करने का सर्वव्यापी फार्मूला है। 
उदहारण : यदि किसी त्रिभुज की सांगत उच्चाई 10 cm तथा इसके आधार की लम्बाई 20 cm है तब इसका क्षेत्रफल कितना होगा। 
इस प्रश्न में दिया गया है :-
त्रिभुज की उचाई =  AD = 10 cm 
आधार की लम्बाई = BC = 20 cm 
माना की त्रिभुज का क्षेत्रफल = A 
A = \frac{1}{2}\times BC \times AD
A = \frac{1}{2}\times 20 \times 10 =100\ cm^{2}
अतः इस त्रिभुज का क्षेत्रफल = 100 वर्ग सेमी होगा। 

त्रिभुज कितने प्रकार के होते है?

त्रिभुज के भुजाओ के लम्बाई के आधार पर ,इसे तीन वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है। ये तीन प्रकार के त्रिभुज निम्न है :-
विषम बाहूत्रिभुज (Sclene Triangle)
समद्विबाहु त्रिभुज (Isosceles triangle)
समबाहु त्रिभुज (Equilateral Triangle)

Metal in hindi : परिभाषा ,भौतिक तथा रासायनिक गुण - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

metal in hindi

धातु क्या होते है?

पृथ्वी पर जितने भी तत्व पाए जाते है उनमे से अधिकांश धातु होते है। धातु वैसे पदार्थ होते है  जिनके पास चमक,आघातवर्ध्न्य तथा विधुत धारा एवं ऊष्मा को प्रवाहित करने का गुण होता है। अर्थात वैसे पदार्थ जिनके पास चमक ,आघातवर्ध्यन्यता आदि का गुण होता है उसे धातु कहते है। धातु को अंग्रेजी में मेटल (Metal) कहा जाता है। 
जैसे सोना ,चांदी ,आयरन ,ताम्बा आदि 

धातु के भौतिक गुण क्या होते है?

धातुओ के पास निम्न भौतिक गुण पाए जाते है :-
  • धातु चमकीले होते है
  • धातु आघातवर्ध्न्य(Malleable) होते है। 
  • धातु कठोर(Hard) होते है। 
  • धातु का घनत्व(Density) उच्च होता है। 
  • धातु का द्रवणाक(Melting Point) एवं क्वथनांक(Boiling Point) उच्च होते है। 
  • धातु ऊष्मा एवं विधुत धारा के सुचालक होते है। 
  • धातु को पीटने पर सुरुली ध्वनि उत्पन्न होती है। 

धातु के रासायनिक गुण क्या होते है?

धातुओ के पास निम्न रासायनिक गुण पाए जाते है :-

  • धातुए ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर ऑक्साइड बनाती है। 
  • धातुए जल के साथ रासयनिक अभिक्रिया कर हाइड्रा ऑक्साइड बनाती है तथा इसके हाइड्रोजन गैस मुक्त करती है। 
  • धातुए अम्ल (Acid) से अभिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस मुक्त करती है। 

धातु का उपयोग क्या होता है?

धातु का इंसान के जीवन में बहुत उपयोग है। हमारे चारो तरफ जितने भी प्रकार से वस्तुए दिखाई देती है उन सभी में धातु किसी न किसी रूप में मौजूद होता है। धातु का उपयोग इंजीनियरिंग कार्य ,भवन निर्माण ,ऑटोमोबाइल ,इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग आदि क्षेत्र में किया जाता है। 

अधातु क्या होते है?

जिस तत्वों के भौतिक तथा रासायनिक गुण ,धातुओ से भिन्न होते है उन्हें अधातु कहा जाता है। अभी जितने भी तत्व खोजे गए है उनमे मात्र 22 तत्व ऐसे है जो अधातु है।  इनमे से मात्र 10 अधातु ही ठोस (Solid) होते है। एक अधातु ब्रोमिन द्रव (Liquid) तथा अन्य 11 अधातुये गैस के रूप में पाई जाती है। 

धातु के भौतिक गुण क्या होते है?

अधातुओ के पास निम्न भौतिक गुण पाए जाते है :-
  • अधातु ठोस ,द्रव तथा गैस तीनों रूप में पाया जाता है। 
  • अधातु भंगुर होती है। 
  • अधातु प्रायः चमकीले नहीं होते है। 
  • ये ऊष्मा तथा विधुत के कुचालक(Bad-conductor) होते है। 
  • ये कठोर नहीं होते है। 
  • इनका घनत्व निम्न होता है। 

अधातु के रासायनिक गुण क्या होते है?

अधातुओ के पास निम्न रासायनिक गुण पाए जाते है :-
  • अधातुए ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर अम्लीय ऑक्साइड बनाती है। 
  • अधातुए जल के साथ रासयनिक अभिक्रिया नहीं करती है। 
  • प्रायःअधातुए अम्ल (Acid) से अभिक्रिया नहीं  करती है। 

यह भी पढ़े 

Momentum in hindi : परिभाषा ,फार्मूला तथा उदहारण - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 संवेग क्या होता है?

इसे अंग्रेजी में मोमेंटम (Momentum) कहा जाता है। यह गति करती हुयी वस्तु के व्याख्या करने के लिए उपयोग किया जाता है। सर्वप्रथम महान वैज्ञानिक न्यूटन ने इसकी परिकल्पना किया था। उनके अनुसार 
किसी वस्तु के द्रव्यमान तथा वेग के  गुणनफल को संवेग कहा जाता है। 

यह एक सदिश राशि होता है। अर्थात इसको पूर्ण रूप से व्यक्त करने के लिए मात्रक की जरुरत होती है। संवेग को अंग्रेजी के P अक्षर द्वारा सूचित किया जाता है। 

संवेग का फार्मूला क्या होता है?

संवेग के परिभाषा को गणितीय रूप में व्यक्त किया जाए तब यह इसका फार्मूला हो सकता है। संवेग के परिभाषा के अनुसार 
संवेग = द्रव्यमान x वेग 
यदि वस्तु का द्रव्यमान M kg तथा वेग V m/s हो तब संवेग P को निम्न तरीके लिखा जा सकता है। 
P = M x V
P   = MV

संवेग का मात्रक क्या होता है? 

चूँकि संवेग दो भौतिक राशि द्रव्यमान तथा वेग का गुणनफल है इसलिए इसका मात्रक भी इन दोनों राशियों के मात्रक के गुणनफल के बराबर होगा है अतः इसे हम निम्न तरीके से लिख सकते है :
संवेग के मात्रक = (द्रव्यमान का मात्रक)x(वेग का मात्रक)
संवेग के मात्रक = (Kg)x(m/s)
संवेग के मात्रक = (Kg-m/s)
अर्थात संवेग का SI मात्रक किलो ग्राम मीटर प्रति सेकंड होता है। 

संवेग को दैनिक जीवन में कैसे अनुभव किया जाता है?

जब दो वस्तुए जिनमे एक भारी तथा दूसरी हल्की हो ,सामान वेग से गति करती है तब इनके गति को रोकने के लिए अलग अलग परिमाण के बल का प्रयोग करना पड़ता है। जैसे हलकी वस्तु को रोकने में कम बल तथा भारी वस्तु को रोकने में ज्यादा बल लगाना पड़ता है। इसका मुख्य कारण संवेग है। चूँकि संवेग द्रव्यमान तथा संवेग का गुणनफल के बराबर होता है। हमारे इस प्रश्न में दोनों वस्तुओ का वेग सामान है लेकिन इनका द्रव्यमान अलग अलग है।  अतः जिस वस्तु का द्रव्यमान ज्यादा होता है उसका संवेग ज्यादा होगा और उस वस्तु को रोकने के लिए बड़े परिमाण का बल प्रयोग करना पड़ेगा। 
आंकिक प्रश्न 
50 किलोग्राम की एक वस्तु 50 m/s की गति से घूम रही है। इस वस्तु का संवेग कितना होगा?
इस प्रश्न में 
द्रव्यमान = M = 50 kg 
वेग = V = 50 m/s 
उपर दिए सूत्र के अनुसार 
P = MV 
P = 50 x 50 = 2500 Kgm/s 
संवेग = 2500 kgm/s 

यह भी पढ़े 

ITI in hindi : ITI Full Form तथा आईटीआई की पूरी जानकारी - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

iti full form

ITI का Full Form क्या होता है?

इसका पूरा नाम Industrial Training Institute होता है .जिसको हिंदी में औद्योगिक प्रक्षिण संस्थान कहते है। यह एक प्रकार का शिक्षण संस्थान होता है जहा पर बच्चो को प्राइवेट या सरकारी औद्योगिक  संस्था में कार्य करने के लिए ट्रेनिंग दिया जाता है। यह एक प्रकार का कोर्स होता है जिसमे स्टूडेंट को विभिन्न प्रकार के टेक्निकल कार्य करने की ट्रेनिग दिया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद विध्यार्थी किसी भी संस्था में कार्य करने के काबिल हो जाते है। 

आईटीआई में विध्यार्थी को क्या सिखाया जाता है?

आईटीआई में पढ़ने वाले स्टूडेंट को थ्योरी के बजाय प्रैक्टिकल ज्ञान ज्यादा दिया जाता है। यहाँ स्टूडेंट को किसी एक ट्रेड में दक्ष अर्थात कुशल बनाया जाता है। आईटीआई के जिस कोर्स में विध्यार्थी एडमिशन लेता है उस ट्रेड से सम्बंधित जो काम दुनिया में होते है ,विध्यार्थी को उसी कार्य के लिए तैयार किया जाता है। जैसे मान लेते है यदि किसी विद्यार्थी ने इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में एडमिशन लिया है तो इस विद्यार्थी को इलेक्ट्रिकल से संबंधित बेसिक जानकारी दी जाएगी और उसे मोटर ,जनरेटर तथा ट्रांसमिशन लाइन को कैसे संचालित करते है उसके बारे में बताया जायेगा। इतना सारा थ्योरी ज्ञान देने के बाद उसे मोटर को प्रैक्टिकल रूप से चलाने के लिए लैब में ले जाया जायेगा और उसे चलाकर क्र दिखाया जायेगा।आईटीआई में विभिन्न प्रकार के कोर्स संचालित किया जाता है जिसे ट्रेड कहा जाता है। आईटीआई का मुख्य उदेश्य कम शिक्षा के साथ स्टूडेंट को रोज़गार करने के लायक तैयार करना है। आईटीआई में संचालित मुख्य  ट्रेड निम्न  है:-
  • इलेक्ट्रीशियन 
  • फिटर 
  • डीजल मैकेनिक 
  • प्लम्बर 
  • फाउंड्री मैन 
  • बुक बाइंडर 
  • पैटर्न निर्माता 
  • मेसन बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन 
  • वायर मन 
  • गैस वेल्डर एवं इलेक्ट्रिक वेल्डर 
  • मसिनिस्ट 
  • मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर 
  • मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड कंडीशनर 
  • मैकेनिक रेडियो एंड टेलीविज़न 
  • डीजल मैकेनिक 
  • कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग सहायक 
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 
  • नेटवर्क तकनीशियन 
इसके अतिरिक्त भी अन्य दुसरे कोर्स आईटीआई कॉलेज द्वारा संचालित किये जाते है। आईटीआई ट्रेड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए NCVT के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। 

विद्यार्थीयो को आईटीआई का कोर्स क्यों करना चाहिए ?

ये तो सच है की सभी विद्यार्थी पढ़ने में होशियार नहीं होते है। उन्हें थ्योरी आसानी से समझ नहीं आती है। वैसे विद्यार्थी जिन्हे विज्ञानं की थ्योरी समझ नहीं आती है उनके लिए आईटीआई का कोर्स बनाया गया है। इस कोर्स में बच्चो को दुनिया में  विकशित विभिन्न प्रकार के मशीन पर कार्य करने के लिए तैयार किया जाता है। आईटीआई कोर्स करने के निम्न फायदा है :
  • इस कोर्स को करने के लिए निम्नतम योग्यता 10th है। 
  • इस कोर्स को  करने की अवधी 2 वर्ष है। 
  • इस कोर्स को करने के बाद आसानी से जॉब मिल जाती है। 

आईटीआई में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता क्या होनी चाहिए?

यदि आप आईटीआई में एडमिशन लेना चाहते है तब आपको कम से कम 10th पास होना चाहिए। यदि आप किसी भी बोर्ड से मेट्रिक पास है तब आप अपने पसंदीदा ट्रेड में एडमिशन ले सकते है। यदि आप आईटीआई में एडमिशन लेने जा रहे है तब आपके पास निम्न दस्तावेज होनी चाहिए :-
  • 10th,12th  मार्कशीट 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • स्कूल ट्रान्सफर सर्टिफिकेट 
  • जाती प्रमाण पत्र 
  • पहचान पत्र (ID card जैसे आधार कार्ड या वोटर ID कार्ड)
  • अपना रंगीन फोटो 

आईटीआई कितने दिन का कोर्स होता है?

आईटीआई में विभिन्न प्रकार के कोर्स संचालित होते है जिनका नाम हमने ऊपर बताया है। इनमे से कुछ कोर्स 6 माह ,कुछ कोर्स 12 माह तथा कुछ कोर्स 2 वर्ष अर्थात 24 माह के लिए होते है। ज्यादतर कोर्स का समय 2 वर्ष होता है। 

NCVT क्या होता है?

इसका पूरा नाम National Council For Vocational Training होता है। इसका गठन 1956 में भारत सरकार द्वारा किया गया था। इसका मुख्य कार्य देश भर में संचालित विभिन्न प्रकार के वोकेशनल कोर्स के लिए सिलेबस तैयार करना होता है। यह देशभर में आईटीआई पढ़ने वाले विद्यार्थी के लिए परीक्षा का आयोजन करता है। जिस प्रकार से देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेज को AICTE संचालित करता है ठीक वैसे ही देशभर के आईटीआई कॉलेज को NCVT संचालित करता है। 

SCVT क्या होता है?

इसका पूरा नाम State  Council For Vocational Training होता है।  इसके नाम से ही ज्ञात होता है की यह राज्य स्तर पर संचालित होने वाले सभी आईटीआई कॉलेज को संचालित करता है। यह NCVT की तरह ही कार्य करता है अंतर बस इतना है की यह अपने राज्य में संचालित होने वाले आईटीआई कॉलेज को ही मॉनिटर करता है। प्रत्येक राज्य के लिए अपना अपना SCVT होता है और यह अपने यहाँ संचालित आईटीआई कॉलेज और ट्रेड को रेगुलेट करने के लिए नियम बनाते है। 

यह भी पढ़े 

इलेक्ट्रीशियन द्वारा उपयोग किए जाने वाले औजार(Electrician Tools) -हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 इलेक्ट्रीशियन किसे कहते है?

इलेक्ट्रिकल अर्थात विधुत से संबंधित कार्य करने वाले लोग इलेक्ट्रीशियन कहलाते है। हमारे घर में चलने वाले विधुत उपकरण को पॉवर सप्लाई की व्यवस्था करने वाले लोग भी इलेक्ट्रीशियन कहलाते है। जब हमारे घर में लगा हुआ पंखा किसी कारण से नहीं चलता है तब उसे जो व्यक्ति ठीक करता उसे इलेक्ट्रीशियन कहते है। आपने अक्सर देखा होगा की इलेक्टिकल से सम्बंधित कार्य करने वाले लोग अपने साथ हमेशा कुछ औजार लेकर घुमते रहते है। इन औजार के मदद से वे अपना कार्य करते है। इलेक्ट्रीशियन द्वारा उपयोग किये जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण औजार निम्न होते  है :-
  • प्लास (Pliers)
  • पेचकश (Screw Driver)
  • लाइन टेस्टर 
  • टेस्ट लैंप 
  • स्टैण्डर्ड वायर गेज 
  • टेप 
  • हथौड़ा (Hammer)
  • छेनी (Chisel)
  • आरी (Hack Shaw)
  • सुआ (Poker)
  • ड्रिल मशीन 
  • ग्लप्स 

प्लास(Pliers) क्या होता है?

यह सबसे ज्यादा इलेक्ट्रीशियन द्वारा उपयोग किया जाने वाला औजार है। यह एक multipurpose औज़ार है। यह वायर को काटने ,आपस में जोड़ने ,पकड़ने या उसके ऊपर लगे हुए इंसुलेशन को हटाने में उपयोग किया जाता है। इस औजार के बिना इलेक्ट्रिकल का कार्य करना मुश्किल है। प्लास को निचे के चित्र में दिखाया गया है। 
पलास
बिजली के काम करने के लिए विभिन्न प्रकार के पलास का उपयोग किया जाता है। विभिन्न प्रकार के काम में उपयोग किये जाने वाले प्लायर्स निम्न है :-
  • स्लिप जॉइंट प्लायर्स (Slip Joint Pliers)
  • साइड कटर प्लायर्स (Side Cutter Pliers)
  • कॉम्बिनेशन प्लायर्स (Combination Pliers)
  • नीडल नोज प्लायर्स (Needle Nose Pliers)
  • बेंट नोज प्लायर्स (Bent Nose Pliers)
आप इन सभी प्लायर्स को अमेज़न से ऑनलाइन आर्डर कर खरीद सकते है। ऑनलाइन आर्डर करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे। यहाँ क्लिक करे। 

पेचकश (Screw Driver) क्या होता है ?

यह किसी भी इलेक्ट्रीशियन का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण औज़ार है। यह अपने नाम के हिसाब से ही कार्य करता है। इसका मुख्य कार्य स्क्रू को ड्राइव करना होता है। यह विधुत बोर्ड या दुसरे सर्किट के स्क्रू को खोलने या बंद करने के लिए उपयोग किया जाता है। पेचकस को निचे के चित्र में दिखाया गया है। 
स्क्रू ड्राईवर
स्क्रू भी भिन्न भिन्न प्रकार के होते है। इसका उपरी भाग जिसे हैंडल कहा जाता है। उसपर एक कुचालक पदार्थ का परत चढ़ा हुआ होता है जिसे इंसुलेशन कहा जाता है। यह विधुत धारा तथा हाथ के बीच इंसुलेशन उपलब्ध करता है जिससे कार्य करते वक्त इलेक्ट्रीशियन को बिजली का झटका नहीं लगता  है। आप इस स्क्रू ड्राईवर को अमेज़न से ऑनलाइन आर्डर कर खरीद सकते है।ऑनलाइन आर्डर करने के लिए यहाँ क्लिक करे।  

लाइन टेस्टर क्या होता है?

जैसे नाम से ही ज्ञात होता है की यह विधुत वायर में प्रवाहित होने वाली विधुत धारा के उपस्थिति को ज्ञात करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह देखने में बिलकुल पेचकस के जैसे ही होता है लेकिन यह उससे बिलकुल भिन्न होता है। इसके आंतरिक भाग में एक छोटा सा विधुत बल्ब लगा हुआ होता है जिसका एक सिरा एक प्रतिरोध के मदद से इसके अगले ब्लेड से जुडा हुआ होता है। विधुत बल्ब का दूसरा सिरा एक स्प्रिंग के मदद से अर्थिंग पॉइंट से जुडा  हुआ होता है। जैसे की निचे के चित्र में दिखाया गया है। 
Line Tester
जिस फेज की लाइन टेस्ट करना होता है। उस लाइन को टेस्टर से टच करने पर उससे छोटी विधुत धारा ब्लेड से होती हुयी बल्ब में जाती है जिससे वह जलने लगता है। जिससे साबित होता है की उस फेज में विधुत धारा प्रवाहित हो  रही है। इसके विपरीत यदि बल्ब नहीं जलती है इसका मतलब यह हुआ की उसमे किसी भी प्रकार की विधुत धारा प्रवाहित नही हो रही है। लाइन टेस्टर से छोटे स्क्रू को भी खोलने का कार्य किया जाता है। 

टेस्ट लैंप  क्या होता है?

जैसे इसके नाम से ज्ञात होता है की यह एक प्रकार का लैंप होता है जिससे किसी वायर में प्रवाहित हो रहे विधुत धारा को ज्ञात किया जाता है। यह एक साधारण से विधुत बल्ब होता है। इसका उपयोग किसी मशीन के बॉडी में प्रवाहित होने वाली विधुत धारा को ज्ञात करने के लिए किया जाता है।  जिस मशीन के बॉडी में प्रवाहित हो रही विधुत धारा को ज्ञात करना होता है उसके बॉडी से बल्ब के एक टर्मिनल को तथा दुसरे टर्मिनल को अर्थिंग से जोड़ दिया जाता है।  यदि बल्ब जलने लगता है तब इससे साबित होता है की बॉडी में विधुत धारा प्रवाहित हो रही है। 

स्टैण्डर्ड वायर गेज क्या होता है?

यह एक मानक होता है। इसके सापेक्ष किसी वायर की मोटाई मापी जाती है। चूँकि एक इलेक्ट्रीशियन को बहुत से विधुत उपकरण के साथ कार्य करना होता है। प्रत्येक उपकरण में अलग अलग प्रकार के विधुत वायर का उपयोग किया हुआ होता है। यदि इन वायर के जगह पर दुसरे माप वाली वायर लगा दी जाए तब वह उपकरण बढ़िया से कार्य नहीं करेगा। इस कंडीशन में स्टैण्डर्ड वायर गेज का उपयोग किया जाता है। 
स्टैण्डर्ड वायर गेज
जैसे की ऊपर के चित्र में दिखाया गया है। इसके बाहरी छोर पर बहुत सारी पतली पतली खांचे निकली हुयी होती है। जिस वायर की मोटाई नापनी होती है उस वायर को इस खांचे में बरी बरी से डाल के चेक किया जाता है।  जिस खांचे में यह फिट बैठता है उस खांचे की नंबर संख्या उस वायर की मोटाई होती है। 

हथौड़ा क्या क्या होता है?

हथौड़ा से सब कोई परिचित है। यह T आकार का लोहा का बना हुआ औजार होता है। जैसे की निचे के चित्र में दिखाया गया है। इलेक्ट्रीशियन इसका उपयोग किल को दिवार में गाड़ने ,मजबूत चीज को तोड़ने ,धातुओ को पीटने या कठोर तार को मोड़ने आदि के लिए किया जाता है। इलेक्ट्रीशियन द्वारा उपयोग किये जाने वाले हथौड़ा का वजन 500 ग्राम से 1 किलो ग्राम के बराबर होता है। 

छेनी क्या होता है ?

यह धातु का बना हुआ विशेष प्रकार का औजार होता है। इसका अगला हिस्सा बहुत ही पतला होता है। इसका उपयोग दिवार में छिद्र करने के लिए किया जाता है।  इलेक्ट्रीशियन ज्यादातर इसका उपयोग दीवाल से पाइप को पार करने के लिए , दिवार मे छिद्र बनाने के लिए करते है। 

आरी (Hacksaw)क्या होता है?

आरी एक विशेष प्रकार का औजार होता है। इसका उपयोग इंजीनियरिंग के कार्य हेतु बहुत से जगह पर किया जाता है। यह मुख्य रूप से लोहा के पाइप ,पट्टी आदि को काटने के लिए किया जाता है। विभिन्न प्रकार के आरी बाज़ार में उपलब्ध होते है।  आरी का मुख्य फ्रेम होता है जिसमे विभिन्न प्रकार के ब्लेड को लगाकर उपयोग किया जाता है। 
hack saw
आप इस आरी को ऑनलाइन अमेज़न से सस्ते में आर्डर कर खरीद सकते है। अभी ऑनलाइन आर्डर करने के लिए यहाँ दिए गए लिंक पर क्लीक करे।  यहाँ क्लिक करे। 

Rectifier In Hindi: परिभाषा ,प्रकार ,फार्मूला तथा उपयोग | हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 रेक्टीफायर क्या होता है?

Rectifier विशेष प्रकार का विधुत सर्किट होता है जिसका उपयोग ए०सी विधुत धारा को डीसी विधुत धारा में परिवर्तित करने के लिए किया जाता है। यह Switching डिवाइस जैसे डायोड या थायरिस्टर तथा विधुत वायर की मदद से बनाया जाता है। जहा भी डीसी विधुत धारा की जरुरत होती है उस स्थान पर ए०सी को डीसी में बदलने के लिए Rectifier का उपयोग किया जाता है।

Rectifier कितने प्रकार के होते है? 

Rectifier से प्राप्त डीसी आउटपुट के Controlling के आधार पर इसे मुख्य दो वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है :
  • अन कंट्रोल्ड रेक्टीफायर (Uncontrolled Rectifier)
  • कंट्रोल्ड रेक्टीफायर (Controlled Rectifier)
इसके अतिरिक्त रेक्टीफायर को उसको दी जाने वाली ए०सी वोल्टेज के फेज के अनुसार दो वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है।यदि रेक्टीफायर को सिंगल फेज इनपुट दिया जाता है तब उसे सिंगल फेज ब्रिज रेक्टीफायर कहा जाता है। इसके अतिरिक्त जब इनपुट में थ्री फेज दिया जाता है तब उसे थ्री फेज ब्रिज रेक्टीफायर कहा जाता है। 

Uncontrolled रेक्टीफायर क्या होता है?

वैसा ब्रिज रेक्टीफायर जिसके आउटपुट वोल्टेज को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है उसे Uncontrolled Bridge Rectifier कहा जाता है। यह थ्री फेज तथा सिंगल फेज दोनों प्रकार के ए०सी वोल्टेज में उपयोग किया जाता है। रेक्टीफायर में ए०सी को डीसी में बदलने के लिए Switching डिवाइस जैसे डायोड ,थायरिश्टर (thyristor) आदि का उपयोग किया जाता है। 
चूँकि डायोड एक बिना नियंत्रण वाला इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस होता है जो फॉरवर्ड बायस के कंडीशन में विधुत धारा को प्रवाहित होने देता है। जब इसके टर्मिनल को रिवर्स बायस किया जाता है तब इससे विधुत धारा का प्रवाह नहीं होता है। इसके विपरीत थायरिस्टर एक कंट्रोल्ड डिवाइस होता है जो गेट पल्स मिलने पर ही विधुत धारा को प्रवाहित होने देता है। 
इससे यह निष्कर्ष निकलता है की यदि आउटपुट वोल्टेज को कंट्रोल करना है तब रेक्टीफायर में Thyristor का उपयोग करना होगा तथा इसके विपरीत आउटपुट वोल्टेज को कंट्रोल्ड नहीं करना है तब रेक्टिफायर में डायोड का उपयोग करना होगा। 
Rectification के आधार पर Uncontrolled रेक्टिफायर को पुनः दो वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है। 
  • हाफ वेव रेक्टिफायर (half Wave Rectifier)
  • फुल वेव रेक्टिफायर (Full Wave Rectifier)

हाफ वेव रेक्टिफायर क्या होता है?

वैसा रेक्टिफायर जो ए०सी  विधुत धारा के आधे Cycle को डीसी विधुत धारा में परिवर्तित करता है उसे हाफ वेव रेक्टिफायर कहा जाता है। इस रेक्टिफायर में एक डायोड का उपयोग किया जाता है। ए०सी विधुत धारा के आधे cycle में डायोड फॉरवर्ड बायस होता है और विधुत धारा को प्रवाहित होने देता है। और जब यह अगले आधे cycle में रिवर्स बायस हो जाता है तब विधुत धारा के प्रवाह को ब्लाक कर देता है।  जैसे की निचे के चित्र में दिखाया गया है। 
single phase rectifier
सिंगल फेज हाफ वेव रेसिफायर विधुत सर्किट 
इस प्रकार से प्राप्त आउटपुट में DC वोल्टेज या Current पूर्ण रूप से डीसी नहीं होता है।  इसलिए इसका उपयोग सीधे तौर पर डीसी के लिए नहीं किया जाता है। इस प्रकार के सर्किट से प्राप्त आउटपुट में बहुत ही ज्यादा मात्रा में रिप्पल मौजूद रहता है इसलिए इस रिप्पल को दूर करने के लिए लोड के समांतर में एक कैपासिटर को जोड़ दिया जाता है। 
half wave rectifier

जैसे की ऊपर के विधुत सर्किट में दिखाया गया है। लोड के समांतर क्रम में जोड़ा गया कैपासिटर C लोड के दोनों टर्मिनल के बीच मौजूद वोल्टेज के परिमाण को नियत बनाये रखता है। समांतर क्रम में कैपासिटर इसलिए जोड़ा जाता है क्योकि यह वोल्टेज में अचानक हुए बदलाव का विरोध करता है। इस सर्किट से प्राप्त होने वाली आउटपुट वोल्टेज के परिमाण को निचे दिए फार्मूला से ज्ञात किया जाता है 
I_{DC} = \frac{I_{max}}{\pi }

फुल वेव रेक्टिफायर क्या होता है?

वैसा रेक्टिफायर जो ए०सी विधुत वोल्टेज के पुरे चक्र (Cycle) को डीसी वोल्टेज में परिवर्तित करता है उसे फुल वेव रेक्टिफायर कहा जाता है। इसमें चार एक ही प्रकार के डायोड का उपयोग किया जाता है। इन चारो डायोड को एक चतुर्भुज के आकार में आपस में जोड़ दिया जाता है।  जैसे की निचे के चित्र में दिखाया गया है।  

फुल वेव ब्रिज रेक्टिफायर

फुल वेव रेक्टिफायर कैसे कार्य करता है?

जब ब्रिज रेक्टिफायर को ए०सी विधुत धारा दिया जाता है तब आधे चक्र के लिए टर्मिनल A धनात्मक तथा टर्मिनल B ऋणात्मक वोल्टेज पर होता है . इस समय डायोड D2 तथा D4फॉरवर्ड बायस हो जाता है जिससे विधुत धारा डायोड D2से होते हुए लोड में प्रवेश करती है तत्पश्चात लोड से निकलकर  बिंदु C से होकर डायोडD4 से होते हुए पुनः ए०सी विधुत श्रोत में चली जाती है और विधुत परिपथ पूरा हो जाता है .
ब्रिज रेक्टिफायर

इसके विपरीत जब ब्रिज रेक्टिफायर को ए०सी विधुत धारा दिया जाता है तब अगले आधे चक्र के लिए टर्मिनल A ऋणात्मक तथा टर्मिनल B धनात्मक वोल्टेज पर होता है . इस समय डायोड D3 तथा D1 फॉरवर्ड बायस हो जाता है जिससे विधुत धारा डायोड D3से होते हुए लोड में प्रवेश करती है तत्पश्चात लोड से निकलकर  बिंदु C से होकर डायोडD1 से होते हुए पुनः ए०सी विधुत श्रोत में चली जाती है और विधुत परिपथ पूरा हो जाता है . इस प्रकार पुरे चक्र के दौरान विधुत लोड से विधुत धारा एक ही दिशा में प्रवाहित होता रहता है .

यह भी पढ़े