• This is slide 1 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 2 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 3 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 4 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 5 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.

MB10f in Hindi : परिभाषा ,पिन डायग्राम तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 MB10f क्या है?

यह एक बहुत ही छोटा और पतला ब्रिज रेक्टिफायर है जो एक ही पैकेज में माउंटेड रहता है। यह सिंगल फेज ए०सी को डीसी में परिवर्तित करता है। इसको  छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस जैसे मोबाइल चार्जर आदि में उपयोग करने के लिए डिजाईन किया गया है। इसमें लगभग 1.10 का अधिकतम फॉरवर्ड वोल्टेज ड्राप हो सकता है। इस छोटे पैकेज ब्रिज रेक्टिफायर IC को निचे के चित्र में दिखाया गया है। 
mb10f

MB 10F का सर्किट डायग्राम (MB10f  Circuit Diagram)

इस का आंतरिक सर्किट डायग्राम निचे दिए गए चित्र में दिया गया  है। इसमें कुल चार पिन होती है जिनमे से दो ए०सी इनपुट तथा दो डीसी आउटपुट के लिए। 
mb10f circuit diagram
जैसे की ऊपर के डायग्राम में दिखाया गया है की 

पिन -1 

इस पिन से डीसी पॉजिटिव वोल्टेज (+) आउटपुट के रूप में प्राप्त होता है। 

पिन -2 

इस पिन से IC को ए०सी इनपुट दिया जाता है।  

पिन -3

इस पिन से डीसी नेगेटिव वोल्टेज (-) आउटपुट के रूप में प्राप्त होता है। 

पिन -4 

इस पिन से IC को ए०सी इनपुट दिया जाता है। 

 MB10f की विशेषता 

  • इससे अधिक  35A की विधुत धारा प्रवाहित हो सकती है। 
  • इससे सामान्यतः 800 मिली एम्पीयर की विधुत धारा प्रवाहित होती है। 
  • यह कम से कम -55 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम 150  डिग्री सेल्सियस तापमान पर सामान्य रूप से कार्य करता है। 
  • इसका द्रव्यमान 0.08 ग्राम होता है। 
  • इसका पीक रिवर्स वोल्टेज 1000 वोल्ट होता है। 
  • यह सिंगल फेज एसी पर कार्य करता है। 

MB10f  का उपयोग 

  • AC to DC कनवर्टर में इसका उपयोग किया जाता है। 
  • इसका उपयोग SMPS में किया जाता है। 
  • इसका उपयोग LED बल्ब में किया जाता है। 
  • बैटरी चार्जर में इसका उपयोग किया जाता है। 
  • संचार प्रणाली के विधुत उपकरण में इसका उपयोग किया जाता है। 

यह भी पढ़े 

IGBT क्या होता है?

अग्निशामक : परिभाषा ,प्रकार तथा विशेषता - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

अग्निशामक यन्त्र क्या होता है?

यह एक सक्रिय अग्नि सुरक्षा उपकरण है जिसका उपयोग अक्सर आपात स्थिति में छोटी आग को बुझाने या नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग वृहत स्तर पर फैले हुए आग को नियंत्रित करने के लिए नहीं किया जा सकता है। वृहत स्तर पर फैले हुए आग को नियंत्रित करने के लिए फायर ब्रिगेड का उपयोग किया जाता है। आमतौर पर एक अग्निशामक यन्त्र में रासायनिक पदार्थ होते है जिसके पास आग को बुझाने की क्षमता होती है। अग्निशामक यन्त्र को दबाव दिया जाता है तब यह पदार्थ दुसरे पदार्थ के साथ रासायनिक अभिक्रिया कर एक गैस मुक्त करता है जिससे आग की लपटे समाप्त हो जाती है। सामान्यतः पब्लिक प्लेस ,मॉल ,कारखाने ,स्कूल ,कॉलेज या ऑफिस में शोर्ट सर्किट या दुसरे वजह से लगाने वाले आग कको नियंत्रित करने के लिए जिस अग्निशामक यन्त्र का उपयोग किया जाता है उसे निचे के चित्र में दिखाया गया है।  

Fire extinguisher

अग्निशामक यन्त्र कितने प्रकार के होते है ?

चूँकि आग विभिन्न प्रकार के होती है जैसे विधुत के कारण आग ,लकड़ी में लगा हुआ आग ,पेट्रोल में लगा हुआ आग , कार्बनिक गैस में लगा हुआ आग आदि ,इन सभी विभिन्न प्रकार के आग को नियंत्रित करने के लिए उपयोग किये जाने वाले अग्निशामक यन्त्र भी भिन्न भिन्न होते है जो निचे दिए गए है :

  • Carbon Dioxide Extinguisher  (कार्बन डाइऑक्साइड अग्निशामक यन्त्र)
  • Water Extinguisher (पानी  अग्निशामक यन्त्र )
  • Dry Powder  Fire Extinguisher (शुष्क चूर्ण अग्निशामक यन्त्र)
  • Wet Chemical Extinguisher (गीला रासायनिक अग्निशामक यन्त्र)
  • Foam Extinguisher (झाग अग्निशामक यन्त्र )

Carbon Dioxide Extinguisher क्या है ?

यह एक विशेष प्रकार का अग्निशामक यंत्र है जिसका उपयोग B तथा C श्रेणी के आग को बुझाने के लिए किया जाता है। जब इसके हैंडल को दबाया जाता है तब इसमें से कार्बन डाई आक्साइड गैस निकलती है जो आग को बुझा देती है। यह बिजली के उपकरणों में लगे हुए आग को नियंत्रित करने के लिए आइडियल होता है। इससे किसी भी प्रकार के अवशेष उत्पन्न नहीं होता है।  यह पेट्रोल या अन्य दुसरे ज्वलनशील पदार्थ से लगी हुई  भीषण आग को बुझाने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।  यह आग पर शीघ्रता से  काबू पाता है। कार्बन डाईऑक्साइड एक्सटिंग्विशर अन्य दुसरे  अग्निशामक यंत्र के मुकाबले ज्यादा महंगा होता है। इस अग्निशामक यंत्र में काले रंग का लेवल लगा रहता है। 

Water Extinguisher क्या है ?

यह एक ऐसा अग्निशामक यंत्र है जिसका उपयोग आग को बुझाने के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है। यह A श्रेणी के आग को बुझाने के लिए उपयुक्त यंत्र है। यह अन्य दुसरे अग्निशामक यंत्र के तुलना में सस्ता होता है। यह लकड़ी ,कागज आदि में लगे हुए आग को नियंत्रित करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इस अग्निशामक यन्त्र का रंग लाल होता है। Water Extinguisher विभिन्न प्रकार के होता है जो निम्न है :
  • Water Spray Extinguisher
  • Water Jet Extinguisher
  • Water Mist or Fog Extinguisher 
  • Water Extinguisher With Additive

Dry Powder  Fire Extinguisher क्या है?

यह एक मल्टीपर्पस अग्निशामक यंत्र है क्योकि इसका उपयोग A ,B तथा C श्रेणी के आग को बुझाने के लिए किया जाता है। इसमें एक विशेष प्रकार के पाउडर का उपयोग किया जाता है इसलिए इसे ड्राई पाउडर फायर एक्सटिंग्विशर कहते है। यह बिल्डिंग में लगे हुए आग को बुझाने के लिए उपयोग किया जाता है। चूँकि इसमें पाउडर का उपयोग किया जाता है इसलिए इसका उपयोग बंद जगह पर लगने वाली आग को बुझाने के लिए करना चाहिए क्योकि ये पाउडर किसी के आँख कान में जा सकते है। इस अग्निशामक यंत्र में नील रंग का लेवल लगा रहता है। 

Wet Chemical Extinguisher क्या है ?

यह अग्निशामक यंत्र रसोईघर में लगे हुए आग को बुझाने के लिए ही  गया है। इसका उपयोग बिजली या ज्वलनशील धातु  में लगे हुए आग के लिए नहीं किया जाता है। यह खाने वाले तेल में लगे हुए आग को आसानी से नियंत्रित कर लेता है। इस पर पीले रंग का लेवल लगा हुआ रहता है। 

Foam Extinguisher क्या है ?

इस अग्निशामक यंत्र का उपयोग श्रेणी - A तथा श्रेणी -B के आग को बुझाने के लिए बनाया गया है जिसके अन्तरगत पेट्रोल किरोसिन आदि में लगा हुआ आग शामिल है। कभी कभी इसका इस्तेमाल कपडा ,कागज आदि में लगे हुए आग को बुझाने के लिए भी किया जाता है। इसका इस्तेमाल लकड़ी से बनी इमारतो, गोदामों, स्कूल, हॉस्पिटल  इत्यादि में किया जाता है और जिस स्थान पर ज्वलनशील तरल पदार्थ जमा होता है वहा पर भी उपयोग किया जाता है।  इस पर क्रीम कलर का लेवल लगा हुआ रहता है। 

यह भी पढ़े 

Electrical Full Form - (160 से ज्यादा) इलेक्ट्रिकल से संबंधित सभी प्रकार के फुल फॉर्म हिंदी में - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

electrical full form

इलेक्ट्रिकल फुल फॉर्म क्या है?

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रिकल से संबंधित कार्य करने वाले तकनीशियन या इंजिनियर काम करते वक्त कुछ शोर्ट शब्दों का उपयोग करते है जितने भी नौसिखिए लोग या इलेक्ट्रिकल से संबंधित ज्ञान न  रखने वाले लोग होते है उन्हें इन शोर्ट शब्दों का मतलब मालुम नहीं होता है | इस पोस्ट में इलेक्ट्रिकल में उपयोग किये जाने वाले सभी प्रकार के शोर्ट कीवर्ड या शब्द की जानकारी दी गई है हम उम्मीद करते है यह पोस्ट आपको पसंद आएगी 
  • A  - Ampere(एम्पीयर )
  • AAAC - All Aluminum Alloy Conductor(आल एल्युमिनियम एल्वाय कंडक्टर)
  • AAC - All Aluminum Conductor(आल एल्युमिनियम  कंडक्टर)
  • AC - Alternating Current(अल्टरनेटिंग करंट )
  • ACCB - Air Case Circuit Breaker(एयर  केस सर्किट ब्रेकर )
  • ACDB - Alternating Current Distribution Board(अल्टरनेटिंग करंट डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड )
  • ACSR - Aluminium Conductors Steel Reinforced(एल्युमिनियम  कंडक्टरस स्टील रेनफोर्सेड )
  • ADC - Analog To Digital Converter(एनालॉग टू डिजिटल कनवर्टर )
  • AFC - Automated Frequency Control(ऑटोमेटेड फ्रीक्वेंसी कंट्रोल)
  • AFC - Available Fault Current(अवेलेबल  फाल्ट करंट )
  • AFCI - Arc Fault Circuit Interrupter(आर्क फाल्ट सर्किट इन्तेराप्टर)
  • AH  - Ampere Hour(एम्पीयर ऑवर )
  • AHU - Air Handling Unit(एयर हैंडलिंग यूनिट )
  • AIC - Ampere Interrupting Capacity(एम्पीयर इंट्राप्टिंग  कैपेसिटी )
  • AL - Aluminum(एल्युमिनियम )
  • ALCI - Appliance Leakage Current Interrupter(एप्लायंस लीकेज इन्तेराप्टर )
  • APFC - Automatic Power Factor Control (आटोमेटिक  पॉवर फैक्टर कण्ट्रोल )
  • ATS  - Automatic Transfer Switch(आटोमेटिक ट्रान्सफर स्विच )
  • AWG - American Wire Gauge(अमेरिकन वायर गेज )
  • BLAC - Brushless AC(ब्रुश्लेस एसी )
  • BLDC - Brushless DC(ब्रश्लेश डीसी )
  • BLDM - Brushless DC Motor(ब्रशलेश डीसी मोटर )
  • C - Capacitance(कैपिसीटेन्स )
  • CKT - Circuit(सर्किट )
  • CPT - Control Power Transformer(कण्ट्रोल पॉवर ट्रान्सफर )
  • CT - Current Transformer(करंट ट्रान्सफर )
  • DAC - Digital To Analog Converter(डिजिटल टू एनालॉग कनवर्टर )
  • DB - Distribution Board(डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड )
  • db - Decibel(डेसीबल )
  • DC - Direct Current(डायरेक्ट करंट )
  • DCDB - Direct Current Distribution Board(डायरेक्ट करंट डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड )
  • DOL - Direct ON-Line(डायरेक्ट ऑन  लाइन )
  • DP - Double Pole(डबल पोल )
  • DPIC - Double Pole Iron Clad(डबल पोल आयरन क्लैड )
  • DPR - Dividing Pulse Relay(डिवाइडिंग पल्स रिले )
  • EC - Electronic Commutator(इलेक्ट्रॉनिक कम्यूटेटर )
  • EF - Exhaust Fan(एग्जॉस्ट फेन )
  •  EHV – Extra High Voltage ( एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज )
  •  EHT – Extra High Tension ( एक्स्ट्रा हाई टेंशन )
  •  ELV – Extra Low Voltage ( एक्स्ट्रा लो वोल्टेज )
  • EHT - Extra High Tension(एक्स्ट्रा हाई टेंशन )
  • ELCB - Earth Leakage Circuit Breaker(अर्थ लीकेज सर्किट ब्रेकर )
  • EST - Extra Super Tension(एक्स्ट्रा सुपर टेंशन)
  • F - Fuse(फ्यूज )
  • f - Farad(फैराड )
  • FBT - Flyback Transformer(फ्लाई बैक ट्रांसफार्मर )
  • FLA - Full Load Amperes(फुल लोड एम्पीयर )
  • FMC - Flexible Metal Conduit(फ्लेक्सिबल मेटल कडयुट )
  • GDT - Gas Discharge Tube(गैस डिस्चार्ज ट्यूब)
  • GFCI - Ground Fault Circuit Interrupter(ग्राउंड फाल्ट सर्किट इन्तेराप्टर )
  • GFI - Ground Fault Interrupter(ग्राउंड फाल्ट इन्तेराप्टर )
  • GIS - Gas Insulated Switchgear(गैस इंसुलेटेड स्विच गियर)
  •  GND - Ground (ग्राउंड)
  • GO - Gang Operated (गैंग आपरेटेड )
  • HT - High Tension(हाई टेंशन )
  • Hz - Hertz(हर्ट्ज़)
  • I - Current(करंट)
  • ICDB - Iron Clad Distribution Board(आयरन क्लैड डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड)
  • ICSP  - In-Circuit Serial Programming(इन सर्किट सीरियल प्रोग्रामिंग )
  • ICTP - Iron Clad Triple Pole(आयरन क्लैड ट्रिपल पोल )
  • IG - Isolated Ground(आइसोलेटेड ग्राउंड)
  • IGBT - Insulated-gate Bipolar Transistor(इंसुलेटेड गेट बाई -पोलर ट्रांजिस्टर)
  • IMC - Intermediate Metal Conduit(इंटरमीडिएट मेटल कनड्युट)
  • IPMSM - Interior Permanent Magnet Synchronous Motor(इंटीरियर परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर)
  • KV - Kilo Volts(किलो वोल्ट )
  • KVA - Kilo Volt Amperes(किलो वोल्ट एम्पीयर )
  • KVar - Kilo Volt Amperes Reactive(किलो वोल्ट एम्पीयर रिएक्टिव)
  • KW - Kilo Watt(किलो वाट)
  • KWH - Kilo Watt Hour(किलो वाट ऑवर )
  • L - Inductance(इन्डकटेन्स)
  • LA - Lightning Arrester(लाइटनिंग आरेस्टर )
  • LED - Light Emitting Diode(लाइट एमिटिंग डायोड)
  • LDR - Light Dependent Resistor(लाइट डिपेंडेंट रेसिस्टर )
  • LOPT - Line Output Transformer(लाइन आउटपुट ट्रांसफार्मर )
  • LPS  - Lightning Protection System(लाइटनिंग प्रोटेक्शन सिस्टम)
  • LRA - Locked Rotor Amperes(लॉक्ड रोटर एम्पीयर )
  • LT - Low Tension(लो टेंशन )
  • LVDT - Linear Variable Differential Transformer(लीनियर वेरिएबल डिफरेंशियल ट्रांसफार्मर)
  • MCB - Miniature Circuit Breaker(मिनिएचर सर्किट ब्रेकर)
  • MCC - Motor Control Center Panel(मोटर कण्ट्रोल सेंटर पैनल)
  • MCCB  - Moulded Case Circuit Breaker(मोल्डेड केस सर्किट ब्रेकर)
  • MCP - Motor Circuit Protection(मोटर सर्किट प्रोटेक्शन)
  • MF - Multiplying Factor(मल्टीप्लाइंग फैक्टर )
  • MISO - Master Input Slave Output(मास्टर इनपुट स्लेव आउटपुट )
  • MOSI - Master Output Slave Input(मास्टर इनपुट स्लेव इनपुट )
  • MOV - Metal Oxide Varistor(मेटल ऑक्साइड वैरिस्टर )
  • MS - Main Switch(मेन स्विच )
  • MVA - Mega Volt Amperes(मेगा वोल्ट एम्पीयर )
  • MVar - Mega Volt Amperes Reactive(मेगा वोल्ट एम्पीयर रिएक्टिव)
  • MW - Megawatt(मेगावाट )
  • NC - Normally Closed(नोर्मल्ली क्लोज )
  • NCT - Neutral Current Transformer(न्यूट्रल करंट ट्रांसफार्मर)
  • NL - Neutral Link(न्यूट्रल लिंक )
  • NO - Normally Open(नोर्मल्ली ओपन )
  • OCTC - On-circuit Tap Changer(ऑन सर्किट टैप चेंजर )
  • OLTC - On-load Tap Changer(ऑन लोड  टैप चेंजर )
  • P - Pole(पोल )
  • PB - Push Button(पुश बटन )
  • PCC - Power Control Centre Panel(पॉवर कण्ट्रोल सेंटर पैनल )
  • PF - (पॉवर फैक्टर)
  • PDP - Power Distribution Panel(पॉवर डिस्ट्रिब्यूटेड पैनल )
  • PM - Permanent Magnet(परमानेंट मैगनेट )
  • PMSM - Permanent Magnet Synchronous Motor(परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर )
  • PT - Potential Transformer(पोटेंशियल ट्रांसफार्मर)
  •  PVC - Poly Vinyl Chloride(पोली विनाइल क्लोराइड)
  • Q - Charge(चार्ज )
  • R - Resistance(रजिस्टेंस)
  • RCBO - Residual Current Circuit Breaker with Overload Protection(रेसीद्युसीयल करंट सर्किट ब्रेकर विथ ओवरलोड प्रोटेक्शन )
  • RCCB - Residual Current Circuit Breaker(रेसीद्युसीयल करंट सर्किट ब्रेकर )
  • RCD - Residual Current Device(रेसीद्युसीयल करंट डिवाइस )
  • RFID - Radio Frequency Identification(रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेनटीफिकेशन )
  • RLA - Rated Load Amperes(रेटेड लोड एम्पियर्स)
  • RMC - Rigid Metal Conduit(रिजिड मेटल कनड्युट)
  • RMG - Ring Main Gear(रिंग मेन गियर )
  • RMU - Ring Main Unit(रिंग मेन यूनिट )
  • RNC - Rigid Non Metallic Conduit(रिजिड नॉन मेटालिक कनड्युट )
  • RPR - Reverse Power Relay(रिवर्स पॉवर रिले )
  • SB - Switch Board(स्विच बोर्ड )
  • SCIM - Squirrel Cage Induction Motor(स्क्वारल केज इंडक्शन मोटर)
  • SCK - Serial Clock(सीरियल क्लॉक )
  • SCR - Silicon Controlled Rectifier(सिलिकॉन कण्ट्रोल रेक्टीफायर )
  • SFU - Switch Fuse Unit(स्विच फ्यूज यूनिट )
  • SP - Single Pole(सिंगल पोल )
  • SPDT - Single Pole Double Throw(सिंगल पोल डबल थ्रो )
  • SPI - Serial Peripheral Interface(सीरियल पेरिफेरियल इंटरफ़ेस)
  • SPMSM - Surface Permanent magnet Synchronous Motor(सरफेस परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर )
  • SPST - Single Pole Single Throw(सिंगल  पोल सिंगल थ्रो )
  • SPT  - Stranded Parallel Thermoplastic(स्ट्रैंडेड पैरेलल थर्मोप्लास्टिक )
  • SRM - Switched Reluctance Motor(स्विच रिलाक्तेन्स मोटर)
  • SSR  - Solid State Relay(सॉलिड स्टेट रिले )
  • ST - Super Tension(सुपर टेंशन )
  • STR - Statimax Trip Release(स्टैटी मैक्स  ट्रिप रीलिज)
  • SW - Switch(स्विच )
  • SWG - Standard Wire Gauge(स्टैण्डर्ड वायर गेज )
  • SyRM - Synchronous Reluctance Motor(सिंक्रोनस रिलाक्तेन्स मोटर)
  • TTL - Transistor-Transistor Logic(ट्रांजिस्टर ट्रांजिस्टर लॉजिक)
  • TMCB - Thermal Magnetic Circuit Breaker(थर्मल मैग्नेटिक सर्किट ब्रेकर )
  • TPDT - Triple Pole Double Throw(ट्रिपल पोल डबल थ्रो )
  • TPIC - Triple Pole Iron Clad(ट्रिपल पोल आयरन क्लैड  )
  • TPS  - Triple Pole Switch(ट्रिपल पोल स्विच )
  • TPST - Triple Pole Single Throw(ट्रिपल पोल सिंगल थ्रो )
  • TRS - Tough Rubber Sheathed(टफ रब्बर शिथेड)
  • TVS-Diode - Transient Voltage Suppression Diode(ट्रानजिएंट वोल्टेज सप्रेसन डायोड )
  • UART - Universal Asynchronous Receiver and Transmitter(यूनिवर्सल  एसिंक्रोनस रिसीवर एंड ट्रांसमीटर)
  • UDS - Uniform Drawing System(यूनिफार्म ड्राइंग सिस्टम )
  • UG - UnderGround(अंडर ग्राउंड )
  • USART - Universal Synchronous and Asynchronous Receiver and Transmitter(यूनिवर्सल सिंक्रोनस एंड एसिंक्रोनस रिसीवर एंड ट्रांसमीटर)
  • USB - Universal Serial Bus(यूनिवर्सल सीरियल बस )
  • V - Volts(वोल्ट्स )
  • VA -Volt Ampere(वोल्ट एम्पीयर )
  • VAR - Volt Ampere Reactive(वोल्ट एम्पीयर रिएक्टिव )
  • VCB - Vacuum Circuit Breaker(वैक्यूम सर्किट ब्रेकर)
  • VFDP - Variable Frequency Drive Panel(वेरिएबल फ्रीक्वेंसी ड्राइव पैनल )
  • VIR  - Vulcanized Indian Rubber(वल्कनाइजड इंडियन रबर )
  • VT - Voltage Transformer(वोल्टेज ट्रांसफार्मर )
  • W - watt(वाट )
  • MSCP – Men Spherical Candle Power ( मेन स्पेरिकल कैंडल पावर )
  • LT fuse – Low tension fuse ( लो टेंशन फ्यूज )
  • HPP – Hydro power plant(हाइड्रो पॉवर प्लांट)
  • WRIM - Wound Rotor Induction Motor(वुंड रोटर इंडक्शन  मोटर )
  • WRSM - Wound Rotor Synchronous Motor(वुंड रोटर सिंक्रोनस मोटर )
  • XLPE - Cross-linked Polyethylene(क्रॉस लिंक पालीएथिलीन )
  • TEFC – Total Enclosed Fan Cooled (टोटल इन क्लोज्ड फैन कुल्ड)
  • TESC – Totally Enclosed Surface Cooled (टोटल इन क्लोज सरफेस कुल्ड)
  • ISMC – Indian Standard Medium Weight Channel (इंडियन स्टैंडर्ड मीडियम वेट चैनल)
  • GI Busbar – Galvanized Iron Bus Bar (For Earthing) (गैल्वेनाइज्ड आयरन बस बार)

यह भी पढ़े 

उत्तल लेंस: परिभाषा ,प्रकार ,सूत्र तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 उत्तल लेंस किसे कहते है?

यह एक विशेष प्रकार का लेंस होता है जो प्रधान अक्ष के समांतर आने वाली प्रकाश किरणों को मुख्य फोकस पर केन्द्रित कर देता है। यह बीच में मोटा तथा दोनों किनारों पर पतला होता है। चूँकि यह प्रकाश किरणों को मुख्य फोकस पर केन्द्रित करता है इसलिए इसे अभिसारी लेंस  भी कहते है। इस लेंस को अंग्रेजी में CONVEX lens कहते है। उत्तल लेंस को निचे दिए चित्र में दिखाया गया है। 
उत्तल लेंस

उत्तल लेंस कितने प्रकार के होते है?

लेंस के बाहरी सतह के आधार पर तीन प्रकार से वर्गीकृत किया गया है जो निम्न है :-
  •  उभयोत्तल लेंस(Double Convex Lens) 
  •  समतल उत्तल लेंस(Plano Convex Lens) 
  • अवतलोत्तल लेंस(Concavo Convex Lens) 

उत्तल लेंस सूत्र क्या है?

उत्तल  लेंस द्वारा बने हुए प्रतिबिम्ब की लेंस से दुरी तथा लेंस से वस्तु  की दुरी ज्ञात करने के लिए एक सूत्र का उपयोग किया जाता है जिसे लेंस सूत्र कहते है। लेंस सूत्र में  वस्तु दुरी ,प्रतिबिम्ब दुरी तथा फोकस दुरी के बीच  में निम्न सम्बन्ध होता है :
जिसमे 
f = अवतल लेंस की फोकस दुरी है। 
v = लेंस द्वारा बने हुए प्रतिबिम्ब की दुरी है। 
u = लेंस के सामने रखे गए वस्तु की दुरी है। 

उत्तल  लेंस के लिए चिन्ह परिपाटी क्या है ?

किसी भी लेंस के लिए उसके सामने रखी हुई वस्तु तथा लेंस द्वारा बनाये गए प्रतिबिम्ब की दुरी को ,लेंस के प्रकाशिक केंद्र के सापेक्ष मापा जाता है। प्रतिबिम्ब दुरी, वस्तु दुरी तथा प्रतिबिम्ब की प्रकृति का निर्धारण एक प्रचलित परिपाटी द्वारा तय किया जाता है जिसे चिन्ह परिपाटी कहते है उत्तल लेंस के लिए चिन्ह परिपाटी  निम्न है :
  • उत्तल  लेंस की फोकस दुरी धनात्मक होती है। 
  • उत्तल  लेंस के लिए वस्तु दुरी हमेशा ऋणात्मक होती है। 
  • उत्तल  लेंस के लिए प्रतिबिम्ब दुरी ऋणात्मक या धनात्मक दोनों हो सकती है। 
  • उत्तल लेंस में प्रधान अक्ष के ऊपर नापी गई दुरी धनात्मक तथा निचे नपी गई दुरी ऋणात्मक होती है।

उत्तल  लेंस का उपयोग 

  • दूर दृष्टी दोष से ग्रसित व्यक्ति के चश्मे में उत्तल लेंस का उपयोग किया जाता है। 
  • उत्तल लेंस का उपयोग सूक्ष्मदर्शी में किया जाता है। 
  • उत्तल लेंस का उपयोग कैमरा में किया जाता है। 
  • इसका उपयोग आवर्धित ग्लास में किया जाता है। 

यह भी पढ़े 

अवतल लेंस: परिभाषा ,प्रकार तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 Concave लेंस क्या है?

इस लेंस को हिंदी में अवतल लेंस कहते है। यह एक विशेष प्रकार का लेंस होता है जो प्रकाश श्रोत से निकलकर आने वाली प्रकाश किरणों को अपसरित कर देता है। अर्थात प्रकाश किरणों को विभिन्न दिशाओ में फैला देता है। इसके दोनों सतह में से कम से कम कोई एक सतह अन्दर की तरफ धंसा रहता है। साधारणतः दोनों सतह अन्दर की तरफ धंसे हुए होते है। जैसे की निचे के चित्र में दिखाया गया है 
lens in hindi

अवतल लेंस कितने प्रकार के होते है?

अवतल लेंस को उसके सतह के आकार के आधार पर मुख्य तिन वर्गों में वर्गीकृत किया गया है जो निम्न है :-
  • उभयावतल लेंस 
  • समतलावतल लेंस 
  • उतलावतल लेंस 
अवतल लेंस के प्रकार

अवतल लेंस के लिए चिन्ह परिपाटी 

किसी भी लेंस के लिए उसके सामने रखी हुई वस्तु तथा लेंस द्वारा बनाये गए प्रतिबिम्ब की दुरी को ,लेंस के प्रकाशिक केंद्र से मापा जाता है। प्रतिबिम्ब दुरी। वस्तु दुरी तथा प्रतिबिम्ब की प्रकृति का निर्धारण एक प्रचलित परिपाटी द्वारा तय किया जाता है जिसे चिन्ह परिपाटी कहते है जो निम्न है :
  • अवतल लेंस की फोकस दुरी ऋणात्मक होती है। 
  • अवतल लेंस के लिए वस्तु दुरी हमेशा ऋणात्मक होती है। 
  • अवतल लेंस के लिए प्रतिबिम्ब दुरी ऋणात्मक होती है। 

अवतल लेंस सूत्र (Concave Lens Formula)

अवतल लेंस द्वारा बने हुए प्रतिबिम्ब की लेंस से दुरी तथा लेंस से प्रतिबिम्ब की दुरी ज्ञात करने के लिए एक सूत्र का उपयोग किया जाता है जिसे लेंस सूत्र कहते है। लेंस सूत्र वस्तु दुरी ,प्रतिबिम्ब दुरी तथा फोकस दुरी के बीच सम्बन्ध को बताता है जो निम्न है :
जिसमे 
f = अवतल लेंस की फोकस दुरी है। 
v = लेंस द्वारा बने हुए प्रतिबिम्ब की दुरी है। 
u = लेंस के सामने रखे गए वस्तु की दुरी है। 

अवतल लेंस का उपयोग 

  • निकट दृष्टी दोष से ग्रसित व्यक्ति के चश्मे में अवतल लेंस का उपयोग किया जाता है। 
  • स्कैनर ,CD ,DVD आदि के लेज़र में अवतल लेंस का उपयोग किया जाता है। 
  • कैमरा में उत्तल लेंस तथा अवतल लेंस का संयुक्त रूप से उपयोग किया जाता है। 
  • फ़्लैश लाइट में अवतल लेंस का उपयोग किया जाता है। 

यह भी पढ़े 

गैस टरबाइन प्लांट : परिचय ,कार्य सिध्दांत तथा दक्षता - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 गैस टरबाइन प्लांट क्या है?

सोलर प्लांट को छोड़ दिया जाए तो दुनिया में जितने भी प्रकार के प्लांट है सभी में विधुत उर्जा उत्पादन के लिए अल्टरनेटर का उपयोग किया जाता है और इस अल्टरनेटर को घुमाने के लिए बाहर से प्राइम मुभर की जरुरत पड़ती है। अर्थात पॉवर प्लांट में विधुत उर्जा उत्पादन के लिए सबसे पहले प्राइम मुभर की व्यवस्था की जाती है जिससे अल्टरनेटर को चलाया जाए। गैस टरबाइन प्लांट में उच्च ताप और दाब पर हवा का उपयोग ,अल्टरनेटर को घुमाने के लिए किया जाता है। गैस टरबाइन प्लांट की कार्य विधि बिलकुल स्टीम पॉवर प्लांट के सामान ही होता है लेकिन दोनों में जो मुख्य अंतर होता है वो यह है की स्टीम प्लांट में उच्च दाब पर संपीडित स्टीम (भाप ) का उपयोग अल्टरनेटर को घुमाने के लिए किया जाता है जबकि गैस टरबाइन में उच्च दाब पर संपीडित गैस का उपयोग अल्टरनेटर को घुमाने के लिए किया जाता है। 
gas power plant

गैस टरबाइन प्लांट कैसे कार्य करता है?

गैस टरबाइन प्लांट में सबसे पहले वायु को एक कंप्रेसर द्वारा उच्च दाब पर संपीडित किया जाता है तत्पश्चात इसे एक Combustion चैम्बर में भेजा जाता है। इस चैम्बर में इंधन के जलने से उष्मीय उर्जा उत्पन्न होती है जिसके मदद से एक निश्चित दाब पर कंप्रेस्ड गैस को गर्म किया जाता है जिससे इस गैस का आयतन बढ़ने लगता है जिसके परिणाम स्वरुप गैस की गतिज उर्जा बढ़ने लगती है जो किसी भी इंजन को गति देने के लिए पर्याप्त होती है। गैस प्लांट में कम्प्रेसर तथा टरबाइन अल्टरनेटर के शाफ़्ट से जुडा हुआ होता है। जब उच्च गति से वायु चलती है तब वह अल्टरनेटर को घुमाने लगती है जिससे विधुत ऊर्जा का उत्पादन होने लगता है। टरबाइन से निकलने वाली उच्च गतिज उर्जा वाली वायु को वातावरण में छोड़ दिया जाता है। इस प्रकार के गैस टरबाइन को ओपन साइकिल गैस टरबाइन कहते है। 

इस प्लांट में गैस टरबाइन अल्टरनेटर तथा कंप्रेसर दोनों को घुमाते रहता है। कभी कभी इस कार्य के लिए दो अलग अलग टरबाइन का उपयोग भी किया जाता है जिसमें उच्च दाब वाले टरबाइन से कंप्रेसर तथा निम्न दाब वाले टरबाइन से अल्टरनेटर को घुमाया जाता है। दो टरबाइन उपयोग करने का लाभ यह है की अल्टरनेटर को घुमाने वाली टरबाइन के गति को सिंक्रोनस स्पीड के नियत गति पर बनाये रखा जा सकता है जबकि कंप्रेसर को घुमाने वाली टरबाइन के गति को आउटपुट के जरुरत के हिसाब से मेन्टेन किया जा सकता है। अगर दोनों एक ही टरबाइन द्वारा संचालित किये जाते है तब यह संभव नहीं था। 
गैस टरबाइन प्लांट में कंप्रेसर तथा वातावरण के दाब का अनुपात 5:1 होता है अर्थात कंप्रेसर वायु को बाहरी दाब के तुलना में 5 गुना संपीडित करता है। Combustion चैम्बर का आंतरिक तापमान 1600 डिग्री सेल्सियस के बराबर होता है। इतने ज्यादा तापमान वाली गैस को टरबाइन में सीधे नहीं भेजा जाता है क्योकि इससे टरबाइन के ब्लेड को नुकसान पहुच सकता है। इससे लगभग 800 डिग्री सेल्सियस पर टरबाइन को भेजा जाता है। 

ओपन साइकिल गैस टरबाइन की दक्षता 

ओपन साइकिल गैस टरबाइन की दक्षता बहुत ही कम होती है। इसकी मुख्य वजह यह है की 65% मैकेनिकल पॉवर का उपयोग कंप्रेसर को घुमाने में खर्च हो जाता है। इसके अतिरिक्त ज्वलन चैम्बर से निकलने वाली गैस का तापमान 1600 डिग्री सेल्सियस के बराबर होता है जिसे 800 डिग्री सेल्सियस के बराबर तक कम किया जाता है। जिससे इस प्लांट की दक्षता बहुत ही कम हो जाती है। ओपन साइकिल गैस टरबाइन की दक्षता लगभग 20 प्रतिशत के बराबर होती है। 

ओपन साइकिल गैस टरबाइन की दक्षता को कैसे बढाया जा सकता है ?

इस प्लांट की दक्षता को बढ़ाने के लिए इसके बनावटी संरचना में कुछ परिवर्तन करना पड़ेगा जिससे उर्जा की जो मात्रा बर्बाद होती है उसका उपयोग दुबारा किया जा सके। इसके लिए निम्न काम किये जा सकते है :
  • पुनः उत्पादन (Regeneration)
  • अन्तः शीतलन (Intercooling)
  • पुनः उष्मीयन (Reheating)

Regeneration क्या है?

ओपन साइकिल टरबाइन से जो गैस बाहर निकलती है उसमे बहुत ही ज्यादा उष्मीय उर्जा होती है जिसे वायुमंडल में छोड़ने से बर्बाद हो जाती है। इस उष्मीय उर्जा को जब  कंप्रेसर तथा Combustion चैम्बर के बीच प्रवाहित होने वाली वायु के साथ मिला दिया जाता है तब यह उष्मीय उर्जा बर्बाद नहीं होती है जिससे टरबाइन की दक्षता थोड़ी से बढ़ जाती है। इस व्यवस्था को ही Regeneration कहते है। 

Intercooling क्या है?

कम्प्रेशन के दौरान कंप्रेस्ड एयर से उष्मीय उर्जा को बाहर निकालना Intercooling कहलाता है। इससे प्लांट के आंतरिक भाग में खपत होने वाली उष्मीय उर्जा में कमी आती है। इसके लिए पानी से भरे हुए पाइप का उपयोग किया जाता है। 

Reheating  क्या है?

कम्प्रेसर से निकले हुए कम दाब वाली वायु को टरबाइन में भेजने से पहले Combustion चैम्बर में भेजकर उसके दाब को थोडा और बढाया जाता है। इस प्रक्रिया को ही Reheating कहते है। इससे पॉवर प्लांट की दक्षता थोड़ी बढ़ जाती है। 

यह भी पढे