• This is slide 1 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 2 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 3 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 4 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 5 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.

Diesel Power Plant in hindi : परिचय ,संरचना ,लाभ तथा हानि - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 डीजल पॉवर प्लांट क्या होता है?

यह ऐसा पॉवर प्लांट होता है जिसमे विधुत उर्जा उत्पादन के लिए डीजल का उपयोग किया जाता है। इसमें डीजल इंजन का उपयोग जनरेटर को घुमाने के लिए किया जाता है। जब डीजल इंजन से जुडा हुआ जनरेटर घुमाता है तब उससे विधुत उर्जा का उत्पादन होता है। डीजल का मुख्य रूप से उपयोग होने के कारण इसे डीजल पॉवर प्लांट कहा जाता है। 
डीजल इंजन का उपयोग छोटे स्तर पर विधुत उर्जा के उत्पादन के लिए किया जाता है। इमरजेंसी में जब पॉवर ग्रिड कार्य नहीं करता है तब डीजल इंजन के मदद से विधुत उर्जा का उत्पादन किया जाता है। छोटे स्तर पर डीजल इंजन के मदद से विधुत उर्जा उत्पादन के लिए विशेष प्रकार के मशीन बनाया जाता है जिसे DG अर्थात डीजल जनरेटर सेट कहा जाता है। 
सामान्यतः डीजल पॉवर प्लांट की क्षमता 2 से 50 मेगावाट होती है। इसका उपयोग हाइड्रो पॉवर प्लांट या स्टीम पॉवर प्लांट पर अचानक बढे हुए उर्जा डिमांड को पूरा करने के लिए किया जाता है। लेकिन आज के वर्तमान परिवेश में डीजल के दाम में बढ़ोतरी के कारण इसका उपयोग लगभग न के बराबर किया जा रहा है। 

डीजल पॉवर प्लांट की संरचना कैसी होती है?

डीजल पावर प्लांट में जेनेरेटर  के अतिरिक्त अन्य दुसरे महत्वपूर्ण भाग भी होते है। जैसे :-
  • इंधन सप्लाई सिस्टम (Fuel Supply System)
  • हवा सप्लाई सिस्टम (Air Supply System)
  • हवा निकासी सिस्टम (Exhaust System)
  • कुलिंग सिस्टम (Cooling System)
  • इंजन स्टार्टिंग सिस्टम (Engine Starting System)

इंधन सप्लाई सिस्टम क्या होता है ?

इंधन सप्लाई सिस्टम में दो टैंक होते है। पहले वाले टैंक में इंधन भरा हुआ होता है। इसे मुख्य टैंक कहा जाता है। दूसरा टैंकखाली रहता है। इसे ड्राई टंक कहा जाता है। मुख्य टैंक से इंधन एक पाइप के द्वारा ड्राई टैंक को भेजा जाता है।इंधन में मौजूद अशुद्धी को ड्राई टैंक में छान लिया जाता है। अशुद्धि को इंधन से दूर करने के बाद इसे इंजन में भेजा जाता है जहा इसका दहन होता हैं। कभी कभी ज्यादा मात्रा में इंधन मुख्य टैंक से ड्राई टैंक में प्रवाहित हो जाता है इससे ड्राई टैंक भर जाता है। जिससे इंधन बाहर गिरने लगता है। इस Over Flow की समस्या को दूर करने के लिए ड्राई टैंक को एक दुसरे पाइप द्वारा मुख्य पाइप से जोड़ दिया जाता है। 

हवा सप्लाई सिस्टम क्या होता है?

इस सिस्टम का मुख्य कार्य फ्रेश हवा को दहन वाले क्षेत्र में पहुचाना होता है। एक लंबी पाइप द्वारा वातावरण से फ्रेश हवा को ,जिस स्थान पर डीजल का दहन होता है वहा पर भेजा जाता है। पूर्ण हवा के मौजूदगी में डीजल का पूर्ण दहन होता है जिससे ज्यादा मात्रा में उर्जा उत्पन्न होता है। दहन क्षेत्र में हवा को भेजने से पहले फ़िल्टर द्वारा फ़िल्टर किया जाता है। यदि इस हवा को फ़िल्टर नहीं किया तब इसमें मौजूद ठोस कण दहन क्षेत्र में समस्या उत्पन्न करते है। 

हवा निकासी सिस्टम क्या होता है ?

इंजन के अंदर डीजल के दहन के बाद उत्पन्न हुए गैस को बाहर निकालने के लिए एक विशेष प्रकार की व्यवस्था किया जाता है जिसे एग्जॉस्ट सिस्टम कहा जाता है। 

कुलिंग सिस्टम क्या होता है?

डीजल इंजन में ,इंधन के जलने से उर्जा उत्पन्न होती है। जिससे इंजन से जुड़े अन्य दुसरे भाग गर्म हो जाते है। यदि इंजन लम्बे समय तक चलता है तब इसका तापमान बहुत ज्यादा हो जाता है। यदि इस तरह से इंजन के पुरजो का तापमान बढ़ता गया तब कुछ समय बाद मशीन कार्य करना बंद कर सकता है। अर्थात मशीन को लगातार कार्य करते रहने के लिए इसके तापमान को एक निश्चित बिंदु से ऊपर नही होना चाहिए। मशीन के तापमान को एक निश्चित मान तक बनाए रखने के लिए एक विशेष प्रकार के सिस्टम का उपयोग किया जाता है जिसे कुलिंग सिस्टम कहा जाता है। 
कुलिंग सिस्टम के लिए पानी श्रोत ,वाटर पंप तथा कुलिंग टावर की जरुरत पड़ती है। वाटर पंप द्वारा पानी को बेलनाकार पाइप द्वारा डीजल इंजन से दूर कुलिंग टावर तक पहुचाया जाता है। इंजन से निकला हुआ गर्म पानी जब कुलिंग टावर तक पहुचता है तब यह संघनन की प्रक्रिया से ठंडा होता है। जिसे पुनः दुसरे वाटर पंप द्वारा डीजल इंजन तक पंहुचा दिया जाता है। 

इंजन स्टार्टिंग सिस्टम क्या होता है?

डीजल इंजन को चालू अर्थात स्टार्ट करने के लिए उसके शाफ़्ट को पहले  घुमाया जाता है। उसके बाद ही यह स्टार्ट होता है। छोटे स्तर के इंजन को स्टार्ट करने के लिए हैंडल का उपयोग किया जाता है। लेकिन बड़े स्तर के डीजल इंजन को स्टार्ट करने के लिए डीसी मोटर या कंप्रेस्ड एयर का उपयोग किया जाता है। 

डीजल इंजन पॉवर प्लांट के लाभ क्या है?

डीजल इंजन पॉवर प्लांट के निम्न लाभ है :-
  • इसका डिजाईन बहुत ही साधारण और आसान होता है। 
  • इसको स्थापित करने के लिए बहुत ही कम स्थान की जरुरत पड़ती है। 
  • यह बहुत ही आसानी से स्टार्ट हो जाता है। 
  • इसे जरुरत के हिसाब से स्टार्ट या बंद किया जा सकता है। 
  • इस पॉवर प्लांट के लिए छोटे स्तर के कुलिंग सिस्टम की जरूरत पड़ती है। 
  • इसकी शुरुवाती लागत बहुत कम होता है। 
  • कोयला थर्मल पॉवर प्लांट की तुलना में इसकी दक्षता बहुत ज्यादा होती है। 

डीजल इंजन पॉवर प्लांट के हानि क्या है?

डीजल पॉवर प्लांट के निम्न हानि है :-
  • इसमें उपयोग किये जाने वाली इंधन डीजल कोयला की तुलना में बहुत महंगा होता है। 
  • इससे छोटे स्तर पर ही विधुत उर्जा का उत्पादन किया जा सकता है। 
  • इसमें उपयोग किये जाने वाले लुब्रिकेंट महंगा होता है। 
  • ओवर लोड में यह बढ़िया से कार्य नहीं करता है। 
  • इसका मेंटेनेंस बहुत ही जटिल तथा महंगा होता है। 

यह भी पढ़े 

Star-Delta transformation In Hindi - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

स्टार कनेक्शन क्या होता है?

जब तीन कुंडली (Coil) या दुसरे कॉम्पोनेन्ट को इसप्रकार से आपस में जोड़ा जाता है की उसके तीन टर्मिनल आपस में एक दुसरे से एक बिंदु पर मिलते है तो ऐसे कनेक्शन को स्टार कनेक्शन कहा जाता है। जैसे की निचे के चित्र में दिखाया गया है। जिस बिंदु पर तीनो कुंडली आपस में मिलती ही उस बिंदु को न्यूट्रल बिंदु कहा जाता है। स्टार कनेक्शन का उपयोग हमेशा थ्री फेज पॉवर सिस्टम में किया जाता है। संतुलन की अवस्था की अवस्था में न्यूट्रल बिंदु का वोल्टेज शून्य वोल्ट होता है। इस चित्र में N न्यूट्रल बिंदु है। 
star connection

डेल्टा कनेक्शन क्या होता है ?

तीन कुंडली को इस प्रकार से जोड़ा जाए की पहले कुंडली का दुसर टर्मिनल ,दुसरे कुंडली के पहले टर्मिनल से ,दुसरे कुंडली का दूसरा टर्मिनल तीसरे के पहले टर्मिनल से तथा तीसरे कुंडली का दूसरा टर्मिनल पहली कुंडली के पहले टर्मिनल से  जुड़ा हो तब इस प्रकार के कनेक्शन को डेल्टा कनेक्शन कहा जाता है। जैसे की निचे के चित्र में दिखाया गया है। तीनो कुंडली इस प्रकार से जुड़कर एक बंद पास(Close loop) बनाती है। डेल्टा कनेक्शन में किसी भी प्रकार का न्यूट्रल पॉइंट नहीं होता है। 
delta connection

डेल्टा से स्टार में परिवर्तन (Delta to Star Conversion)

जब डेल्टा में जुड़े हुए प्रतिरोध को स्टार में परिवर्तित किया जाता है। तब स्टार कनेक्शन में जुड़े हुए प्रतिरोध का मान परिवर्तित हो जाता है। जिसे निम्न तरीके से ज्ञात किया जाता है :-
delta to star Conversion
दोनों सर्किट के टर्मिनल 1 तथा 2 के बीच मौजूद प्रतिरोध को तुलना पर 
 P + Q = A तथा (B + C) समान्तर क्रम में जुड़े हुए है। 
P + Q =\frac{1}{\frac{1}{A} + \frac{1}{B+C} } =\frac{A(B+C)}{A+B+C}
P + Q =\frac{A(B+C)}{A+B+C}----(1)
दोनों सर्किट के टर्मिनल 2 तथा 3 के बीच मौजूद प्रतिरोध को तुलना पर
R + Q = C  तथा (B + A ) समान्तर क्रम में जुड़े हुए है। 
ऊपर की तरह इसे सोल्व करने पर 
R + Q =\frac{C(B+A)}{A+B+C}----(2)
दोनों सर्किट के टर्मिनल 1 तथा 3 के बीच मौजूद प्रतिरोध को तुलना पर
R + P  = B  तथा (C + A ) समान्तर क्रम में जुड़े हुए है। 
ऊपर की तरह इसे सोल्व करने पर 
R + P =\frac{B(C+A)}{A+B+C}----(3)
ऊपर दिए गए तीनो समीकरण को P ,Q तथा R के लिए हल करने पर 
P =\frac{AB}{A+B+C}
Q =\frac{AC}{A+B+C}
R =\frac{BC}{A+B+C}
अर्थात जब डेल्टा में जुड़े हुए प्रतिरोध को उसके समतुल्य स्टार कनेक्शन में जोड़ा जाता है तब उसके प्रतिरोध का मान निम्न तरीके से बदल जाता है। 

स्टार से डेल्टा में परिवर्तन ( Star to Delta Conversion)

star to delta Conversion
स्टार को डेल्टा में बदलते समय ,डेल्टा के किसी भी ब्रांच का प्रतिरोध स्टार में जुड़े तीनो प्रतिरोध का दो दो के कॉम्बिनेशन के गुणनफल के योग तथा उसके सामने वाले प्रतिरोध के अनुपात के बराबर होता है। जैसे की निचे दिखाया गया है :-
डेल्टा में टर्मिनल 1 तथा 2 के बीच जुड़े हुए प्रतिरोध A का समतुल्य वैल्यू 
A =\frac{ PQ + QR+RP}{R}
डेल्टा में टर्मिनल 2 तथा 3 के बीच जुड़े हुए प्रतिरोध C का समतुल्य वैल्यू 
C =\frac{ PQ + QR+RP}{P}
डेल्टा में टर्मिनल 3 तथा 1 के बीच जुड़े हुए प्रतिरोध B का समतुल्य वैल्यू 
B =\frac{ PQ + QR+RP}{Q}

यह भी पढ़े 

न्यूट्रल क्या होता है? : परिभाषा ,प्रकार तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 न्यूट्रल क्या होता है?

थ्री फेज सिस्टम में प्रवाहित होने वाली विधुत धारा परिपथ में घूमते हुए पुनः विधुत श्रोत में वापस लौट जाती है। विधुत परिपथ में वह पॉइंट जहा से विधुत धारा पुनः विधुत श्रोत में वापस लौटता है उस बिंदु को न्यूट्रल पॉइंट कहा जाता है। जिस वायर या चालक से न्यूट्रल पॉइंट को जोड़ा जाता है उसे न्यूट्रल वायर या न्यूट्रल चालक कहा जाता है। सिंगल फेज ए०सी सर्किट में न्यूट्रल वायर का उपयोग विधुत परिपथ से विधुत धारा को पुनः वापस श्रोत तक पहुचाने के लिए किया जाता है। इसलिए इसे सिंगल फेज Two वायर सिस्टम (L-N) कहा जाता है। 
थ्री फेज ए०सी सिस्टम सर्किट में वह बिंदु जहा पर तीनो फेज से प्रवाहित हो रही विधुत धारा का सदिश योग शून्य हो उस बिंदु को न्यूट्रल पॉइंट कहा जाता है। 

 थ्री फेज में सप्लाई में तीनो फेज के करंट का योग शून्य क्यों होता है?

थ्री फेज सिस्टम में तीनो फेज को दो प्रकार से आपस में कनेक्ट किया जाता है।ये दो प्रकार के कनेक्शन निम्न है :
  • स्टार कनेक्शन 
  • डेल्टा कनेक्शन
थ्री फेज सप्लाई सिस्टम में प्रवाहित होने वाली विधुत धाराए एक दुसरे से 120 डिग्री से आउट ऑफ़ फेज होती है। इसका मतलब यह हुआ की यदि किसी क्षण किसी फेज में I एम्पियर की विधुत धारा प्रवाहित हो रही है तब उसी क्षण दुसरे फेज में (-I ) एम्पियर की विधुत धारा प्रवाहित हो रही होती है और तीसरे फेज में  शून्य धारा (I =0)एम्पियर की विधुत धारा प्रवाहित होती है। तीनो फेज में यह प्रक्रिया लगातार आवर्त रूप से बदलता रहता है। इसलिए किसी भी क्षण थ्री फेज के संतुलन की अवस्था में तीनो फेज के विधुत धाराओ का सदिश योग शून्य होता है। इसका का सीधा सा मतलब यह होता है की किसी भी दो फेज में विधुत धारा श्रोत से न्यूट्रल के तरफ जाती है तब तीसरा फेज न्यूट्रल बिंदु से दूर ले जाता है। 

हमारे घर में न्यूट्रल कैसे बनता है?

हमारे घरों में विधुत धारा सिंगल फेज के रूप में आता है। विधुत परिपथ को पूरा करने के लिए इस विधुत धारा को पुनः वापस विधुत श्रोत में वापस जाना भी होगा। इसलिए सिंगल फेज सप्लाई के साथ एक न्यूट्रल वायर भी आता है। हमारे घरों में प्रवाहित होने वाली विधुत धारा इस न्यूट्रल वायर से होते हुए पुनः दुबारा श्रोत में चली जाती है। 

हमारे घर में विधुत धारा 240 V पर  थ्री फेज स्टेप डाउन ट्रांसफार्मर से आती है। इस थ्री फेज ट्रांसफार्मर को डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर कहा जाता है। यह एक स्टेप डाउन ट्रांसफार्मर होता है जिसकी प्राइमरी वाइंडिंग डेल्टा तथा सेकेंडरी वाइंडिंग स्टार कनेक्शन में जुडा हुआ होता है। इस ट्रांसफार्मर के प्राइमरी वाइंडिंग को 11000 V सप्लाई से जोड़ा जाता है। यह 11000 V स्टेप डाउन होकर सेकेंडरी वाइंडिंग टर्मिनल पर 230 V या 240 V पर मिलता है। तीनो फेज में विधुत वोल्टेज का परिमाण 230 या 240 वोल्ट होता है लेकिन ये तीनो एक दुसरे से 120 डिग्री आउट ऑफ़ फेज होते है। ट्रांसफार्मर के सेकेंडरी वाइंडिंग के स्टार पॉइंट को न्यूट्रल पॉइंट कहा जाता है जिसे एक वायर से जोड़कर तीनो फेज के साथ चौथे वायर के रूप में भेजा जाता है। किसी भी उपभोगता को एक फेज तथा न्यूट्रल वायर से सप्लाई दे दिया जाता है। यह न्यूट्रल वायर विधुत धारा के वापसी के लिए विधुत परिपथ तैयार करता है। 

न्यूट्रल कितने प्रकार का होता है?

सामान्यतः एक प्रकार का न्यूट्रल होता है। लेकिन कभी कभी जरुरत के हिसाब से न्यूट्रल बनाना पड़ता है। इसलिए न्यूट्रल को दो प्रकार से वर्गीकृत किया जाता है :-
  • सामान्य न्यूट्रल 
  • कृत्रिम न्यूट्रल 

सामान्य न्यूट्रल क्या होता है?

जब तीन वाइंडिंग के तीन फेज के तीनो टर्मिनल को आपस में जोड़ा जाता है। तब जिस बिंदु पर ये तीनो मिलते है वह बिंदु एक न्यूट्रल पॉइंट बनाता है जिसे  सामान्य न्यूट्रल बिंदु कहते है। इस बिंदु पर संतुलन की अवस्था में तीनो फेज के विधुत धारा का सदिश योग शून्य होता है। जैसे की निचे के चित्र में दिखाया गया है। यहाँ बिंदु N न्यूट्रल पॉइंट बनाता है। 
star connection

कृत्रिम न्यूट्रल क्या होता है?

कभी कभी डेल्टा कनेक्शन में जुड़े हुए थ्री फेज सप्लाई सिस्टम से ,सिंगल फेज बल्ब को जलाना पड़ता है। चूँकि डेल्टा कनेक्शन में कोई न्यूट्रल पॉइंट नहीं होता है इसलिए थ्री फेज के साथ बल्ब को जलाने के लिए एक न्यूट्रल पॉइंट बनाना पड़ता है। इस न्यूट्रल पॉइंट को कृत्रिम न्यूट्रल पॉइंट कहा जाता है। इसके तीन सामान वैल्यू वाले प्रतिरोध को स्टार में जोड़कर ,डेल्टा कनेक्शन के साथ जोड़ देते है। इस प्रकार बने हुए स्टार कनेक्शन से हमें एक न्यूट्रल पॉइंट मिल जाता है और जिसके साथ बल्ब को जोडकर आसानी से जलाया जा सकता है। 

न्यूट्रल को अर्थिंग क्या होता है तथा यह क्यों किया जाता है?

थ्री फेज सिस्टम में स्टार कनेक्शन के न्यूट्रल पॉइंट को एक बाहरी चालक के मदद से धरती के साथ जोड़ दिया जाता है। इस प्रकार न्यूट्रल को जोड़ने की प्रक्रिया न्यूट्रल अर्थिंग कहलाती है। जब थ्री फेज से किसी थ्री फेज लोड को जोड़ा जाता है तब तब संतुलन की अवस्था में न्यूट्रल पॉइंट का वोल्टेज शून्य होता है  तथा इससे कोई विधुत धारा प्रवाहित नहीं होता है। संतुलन की अवस्था में तीनो फेज में सामान परिमाण का विशुत धारा प्रवाहित होता है। जब थ्री फेज से जुडा हुआ लोड असंतुलित होता है तब तीनो फेज प्रवाहित होने वाली विधुत धारा का परिमाण बदल जाता है। जिससे न्यूट्रल पॉइंट का वोल्टेज बढ़ जाता है और इससे विधुत धारा का प्रवाह होने लगता है।

जब इस न्यूट्रल पॉइंट को धरती से जोड़ दिया जाता है तब यह वांछित विधुत धारा धरती में चली जाती है और विधुत लोड में किसी भी प्रकार की हानि नहीं होती है। यदि इस न्यूट्रल पॉइंट को अर्थिंग नहीं किया जायेगा तब यह विधुत धारा लोड कको हानि पंहुचा सकती है। 

यह भी पढ़े 

Resistance Box in Hindi : परिभाषा ,प्रकार तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 Resistance box क्या होता है?

यह एक साधारण सा बॉक्स होता है जिसमे पहले से ज्ञात मान वाले बहुत से प्रतिरोध लगे हुए होते है। इसका उपयोग तुलनात्मक रूप से किसी अज्ञात प्रतिरोध का मान ज्ञात करने के लिए किया जाता है। Resistance बॉक्स की शुद्धता (Accuracy) बहुत उच्च होती है। इस बॉक्स का उपयोग एक निश्चित मान के विधुत धारा के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। रेजिस्टेंस बॉक्स की मुख्य विशेषता यह है की इसमें Varibale प्रतिरोध भी लगे हुए होते है। यदि किसी डिवाइस को परिवर्तित प्रतिरोध की जरुरत पड़ती है तब उसके लिए अलग से कोई एनी दूसरा प्रतिरोध लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इसके ऊपर लगाये गए घुमने वाली स्विच जिसे Rotary स्विच कहते है ,को घुमाकर आवश्यकता अनुसार प्रतिरोध प्राप्त किया जा सकता है। 

 रेजिस्टेंस बॉक्स कितने प्रकार के होते है?

रेजिस्टेंस बॉक्स के प्रतिरोध मान के आधार पर इसे तीन वर्गों में वर्गीकृत किया गया है। जो निम्न है:-
  • हाई रेजिस्टेंस बॉक्स (High Resistance Box)
  • लो रेजिस्टेंस बॉक्स (Low Resistance Box)
  • भिन्नात्मक रेजिस्टेंस बॉक्स (Fractional Resistance Box) 
हाई रेजिस्टेंस  बॉक्स का मान 1Ω से 5000Ω या उससे अधिक होता है जबकि लो रेजिस्टेंस  बॉक्स का मान 1Ω से 500Ω के बीच होता है। भिन्नात्मक प्रतिरोध बॉक्स में, प्रतिरोध का मान भिन्न के रूप में होता है। भिन्नात्मक बॉक्स का रेंज  0.1Ω से 50Ω के बीच होता है।
इसका उपयोग विधुत सर्किट को डिजाईन तथा टेस्टिंग के लिए किया जाता है। ज्यादातर इसका उपयोग प्रयोगशाला में किया जाता है।  इसका डिजाईन सिंपल होता है। यह बिलकुल सस्ता होता है। इसे आप अमेज़न या दुसरे ऑनलाइन शोपिंग दुकान से ऑनलाइन आर्डर कर कह्रिड सकते है। 

Simple Resistance Box क्या होता है?

इस रेजिस्टेंस बॉक्स में सर्किट के नेगेटिव तथा पॉजिटिव टर्मिनल को जोड़ने के लिए तांबे की बनी हुई दो टर्मिनल होते है। इस रेजिस्टेंस बॉक्स का Cover एबोनाईट का बना हुआ होता है जिसके ऊपर टर्मिनल तथा नोब्स बने हुए होते है। इसनोब्स का उपयोग सर्किट से प्रतिरोध जो जोड़ने तथा निकालने के लिए किया जाता है। एबोनाईट के दुसरे तरफ विभिन्न वैल्यू वाले प्रतिरोध एक दुसरे के साथ श्रेणी क्रम में जुड़े हुए होते है। 

Decade Resistance Box क्या होता है?

इस प्रकार के रेजिस्टेंस बॉक्स में निश्चित वैल्यू वाले प्रतिरोध का उपयोग किया जाता है। इसमें प्रयुक्त रेजिस्टेंस को इस प्रकार से व्यवस्थित किया जाता है की इसके प्रतिरोध का मान प्रत्येक स्टेप के बाद बदलता रहता है। इस बॉक्स से एक निश्चित वैल्यू का प्रतिरोध ज्ञात करने के लिए घुमने वाली (Rotary)  स्विच का उपयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त अलग अलग नोब्स में प्लग को लगाकर भी निश्चित वैल्यू वाले प्रतिरोध ज्ञात किया जा सकता है। 

यह भी पढ़े 

Power triangle In Hindi : परिभाषा ,डायग्राम तथा फार्मूला - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 Power Triangle क्या होता है?

किसी ए०सी सर्किट से संबंधित एक्टिव पॉवर ,रिएक्टिव पॉवर तथा अप्परेंट पॉवर के बीच संबंध को एक समकोण त्रिभुज के तीनो भुजाओ द्वारा दिखाया जा सकता है। इस प्रकार संबंध को दिखाने वाले त्रिभुज को Power Triangle कहा जाता है। यह कोई नया तरीका नहीं है। यह Capacitive या Inductive लोड में प्रवाहित होने वाली विधुत धारा फेज़र डायग्राम से लिया गया है। लोड में प्रवाहित होने वाली विधुत धारा (Active Current या Reactive Current) को आरोपित वोल्टेज V से गुणा (Multiply) कर ज्ञात किया जाता है। जैसे की निचे के डायग्राम में दिखाया गया है। 
power triangle in hindi
ऊपर दिया डायग्राम  ए०सी  सर्किट से संबंधित विभिन्न प्रकार के पॉवर को इंगित कर रहा है। इसलिए इसे Power triangle कहते है। यह पॉवर ट्रायंगल निचे दिए गए फेज़र डायग्राम के मदद से बनाया गया है। 
फेज़र डायग्राम
किसी सर्किट द्वारा खपत किए गए पॉवर को एक्टिव पॉवर या रियल पॉवर कहा जाता है। इसका SI मात्रक वाट (W) होता है। ऊपर दिए पॉवर ट्रायंगल में भुजा AB एक्टिव पॉवर को इंगित करता है। इसके अतिरिक्त विधुत पॉवर की वह मात्रा जो लोड द्वारा कुछ समय के लिए अवशोषित कर अगले समय छोड़ी जाती है ,उसे Reactive Power कहा जाता है।  इसका SI मात्रक वोल्ट-एम्पीयर (VAR) या KVAR होता है।  ऊपर दिए गए पॉवर ट्रायंगल में इसे भुजा BC द्वारा दिखाया गया है। 
ए०सी विधुत धारा के वर्ग माध्य मान (RMS Value) तथा वोल्टेज के गुणनफल को अप्प्रेंट पॉवर कहा जाता है। इसे VA में मापा जाता है। ऊपर दिए पॉवर ट्रायंगल में अपरेंट पॉवर को भुजा AC द्वारा दिखाया गया है। 

एक्टिव पॉवर ,रिएक्टिव पॉवर तथा अपरेंट पॉवर में क्या संबंध होता है?

इन तीनो प्रकार के पॉवर के बीच निम्न प्रकार से संबंध स्थापित किया जा सकता है। ऊपर के त्रिभुज में हम देखते है की 
 भुजा AB = एक्टिव पॉवर = P 
भुजा BC = रीएक्टिव पॉवर = Q
भुजा AC = अपरेंट पॉवर  = S
किसी भी समकोण त्रिभुज में हम जानते है कर्ण का वर्ग ,लम्ब तथा आधार के वर्ग के योग के बराबर होता है। अता इसे हम निम्न प्रकार से लिख सकते है :-
AC^{2} = AB^{2}+BC^{2}
S^{2} = P^{2}+Q^{2}
S = \sqrt{P^{2}+Q^{2} }

पॉवर फैक्टर क्या होता है?

पॉवर ट्रायंगल से सर्किट का पॉवर फैक्टर आसानी से ज्ञात किया जा सकता है। किसी भी विधुत लोड या सर्किट का पॉवर फैक्टर एक्टिव पॉवर तथा अपरेंट पॉवर का अनुपात होता  है। अर्थात 
पॉवर फैक्टर फार्मूला
P.F = \frac{P}{{S }}
P.F = \frac{P}{\sqrt{P^{2}+Q^{2} }}
यदि ऊपर के पॉवर ट्रायंगल में देखा जाए तो ये भी एक संबंध प्राप्त होगा 
Cos\phi = \frac{P}{\sqrt{{P^{2}+Q^{2}}}}
अर्थात किसी सर्किट का पॉवर फैक्टर उसमे प्रवाहित विधुत धारा तथा वोल्टेज के बीच कोण के कोसाइन के आंकिक मान के बराबर होता है। और हम यह भी जानते है की कोसाइन का न्यूनतम मान शून्य तथा अधिकतम मान 1 होता है। अतः किसी भी सर्किट का पॉवर फैक्टर शून्य तथा एक बीच होता है जिसे निम्न प्रकार से लिखा जा सकता है।
1\leq pf\geq 0

यह भी पढ़े 

ट्रांसफार्मर कार्य सिद्धांत ,सूत्र तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

ट्रांसफार्मर का कार्य  सिद्धांत क्या है ?

यह एक स्थिर रहकर कार्य करने वाला विधुत उपकरण होता है। यह अन्योन्य प्रेरण सिद्धांत पर कार्य करता है। जिसे अंग्रेजी में म्यूच्यूअल इंडक्शन कहते है। यह केवल प्रत्यावर्ती विधुत धारा (AC) पर ही कार्य करता है। ट्रांसफार्मर में दो अलग अलग कुंडली होती है जो नर्म लोहे के लैमिनेटेड कोर पर लपेटी गई होती है। इन दोनों कुंडलियो को वाइंडिंग कहा जाता है। 
ट्रांसफार्मर के जिस वाइंडिंग में विधुत सप्लाई दिया जाता है उसे प्राइमरी वाइंडिंग कहते है तथा इसके विपरीत जिस वाइंडिंग से विधुत लोड को जोड़ा जाता है उसे सेकेंडरी वाइंडिंग कहा जाता है। 

जब प्राइमरी वाइंडिंग को V वोल्ट का AC सप्लाई दिया जाता है तब उसमे AC विधुत धारा का प्रवाह होने लगता है जिससे इसके कोर में एक प्रत्यावर्ती प्रवृति का चुंबकीय फ्लक्स उत्पन्न हो जाता है। यह चुंबकीय फ्लक्स जब सेकेंडरी वाइंडिंग से लिंक करता है तब उसमे एक EMF(वोल्टेज) प्रेरित अर्थात उत्पन्न कर देता है जिसे Mutual Induced EMF कहते है। इस प्रेरित वोल्टेज के कारण सेकेंडरी वाइंडिंग में एक विधुत धारा प्रवाहित होने लगती है। लेन्ज नियम के अनुसार इस विधुत धारा की दिशा ,प्राइमरी वाइंडिंग में प्रवाहित होने वाली विधुत धारा के विपरीत होता है।
ट्रांसफार्मर का कार्य सिद्धांत
ट्रांसफार्मर में दोनों वाइंडिंग के बीच किसी भी प्रकार का भौतिक कनेक्शन नही होता है। दोनों वाइंडिंग एक दुसरे के साथ चुंबकीय रूप से जुड़े हुए होते है। प्राइमरी वाइंडिंग से सेकेंडरी वाइंडिंग में विधुत उर्जा का प्रवाह म्यूच्यूअल Inducatnce के द्वारा संपन्न होता है। ट्रांसफार्मर के प्राइमरी तथा सेकेंडरी वाइंडिंग में प्रेरित होने वाली EMF का परिमाण चुंबकीय फ्लक्स परिवर्तन दर तथा वाइंडिंग में फेरो की संख्या के समानुपाती होता है। परिवर्तन दर जितना अधिक होगा प्रेरित EMF का परिमाण उतना ही ज्यादा होता है। 

क्या डीसी वोल्टेज पर ट्रांसफार्मर कार्य करता है?

जैसे की हमने ऊपर देखा की प्राइमरी वाइंडिंग में AC विधुत धारा प्रवाहित करने पर प्राइमरी वाइंडिंग में प्रत्यावर्ती प्रवृति का चुंबकीय फ्लक्स उत्पन्न होता है। यदि प्राइमरी वाइंडिंग में डीसी विधुत धारा प्रवाहित किया जायेगा तब प्राइमरी वाइंडिंग में दिष्ट अर्थात नियत मान वाला चुंबकीय फ्लक्स उत्पन्न होगा जो समय के साथ परिवर्तित नहीं होगा अर्थात इस का परिवर्तन दर शून्य होगा इसलिए सेकेंडरी वाइंडिंग में किसी भी प्रकार की विधुत धारा प्रेरित नही होगी। प्राइमरी वाइंडिंग में डीसी वोल्टेज द्वारा प्रवाहित होने वाली विधुत धारा को निम्न तरीके से ज्ञात किया जा सकता है :-
working of transformer on DC
हम सभी जानते है की प्राइमरी वाइंडिंग का आंतरिक प्रतिरोध बहुत कम होता है इसलिए प्राइमरी वाइंडिंग में बहुत बड़ी विधुत धारा प्रवाहित होगी जो ट्रांसफार्मर के रेटेड करेंट से ज्यादा होगी। करंट का परिमाण ज्यादा होने की वजह से (I2R) के रूप में ज्यादा मात्रा में उष्मीय उर्जा मुक्त होगी जिससे ट्रांसफार्मर की वाइंडिंग जल जाएगी। 

यह भी पढ़े 


Frequency meaning in hindi : परिभाषा ,प्रकार तथा फार्मूला - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 फ्रीक्वेंसी किसे कहते है ?

यदि कोई वस्तु एक निश्चित समय अंतराल में अपने गति को दुहराती है तब इस प्रकार के गति को आवर्त गति कहते है। एक चक्कर पूरा करने में लगे हुए समय को आवर्त काल कहते है। आवर्त गति करती हुई वस्तु द्वारा इकाई समय में लगाए गए कुल चक्कर की संख्या आवृति कहलाती है जिसे अंग्रेजी में फ्रीक्वेंसी कहते है। यह आवर्त गति करती हुई वस्तु के गति की व्याख्या करने के लिए उपयोग किया जाने वाला एक पद है। इससे ज्ञात होता है की गति करती हुई वस्तु किसी दिए गए समय अन्तराल में कितनी चक्कर लगाती है। इलेक्ट्रिकल में फ्रीक्वेंसी का उपयोग देखने को मिलता है। चूँकि AC वोल्टेज या करंट ,दोनों आवर्त गति करते है इसलिए इनकी जानकारी के लिए फ्रीक्वेंसी के बारे में जानना जरुरी बन जाता है। 

फ्रीक्वेंसी का फार्मूला क्या होता है?

चूँकि फ्रीक्वेंसी इकाई समय में गति करती हुई वस्तु द्वारा लगाई गई कुल चक्कर की संख्या होती है इसलिए इसे आवर्त काल के रूप में निम्न तरीके से व्यक्त किया जा सकता है। 
आवृति = 1/(आवर्त काल)
यदि आवृति = f तथा आवर्त काल = T हो तब फ्रीक्वेंसी को निम्न तरीके से फार्मूला द्वारा व्यक्त किया जा सकता है। 
f =\frac{1}{T}
यह आवृति ज्ञात करने का साधारण फार्मूला होता है। इसके अतिरिक्त आवृति का संबंध अन्य  दुसरे पैरामीटर से भी होता है। 

फ्रीक्वेंसी का SI मात्रक क्या होता है?

फ्रीक्वेंसी एक भौतिक राशि है इसलिए इसे मापा जा सकता है और मापे गए परिमाण को एक मात्रक के रूप में व्यक्त भी किया जा सकता है। चूँकि फ्रीक्वेंसी आवर्त काल के रूप में व्यक्त किया गया इसलिए इसका SI मात्रक भी ऊपर दिए गए फार्मूला से ही ज्ञात किया जायेगा।  समय (T) का SI मात्रक सेकंड (s) होता है इसलिए 
फ्रीक्वेंसी का SI मात्रक  = 1 /(समय का SI मात्रक) = 1/s 
1/s को हर्ट्ज़ कहते है जिसे Hz लिखा जाता है। इसलिए फ्रीक्वेंसी का SI मात्रक Hz होता है। यदि किसी वस्तु का आवर्त काल 2 सेकंड है तब इसकी फ्रीक्वेंसी कितनी होगी। 
f = \frac{1}{T} = \frac{1}{2} = 0.5\ Hz 

फ्रीक्वेंसी कितने प्रकार की होती है?

फ्रीक्वेंसी को दो प्रकार से वर्गीकृत किया गया है जो निम्न है :-
  • कोणीय आवृति 
  • स्थानिक आवृति 

कोणीय आवृति क्या होता है?

किसी वृतीय पथ पर घूम रही वस्तु द्वारा तय किए गए कोणीय विस्थापन तथा इसको पूरा करने में लगे हुए समय अंतराल के अनुपात को कोणीय आवृति है। इसे ओमेगा (ω) द्वारा सूचित किया जाता है। वृतीय पथ पर घूम रही वस्तु द्वारा एक चक्कर में कुल कोणीय विस्थापन 2𝝿 होगा। माना की एक चक्कर लगाने में लगा कुल समय = T सेकंड है तब 
कोणीय आवृति = (कोणीय विस्थापन)/(आवर्त काल)
\omega = \frac{2\pi }{T}
इसे आवृति f के रूप में निम्न तरीके से लिखा जा सकता है। 
\omega = \frac{2\pi }{T} = 2\pi \times\frac{1}{T} =2\pi f
f = \frac{\omega }{2\pi }

स्थानिक  आवृति क्या होता है?

वैसी आवृति जो स्पेसियल कोआर्डिनेट पर निर्भर करता है उसे स्थानिक आवृति कहते है। यह तरंदैघ्य (Wavelength) के व्युत्क्रमानुपाती होता है। इसका भी SI मात्रक हर्ट्ज़ होता है। 

यह भी पढ़े 

छत पंखा में कैपासिटर (कंडेंसर) क्यों लगाया जाता है? - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

छत पंखा क्या होता है?

यह एक विशेष प्रकार का सिंगल फेज इंडक्शन मोटर होता है जिसका उपयोग गर्मी से बचने के लिए किया जाता है। यह सिंगल फेज AC विधुत सप्लाई से संचालित होता है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। इसके रोटर पर तीन या दो पतली ब्लेड जुड़ा रहता है। इस मोटर को छत से लटकाकर उपयोग किया जाता है इसलिए इसे छत पंखा कहते है। इसे अंग्रेजी में सीलिंग फेन (Ceiling Fan) कहा जाता है। 

सीलिंग फैन का कनेक्शन कैसे किया जाता है?

सामान्यतः सीलिंग फैन स्पिल्ट फेज सिंगल फेज इंडक्शन मोटर होता है। इसके आंतरिक भाग में दो प्रकार की वाइंडिंग किया जाता है जिसे स्टार्टिंग वाइंडिंग तथा रनिंग वाइंडिंग के नाम से जाना जाता है। कुछ लोग स्टार्टिंग वाइंडिंग को Auxiliary Winding तथा रनिंग वाइंडिंग को Main Winding भी कहते है। निचे एक  स्पिल्ट फेज इंडक्शन मोटर का सर्किट डायग्राम दिया गया है जिसमे साफ साफ देखा जा सकता है की स्टार्टिंग वाइंडिंग के श्रेणी क्रम (Series) में एक कंडेंसर जोड़ा गया है। पहले हम ये देखते है की यदि कंडेंसर को सिलिन्फ़ फेन में नहीं जोड़ेंगे तो क्या होगा 
सीलिंग फेन कनेक्शन

यदि सीलिंग फैन में कैपासिटर को नहीं जोड़ा जाए तब क्या होगा?

यदि स्टार्टिंग वाइंडिंग के श्रेणी क्रम में कैपासिटर को नहीं लगाया जाए तब दोनों वाइंडिंग एक दुसरे के साथ समांतर क्रम में होंगी तथा दोनों के टर्मिनल के बीच वोल्टेज ,सप्लाई वोल्टेज के बराबर होगा। जब दोनों वाइंडिंग में विधुत धारा का प्रवाह होगा तब इससे दोनों वाइंडिंग में एक पुलास्टिंग चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न होगा जबकि मोटर को घुमाने के लिए रोटेटिंग चुंबकीय क्षेत्र की जरुरत होती है। 
अर्थात सिंगल फेज विधुत सप्लाई होने के कारण वाइंडिंग द्वारा एक ही प्रकार का चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है जो आधे समय अन्तराल के लिए क्लॉक वाइज तथा अगले आधे समय अंतराल के लिए एंटी क्लॉक वाइज घूमता है। अर्थात विधुत सप्लाई के सम्पूर्ण समय अंतराल के लिए ,मोटर की दिशा आधे समय के लिए क्लॉक वाइज तथा अगले आधे समय अन्तराल के लिए एंटी क्लॉक वाइज होता है। जिससे पुरे समय अंतराल में मोटर जड़त्व के कारण किसी भी दिशा में घूम नहीं पाता है और कुल नेट टार्क शून्य होता है। इसलिए मोटर का स्टार्टिंग टार्क शून्य होता है। 

सीलिंग फैन में कैपासिटर का क्या कार्य होता है?

कैपासिटर ऐसा कौन सा जादू करता है की सिंगल फेज इंडक्शन मोटर खुद ब खुद (Self Start) स्टार्ट हो जाता है। चलिए कैपासिटर द्वारा किए जाने वाली जादू के पीछे छिपे हुए विज्ञान या इंजीनियरिंग को समझते है। हम सभी जानते है की किसी भी ए०सी  मोटर को सेल्फ स्टार्टिंग अर्थात खुद ब खुद स्टार्ट होने के लिए कम सेकम दो या इससे अधिक फेज की जरुरत पड़ती है। दो अलग अलग फेज की विधुत धारा ,दो अलग अलग फेज वाली चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करती है जिससे मोटर के अन्दर नेट चुंबकीय क्षेत्र का योग रोटेटिंग प्रवृति का हो जाता है जो मोटर के रोटर पर एक रोटेटिंग टार्क उत्पन्न करता है जिससे मोटर घुमने लगता है। लेकिन हमारे घर में आने वाली विधुत सप्लाई सिंगल फेज होती है इसलिए मोटर के अन्दर दूसरा फेज उत्पन्न करने के लिए कैपासिटर को स्टार्टिंग वाइंडिंग के श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है। मोटर के रनिंग वाइंडिंग के साथ भी कैपासिटर को जोड़ा जा सकता है लेकिन मोटर की दिशा बदल जाएगी। 
हम सभी यह भी जानते है की यदि किसी Resistive सर्किट में प्रवाहित ए०सी विधुत धारा तथा वोल्टेज दोनों एक ही फेज में होते है लेकिन Inductive सर्किट में विधुत धारा ,वोल्टेज से पिछड़ जाता है अर्थात वोल्टेज तथा करंट में फेज डिफरेंस उत्पन्न हो जाता है। इसके विपरीत Capacitive सर्किट में विधुत धारा ,वोल्टेज से आगे निकल जाता है अर्थात वोल्टेज तथा करंट में फेज डिफरेंस उत्पन्न हो जाता है। अर्थात Inductance तथा Capacitance सर्किट में दो अलग अलग फेज उत्पन्न कर देता है। इसका मतलब हुआ की किसी भी सर्किट में Inductor या Capacitor लगाकर दो अलग अलग फेज उत्पन्न किया जा सकता है। 

इसी वजह से सिंगल फेज मोटर के स्टार्टिंग वाइंडिंग में कंडेंसर को जोड़ा जाता है। कंडेंसर को जोड़ने पर मोटर के साथ निम्न घटना घटती है:-
  • स्टार्टिंग वाइंडिंग के साथ कैपासिटर जुड़े होने की वजह से करंट ,वोल्टेज से 45 डिग्री आगे रहता है। 
  • स्टार्टिंग वाइंडिंग में फेरो की संख्या ज्यादा होने की वजह से यह एक Inductor की तरह कार्य करता है जिससे इसमें वोल्टेज ,करंट से 45 डिग्री आगे रहता है। 
इस प्रकार से मोटर में प्रवाहित होने वाली विधुत धारा का परिमाण ,वोल्टेज से 90 डिग्री पीछे जो जाता है और मोटर के अन्दर दो फेज उत्पन्न हो जाते है और मोटर स्वतः स्टार्ट हो जाता है। 

यह भी पढ़े 



PLC in Hindi : परिभाषा ,कार्य तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 PLC क्या होता है?

यह एक प्रकार का इंडस्ट्रियल कंप्यूटर होता है जिसका उपयोग इंडस्ट्री में संचालित होने वाली मशीन को स्वतः नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। पीएलसी (PLC) ऑफिस कार्य में उपयोग होने वाले कंप्यूटर से बिल्कुल भिन्न होते है। इसे Programmable Controller भी कहा जाता है। ये इंडस्ट्री में उत्पादन क्षमता को बढाने के लिए उपयोग किये जाते है। ये पहले से दिए गए इंस्ट्रक्शन अर्थात निर्देश के अनुसार अपने कार्य को शुद्धता के साथ तेजी से पूरा करते है। 
PLC

PLC का पूरा नाम क्या होता है?

PLC का पूरा नाम Programmable Logic Controller होता है। अर्थात यह एक प्रकार का कंट्रोलर होता है जो किसी भी कार्य को पहले से दिए गए लॉजिकल निर्देश(Logical program) के मदद से संचालित करता है। 

PLC के मुख्य भाग क्या होते है?

जैसे एक साधारण कंप्यूटर बहुत से कॉम्पोनेन्ट जैसे CPU ,मॉनिटर ,कीबोर्ड आदि को आपस में जोड़कर तैयार किया जाता है वैसे ही PLC में भी बहुत से बाहरी कॉम्पोनेन्ट को आपस में जोड़कर तैयार किया जाता है। पीएलसी को तैयार करने में उपयोग किये जाने वाले सभी कॉम्पोनेन्ट को PLC का Architecture कहते है। पीएलसी में निम्न मुख्य भाग या कॉम्पोनेन्ट होटर है :-
  • प्रोसेसिंग यूनिट जो इनपुट को पढ़कर ,पहले से दिए गए निर्देश के अनुसार आउटपुट देता है 
  • पॉवर सप्लाई यूनिट जो पीएलसी के लिए विधुत उर्जा उपलब्ध करता है। 
  • मेमोरी यूनिट जो इनपुट तथा पहले से दिए निर्देश को स्टोर अर्थात इकठ्ठा करता है। 
  • इनपुट आउटपुट पोर्ट जिसके मदद से पीएलसी को इनपुट दिया जाता है और आउटपुट लिया जाता है 
  • कम्युनिकेशन इंटरफ़ेस यूनिट -यह दूर स्थित मशीन को नियंत्रित करने के लिए उपयोग होता है। 

PLC कार्य कैसे करता है?

यह बिलकुल एक साधारण कंप्यूटर की ही तरह कार्य करता है। अंतर बस इतना है की यहाँ आउटपुट इससे जुड़े हुए मशीन से कार्य के रूप में मिलता जबकि इनपुट विभिन्न प्रकार के सेंसर द्वारा मिलता है। इसके विपरीत साधारण कंप्यूटर से आउटपुट साउंड ,विडियो ,ऑडियो या प्रिंट के रूप में मिलता है और इनपुट कीबोर्ड द्वारा दिया जाता है.पीएलसी को कार्य करने के लिए निर्देश अर्थात प्रोग्रम्म की जरुरत होती है। 

किसी कार्य को मशीन द्वारा संचालित करने के लिए पहले से दिए गए निर्देश को प्रोग्राम कहते है। पीएलसी को संचालित करने वाला व्यक्ति एक विशेष कार्य के लिए प्रोग्राम तैयार करता है और इसे पीएलसी के मेमोरी इकाई (Memory Unit) में डाल देता है। जैसे किसी व्यक्ति ने ,इंडस्ट्री में लगने वाली आग को बुझाने के लिए एक प्रोग्राम बनाया और इसे पीएलसी के मेमोरी में इंस्टाल कर दिया।

 पीएलसी के इनपुट पोर्ट से एक आग को सेंस करने वाले सेंसर को जोड़ दिया गया और इस सेंसर को आग लगने वाली जगह पर इंस्टाल कर दिया गया। इसके विपरीत आग को बुझाने वाली मोटर को पीएलसी के आउटपुट टर्मिनल से जोड़ दिया गया। 

भविष्य में जब भी आग लगेगी सेंसर उसको पहचान लेगा और पीएलसी को इनपुट दे देगा। पीएलसी के मेमोरी में पहले से मौजूद प्रोग्राम के मुताबिक आउटपुट पोर्ट पर एक सिग्नल उत्पन्न करेगा जो आग को बुझाने वाली मोटर को संचालित कर देगा जिससे आग को बुझा दिया जायेगा। 

PLC के लिए प्रोग्राम कैसे बनाया जाता है?

आज के आधुनिक समय में इंडस्ट्री को स्वचालित बनाने के लिए ,बहुत सारी कम्पनी PLC निर्माण कर रही है। प्रत्येक कंपनी का अपना एक डेडिकेटेड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज होता है जिसके मदद से PLC के लिए प्रोग्राम बनाया जाता है। इसके अतिरिक्त दुनिया में कुछ कॉमन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसके मदद से PLC के लिए प्रोग्राम बनाया जाता है। पूरी दुनिया में दो प्रकार के प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का उपयोग किया जाता है जो निम्न है:-
  • Textual PLC प्रोग्रामिंग लैंग्वेज 
  • ग्राफिकल PLC प्रोग्रामिंग लैंग्वेज 
ऊपर दिए गुए दोनों प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में ग्राफिकल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का उपयोग बड़े स्तर पर PLC के लिए प्रोग्राम बनाने में  किया जाता है। इसका मुख्य वजह इसमें किसी भी प्रकार के टेक्स्ट रूप में कोई कोड नहीं लिखना होता है। इसमें प्रोग्रामिंग के लिए विभिन्न प्रकार के Functional ब्लाक दिए होते है जिसका मुख्य कार्य सिद्धांत इसके सॉफ्टवेर के लाइब्रेरी में डिफाइंड होता है। इसमें यूजर केवल ब्लाक को अपने रियल टाइम लॉजिक के अनुसार सजाकर अपना प्रोग्राम तैयार करता है। इस प्रकार तैयार किया गया प्रोग्राम के डायग्राम के जैसा दिखता है इसलिए इसे लॉजिक लैडर डायग्राम भी कहा जाता है। 

लॉजिक लैडर डायग्राम (Logic Ladder Diagram) क्या होता है?

यह PLC प्रोग्रामिंग के लिए सबसे बढ़िया तथा आसान तरीका होता है। यह पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय है। PLC के लिए सबसे ज्यादा प्रोग्राम इसी तरीके से तैयार किया जाता है। यदि कोई व्यक्ति इस तरीके से PLC के लिए प्रोग्राम लिखना चाहता है तब उसे इससे सम्बंधित कुछ बेसिक जानकारी होनी चाहिए। निचे दिया गया चित्र एक विधुत बल्ब के लिए बनाये गए लॉजिक लैडर डायग्राम को बताता है। 
लैडर लॉजिक diagram
उपर दिए डायग्राम में एक विधुत बल्ब को दो स्विच द्वारा नियंत्रित किया गया है। इनमे से किसी भी एक स्विच को बंद किया जायेगा तब विधुत बल्ब जलने लगेगा। इस डायग्राम में क्षैतिज खिंची गई दो रेखाए Rung कहलाती है तथा उर्ध्वाधर खिंची गई रेखाए Rail कहलाती है। प्रत्येक Rung धनात्मक Rail(L) तथा ऋणात्मक Rail (N) के बीच विधुत कनेक्टिविटी बनाता है। इस लॉजिक लैडर डायग्राम में केवल बल्ब तथा स्विच को दिखाया गया है लेकिन PLC प्रोग्रामिंग सॉफ्टवेर के लाइब्रेरी में विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेन्ट उपलब्ध होते है जैसे टाइमर ,रिले ,काउंटर आदि। इन सभी के मदद से विभिन्न प्रकार के जटिल सर्किट को डिजाईन किया जा सकता है। 

यह भी पढ़े