• This is slide 1 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 2 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 3 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 4 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 5 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.

सेंसर क्या होता है? परिचय ,परिभाषा ,प्रकार तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिक डायरी

 सेंसर क्या होता है?

वैसे  सेंसर को विभिन्न तरीको से परिभाषित किया जाता है। अलग अलग लोग सेंसर को अलग अलग तरीके से परिभाषित करते है। उसी में सेंसर की एक परिभाषा यह है :-
सेंसर एक ऐसा विधुतीय उपकरण या डिवाइस है जो पर्यावरण के किसी भौतिक राशि (तापमान ,दाब आदि) को ऐसे दुसरे भौतिक राशि में तब्दील करता है जिसे आसानी से इन्सान या मशीन समझ पाते है। यदि इसको दुसरे भाषा में बोले तो यह एक ऐसा विधुतीय उपकरण  है जो पर्यावरण के भौतिक राशि जैसे तापमान ,स्थान ,प्रकाश ,दाब ,आद्रता आदि को पहचान कर उसके समतुल्य दुसरे विधुत सिग्नल में परिवर्तित करता है जो किसी मशीन द्वारा किसी स्केल या डिस्प्ले पर दिखाई देता है। 
पर्यावरण के भौतिक राशि में कभी कभी  इतना कम परिवर्तन होता है की इन्सान की ज्ञानइन्द्रिय उस परिवर्तन को महशुस नहीं कर पाती है  लेकिन विधुतीय सेंसर इतने छोटे परिवर्तन को भी आसानी से डिटेक्ट कर लेते है। परिवर्तन को डिटेक्ट करने के बाद उसे विधुत सर्किट से जुड़े माइक्रोकंट्रोलर या माइक्रोप्रोसेसर को एक सिग्नल भेज देते है जिसे माइक्रो कंट्रोलर उसे डिस्प्ले बोर्ड पर दिखा देता है। 
Sensor in hindi

आज का भौतिक दुनिया पूरी तरह से सेंसर पर आधारित है। वैसे मशीन जो  आटोमेटिक संचालित होते है ,उनमे विभिन्न प्रकार के सेंसर का उपयोग किया जाता है जो मशीन को विभिन्न समय पर विभिन्न प्रकार के सिग्नल देता रहता है जिससे मशीन सुरक्षित रूप से कार्य करता है। जैसे आज कल बाज़ार में ऐसे पंखा मिलने लगे है जो आपके रूम में घुसते ही स्वतः चालू हो जाते है और आपके बाहर निकलते ही स्वतः बंद हो जाते है। ये सभी काम पंखे या आपके घर में लगे सेंसर की वजह से होता है। 

सेंसर का वर्गीकरण कैसे किया जाता है?

सेंसर पर किताब लिखने वाले लेखक या सेंसर पर रिसर्च करने वाले इंजिनियर या वैज्ञानिक ,सेंसर को विभिन्न वर्गों में वर्गीकृत करते है। इनमे से पहले वर्गीकरण के अनुसार सेंसर दो प्रकार के होते है :-
  • एक्टिव सेंसर (Active Sensor)
  • पैसिव सेंसर (Passive Sensor)
वैसे सेंसर जो पर्यावरण के भौतिक राशि को बदलने के लिए बाहर से विधुत उर्जा लेते है एक्टिव सेंसर कहलाते है तथा इसके विपरीत वैसे सेंसर जो भौतिक राशि को विधुत सिग्नल में बदलने के लिए बाहर से विधुत उर्जा नहीं लेते है उन्हें पैसिव सेंसर कहा जाता है। 
दुसरे प्रकार के वर्गीकरण का आधार ,सेंसर द्वारा सेन्स किया जाने वाला भौतिक राशि होता है :-
  • इलेक्ट्रिकल सेंसर 
  • केमिकल सेंसर 
  • बायोलॉजिकल सेंसर 
  • रेडियो एक्टिव सेंसर 
विधुत पैरामीटर जैसे (वोल्टेज ,करंट ,रेजिस्टेंस आदि) को सेन्स करने वाले सेंसर विधुतीय सेंसर कहलाते है। रासायनिक पदार्थ सेन्स करने वाले सेंसर केमिकल सेंसर कहलाते है। शारीर से संबंधित पैरामीटर को सेन्स करने वाले सेंसर को बायोलॉजिकल सेंसर कहा जाता है। रेडियशन से संबंधित पैरामीटर को सेन्स करने वाले सेंसर रेडियो एक्टिव सेंसर कहलाते है। 
तीसरे प्रकार के वर्गीकरण में ,सेंसर का को वर्गीकृत करने का आधार उसको बानाने में उपयोग किये गए सिद्धांत (theory) होता है जैसे 
  • थर्मोइलेक्ट्रिक सेंसर 
  • फोटो इलेक्ट्रिक सेंसर 
  • इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सेंसर 
  • इलेक्ट्रो केमिकल सेंसर 
चौथे प्रकार के वर्गीकरण का आधार सेंसर का आउटपुट होता है। जैसे 
  • डिजिटल सेंसर  (Digital Sensor)
  • एनालॉग सेंसर (Analog Sensor)
जो सेंसर परिवर्तित राशि को डिजिटल रूप में आउटपुट देता है उसे डिजिटल सेंसर तथा जो परिवर्तित राशि को एनालॉग रूप में आउटपुट देता है उसे एनालॉग सेंसर कहा जाता है। 

विभिन्न प्रकार के सेंसर 

आज के वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार के सेंसर उपयोग किये जा रहे है। सेंसर का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस से लेकर मैकेनिकल डिवाइस तक हो रहा है। गाडियों के गति मापने के लिए ,मोशन सेंसर ,मेडिकल के क्षेत्र में ह्रदय गति मापने के लिए हार्टबीट सेंसर ,तापमान मापने के लिए Temperature Sensor आदि का उपयोग किया जा रहा है। आज के समय में उपयोग किये जाने वाले कुछ मुख्य सेंसर निम्न है :-
  • आई आर सेंसर (IR Sensor)
  • तापमान सेंसर (Temperature & Thermocouple Sensors)
  • प्रोक्सिमिटी सेंसर (Proximity Sensor)
  • अल्ट्रा सोनिक सेंसर (Ultrasonic sensor)
  • एक्सलेरोमीटर सेंसर (Accelerometers & Gyroscope Sensor)
  • प्रेशर सेंसर (Pressure Sensor)
  • हॉल इफ़ेक्ट सेंसर (Hall Effect Sensor)
  • भार सेंसर (Load सेंसर)
  • प्रकाश सेंसर (Light Sensor)
  • रंग सेंसर (Color Sensor)
  • टच सेंसर (Touch Sensor)
  • टिल्ट सेंसर (Tilt Sensor)
  • मोशन सेंसर (PIR Motion Detector & Vibration Sensor)
  • मेटल सेंसर (Metal detector, Water Flow & Heartbeat Sensor)
  • फ्लो सेंसर (Flow and Level Sensor)
  • स्मोक सेंसर (Smoke, Fog, Gas, Ethanol & Alcohol Sensor)
  • हुमीदिटी सेंसर (Humidity, Soil Moisture & Rain Sensor)

 आई आर सेंसर (IR Sensor) क्या होता है?

यह एक ऐसा सेंसर होता है जो अवरक्त किरणों को उत्पन्न तथा पहचान करता है। अवरक्त किरणे वे किरणे होती है जो इंसान को दिखाई नहीं देती है तथा प्रकाश के गति से चलती है। जिस जगह पर अवरक्त किरणों को डिटेक्ट करना होता है वैसे जगह पर इस सेंसर का उपयोग किया जाता है। जैसे हमारे घर के TV या DTH में लगा हुआ सेंसर। IR सेंसर दो प्रकार का होता है :-
  • एक्टिव IR सेंसर
  • पैसिव IR सेंसर

Temperature सेंसर क्या होता है?

जैसे नाम से ही ज्ञात होता है की यह तापमान में होने वाले परिवर्तन को पहचानने वाला सेंसर होता है। जब तापमान सेंसर के चारो तरफ के पर्यावरण का तापमान में परिवर्तन होता है तब सेंसर में वोल्टेज उत्पन्न होने लगता है जिसका परिमाण बहुत ही कम होता है। यह सामान्यतः 0.002 V या इससे भी कम होता है। तापमान के कारन वोल्टेज में होने वाले परिवर्तन को एम्पलीफायर द्वारा Amplify कर Display पर दिखाया जाता है। 
तापमान को सेन्स करने वाले कुछ सेंसर निम्न है :-थर्मोकपल,थर्मिस्तर (thermistor),RTD आदि 

प्रोक्सिमिटी सेंसर (Proximity Sensor) क्या होता है ?

यह ऐसा सेंसर होता है जो बिना स्पर्श में आये ही वस्तु को डिटेक्ट कर लेता है। इसलिए इसे नॉन टच सेंसर कहा जाता है। यह मुख्य रूप से दुरी मापने के लिए उपयोग किया जाता है। जिस वास्तु की दुरी मापना होता है उस वस्तु को टारगेट कहा जाता है। इस सेंसर में IR किरण अर्थात अवरक्त किरण का उपयोग किया जाता है।  

अल्ट्रा सोनिक सेंसर (Ultrasonic sensor) क्या होता है? 

इस सेंसर का उपयोग किसी चलती हुई वस्तु द्वारा तय की गई दुरी या समय मापने के लिए किया जाता है। इसमें एक अल्ट्रासोनिक तरंग उत्पन्न करने वाला श्रोत होता है जो अल्ट्रासोनिक  तरंग उत्पन्न करता है। यह अल्ट्रासोनिक तरंग जब वस्तु से टकराने के बाद परावर्तित होकर सेंसर के पास पहुचता है तब उसे डिटेक्टर द्वारा Collect कर लिया जाता है। तरंग द्वारा परावर्तित होकर वापस आने और जाने में लगे समय से ,वस्तु के गति तथा समय या तय की गयी दुरी को माप लिया जाता है। 

एक्सलेरोमीटर सेंसर (Accelerometers & Gyroscope Sensor) क्या होता है?

यह एक ऐसा सेंसर होता है जिसका उपयोग किसी वस्तु के पोजीशन ,गति या कंपन मापने के लिए किया जाता है। यह भी  डिजिटल होता है और एनालॉग भी।  Accelerometer किसी वस्तु के रैखिक गति ,कम्पन या पोजीशन को डिटेक्ट करता है जबकि Gyroscope सेंसर पृथ्वी के गुरुत्वीय त्वरण के मदद से किसी वस्तु के पोजीशन को डिटेक्ट करता है। यह कोणीय वेग या पोजीशन या डिटेक्ट करने के लिए उपयोग किया जाता है। 

प्रेशर सेंसर क्या होता है?

जैसे नाम से ही ज्ञात होता है की यह प्रेशर अर्थात दाब को डिटेक्ट करने वाला सेंसर होता है। यह डिजिटल तथा एनालॉग दोनों प्रकार का होता है। 

हॉल प्रभाव सेंसर (Hall Effect Sensor) क्या होता है?

वैसे सेंसर जो चुंबकीय सिद्धांत पर कार्य करते है उन्हें हॉल प्रभाव सेंसर कहते है। यह चुंबकीय क्षेत्र को डिटेक्ट कर उसके Corresponding एक विधुत सिग्नल उत्पन्न करता है। इस सेंसर का उपयोग मुख्य रूप से स्वतः संचालित होने वाली उपकरणों या मशीनों में किया जाता है। 

भार सेंसर (Load सेंसर) क्या होता है?

इसके नाम से मालूम होता है की इस सेंसर का उपयोग लोड अर्थात वजन डिटेक्ट करने किया जाता है। इसमें इनपुट के रूप में भौतिक बल यह दाब आरोपित किया जाता है जिससे आउटपुट के रूप में वोल्टेज उत्पन्न होता है। 

प्रकाश सेंसर क्या होता है?

यह एक प्रकाश को सेन्स करने वाला सेंसर होता है। जिस स्थान पर प्रकाश के तीव्रता डिटेक्ट करना होता है उस स्थान पर प्रकाश सेंसर का उपयोग किया जाता है। 

टिल्ट सेंसर क्या होता है?

यह एक विशेष प्रकार का सेंसर होता है जिसका उपयोग किसी वस्तु के झुकाव को डिटेक्ट करने के लिए किया जाता है। यह वस्तु के झुकाव को क्षैतिज(Horizontal) या उर्धवाधर (Vertical) से कोण में डिटेक्ट करता है। यह सेंसर आजकल के स्मार्ट फ़ोन में देखने को बहुत मिलता है। 

या भी पढ़े 

Electrical Circuit: परिभाषा ,प्रकार,तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

विधुत परिपथ किसे कहते है ?

विधुत परिपथ एक ऐसा बंद पाश होता है जो विधुत धारा को प्रवाहित होने के लिए रास्ता बनाता है। विधुत परिपथ को हिंदी में इलेक्ट्रिक सर्किट कहते है। जब  किसी इलेक्ट्रिक बल्ब को धातु के तार से विधुत ऊर्जा श्रोत(बैटरी ,सेल ,विधुत जनरेटर आदि ) से जोड़ते है जिससे इलेक्ट्रिक बल्ब जलने लगता है। तब इस प्रकार इलेक्ट्रिक बल्ब ,धातु का तार तथा बैटरी एक बंद पाश बनाते है जो विधुत परिपथ कहलाता है। 

विभिन्न प्रकार के विधुत परिपथ

हमने ऊपर अभी विधुत परिपथ को देखा। विधुत इंजीनियरिंग में विधुत परिपथ को तीन  तरह से विभाजित किया गया है। विधुत परिपथ के तीन  प्रकार निम्न है :-
  • Closed Circuit 
  • Open Circuit 
  • Short Circuit 

Closed Circuit  क्या होती है ?

Closed Circuit या बंद परिपथ  एक ऐसा इलेक्ट्रिक सर्किट होता है जिसमे विधुत ऊर्जा श्रोत (बैटरी, सेल आदि) से प्रवाहित विधुत धारा ,विधुत परिपथ से होते हुए लोड में प्रवाहित होती है। Closed Circuit में प्रवाहित विधुत धारा का परिमाण  लोड द्वारा खपत ऊर्जा के अनुपात में होता है। Closed Circuit में बैटरी से उतनी ही मात्रा में विधुत धारा प्रवाहित होती है जितनी विधुत धारा की जरुरत लोड को  होती है। 
Electric Circuit in hindi

Open Circuit क्या होता है?

Open Circuit ऐसा इलेक्ट्रिकल सर्किट है जिसमे विधुत धारा का प्रवाह निरंतर नहीं होता है। जब Closed Circuit में किसी वजह से कोई खराबी आ जाती है जिससे विधुत धारा का प्रवाह बैटरी से लोड के तरफ नहीं हो पाता है तब इस प्रकार के विधुत परिपथ को ओपन सर्किट कहते है। जैसा की नीचे के चित्र में दिखाया गया है। चित्र में बैटरी को बल्ब से जोड़ने वाली नेगेटिव वायर टूट गयी है जिससे बैटरी से कोई भी विधुत धारा परिपथ में परिवहित नहीं हो  रही है और बल्ब नहीं जल रहा है। 
Open Circuit In Hindi

Short Circuit क्या होता है ?

यदि Closed Circuit से जुड़े लोड में विधुत धारा का नियत मान निरंतर प्रवाहित हो रहा हो और अचानक किसी त्रुटि (Fault) वजह से विधुत धारा का मान बढ़ जाए तब इस प्रकार के विधुत परिपथ को short circuit कहते  है। short circuit को हिंदी में लघुपथन कहते है। लघुपथन में प्रवाहित विधुत धारा का मान अचानक बढ़ जाता है जिससे परिपथ से जुड़े हुए विधुत उपकरण में आग लग जाता है। विधुत परिपथ को आग लगने से बचाने के लिए लोड तथा विधुत ऊर्जा श्रोत के बीच में MCB का प्रयोग किया जाता है।  

यह भी पढ़े 

प्रत्यावर्ती विधुत धारा किसे कहते है ? प्रत्यावर्ती विधुत धारा का शिखर मान ,आवर्त काल तथा आवृति - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

ac in hindi

प्रत्यावर्ती विधुत धारा किसे कहते है ?

ऐसी विधुत धारा जिसका परिमाण तथा दिशा आवर्त रूप से बदलता रहे उसे प्रत्यावर्ती विधुत धारा कहते है। प्रत्यावर्ती विधुत धारा को एम्पियर में मापा जाता है। यह एक सदिश राशि है। प्रत्यावर्ती धारा को पूर्ण रूप से समझने के लिए उससे सम्बंधित निम्न बातो की जानकारी होना आवश्यक है :
  • विधुत धारा का आयाम 
  • विधुत धारा की आवृति 
  • विधुत धारा RMS मान 
  • विधुत धारा का औसत मान 

आयाम क्या होता है?

चुम्बकीय क्षेत्र में घुमती हुई कुंडली की दो स्थितियों में परिपथ में उत्पन्न प्रत्यावर्ती धारा का मान अधिकतम होता है। प्रत्यावर्ती धारा के इस अधिकतम मान को ही उसका आयाम या शिखर मान कहते है। इसे अंग्रेजी में Amplitude कहा जाता है। इसे से प्रदर्शित किया जाता है। इसे दिए गए ग्राफ में दिखाया गया है। 
प्रत्यावर्ती विधुत धारा

आवर्त काल क्या होता है ?

जितने समय में चुंबकीय क्षेत्र में घुमती हुई कुंडली एक चक्कर पूरा करती है ,ठीक उतने ही समय में कुंडली से जुड़े परिपथ में प्रत्यावर्ती धारा पहले एक दिशा में शून्य से अधिकतम तथा अधिकतम से शून्य हो जाती है। इसे विधुत धारा का एक चक्र कहते है। प्रत्यावर्ती धारा द्वारा एक चक्र पूरा करने में जो समय लगता या व्यतित होता है उस समय को ही विधुत धारा का आवर्त काल कहा जाता है। इसे अंग्रेजी में Time Period कहा जाता है। इसे T से सूचित किया जाता है। 
आवर्त काल = कुंडली के एक चक्कर घुमने में लगा हुआ समय 

यदि कुंडली का कोणीय वेग (ω) हो तब इसे एक चक्कर पूरा करने में लगे  हुए समय (T) को निम्न तरीके से व्यक्त किया जा सकता है। 
T = \frac{2\pi }{\omega }

आवृति क्या होता है ?

प्रत्यावर्ती विधुत धारा द्वारा एक सेकंड में जितने चक्र (Cycle) लगाया जाता है उसे प्रत्यावर्ती धारा का आवर्त आवृति कहते है। इसका मान कुंडली द्वारा एक सेकंड में लगाये गए कुल चक्करों की संख्या के बराबर होता है। यदि प्रत्यावर्ती धारा का आवर्त काल T हो तो आवृति f को निम्न तरीके से ज्ञात किया जा सकता है 
f= \frac{1}{T}
जबकि 
T = \frac{2\pi }{\omega }
तब आवृति f  को कोणीय वेग के रूप में निम्न तरीके से व्यक्त किया जा सकता है 
f = \frac{\omega }{2\pi }
आवृति का मात्रक साइकिल प्रति सेकंड (cps)होता है जिसे हेर्ट्ज़ (Hz) कहा जाता है। हमारे घरो में उपयोग की जाने वाली विधुत धारा की आवृति 50 हर्ट्ज़ होती है। 

प्रत्यावर्ती धारा का औसत मान क्या होता है ?

प्रत्यावर्ती विधुत धारा पुरे एक चक्र के दौरान आधे चक्र में एक दिशा में तथा दुसरे आधे चक्र में विपरीत दिशा में अधिकतम मान (शिखर मान) को प्राप्त करती है। अतः पुरे एक चक्र के दौरान विधुत धारा का औसत मान शून्य होगा। इसलिए प्रत्यावर्ती विधुत धारा के आधे धनात्मक चक्र के लिय विधुत धारा का औसत मान ज्ञात किया जाता है। माना की किसी क्षण प्रत्यावर्ती विधुत धारा का तात्कालिक मान निम्न है। 
I= I_{0}Sin(\omega t) 
माना की इस विधुत धारा का आवर्त काल T है तब धनात्मक आधे चक्र (t = 0 तथा t = T/2)  के लिए औसत विधुत धारा के औसत मान को निम्न तरीके से ज्ञात कर सकते है 
I_{m} = \int_{0}^{\frac{T}{2}}I(dt)
I_{m} = \frac{1}{T/2}\int_{0}^{\frac{T}{2}}I_{0}Sin(\omega t)dt =\frac{2I_{0}}{T}\int_{0}^{\frac{T}{2}}I_{0}Sin(\omega t)dt
I_{m} =\frac{2I_{0}}{T}[\frac{-Cos(\omega t)}{\omega}]^{\frac{T}{2}}_{0}
I_{m} =-\frac{2I_{0}}{\omega T}[{Cos(\omega \times\frac{T}{2})-Cos(\omega \times0)}{}]
I_{m} =-\frac{2I_{0}}{\omega\times \frac{2\pi }{\omega}}[{Cos(\omega \times\frac{2\pi }{2\omega})-Cos(0)}{}]
I_{m} =-\frac{2I_{0}}{ {\pi }}[{Cos({2\pi)}-Cos(0)}{}] =\frac{2I_{0}}{ {\pi }}
I_{m} =\frac{2I_{0}}{ {\pi }} =0.637I_{0}
I_{m} =0.637I_{0}

यह आधे चक्र के लिए विधुत धारा का  औसत परिमाण है। 

यह भी पढ़े 

विधुत धारा : परिभाषा ,मात्रक तथा धारा बहाव की दिशा - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

Current in hindi

विधुत धारा क्या होती है?

आवेश प्रवाह की दर को विधुत धारा कहते है। किसी चालक से विधुत धारा के प्रवाह का मतलब हुआ की उस चालक से आवेश प्रवाहित हो रहे है। जब चालक को किसी विधुत उर्जा श्रोत (जैसे बैटरी ,सोलर सेल ,जनरेटर आदि) से जोड़ा जाता है तब विधुत उर्जा श्रोत से ऋण आवेशित इलेक्ट्रान निकलकर चालक से होकर चलने लगते है। इस प्रकार ऋण आवेशित इलेक्ट्रान के प्रवाह की दर विधुत धारा कहलाती है। धातुयिक पदार्थ (Conducting Material) में बहुत ही ज्यादा मात्र में मुक्त इलेक्ट्रान (Free Electrons) रहते है इसलिए जब धतुयिक पदार्थ को किसी विधुत उर्जा श्रोत से जोड़ा जाता है तब उससे विधुत धारा का प्रवाह होने लगता  है। धन आवेशित या  ऋण आवेशित दोनों प्रकार के पदार्थ के  प्रवाह के दर को  विधुत धारा कहते है। विधुत धारा को किताब में निम्न प्रकार से परिभाषित किया जाता है :-
किसी चालक के पृष्ठ क्षेत्रफल से प्रति सेकंड प्रवाहित होने वाले आवेश के दर को विधुत धारा कहा जाता है। 
यदि किसी चालक  से  t समय में प्रवाहित होने वाले कुल आवेश की संख्या Q है तब चालक से प्रवाहित विधुत धारा (I) को निम्न तरीके से व्यक्त किया जा सकता है :-
Electric Current in Hindi
विधुत धारा के होती है?

विधुत धारा की इकाई क्या होती है?

 विधुत धारा एक भौतिक राशी है इसलिए इसका मापन जरुरी है।चूँकि परिभाषा से ज्ञात  होता है कि विधुत धारा एक व्युत्पन राशी (Derived Quantity) है इसलिए इस मात्रक भी उत्पन्न किया जा सकता है। 
आवेश का मात्रक कूलम्ब (C) होता है तथा समय का मात्रक सेकंड (S) इसलिए विधुत धारा का मात्रक 
Electric  Current in hindi
विधुत धारा कामात्रक
इस प्रकार प्राप्त विधुत धारा के मात्रक (C/s) को एम्पियर कहा जाता है। यह विधुत धारा का SI मात्रक होता है होता है। इसे अंग्रेजी के बड़े अक्षर A से सूचित किया जाता है। विधुत धारा को हमेशा अंग्रेजी के बड़े अक्षर I द्वारा लिखा जाता है। 
यदि किसी चालक से एक सेकंड में एक कूलाम का आवेश प्रवाहित होता है तब उस चालक से प्रति सेकंड प्रवाहित होने वाली विधुत धारा को निम्न तरीके से ज्ञात किया जा सकता है :-
विधुत धारा I = (1C) / (1s)
   विधुत धारा I = 1 C/s = 1 A 

चालक से विधुत धारा का प्रवाह कैसे होता तथा इसकी दिशा क्या होती है?

जैसे ही किसी  धातु के तार के दोनों सिरों के बीच विभवान्तर (Voltage Difference) को आरोपित किया जाता है वैसे धातु में मौजूद मुक्त इलेक्ट्रान निम्न विभव(Low Voltage) से उच्च  विभव (High Voltage) के तरफ भागने लगते है। चूँकि इलेक्ट्रान आवेशित होते है इसलिए उनके इस प्रकार भागने की वजह से धातु से विधुत धारा का प्रवाह होने लगता है। जैसे की निचे के चित्र में दिखाया गया है। 
flow of electron in conductor

धातु से प्रवाहित विधुत धारा की दिशा क्या होती है?

आधुनिक इलेक्ट्रान वैधुत  सिद्धांत के अनुसार जब धातु के चालक को विधुत सेल से जोड़ा जाता है तब विधुत सेल के ऋणात्मक सिरे से  ऋण आवेशित इलेक्ट्रान निकलकर चालक से होते हुए बैटरी या सेल के धनात्मक सिरे के तरफ भागने लगते है। अर्थात इलेक्ट्रान लो वोल्टेज से हाई वोल्टेज ते तरफ भागने लगते है। चालक के अन्दर इलेक्ट्रान जिस दिशा में भागते है उसके विपरीत दिशा में विधुत धारा का प्रवाह होता है। अर्थात धातु से विधुत धारा का प्रवाह हाई वोल्टेज से लो वोल्टेज के तरफ होता है। किसी भी बैटरी या सेल में उसके  धनात्मक सिरे (Positive Terminal) का वोल्टेज ऋणात्मक(Negative terminal) के वोल्टेज से ज्यादा होता है इसलिए बैटरी या सेल के धनात्मक सिरे ऋणात्मक सिरे के तरफ विधुत धारा का प्रवाह होता है। 

यह भी पढ़े 

आरसीबीओ : परिभाषा, फुल फॉर्म ,कार्य सिद्धांत तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

rcbo

आरसीबीओ क्या होता  है  तथा कैसे कार्य करता है ?

यह एक विधुत सुरक्षा उपकरण है जिसमे RCD तथा MCB दोनों का गुण होता है। इसका उपयोग विधुत सुरक्षा के लिए किया जाता है।  यह  किसी व्यक्ति को इलेक्ट्रिक शॉक या  लीकेज  करंट या ओवर करंट के कारण लगने वाली आग से सुरक्षा प्रदान करता है। 
RCBO लाइव वायर में प्रवाहित होने वाली विधुत धारा की निगरानी सटीकता से करता रहता है। जैसे ही करंट लीकेज,ओवर वोल्टेज ,इलेक्ट्रिक शॉक के कारण प्रवाहित विधुत धारा में कोई असंतुलन नजर आती है यह मुख्य सप्लाई को विधुत सर्किट से डिसकनेक्ट कर देता है। RCBO की इस तुरंत एक्शन के कारण कोई बड़ी विधुत दुर्घटना या आग या कोई विधुत उपकरण डैमेज होने से बच जाता है। 
उच्च स्तर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरसीबीओ का उपयोग आमतौर पर घरों, ऑफिस,औद्योगिक सुविधाओं और वाणिज्यिक भवनों सहित विभिन्न विद्युत प्रतिष्ठानों में किया जाता है। ये  पारंपरिक सर्किट ब्रेकरों की तुलना में बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं, क्योंकि येओवरकरंट और लीकेज करंट दोनों का पता लगा सकते है। 

RCBOका फुल फॉर्म क्या है ?

 जैसे हमने ऊपर बताया की RCBO एक विधुत सुरक्षा उपकरण है। इसका  फुल फॉर्म"RESIDUAL CURRENT OPERATED CIRCUIT BREAKER WITH OVERCURRENT PROTECTION" है। 

आरसीबीओ में कौन कौन से कॉम्पोनेन्ट पाए जाते है ?

चूँकि हमने ऊपर वर्णित किया है की आरसीबीओ में RCD तथा MCB का गुण पाया जाता है। इसलिए इसके निर्माण में इन दोनों कॉम्पोनेन्ट को इंसटाल किया जाता है। वैसे आरसीबीओ का निर्माण कार्य बहुत ही जटिल होता है लेकिन जो कॉम्पोनेन्ट सभी प्रकार के आरसीबीओ में उपयोग किये जाते है उनका विवरण निचे दिया गया है :
  • बाहरी कवर / आवरण : आरसीबीओ को प्लास्टिक या फाइबरग्लास जैसी विधुतरोधी वस्तुओ  से बने एक सुरक्षात्मक बाड़े में रखा जाता है। यह घेरा इन्सुलेशन प्रदान करता है और आंतरिक घटकों को बाहरी पर्यावरणीय कारकों से बचाता है।
  • करंट सेंसिंग कोइल : आरसीबीओ के बीच  में, फेजऔर न्यूट्रल वायर के चारों ओर एक करंट सेंसिंग कॉइल  होता है। यह कॉइल सर्किट के माध्यम से करंट के प्रवाह की निगरानी करता है। 
  • आरसीडी मॉड्यूल: आरसीडी मॉड्यूल एक आवश्यक कॉम्पोनेन्ट है जो फेज और न्यूट्रल वायर में प्रवाहित होने वाली धाराओं के बीच किसी भी असंतुलन का पता लगाता है। इसमें एक डिफरेंशियल करंट ट्रांसफार्मर होता है जो धाराओं की तुलना करता है और किसी भी लीकेज करंट या अवशिष्ट धारा(Residual Current) की पहचान करता है।
  • इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कॉइल: आरसीबीओ में लोड के साथ श्रृंखला में जुड़ा एक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कॉइल होता है। जब कोई ओवरकरंट या शॉर्ट सर्किट होता है, उस समय यह विद्युत चुम्बकीय कुंडल एक चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करता है जो आरसीबीओ को ट्रिप करता है और विधुत सप्लाई को रोक देता है।
  • द्वि-धातु पट्टी (Bimetalic Strip): द्वि-धातु पट्टी एक तापमान-संवेदनशील कॉम्पोनेन्ट है जिसका उपयोग ओवरकरंट सुरक्षा तंत्र में किया जाता है। जब करंट रेटेड सीमा से अधिक हो जाता है, तो उत्पन्न गर्मी के कारण द्वि-धात्विक पट्टी झुक जाती है, जिससे आरसीबीओ की ट्रिपिंग हो जाती है।
  • टॉगल तंत्र: टॉगल तंत्र द्वि-धातु पट्टी को ट्रिपिंग सिस्टम से जोड़ता है। जब पट्टी मुड़ती है, तो यह टॉगल को ट्रिगर करती है, जिससे ट्रिपिंग तंत्र सर्किट को रिलीज़ और डिस्कनेक्ट कर देता है।
  • आर्क शूट: आरसीबीओ में एक आर्क शूट शामिल रहता है, जो ट्रिपिंग के समय बनने वाली आग की लपटों  को नियंत्रित करने और बुझाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह कांटेक्ट को क्षति से बचाने में मदद करता है और विश्वसनीय वियोग सुनिश्चित करता है।
  • अंशांकन समायोजन: आरसीबीओ अक्सर अंशांकन समायोजन के साथ आते हैं जो ट्रिपिंग विशेषताओं को ठीक करने की अनुमति देते हैं। यह सुविधा सुनिश्चित करती है कि आरसीबीओ विशिष्ट वर्तमान सीमाओं के भीतर सटीक रूप से काम करता है।
  • परीक्षण बटन: सुरक्षा और कार्यक्षमता सत्यापन के लिए,आरसीबीओ में एक परीक्षण बटन होता हैं। जब इसे दबाया जाता है, तो यह एक गलती की स्थिति का अनुकरण करता है और उपयोगकर्ताओं को यह जांचने की अनुमति देता है कि आरसीबीओ इच्छानुसार कार्य कर रहा है की नहीं।
  • टर्मिनल ब्लॉक: टर्मिनल ब्लॉक लाइव, न्यूट्रल और लोड कंडक्टर के लिए कनेक्शन बिंदु हैं। यह आरसीबीओ और विद्युत सर्किट के बीच सुरक्षित और सुरक्षित कनेक्शन प्रदान करते हैं।

आरसीबीओ का कार्य सिद्धांत क्या है ?

आरसीबीओ का कार्य सिद्धांत किरचॉफ के करंट सिध्दांत पर आधारित है जिसके अनुसार किसी जंक्शन पर आने वाली सभी धाराओं का योग जंक्शन से जाने वाली सभी धाराओं के योग के बराबर होता है। आरसीबीओ में भी इसी सिद्धांत का उपयोग किया जाता है। आरसीबीओ से जुड़े परिपथ में फेज से प्रवाहित होने वाली विधुत धारा तथा न्यूट्रल से वापस लौटने वाली विधुत धारा का परिमाण सामान होता है। इसी वजह से सर्च कोइल तथा इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कोइल में उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र समान होते है।
किसी कारणवश (शार्ट सर्किट ,करंट लीकेज आदि ) की वजह से फेज से जाने वाली और न्यूट्रल से आने वाली विधुत धारा के परिमाण में अंतर उत्पन्न हो जाती है जिससे दोनो कोइल में अलग अलग परिमाण के उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाते है। इसी के वजह से आरसीबीओ का का ट्रिपिंग मैकेनिज्म स्टार्ट हो जाता है और मुख्य सप्लाई से विधुत परिपथ को डिसकनेक्ट कर देता है।

आरसीबीओ कितने प्रकार के होते है ?

आरसीबीओ मुख्य रूप से दो प्रकार के होते है जो निचे दिए गए है :
  • चार पोल थ्री फेज आरसीबीओ 
  • दो पोल सिंगल फेज आरसीबीओ

आरसीबीओ की रेटिंग अर्थात क्षमता क्या होती है ?

चाहे आरसीबीओ सिंगल फेज हो या थ्री फेज , दोनों की क्षमता अलग अलग होती है।  आरसीबीओ की क्षमता दो प्रकार से दी जाती है।  एक उससे प्रवाहित होने वाली अधिकतम विधुत धारा के आधार पर तथा दूसरा वह कितनी कम विधुत धारा लीकेज होने पर ट्रिप हो सकता है। बाजार में चार पोल थ्री फेज आरसीबीओ32A ,30mA,100mA,63A,30mA,100mA के रेटिंग के साथ आती है। 32A या 63A का मतलब यह हुआ की इतने  परिमाण की  अधिकतम विधुत इस आरसीबीओ से प्रवाहित हो सकती है और यह बिना जले कार्य कर सकता है। इसके साथ में 30mA,100mA का मतलब यह होता है की 30 मिली ऐम्पियर (0.03A) या 100 मिली ऐम्पियर  (0.1 A ) के अंतर न्यूट्रल तथा फेज के बीच उत्पन्न होगा तब आरसीबीओ ट्रिप कर जायेगा। अर्थात जितने कम mA का आरसीबीओ  रहेगा वह उतना ही ज्यादा सुरक्षा प्रदान करेगा। 

आरसीबीओ  के लाभ एवं हानि क्या है ?

आरसीबीओ  के लाभ एवं हानि निम्न है :

आरसीबीओ  के लाभ 

  • इसके उपयोग से विधुत सुरक्षा स्तर में सुधर होती है। 
  • छोटे से छोटे करंट लीकेज में यह बहुत ही तेजी से ट्रिप करता है। 
  • इससे किसी एक विशेष विधुत परिपथ सुरक्षा के लिए उपयोग किया जा सकता है। 
  • इसकी संवेदनशीलता बहुत ही ज्यादा होती है। 
  • पुरानी विधुत परिपथ में इसे आसानी से इंसटाल किया जा सकता है। 

आरसीबीओ  के हानि 

  • यह बहुत महंगा होता है। 
  • इसकी संरचना तथा कार्य प्रणाली बहुत ही जटिल होती है। 
  • इसे इंसटाल करने के लिए दूसरे MCB की तुलना में ज्यादा जगह की जरुरत होती है। 
  • इसकी  लीकेज करंट सेंसिंग क्षमता वातारवरण के कारको से प्रभावित हो सकते है। 
  • एक बार ट्रिप हो जाने के बाद स्वतः ऑन नहीं होता है। 
यदि आप आरसीबीओ खरीदना चाहते  है तो आप इसे ऑनलाइन अमेज़न से खरीद सकते है।  अमेज़न से खरीदने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे। 

यहाँ क्लिक करे 

यह भी पढ़े 


ऑप्टिकल सेंसर : परिभाषा ,कार्य सिध्दांत तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

ऑप्टिकल सेंसर किसे कहते है ?

यह एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक विधुत उपकरण है जो प्रकाश  या दूसरे विधुत चुंबकीय तरंगो को डिटेक्ट कर उसे इलेक्ट्रिकल सिग्नल में परिवर्तित करता है। इस उपकरण की मदद से किसी प्रकाश किरण के तीव्रता को विधुत सिग्नल में परिवर्तित कर किसी दूसरे डिवाइस द्वारा दिखाया जाता है। इसका उपयोग कांटेक्ट लेस (जिसे छू नहीं सकते) वस्तु को डिटेक्ट करने के लिए करते है। 

ऑप्टिकल सेंसर का कार्य सिध्दांत 

ऑप्टिकल सेंसर में एक कंपोनेंट होता है जो प्रकाश का पता लगा सकता है। यह कंपोनेंट फोटोडायोड, फोटोट्रांजिस्टर, फोटोवोल्टेक सेल या अन्य प्रकाश संवेदनशील तत्व हो सकता है। जब प्रकाश इस कंपोनेंट पर पड़ता है, तो यह प्रकाश की तीव्रता के अनुसार एक विधुत धारा या वोल्टेज उत्पन्न करता है और इसी वोल्टेज या करंट के परिमाण को दिखाया जाता है। प्रकाश सेंसर द्वारा उत्पन्न विधुत सिग्नल आम तौर पर कमजोर और एनालॉग होता है। इसे और उपयोगी बनाने के लिए, सेंसर में एंप्लिफायर या सिग्नल कंडीशनिंग सर्किट्री शामिल की जाती है जो सिग्नल की मजबूती को बढ़ाते हैं और आगे की प्रोसेसिंग के लिए उचित स्वरूप में सुनिश्चित करते हैं।एक बार विधुत सिग्नल को कंडीशन किया जाता है, तो इलेक्ट्रॉनिक सर्किट या डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग विधियों का उपयोग करके इसे प्रोसेस किया जा सकता है। इस प्रोसेसिंग के दौरान फ़िल्टरिंग, नॉइज़ रीडक्शन, कैलिब्रेशन या अन्य आवश्यक ऑपरेशन किए जा सकते हैं ताकि सटीक और विश्वसनीय मापन हो सके।

ऑप्टिकल सेंसर कितने प्रकार के होते है ?

ऑप्टिकल सेंसर निम्न प्रकार के होते है :

प्रोक्सिमिटी सेंसर

यह सेंसर निकटवर्ती वस्तुओं का पता लगाने के लिए प्रकाश का उपयोग करता है। प्रकाश सेंसर एक रेडियो वेव, इंफ्रारेड रेडिएशन, या लेजर बीम का उपयोग करता है और यदि उस बीम को किसी वस्तु द्वारा रोका जाता है तो सेंसर उस रिफ्लेक्टेड बीम को आंतरिक रूप से पकड़ता है और निकटता की मात्रा का अंदाज़ा लगाता है। यह सेंसर उदाहरण के लिए, स्मार्टफोन में कॉल प्रोक्सिमिटी सेंसर के रूप में प्रयोग होता है जो स्क्रीन को बंद करता है जब आप अपने फ़ोन को कान के पास रखते हैं।

लाइट सेंसिंग सेंसर

यह सेंसर विभिन्न प्रकार के प्रकाश के स्तर को मापता है, जैसे कि उजाले की रोशनी और उदाहरण के लिए, कैमरा और इमेजिंग डिवाइसेज में उपयोग किया जाता है। इस प्रकार के सेंसर आंतरिक रूप से आपके फोन की स्क्रीन को ऑटोमैटिक रूप से रोशनी के अनुसार एडजस्ट करते हैं ताकि आपको बेहतर दिखाई दे।

फाइबर ऑप्टिक सेंसर

फाइबर ऑप्टिक सेंसर ऑप्टिकल फाइबर्स का उपयोग करके निरीक्षण और मापन करते हैं। इनमें प्रकाश का प्रसारण और ग्रहण फ़ाइबर्स के माध्यम से होता है, जो उन्हें दुर्बल और नॉन-इंटरफ़ेरेंस प्रोसेसिंग का उपयोग करने वाले बनाता है। इस प्रकार के सेंसर तापमान, तनाव, दबाव, रंग, और अन्य पैरामीटर्स को मापने में उपयोग होते हैं और उदाहरण के लिए, औद्योगिक विज्ञान और आंतरिक रूप से आपके फोन और कंप्यूटर नेटवर्क में उपयोग किया जाता है।

बायोमीट्रिक सेंसर

ये सेंसर बायोमीट्रिक विश्लेषण का उपयोग करते हुए व्यक्ति की भौतिक पहचान करते हैं, जैसे कि उंगली के छाप का उपयोग करते हुए फिंगरप्रिंट स्कैनर। इस प्रकार के सेंसर सुरक्षा प्रणालियों, स्मार्टफोन और आंतरिक रूप से प्रवेश प्रबंधन में उपयोग किया जाता है।

ऑप्टिकल सेंसर की लाभ एवं हानि 

ऑप्टिकल सेंसर के लाभ एवं हानि निम्न है :

 ऑप्टिकल सेंसर के लाभ  

  • ये कम वजन के साथ छोटे आकार में होते  हैं।
  •  इसके मदद से सुदूर की वस्तुओ का पता लगाया जा सकता है।  
  • इसकी संवेदनशीलता अधिक  होती है। 
  • रासायनिक रूप से निष्क्रिय होते है। 
  • यह भौतिक और रासायनिक मापदंडों की एक विस्तृत श्रृंखला की निगरानी करने में सक्षम है। 
  • इसका संचालन विश्वसनीय है। 
  • ये सेंसर एक ही पैकेज में एक इन्फ्रारेड एमिटर और फोटोडिटेक्टर उपलब्ध होते हैं।
  • ये बहुसंकेतन/वितरित संवेदन प्रदान करने में सक्षम हैं।

 ऑप्टिकल सेंसर के हानि 

  • ऑप्टिकल सेंसर महंगे होते हैं.
  • पर्यावरण के कारकों के प्रति संवेदनशील होते है।
  • ये बहुत ही ज्यादा जटिल होते है। 
  • इनमे सीधी प्रतिक्रिया की कमी होती है। 

ऑप्टिकल सेंसर का उपयोग 

ऑप्टिकल सेंसर का उपयोग निम्न स्थानों या वस्तुओ में किया जाता है :
  • फोटोग्राफी और इमेजिंग
  • प्रोक्सिमिटी सेंसर
  • ऑप्टिकल फाइबर कम्युनिकेशन
  • बायोमेडिकल उपकरण
  • पर्यावरण मॉनिटरिंग
  • औद्योगिक स्वचालन
  • रोबोटिक्स
  • जेस्चर रिकग्निशन
  • ऑप्टिकल माउस
  • सुरक्षा प्रणालियों और निगरानी कैमरे
  • बारकोड स्कैनर
  • लिडार (लाइट डिटेक्शन और रेंजिंग)
  • ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (ओसीआर)
  • ब्लड ग्लूकोज मॉनिटर्स
  • स्पेक्ट्रोस्कोपी
  • ऑप्टिकल एन्कोडर
  • ट्रैफ़िक लाइट सेंसर
  • फ्लेम डिटेक्टर्स
  • मौसम पूर्वानुमान उपकरण

यह भी पढ़े 

फ्लक्स मीटर : परिभाषा ,कार्य सिद्धांत ,लाभ ,हानि तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

fluxmeter

फ्लक्स मीटर क्या है ?

यह एक मापक यन्त्र है जिसके मदद से किसी चुम्बकीय परिपथ से जुड़े चुम्बकीय फ्लक्स के परिमाण को मापा जाता है। इसमें कोइल या सेंसर लगा हुआ होता है जो चुंबकीय फ्लक्स को डिटेक्ट कर विधुतीय सिगनल में परिवर्तित करता है। इस विधुतीय सिग्नल को सांख्यिक रूप में स्केल पर इसके मात्रक वेबर में व्यक्त किया जाता है। फ्लक्समीटर बैलिस्टिक गैल्वेनोमीटर का उन्नत रूप है जिसमे लो कंट्रोलिंग टार्क तथा ज्यादा इलेक्ट्रोमैग्नेटिक डंपिंग होती है। 

फ्लक्स मीटर का कार्य सिध्दांत 

फ्लक्स मीटर फैराडे के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिद्धांत पर कार्य करता है। फ्लक्स मीटर के कार्य सिद्धांत को समझने के लिए फैराडे के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिध्दांत को समझना होगा जिसके अनुसार यदि किसी  वायर से सम्बंधित चुम्बकीय क्षेत्र में परिवर्तन किया जाए तो उस  वायर में विधुत वाहक बल (EMF) उत्पन्न हो जाती है। इस प्रकार उत्पन्न विधुत वाहक बल का परिमाण चुम्बकीय परिवर्तन होता है। 

 फ्लक्स मीटर की संरचना एवं बनावट 

फ्लक्स मीटर की संरचना एवं बनावट को निचे के चित्र में दिखाया गया है। एक स्थायी चुम्बक के दोनों ध्रुव के बिच में एक कोइल (Coil) स्प्रिंग से जुड़े एक रेशम के धागे की मदद से लटकी हुई रहती है। विशिष्ट उपयोग और जरुरत के हिसाब से फ्लक्स मीटर की संरचना भिन्न भिन्न होती है लेकिन सभी प्रकार के फ्लक्स मीटर में निम्न कॉम्पोनेन्ट का उपयोग किया जाता है :
  • चुंबकीय कोर (Magnetic Core) : फ्लक्स मीटर में चुंबकीय पदार्थ जैसे फेराइट या आयरन का बना हुआ कोर होता है।  इसकी आकृति टोरॉइड या क्लोज्ड लूप की होती है जिससे चुंबकीय फ्लक्स गुजरता है। 
  • कोइल (Coil) :  कोर के चारो तरफ कॉपर से बनी हुई कुंडली कोर के चारो  लपेटी हुई होती है। फ्लक्स मीटर की संवेदनशीलता तथा शुध्दता इसके टर्न संख्या तथा भौतिक आकर पर निर्भर करता है। 
  • गलवानोमीटर या डिजिटल मीटर : फ्लक्स मीटर  के अंदर उत्पन्न हुए EMF या चुंबकीय फ्लक्स के परिमाण को सांख्यिक रूप से प्रदर्शित करने के लिए गलवानोमीटर या डिजिटल मीटर का उपयोग किया जाता है। 
  • शील्ड : फ्लक्स मीटर की संवेदनशीलता किसी बाहरी कारक से प्रभावित न हों इसके लिए समूचे मीटर को चुंबकीय पदार्थ से बने आवरण के अंदर रखा जाता है। 
  • कैलिब्रेशन : फ्लक्स मीटर की रीडिंग एक ज्ञात मानक चुंबकीय क्षेत्र के सापेक्ष दी जाती है। 

फ्लक्स मीटर के प्रकार 

फ्लक्स मीटर निम्न तीन प्रकार के होते है :
  • सर्च Coil फ्लक्स मीटर 
  • इंटग्रेटिंग फ्लक्स मीटर 
  • हॉल इफ़ेक्ट फ्लक्स मीटर 

फ्लक्स मीटर का अनुप्रयोग 

फ्लक्स मीटर का उपयोग निम्न कार्यो में कार्यो में किया जाता है :
  • चुम्बकीय पदार्थ  की चुम्बकीय गुणधर्म जैसे चुंबकशीलता ,हिस्टैरिसीस आदि निर्धारित करने में उपयोग किया जाता है। 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स परिपथ द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय फ्लक्स को ज्ञात करने के लिए उपयोग किया जाता है। 
  • ट्रांसफार्मर की दक्षता तथा परफॉरमेंस ज्ञात करने के लिए फ्लक्स मीटर का उपयोग किया जाता है। 
  • फ्लक्स मीटर का उपयोग इंजीनियरिंग ,भौतिक तथा मेडिकल लैब में किया जाता है। 

फ्लक्स मीटर उपयोग के लाभ एवं हानि 

फ्लक्स मीटर के निम्न लाभ एवं हानि है : 

लाभ 

  • यह पोर्टेबल होता है। 
  • इसकी रीडिंग वेबर में इंगित होती है। 
  • कुंडली का डिफ्लेक्शन फ्लक्स परिवर्तन पर निर्भर नहीं करता है। 

हानि 

  • अन्य दूसरे इंस्ट्रूमेंट की तुलना में इसकी संवेदनशीलता बहुत ही कम होती है। 

यह भी पढ़े 

इलेक्ट्रिकल बस बार : परिभाषा , प्रकार ,लाभ तथा हानि - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

electrical bus bar

इलेक्ट्रिकल बस बार क्या है ?

चालक या चालकों का ऐसा समूह जो विभिन्न फीडर से आने वाली विधुत ऊर्जा को एक जंक्शन पर इकठ्ठा कर , आवश्यकतानुसार आगे उपयोग के लिए बांटता है उसे इलेक्ट्रिकल बस बार कहते है। विधुत ऊर्जा उत्पादन तथा संचरण प्रणाली में बस बार विधुत ऊर्जा के बंटन में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इससे विधुत ऊर्जा को विभिन्न ऊर्जा श्रोत से आसानी ग्रहण कर ,विभिन्न लोड को आसनी से बाँट दिया जाता है। 
बस बार में किसी भी प्रकार के दुर्घटना से बचने के लिए Isolaterतथा सर्किट ब्रेकर का उपयोग किया जाता है। किसी भी फाल्ट या शार्ट सर्किट के कंडीशन में सर्किट ब्रेकर ब्रेक हो जाता है जिससे बस बार का फॉल्टी भाग अलग हो जाता है। बस बार के निर्माण में ताम्बा (Copper) या अल्लुमिनियम का उपयोग किया जाता है। बस बार आयताकार ,वर्गाकार  आदि आकर में उपलब्ध होते है। लेकिन पावर सिस्टम में अधिकांशतः आयताकार बस बार ही उपयोग किया जाता है। किसी विशेष कार्य के लिए उपयोग किये जाने वाले बस बार का चयन निम्न कारको पर निर्भर करता है :
  • विश्वसनीयता
  • बस बार का इंस्टालेशन तथा मेंटेनेंस आसान हो। 
  • बस बार  की लागत ज्यादा न हो। 
  • बस बार मरम्मत के दौरान ऊर्जा प्रवाह बाधित न हो। 

इलेक्ट्रिकल बस बार कितने प्रकार की होती है ?

इलेक्ट्रिकल बस बार को निम्न तीन वर्गों में वर्गीकृत किया है :
  • सिंगल बस बार सिस्टम 
  • डबल बस बार सिस्टम 
  • रिंग बस बार सिस्टम 

सिंगल बस बार सिस्टम क्या है ?

जैसे इसके नाम से ही ज्ञात होता है की इसमें एक ही बस बार का उपयोग किया जाता है। फीडर से आने वाली सभी विधुत ऊर्जा को एक ही कंडक्टर द्वारा इकठ्ठा किया जाता है। जैसे की निचे के चित्र में दिखाया गया है। 
single bus bar

सिंगल बस बार के लाभ एवं हानि 

लाभ 

  • कम लगत 
  • किसी एक छोर में फॉल्ट होने पर दूसरा भाग प्रभावित नहीं होता है। 
  • इसका मेंटेनेंस खर्च बहुत ही कम होता है। 

हानि 

  • अगर इसकी क्षमता बढ़ानी हो तो समूचे सिस्टम को बंद करना पड़ता है। 
  • अगर बस बार में कोई समस्या उत्पन होती है तो पुरे सिस्टम को बंद करना पड़ता है। 

डबल बस बार सिस्टम क्या है ?

जैसे की इसके नाम से ही ज्ञात होता है की इसमें विधुत ऊर्जा इकठ्ठा करने के लिए दो चालक का उपयोग किया है जिसमे एक मुख्य बस बार तथा दूसरा ऑक्सिलरी बस बार कहलाता है।  जैसे की निचे दिखाया गया है। 
double bus bar

डबल बस बार के लाभ एवं हानि 

लाभ 

  • चूँकि दो चालक का उपयोग किया जाता है इसलिए पुरे सिस्टम को बंद किये बिना किसी एक चालक को बाहर निकलकर रिपेयर किया जा सकता है। 
  • किसी एकबस बार  में फॉल्ट होने की दिशा में दूसरे बार से लोड लिया जा सकता है।  

हानि 

  • इसका लगत खर्च ज्यादा होता है। 
  • मेंटेनेंस खर्च भी ज्यादा होता है। 

रिंग बस बार सिस्टम क्या है ?

जैसे इसके नाम से ही ज्ञात होता है की इसमें एक बंद पास के रूप में चालक का उपयोग विधुत ऊर्जा को कलेक्ट करने के लिए किया जाता है। इसमें बस बार के रूप में उपयोग किये चालक के सिरों को आपस में जोड़ दिया जाता है जिससे यह एक लूप अर्थात बंद पास बन जाता है। जैसे की निचे के चित्र में दिखाया गया है। 
ring bus

रिंग  बस बार के लाभ एवं हानि 

लाभ 

  • इस बस बार में विधुत धारा प्रवाहित होने के लिए दो पथ होता है अतः फाल्ट की दशा में कोई बढ़ा उत्पन्न नहीं होती है और लगातार कार्य करता रहता है।  
  • इसमें केवल एक सर्किट ब्रेकर से भी कार्य संचालित हो सकता है।  

हानि