• This is slide 1 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 2 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 3 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 4 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 5 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.

Power generation,Transmission and Distribution In Hindi

Generation of electrical Power - विधुत ऊर्जा का उत्पादन किसी दूसरे ऊर्जा श्रोत से होता है। हमारे इस प्रकृति में ऊर्जा के बहुत सारे श्रोत उपलब्ध है। इन ऊर्जा श्रोतो में निहित ऊर्जा को विधुत ऊर्जा में बदलने के लिए हमारे पास कुछ तकनीक उपलब्ध है। 

हम ऊर्जा के दूसरे रूप को विधुत ऊर्जा में बदलने के लिए इलेक्ट्रो मैकेनिकल ऊर्जा परिवर्तन (electro-mechanical energy conversion method) का सर्वाधिक उपयोग करते है। इस मेथड में कोयला ,पेट्रोलियम ,प्राकृतिक गैस आदि में निहित ऊर्जा को निकालकर विधुत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है। 

एलेक्ट्रो-मैकेनिकल ऊर्जा परिवर्तन विधि में एक synchronous जनरेटर का उपयोग किया जाता है। यह जनरेटर एक टरबाइन से जुड़ा होता है। टरबाइन को जब कोयला ,पेट्रोलियम गैस आदि के जलने के बाद उत्पन ऊष्मा मिलती है तब यह टरबाइन जनरेटर को घूमाता है जिससे  जनरेटर द्वारा इलेक्ट्रिसिटी उत्पन्न होती है। इस प्रक्रिया द्वारा इलेक्ट्रिसिटी उत्पन्न करना एक बहुत ही जटिल (complex) काम है। इसमें एक बहुत बड़ी पूंजी लगाती है।
generation of electrical power

विधुत ऊर्जा उत्पन्न करने के दौरान होने वाले operating cost की गणना इसमें उपयोग होने वाले ईंधन तथा पावर स्टेशन के दक्षता (efficiency)पर निर्भर करती है। आज पॉवर  स्टेशन को ऐसे डिज़ाइन किया जा रहा है की इसकी दक्षता उच्च हो तथा ऑपरेटिंग कॉस्ट काम से काम हो। 

पॉवर स्टेशन में विधुत ऊर्जा उत्पन्न होने के बाद ,उपयोग हेतु पॉवर स्टेशन से दूर शहरो तथा औद्योगिक (industrial area)क्षेत्रो में भेजा जाता है। विधुत ऊर्जा को पावर स्टेशन से सुदूर भेजना बहुत ही कठिन काम है। इसके के लिए ट्रांसमिशन लाइन की डिजाइनिंग करनी पड़ती है। ट्रांसमिशन लाइन डिज़ाइन करना एक बहुत ही जटिल काम है। इलेक्ट्रिकल पावर को दो तरह के ट्रांसमिशन लाइन से ट्रांसमिट किया जा सकता है।
पावर स्टेशन में इलेक्ट्रिकल पावर जेनेरेट होने के बाद पावर ग्रिड को भेजी जाती है इसके बाद इसे सबस्टेशन को भेजा जाता है। सबस्टेशन के बाद यह गांव ,शहर आदि में उपयोग हेतु ग्राहकों को दी जाती है। 

Concept of charge In Hindi : विधुत आवेश तथा विधुत की अवधारणा

ईशा से लगभग 610 वर्ष पूर्व यूनान के दार्शनिक थेल्स ने देखा की जब उन से एम्बर नाम के पदार्थ को रगड़ते है तब एम्बर में छोटी छोटी वस्तुओ को अपने तरफ आकर्षित करने का गुण उत्पन हो जाता है। इसके बाद इंग्लैंड के डॉ बिलियम गिल्बर्ट ने प्रयोग द्वारा पाया की केवल अम्बर ही नहीं अपितु बहुत ऐसे पदार्थ है है जो उन से रगड़े जाने के बाद छोटी छोटी वसुओं को अपनी तरफ आकर्षित करते है।

वस्तुओ को अपनी तरफ आकर्षित करने के इस गुण को सन 1646 में थॉमस ब्राउन ने इलेक्ट्रिसिटी (electricity) यानि विधुत  का नाम दिया। चुकी वस्तुओ में दूसरे छोटी छोटी वसुओं को आकर्षित करने का गुण घर्षण के बाद आता है इसलिए इस तरह के electricityको घर्षण विधुत(frictional electricity) कहते है। जिस वस्तु में इस तरह के गुण आ जाता है उसको electrified या आवेशित कहते है। वस्तुओ के  मतलब उस वस्तु ने आवेश ग्रहण कर लिया है। 

Concept of Positive and Negative Charge या धन तथा ऋण आवेश कि अवधरणा 

किसी वस्तु को आपस में रगड़ने पर उसमे दूसरे वस्तुओ को अपनी तरफ आकर्षित करने का गुण आ जाता है। 
जैसे कांच के छड़ को रेशम से रगड़ने पर वह आवेशित हो जाती है। इसी प्रकार एबोनाइट की छड़ को बिल्ली के खाल(skin of cat ) से रगड़ा जाता है तो यह भी आवेशित हो जाता है लेकिन इन दोनों वस्तुओ के आवेश एक दूसरे से भिन्न होते है।

 रेशम से रगड़ने से आवेशित हुई दो छडे एक दूसरे को प्रतिकर्षित करती है। उसी प्रकार कांच के छड़ को रेशम से रगड़ने से आवेशित हुई दो छडे एक दूसरे को प्रतिकर्षित करती है। लेकिन जब एबोनाइट तथा कांच के छड़ दोनों को एक दूसरे के पास लाते है तब ये दोनों एक दूसरे को आकर्षित करते है।

इससे यह साबित होता है आवेश दो तरह के होते है। सन 1750 में अमेरिकी वैज्ञानिक बेन्जामिन फ्रैंकलिन ने कांच के छड़ में उत्पन आवेश को धन आवेश (positive charge) तथा एबोनाइट के छड़ में उत्पन आवेश को ऋण आवेश (Negative charge) का नाम  दिया।

इसके अलावा बेंजामिन ने बताया की यदि कोई भी आवेशित वस्तु कांच की छड़ से प्रतिकर्षित होता है तो उसे धन आवेशित माना जायेगा तथा आकर्षित होने पर उसे ऋण आवेशित माना  जायेगा। इस तरह से बेंजामिन ने आवेश को दो तरह से विभाजित कर दिया
  • धन आवेश (Positive Charge )
  • ऋण आवेश (Negative Charge ) 
ऊपर दिए गए प्रयोग के आधार पर बेंजामिन ने आवेश से सम्बंधित दो नियम भी बनाये जो आज भी फिजिक्स में मान्य है जो इस तरह है:-

(1) दो सजातीय आवेश (identical charge ) एक दूसरे को प्रतिकर्षित करते है।
(2)दो विजातीय आवेश (unlike charge) एक दूसरे को आकर्षित करते है।

विधुत का आधुनिक इलेक्ट्रान सिंद्धांत (modern electron theory of electricity)

charge

विधुत के आधुनिक इलेक्ट्रान सिद्धांत के अनुसार दुनिया के सभी पदार्थ छोटे छोटे कणो से मिलकर बना हुआ है जिसे परमाणु (atom) कहते है। परमाणु का केंद्रीय भाग नाभिक (Nucleus) कहलाता है। परमाणु का नाभिक प्रोटोन तथा न्यूट्रॉन से बना हुआ है।

प्रोटोन एक धन आवेशित तथा न्यूट्रॉन अनावेशित कण होता है। नाभिक में प्रोटोन के उपस्थिति के कारण नाभिक धनावेशित होता है। नाभिक के चारो तरफ निश्चित कक्षा में इलेक्ट्रान चक्कर लगाते है। इलेक्ट्रान ऋण आवेशित कण होते है।

इलेक्ट्रान पर ऋण आवेश की मात्रा ठीक उतनी ही होती है जितनी प्रोटोन पर धन आवेश की मात्रा होती है। सामान्य अवस्था में परमाणु उदासीन (neutral) होता है इसका कारण परमाणु में ऋणावेशित  इलेक्ट्रान तथा धनावेशित प्रोटोन की संख्या सामान होती है। इलेक्ट्रान नाभिक  के बाहरी कक्षा में एक कमजोर बल से  नाभिक से बंधे रहते है ,जबकि न्यूट्रॉन तथा प्रोटोन एक दूसरे के साथ मजबूती के साथ बंधे रहते है।

जब किसी परमाणु के अंदर के इलेक्ट्रोनो तथा प्रोटॉनों की संख्या बराबर नहीं होती है तब वह परमाणु एक आवेश की तरह व्यवहार करने लगता है। जब परमाणु के अंदर से एक या एक से ज्यादा इलेक्ट्रान को किसी विधि द्वारा निकाल दिया जाता है तब उस परमाणु के अंदर इलेक्ट्रान का प्रभाव कम हो जाता है और वह परमाणु एक धन आवेश के तरह व्यवहार करने लगता है।

 इसके विपरीत अगर किसी परमाणु के अंदर एक या एक से ज्यादा इलेक्ट्रान को किसी विधि द्वारा डाल दिया जाये तब उस परमाणु के अंदर प्रोटोन का प्रभाव इलेक्ट्रान की तुलना में थोड़ा कम हो जाता है और वह परमाणु एक ऋण आवेश की तरह व्यवहार  करने लगता है। इससे यह साबित हो जाता है की इलेक्ट्रान की कमी से कोई वस्तु धन आवेशित तथा  इलेक्ट्रान के अधिकता से ऋण आवेशित हो जाता है।

जब दो वस्तु को आपस में रगड़ते है तो घर्षण के कारन उष्मीय ऊर्जा उत्पन होती है इस ऊर्जा को अवशोषित कर इलेक्ट्रान एक वस्तु से निकलकर दूसरे वस्तु में चले जाते है। जो वस्तु इलेक्ट्रान को खोती है वह वस्तु धन आवेशित  तथा जो वस्तु इलेक्ट्रान को प्राप्र्त करती है वह ऋण आवेशित हो जाती है। घर्षण के कारण उत्पन इलेक्ट्रान किस वस्तु से निकलकर किस वस्तु में जायेंगे यह वस्तु के बंधन ऊर्जा पर निर्भर करता  है।

आवेश का संरक्षण सिंद्धांत (Conservation of Charge )

आवेश का संरक्षण सिंद्धांत ऊर्जा के संरक्षण सिंद्धांत के जैसा है। आवेश संरक्षण सिंद्धांत के अनुसार 'आवेश न तो उत्पन किया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है। किसी भी आइसोलेटेड (विलगित )सिस्टम में आवेशो का कुल योग नियत रहता है। 

आवेश का क्वाण्टमीकरण और मूल आवेश की अवधारणा (Concept of fundamental charge and Quantisation of Charge )

आवेश के न्यूनतम मात्रा को मूल आवेश कहते है। प्रकृति में न्यूनतम आवेश की मात्रा इलेक्ट्रान के आवेश को माना जाता है। प्रोटोन पर इलेक्ट्रान के आवेश के मात्रा के बराबर और विपरीत मात्रा का आवेश होता है। आवेश के इस न्यूनतम मात्रा को अंग्रेजी के e से दर्शाया जाता है।

इससे काम मात्रा वाला आवेश कण अभी तक ज्ञात नहीं है। किसी भी आवेशित कण में आवेश की मात्रा हमेशा e के गुणज(multiple) के रूप में ही मिलती है। किसी भी आवेशित कण में आवेश की मात्रा e के भिन्नात्मक गुणज के रूप में कभी भी नहीं मिल सकती है।

 इससे साबित होता है की आवेश को अनिश्चित रूप से विभाजित नहीं किया जा सकता है। आवेश के इसी गुण को आवेश का क्वाण्टमीकरण कहते है। 
आवेश की सबसे छोटी इकाई e है जिसकी मात्रा =1.6 x 10^-19 कूलम्ब के बराबर होता है। 
यदि किसी वस्तु में आवेश की मात्रा Q है तो उस वस्तु में कुल आवेश को कुछ इस तरह से लिखा जा सकता है

Q = -+ne

जहा n एक पूर्ण संख्या है। 

DC Motor Control Method IN Hindi | डीसी मोटर का स्पीड कण्ट्रोल सिद्धांत

DC Motor Speed Control

डीसी मोटर के स्पीड को कण्ट्रोल (dc motor speed control) करने के बारे में जानने से पहले  हमें यह जानना जरुरी है कि  DC motor का स्पीड किस किस इलेक्ट्रिकल पैरामीटर पर निर्भर करता है।
यदि  इन पैरामीटर की जानकारी हो गयी तब  DC Motor की स्पीड को आसानी से कण्ट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए DC MOTOR के आर्मेचर में उत्पन हुए वोल्टेज जिसे  BACK EMF कहते है, तथा Speed में जो संबंध होता है उसे समझना होगा तथा उसी संबंध के आधार पर DC मोटर के स्पीड  को कण्ट्रोल करने के लिए , स्पीड तथा मोटर से संबंधित अन्य पैरामीटर जैसे (आर्मेचर करंट ,आर्मेचर Resistance ,आरोपित वोल्टेज  आदि) में संबंध स्थापित कर सकते है।  DC Motor के आर्मेचर में Induced हुए BACK EMF तथा  Speed में निम्न प्रकार का संबंध होता है। 
E(back emf) = NPΦZ/60A------------------(1)
अगर हम मोटर के बाहरी टर्मिनल पर applied वोल्टेज तथा आर्मेचर में उत्पन हुए BACK EMF  में संबंध स्थापित करे तो यह कुछ इस तरह होगा 
V  = IaRa - E
E = V - IaRa -------------(2)
जहां 
Ra = Armature Resistance
Ia= Armature Current
N = Speed of the motor
P   = Number of Pole of the motor
Φ  = Flux Per Pole
Z = No.of Conductor
A = No of Parallel Path
अगर ऊपर दिए गए समीकरण (1)  को मोटर के स्पीड (N) के लिए Solve करे तो यह कुछ इस तरह होगा 
N =60AE/PZΦ----------------(3)
समीकरण (3) द्वारा ज्ञात किया गया मोटर स्पीड RPM में होता है।कोई भी मोटर जिसका डायमेंशन (dimension)  निश्चित हो  उसके लिए A ,P और Z का मान नियत (Constant) होता है।
जेनर डायोड के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करे। 
 अतः इन सभी पैरामीटर (A ,P और Z) को एक दूसरे नियतांक (constant) K से हटाया (Remove)  जा सकता है। इन सभी नियत पैरामीटर को हटाने के बाद  मोटर के स्पीड का संबंध कुछ इस तरह से होगा। 
N = K(E/Φ) ------------------------------------(4)

अगर मोटर के स्पीड तथा बाहर से मोटर के टर्मिनल पर आरोपित किये गए वोल्टेज में  संबंध  स्थापित करे तो यह कुछ इस तरह होगा 
N = K(V - IaRa)/Φ -------------(5)

ऊपर के समीकरण (5) से साफ़ हो गया कि  किसी भी डीसी मोटर (DC Motor) का स्पीड उस मोटर के आर्मेचर में प्रवाहित विधुत धारा (Ia),आर्मेचर रेजिस्टेंस(Ra)तथा प्रत्येक पोल(P)द्वारा उत्पन्न हुए चुंबकीय फ्लक्स (Φ) (Magnetic Flux) पर निर्भर करता है। 

इन तीनो पैरामीटर में से किसी एक को बढ़ा या घटाकर  मोटर के स्पीड  को बढ़ाया या घटाया जा सकता है। इन पैरामीटर के आधार पर ही डीसी मोटर के स्पीड को कण्ट्रोल के लिए विभिन्न तरह के स्पीड कन्ट्रोल डिवाइस बनाये गए है। 

डीसी मोटर स्पीड को प्रभावित करने वाले इन्ही पैरामीटर के आधार पर स्पीड कण्ट्रोल करने के लिए स्पीड कंट्रोलर बनाये जाते है। डीसी मोटर के स्पिड कण्ट्रोल के लिए ऊपर वर्णित parmeter के आधार पर बनाये गए कुछ स्पीड कंट्रोलर निम्न है :-

Armature Resistance Control

हमने ऊपर के समीकरण (5)में देखा की मोटर की स्पीड आर्मेचर के coil के प्रतिरोध पर निर्भर करती है। यदि हम आर्मेचर के Coil को किसी बाहरी प्रतिरोध से जोड़कर ,आर्मेचर के प्रतिरोध को बढ़ाये या घटाए तो मोटर की स्पीड भी बढ़ेगी या घटेगी क्योकि स्पीड (N) =  K(V - IaRa)/Φ  होता है। यदि हम आर्मेचर प्रतिरोध Ra को बढ़ाये तब (IaRa ) का मान बढ़ेगा जब (IaRa ) बढ़ेगा तब  (V - IaRa) का अंतर कम होगा जिससे K(V - IaRa)/Φ  का मान कम होगा जो कि  मोटर के स्पीड के बराबर होगा अर्थात मोटर की स्पीड कम होगी। यदि इसके विपरीत  बाहरी  प्रतिरोध के मान को घटाए तब (IaRa ) का मान घटेगा जिससे (V - IaRa)का अंतर  बढ़ेगा अर्थात मोटर की स्पीड N बढ़ेगी। इस प्रकार एक बाहरी प्रतिरोध जिसे  Rheostatic  कहते है कि मदद से मोटर की स्पीड Control करने की विधि  Armature Resistance Control या Rheostatic Control कहलाती है। 
इस प्रकार मोटर के स्पीड कण्ट्रोल के दौरान मोटर के फील्ड वाइंडिंग में मैग्नेटिक फ्लक्स (Φ) तथा बाहरी टर्मिनल पर आरोपित वोल्टेज को नियत (Constant)रखा जाता है। 

Field Flux Control method

डीसी मोटर के स्पीड कण्ट्रोल के इस विधि में ,मोटर से सम्बंधित paramater मैग्नेटिक फ्लक्स (Φ) का उपयोग किया जाता है। मैग्नेटिक फ्लक्स (Φ) के अतिरिक्त अन्य सभी पैरामीटर जैसे (वोल्टेज ,आर्मेचर करेंट तथा आर्मेचर  प्रतिरोध) को नियत रखा जाता है। 

समीकरण (5) में उपयुक्त सभी पैरामीटर को नियत कर दिया जाये तब यह कुछ ऐसा दिखाई देगा। N = K(V - IaRa)/Φ 
यदि K(V - IaRa) = नियत = C हो तब 

N = C /Φ होगी। अर्थात मोटर की स्पीड आरोपित चुम्बकीय फ्लक्स के व्युत्क्रमानुपाती  होगा। अर्थात फ्लक्स बढ़ने से मोटर की स्पीड घटेगी  और इसके विपरीत फ्लक्स घटने से स्पीड बढ़ेगी। डीसी मोटर में इस प्रकार स्पीड Control करने की विधि को Field Flux Control method कहते है। 

Armature Voltage Control

समीकरण (5) से ज्ञात होता है की डीसी मोटर की स्पीड बाह्य आरोपित टर्मिनल वोल्टेज (V) पर भी निर्भर करता है। यदि समीकरण में प्रयुक्त वोल्टेज V के अलावा अन्य सभी पैरामीटर को नियत कर दिया जाये तब मोटर स्पीड केवल बाह्य आरोपित वोल्टेज V पर निर्भर करेगा और बाह्य वोल्टेज V को बदलकर मोटर के स्पीड को आसानी से कण्ट्रोल किया जा सकता है। देसी मोटर में इस प्रकार स्पीड कण्ट्रोल करने की विधि  Armature Voltage Control मेथड कहलाती है।

Measuring of Electric Energy In Hindi विधुत ऊर्जा मापने का सिद्धांत - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

Theory of Electrical Energy Measurement - इलेक्ट्रिक एनर्जी दो तरह के इलेक्ट्रिक परिपथ में flow करती है। DC circuit और AC circuit. इन दोनों तरह के सर्किट में एक ही तरह के इलेक्ट्रिकल पैरामीटर उपयोग किये जाते है। (वोल्टेज और करंट ) लेकिन ये दोनों पैरामीटर AC तथा DC दोनों तरह के सर्किट के लिए बिलकुल भिन्न होते है। 

डीसी परिपथ (circuit )में वोल्टेज तथा करंट का मान समय के साथ नियत (constant) यानी बदलता नहीं है। जबकि AC परिपथ में यह समय के साथ बदलता रहता है। लेकिन AC तथा DC दोनों circuit में इलेक्ट्रिकल पावर को मापने के लिए एक ही तरह के principle का उपयोग किय जाता है।

Theory of Electric Power Measurement

जब किसी परिपथ (circuit) के आउटपुट टर्मिनल पर कोई Passive Component या लोड को जोड़ते है तब यह परिपथ में जुड़े विधुत ऊर्जा श्रोत से (battery ,cell ,जनरेटर )आदि से इलेक्ट्रिकल पावर को consume करने लगता है। 

लोड या passive कॉम्पोनेन्ट द्वारा consume किया गया इलेक्ट्रिकल पावर परिपथ में बहाने वाली विधुत धारा  तथा लोड के टर्मिनल पर लगाए गए वोल्टेज के गुणनफल के बराबर होता है। यह सिंद्धांत AC तथा DC दोनों तरह के सर्किट के लिए सत्य है और इसी विधि द्वारा इलेक्ट्रिकल एनर्जी को मापा जाता है।  

Electric Power Measurement In DC Circuit

किसी DC Circuit से connected लोड द्वारा consume किया गया इलेक्ट्रिकल पावर उस लोड में चलने वाली विधुत धारा तथा लोड के दोनों टर्मिनलो के बीच के  वोल्टेज के गुणनफल से ज्ञात  की जाती है।किसी भी dc सर्किट द्वारा consume किये गए इलेक्ट्रिकल पावर को मापने का सबसे बढ़िया तरीका  voltmeter and ammeter method है।
 किसी DC सर्किट द्वारा consume किये इलेक्ट्रिकल पावर को नापने के लिए निचे बताये गए सर्किट डायग्राम के अनुसार कनेक्शन करना पड़ता है। 
measurement of DC energy
Volt-Ameter Method

फिगर वोल्ट्मीटर सप्लाई साइड कनेक्ट किया गया है। इस तरह के सर्किट डायग्राम से सर्किट ,अमीटर तथा लोड द्वारा consume किये गए इलेक्ट्रिकल पावर को मापा जाता है। 

Measurement of  Power In AC Circuit

AC circuit में बहने वाला करंट परिवर्ती रूप का होता यानी इस करंट का मान एक निश्चित समय अंतराल में बदलता रहता है। समय अंतराल (Time Period) के आधे में यह एक दिशा में चलता है तथा दूसरे अंतराल में विपरीत दिशा में चलता है। 

करंट के इस तरह से अपनी दिशा लगातार बदलने के कारण AC सर्किट में इलेक्ट्रिकल पावर भी लगातार अपनी दिशा बदलता रहता है। Resistive नेटवर्क में इलेक्ट्रिकल पावर का कैलकुलेशन आसान होता है क्योकि करंट और वोल्टेज एक फेज में होते है लेकिन दूसरे नेटवर्क के लिए जिसमे इंडक्टर (coil )तथा कैपिसिटर (कंडेंसर ) लगा होता है वहा करंट तथा वोल्टेज एक फेज में नहीं होते है। 

इस कंडीशन में इलेक्ट्रिकल पावर को मापने के लिए पुरे सर्किट के लोड फैक्टर को उपयोग में लाया जाता है। इसीलिए AC सर्किट के लिए इलेक्ट्रिकल पावर का कैलकुलेशन करना ,DC से अलग होता है। 

AC पावर कैलकुलेशन में पावर लोड टर्मिनल के वोल्टेज तथा लोड में चलने वाले करंट के गुणनफल को लोड के पावर फैक्टर से गुणा कर किया जाता है। 
किसी AC सर्किट में लगे लोड द्वारा consumed इलेक्ट्रिकल पावर निम्लिखित समीकरण द्वारा कैलकुलेट किया जाता है। 
Power Consumed By AC Circuit = VICos𝜱
जहाँ 
  • V=Supply voltage
  • I = Supply Load Current
  • Cos𝜱= Power Factor of the circuit
𝜱=लोड करंट तथा लोड के टर्मिनल के बिच वोलटेज के बिच का कोण है। 
AC पावर कैलकुलेशन के लिए एक बेसिक सर्किट डायग्राम निचे दिया गया है। इस सर्किट डायग्राम में दो तरह के क्वायल (coil ) लगा रहता है (a) Current Coil (b) Pressure Coil. Current Coil लोड में चलने वाली लोड करंट तथा Pressure Coil लोड के टर्मिनल के बिच के वोल्टेज को मापता है।

इन दोनों Coil द्वारा मापे गए करंट तथा वोल्टेज को आपस में लोड के पावर फैक्टर के साथ गुणा कर इलेक्ट्रिकल एनर्जी को ज्ञात किया जाता है। Pressure Coil में बहने वाली धारा के मान को सीमित करने के लिए इसके साथ एक उच्च मान के प्रतिरोध को सीरीज में जोड़ दिया जाता है। AC पावर नापने के लिए बनाये गए सर्किट डायग्राम निचे दिए सर्किट डायग्राम के अनुसार होता है। 
AC Power Measurement


न्युक्लियर पावर प्लांट के हानि एवं लाभ - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

disadvantage of nuclear power plant

 Nuclear power plants ही एक मात्रा ऐस विधुत ऊर्जा का श्रोत है जो विश्व के ऊर्जा डिमांड को पूरा कर सकता है। Nuclear power plants हमारे भविष्य में होने वाली ऊर्जा जरूरतों को पूरा तो कर सकता है लेकिन  Nuclear power plants के लाभ के साथ साथ कुछ हानि भी है जो इस प्रकार है 

Advantage of Nuclear Power plant

  • Nuclear power plants  हमारे बढ़ रही ऊर्जा  जरुरत को पूरा करने के लिए बढ़िया श्रोत है। यह हाई लोड फैक्टर पर बढ़िया  परफॉरमेंस देता है। 
  •  Nuclear power plants में उपयोग होने वाले   ईंधन का द्रव्यमान बहुत  होता है इसलिए इसको ट्रांसपोर्ट करने में कम खर्च आता है। 
  •  Nuclear power plants को संचालित करना दूसरे प्लांट के तुलना में आसान होता है। 
  • मौसम में हुए परिवर्तन का  Nuclear power plants पर न के बराबर प्रभाव पड़ता है। 
  •  Nuclear power plants के ईंधन को recycled किया जा सकता है। 
  •  Nuclear power plants में पॉवर उत्पन करना सस्ता पड़ता है। 
  •  Nuclear power plants को स्थापित करने के लिए बहुत काम जगह की जरुरत पड़ती है। 

Disadvantage of Nuclear power Plant 

  •  Nuclear power plants का शुरुवाती लगत बहुत ही ज्यादा होता है। 
  • Nuclear power plants एक नियत लोड पर ही बढ़िया से काम करता है। .
  •  Nuclear power plants का मेंटेनेंस खर्च बहुत ही ज्यादा होता है। 
  •  Nuclear power plants में काम करने वाले वर्कर के लिए हेल्थ रिस्क होता है। 
  •  Nuclear power plants में काम करने के लिए वेल ट्रेंड वर्कर की जरुरत होती है। .
  •  Nuclear power plants में होने वाले Nuclear reaction के कारण लगातार अल्फा ,बीटा तथा गमा किरणों का उत्सर्जन लगातार होता  रहता है।