• This is slide 1 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 2 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 3 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 4 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 5 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.

ऑप्टोकप्लर : परिभाषा ,कार्य सिध्दांत तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

ऑप्टोकप्लर क्या है ?

यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो एक प्रकाशकीय स्विच की तरह कार्य करता है। जब इसपर प्रकाश पड़ता है तब यह दो परिपथ को आपस में जोड़ देता है। इसके आंतरिक भाग में एक अवरक्त किरण उत्पन्न करने वाला LED तथा एक प्रकाश संवेदी डिवाइस होता है। जब LED से प्रकाश उत्पन्न होता है तब प्रकाश संवेदी डिवाइस उसे अवशोषित कर ऑन हो जाता  है जिससे बाहरी विधुत परिपथ कार्य करने लगता है। इसके आंतरिक संरचना को निचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है। 

ऑप्टोकप्लर की संरचना कैसी होती है ? 


optocoupler hindi
जैसे की ऊपर के चित्र में दिखाया गया है की इसके आंतरिक भाग में दो विधुत सर्किट एक दूसरे से दूर स्थित है। पहली विधुत सर्किट एक अवरक्त किरण उत्पन्न करने वाली LED तथा दूसरी डिवाइस अवरक्त किरण को डिटेक्ट करने वाली है। यह एक फोटो ट्रांजिस्टर ,फोटो डायोड ,या फोटो TRAIC हो सकती है। इन दोनों के बीच मौजूद खाली जगह में पारदर्शी सीसा ,पारदर्शी प्लास्टिक या हवा हो सकता है। इसमें कुल चार पिन होता है जिसमे पहले दो पिन LED के कैथोड एंड एनोड होते है जबकि अन्य दो फोटो ट्रांजिस्टर के एमिटर तथा कलेक्टर होते है। 

ऑप्टोकप्लर कार्य कैसे करता है ?

इसके आउटपुट का परिणाम बेस पर पड़ने वाली अवरक्त किरण के तीव्रता पर निर्भर करता है और अवरक्त किरण की तीव्रता LED के कैथोड तथा एनोड पर आरोपित वोल्टेज पर निर्भर करता है। अर्थात Optocoupler से प्राप्त होने वाली आउटपुट को इनपुट (एनोड कैथोड) के वोल्टेज को परिवर्तित किया जा सकता है। 

ऑप्टोकप्लर का लाभ एवं हानि 

लाभ एवं हानि निम्न है :

लाभ 

  • इससे किसी भी प्रकार की आवाज़ नहीं निकलती है। 
  • बहुत तेजी से रिस्पांस करता है। 
  • यह सस्ता होता है। आप से मात्रा दो से चार रूपये में खरीद सकते है। 
  • यह छोटा और हल्का होता है। 

हानि 

इसका उपयोग केवल लो वोल्टेज पर ही किया जा सकता है। 

ऑप्टोकप्लर का उपयोग क्या है ?

  • दूर उपयोग वाले विधुत परिपथ में स्विच की तरह इसका उपयोग किया जाता है। 
  • DC - DC कनवर्टर में इसका उपयोग किया जाता है। 
  • एनालॉग डिजिटल कनवर्टर में इसका उपयोग किया जाता है। 
  • ट्रैफिक लाइट में इसका उपयोग किया जाता है।  

यह भी पढ़े 

UJT : परिभाषा ,प्रकार ,उपयोग ,लाभ तथा हानि - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

UJT क्या है ?

UJT एक विशेष प्रकार का अर्द्धचालक डिवाइस है जिसका पूर्ण नाम Unijunction Transistor है। जैसे नाम से ही ज्ञात होता है कि यह एक ट्रांजिस्टर है लेकिन यह साधारण ट्रांजिस्टर से बिलकुल अलग होता है। इसमें केवल एक PN Junction तथा तीन टर्मिनल होता है। इसके तीन टर्मिनल एमीटर ,बेस -1 तथा बेस -2 कहलाते है। इसका उपयोग केवल स्वीचिंग के लिए किया जाता है। 

UJT सिंबल क्या है ?

UJT को विधुत परिपथ में एक चित्र द्वारा दिखाया जाता है जिसे सिंबल कहते है। UJT का का सिंबल बिलकुल मॉस्फेट के सिंबल के सामान होता है लेकिन इसमें एमिटर को मुड़ी हुइ तीर द्वारा दिखाया जाता है जैसे की निचे के चित्र में दिखाया गया है :
ujt

UJT की संरचना | UJT Construction 

इसका निर्माण N-टाइप तथा P-टाइप अर्द्धचालक से किया जाता है। इसके निर्माण में एक N - टाइप अर्द्धचालक के बीच में एक P -टाइप अर्द्धचालक को डाल कर PN Junction तैयार किया जाता है। P-टाइप चालक के टर्मिनल को धातु से जोड़कर बाहर निकाल लिया जाता है जिसे एमीटर कहते है। इसके अतिरिक्त N टाइप अर्द्धचालक के दोनों छोर को धातु से जोड़कर बाहर निकाल लिया जाता है और ये  बेस -1 तथा बेस -2 कहलाते है। इसकी संरचना निचे दिखाई गई है। 
ujt inn hindi

Ujt के निर्माण में N-टाइप अर्द्धचालक की डोपिंग कम होती है जबकि P टाइप अर्द्धचालक  हाइली डोप होता है।  

UJT का कार्य सिध्दांत 

UJT की कार्य सिद्धांत को दो स्टेप में समझा जा सकता है। जब एमिटर पर किसी भी प्रकार का कोई वोल्टेज न हो तथा जब एमिटर पर वोल्टेज आरोपित किया गया हो। 

जब एमिटर पर किसी भी प्रकार का कोई वोल्टेज आरोपित नहीं किया गया हो 

ऊपर के सर्किट में एक UJT को जोड़ा गया है जिसमे बैटरी को बेस-1 तथा बेस-2 से जोड़ा गया है। इसमें एमिटर पर किसी भी प्रकार का कोई वोल्टेज आरोपित नहीं किया गया है। बेस-1 तथा बेस-2 रिवर्स बायस होने की वजह से दोनों के बीच उच्च प्रतिरोध उत्पन्न हो जाता है और किसी भी प्रकार के विधुत धारा का परवाह नहीं होता है और UJT एक ओपन स्विच की तरह कार्य करता है। 

जब एमिटर पर वोल्टेज आरोपित  किया गया हो 

ujt

जैसे की ऊपर सर्किट डायग्राम में UJT के एमिटर को  वोल्टेज श्रोत से बेस -1 के साथ फॉरवर्ड बायस किया गया है। चूँकि एमिटर बेस-2 के नजदीक होता है इसलिए N -टाइप से इलेक्ट्रान निकलकर एमिटर के तरफ भागने लगते है और होल्स बेस-1 के तरफ आकर्षित होने लगते है जिससे चैनल में आवेश प्रवाह ही वजह से विधुत धारा का प्रवाह होने लगता है। अर्थात एमिटर पर वोल्टेज आरोपित कर विधुत धारा के परवाह को नियंत्रित किया जा सकता है। इस तरह ही परिपथ में UJT को एक स्विच की तरह उपयोग किया जाता है। 

UJT के लाभ क्या है ?

  • यह सस्ता है। 
  • परिपथ में इसके उपयोग कम मात्रा में विधुत ऊर्जा अवशोषित होती है। 
  • परिपथ में रिवर्स करंट को ठीक तरीके से ब्लॉक करता है। 
  • इसका स्विचिंग रिस्पांस बहुत बढ़िया है। 

UJT के हानि  क्या है ?

  • इसका उपयोग उच्च आवृति (High Frequency) वाले परिपथ में नहीं किया जा सकता है। 
  • इसका उपयोग एम्पलीफायर में नहीं किया जा सकता है। 
  • सामान्य अवस्था में इसका इम्पीडेन्स बहुत अधिक होता है। 

UJT के उपयोग  क्या है ?

  • इसका उपयोग timig सर्किट में किया जाता है। 
  • इसका उपयोग स्विचिंग के लिए किया जाता है। 
  • सॉ टूथ वेव जनरेटर सर्किट में इसका उपयोग किया जाता है। 
  • फेज कण्ट्रोल सर्किट में इसका उपयोग किया जाता है। 
  • दोलित्र में इसका उपयोग किया जाता है। 

यह भी पढ़े 

लॉजिक गेट क्या है ? : परिभाषा ,प्रकार तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल

लॉजिक गेट एक प्रकार का  डिजिटल  इलेक्ट्रॉनिक सर्किट होता है जिसमे एक या एक से अधिक इनपुट दिए जाने के बाद एक आउटपुट प्राप्त होता है। लॉजिक गेट डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक सर्किट के आधार है। लॉजिक का मतलब तर्क होता है जिसका अर्थ यह हुआ की तर्क के आधार पर बनाया गया विधुत परिपथ जो तार्किक रूप से दिए गए इनपुट के आधार पर एक आउटपुट देता है। लॉजिक गेट स्विचिंग के आधार पर तार्किक रूप से आउटपुट देते है। लॉजिक गेट का निर्माण ट्रांजिस्टर, मॉस्फेट , डायोड ,रिले आदि से बनाया जाता है। इसके इनपुट तथा आउटपुट को  समझने के लिए एक विशेष प्रकार के गणितीय फलन का उपयोग किया जाता जिसे बूलियन फलन या बूलियन Boolean Function कहते है। बूलियन फलन के इनपुट बाइनरी नंबर होते है जिसमे 0 तथा 1 का उपयोग किया जाता है। तर्क के आधार पर 0 तथा 1 का वैल्यू निर्धारित किया जाता है। जैसे किसी परिपथ के लिए 0 का अर्थ 0 वोल्ट इनपुट देना तथा 1 का अर्थ +5 वोल्ट का इनपुट देना हुआ। वही किसी मशीन की बात करे तब 0 का अर्थ मशीन को बंद करना तथा 1 का अर्थ मशीन को चालू या स्टार्ट करना हुआ। किसी स्विच के लिए 0 का अर्थ स्विच ऑफ है तथा 1 का अर्थ स्विच ऑन है। किसी बल्ब के लिए 0 का अर्थ बल्ब नहीं जल रहा है और 1 का अर्थ बल्ब जल रहा है। 

लॉजिक गेट कितने प्रकार के होते है ? 

लॉजिक गेट को दिए गए इनपुट तथा आउटपुट के बीच संबंध तर्क के आधार पर होता है। वैज्ञानिक तर्क के आधार पर बेसिक लॉजिक गेट तीन प्रकार के होते है जो निम्न है :
  • OR गेट 
  • AND गेट 
  • NOT गेट 
लॉजिक गेट के इनपुट तथा आउटपुट के बीच के संबंध को एक सारणी के रूप में प्रस्तुत किया जाता है जिसे सत्यता सारणी या Truth Table कहते है। तीनो प्रकार के लॉजिक गेट के लिए सत्यता सारणी तथा उनके संभावित आउटपुट निचे दिए गए है। 

OR गेट क्या है ?

यह एक ऐसा लॉजिक गेट है जिसमे दिए गए इनपुट में से किसी एक भी इनपुट का वैल्यू High अर्थात 1 है तब इसका आउटपुट हमेशा हाई अर्थात 1 होगा। यदि A तथा B दो इनपुट OR गेट को देने से Y आउटपुट प्राप्त होता है तब इसे बूलियन फलन के रूप में निम्न तरीके से व्यक्त किया जाता है। 
or gate
OR गेट को संकेत के रूप में निम्न तरीके से दिखाया जाता है। 
or gate
OR गेट का संकेत 
यदि A  = 0 ,B = 0 तब आउटपुट Y 
Y  = A+B 
Y = 0 + 0 = 0 
Y   = 0 
यदि A  = 0 ,B = 1  तब आउटपुट Y 
Y  = A+B 
Y = 0 + 1  = 1 
Y  = 1 
यदि A  = 1  ,B = 0 तब आउटपुट Y 
Y  = A+B 
Y = 1 + 0 = 1 
Y = 1 
यदि A  = 1  ,B = 1  तब आउटपुट Y 
Y  = A+B 
Y = 1 + 1  = 1 
Y = 1 
इस गेट को दिए गए सभी संभावित इनपुट से प्राप्त आउटपुट को निचे दिए गए सत्यता सारणी में दिखाया गया है 
or gate truth table hindi

OR गेट का सर्किट डायग्राम 

or gate diagram hindi
ऊपर दिए परिपथ में एक विधुत बल्ब L को बैटरी से दो स्विच A तथा B से जोड़ा गया है। यदि दोनों स्विच ऑफ अर्थात A = 0 तथा B = 0 हो तब आउटपुट Y 
Y  = A+B 
Y = 0 + 0 = 0 
Y   = 0  = ऑफ 
अर्थात बल्ब नहीं जलेगा क्योकि 0 का तार्किक मतलब ऑफ होता है। 
यदि स्विच A को ऑफ तथा B को ऑन अर्थात A = 0 तथा B =1 कर दिया जाए तो आउटपुट 
Y  = A+B 
Y = 0 + 1  = 1 
Y  = 1 = ऑन 
अर्थात बल्ब जलेगा क्योकि 1 का तार्किक मतलब ऑन  होता है। 
यदि स्विच A को ऑन  तथा B को ऑफ  अर्थात A = 1  तथा B =0  कर दिया जाए तो आउटपुट 
Y  = A+B 
Y = 1 + 0  = 1 
Y  = 1 = ऑन 
अर्थात बल्ब जलेगा क्योकि 1 का तार्किक मतलब ऑन  होता है। 
यदि स्विच A को ऑन  तथा B को  भी ऑन अर्थात A = 1  तथा B =1 कर दिया जाए तो आउटपुट 
Y  = A+B 
Y = 1 + 1  = 1 
Y  = 1 = ऑन 
अर्थात बल्ब जलेगा क्योकि 1 का तार्किक मतलब ऑन  होता है। 

AND  गेट क्या है ?

यह एक ऐसा लॉजिक गेट है जिसमे दिए गए इनपुट में से किसी एक भी इनपुट का वैल्यू LOW अर्थात 0  है तब इसका आउटपुट हमेशा लो अर्थात 0 होगा। यदि A तथा B दो इनपुट AND  गेट को देने से Y आउटपुट प्राप्त होता है तब इसे बूलियन फलन के रूप में निम्न तरीके से व्यक्त किया जाता है। 
and gate
AND गेट को संकेत के रूप में निम्न तरीके से दिखाया जाता है। 
and gate hindi
AND गेट का संकेत 

यदि A  = 0 ,B = 0 तब आउटपुट Y 
Y  = A.B 
Y = 0.0 = 0 
Y   = 0 
यदि A  = 0 ,B = 1  तब आउटपुट Y 
Y  = A.B 
Y = 0.1 = 0 
Y  = 0 
यदि A  = 1  ,B = 0 तब आउटपुट Y 
Y  = A.B 
Y = 1.0  = 0 
Y  = 0 
यदि A  = 1  ,B = 1  तब आउटपुट Y 
Y  = A.B 
Y = 1.1  = 1 
Y = 1 
इस गेट को दिए गए सभी संभावित इनपुट से प्राप्त आउटपुट को निचे दिए गए सत्यता सारणी में दिखाया गया है

AND गेट का सर्किट डायग्राम 

and gate hindi
ऊपर दिए परिपथ में एक विधुत बल्ब L को बैटरी से दो स्विच A तथा B से जोड़ा गया है। यदि दोनों स्विच ऑफ अर्थात A = 0 तथा B = 0 हो तब आउटपुट Y 
Y  = A.B 
Y = 0.0 = 0 
Y   = 0  = ऑफ 
अर्थात बल्ब नहीं जलेगा क्योकि 0 का तार्किक मतलब ऑफ होता है। 
यदि स्विच A को ऑफ तथा B को ऑन अर्थात A = 0 तथा B =1 कर दिया जाए तो आउटपुट 
Y  = A.B 
Y = 0.1  = 0 
Y  =0 = ऑफ 
अर्थात बल्ब नहीं जलेगा क्योकि 0 का तार्किक मतलब ऑफ होता है। 
यदि स्विच A को ऑन  तथा B को ऑफ  अर्थात A = 1  तथा B =0  कर दिया जाए तो आउटपुट 
Y  = A.B 
Y = 1. 0  = 0 
Y  =0 = ऑफ 
अर्थात बल्ब नहीं जलेगा क्योकि 0 का तार्किक मतलब ऑफ होता है। 
यदि स्विच A को ऑन  तथा B को  भी ऑन अर्थात A = 1  तथा B =1 कर दिया जाए तो आउटपुट 
Y  = AB 
Y = 1.1  = 1 
Y  = 1 = ऑन 
अर्थात बल्ब जलेगा क्योकि 1 का तार्किक मतलब ऑन  होता है। इसके अतिरिक्त सर्किट से साफ दिखता है की जब तक दोनों स्विच में से कोई भी एक स्विच जब तक ऑफ रहेगा बैटरी से विधुत धारा बल्ब में प्रवाहित नहीं होगी और बल्ब नहीं जलेगा। जैसे ही दोनों स्विच ऑन होंगे विधुत धारा का परवाह बल्ब की तरफ होने लगेगा और बल्ब जलने लगेगा। 

NOT गेट क्या है ?

यह एक ऐसा लॉजिक गेट है जिसमे कोई भी इनपुट देने पर उसका उल्टा आउटपुट देता है। इसलिए इसे नेगशन या इन्वर्टर लॉजिक गेट भी कहा जाता है। इसके इनपुट और आउटपुट के बीच सम्बन्ध को निम्न तरीके से लिखा जाता है। 
not gate hindi
not gate symbol
Not गेट संकेत 
यदि A  = 0  तब आउटपुट Y 
यदि A  = 1    तब आउटपुट Y 
इस गेट को दिए गए सभी संभावित इनपुट से प्राप्त आउटपुट को निचे दिए गए सत्यता सारणी में दिखाया गया है
or gate


इन तीनो प्रकार के लॉजिक गेट को आपस में अलग अलग तरीके से जोड़कर विभिन्न प्रकार के दूसरे लॉजिक गेट बनाए जाते है। इनमे से कुछ मुख्य लॉजिक गेट के नाम निम्न है। इन सभी लॉजिक गेट के बारे में नेक्स्ट पोस्ट में व्यख्या किया जायेगा। इन सभी गेट को यूनिवर्सल गेट भी कहा जाता है क्योकि इनके मदद से किसी भी गेट को बनाया जा सकता है। 
  • NOR गेट 
  • NAND गेट 
  • XOR गेट 
  • XNOR गेट 

यह भी पढ़े 

रेत : परिभाषा ,प्रकार ,विशेषता तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 Sand क्या है ?

सैंड एक बिल्डिंग मटेरियल है जिसका उपयोग सिविल इंजीनियरिंग में बिल्डिंग ,ब्रिज ,सड़क आदि के निर्माण में किया जाता है। इसे हिंदी में रेत या बालू कहते है। भवन निर्माण में सीमेंट रेत तथा पानी को आपस में मिश्रित कर मोर्टार का निर्माण किया जाता है। मोर्टार को मजदुर मशाला कहते है। रेत के उपयोग से निर्मित भवन के दीवारों में मजबूती आती है।  
sand
image source :unsplash.com 

रेत का निर्माण कैसे होता है ?

रेत को मुख्य रूप से समुन्द्र या नदियों से प्राप्त किया जाता है। नदियों या समुन्द्रो में कंकड़ या चट्टानों को आपस में टकराकर टूटने या अपरदन से होता है। ज्यादातर नदिया पहाड़ियों से निकलती है। नदियों के पानी के साथ पहाड़ो से चट्टानो के टुकड़े बहकर एक दूसरे से टकराते है और अंत में टूटकर रेत का निर्माण करते है। इसके अतिरिक्त समुन्द्रो में पाए जाने वाले जलीय जीव जब मरते है तब उनके हड्डियों के टूटने से भी रेत का निर्माण होता है।

रेत की संरचना 

रेत मूल रूप से चट्टान के टुकड़े या खनिज कणों या समुद्री सामग्री के छोटे छोटे दानेदार टुकड़ो से बनी होती है यह मुख्य रूप से सिलिकेट खनिजों और सिलिकेट रॉक के दानेदार कणों से बना  होता है।रेत मुख्य रूप से  क्वार्ट्ज  का बना होता है क्योकि इसमें मौसम के प्रति अत्यधिक प्रतिरोधी गुण होते हैं। इसके अतिरिक्त रेत में पाए जाने वाले अन्य दूसरे मुख्य अवयव  बनाने वाले खनिज जैसे ऐंफ़िबोल और अभ्रक पाए जाते हैं। टूमलाइन, जिरकोन आदि जैसे भारी खनिज  की भी कुछ मात्रा  रेत में पाई जाती है। वीच पर पाए जाने वाले  अधिकांश रेत ग्रे या टैन क्वार्ट्ज और फेल्डस्पार से बनी होती है।

रेत कितने प्रकार की होती है ?

रेत का वर्गीकरण करना आसान नहीं है क्योकि अलग अलग श्रोतो से प्राप्त रेत में अलग अलग प्रकार की विशेषता पाई जाती है। लेकिन रेत में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार के अवयवों के आधार पर रेत को निम्नांकित प्रकार से वर्गीकृत किया गया है :
ग्लास सैंड : इस प्रकार के रेत में सिलिकॉन डाई ऑक्साइड मुख्य अवयव के रूप में पाया जाता है। 
अपरिपक़्व रेत : इस प्रकार का रेत केवल एक ही प्रकार के अवयव से बना होता है। 
जिप्सम सैंड : इस प्रकार के रेत में जिप्सम  मुख्य अवयव के रूप में पाया जाता है। 
सिलिका सैंड : इस प्रकार के रेत में सिलिका मुख्य अवयव के रूप में पाया जाता है। 
पिट सैंड : इस सैंड के निर्माण पृथ्वी के अंदर होता है। इसमें मुख्य रूप से आयरन ऑक्साइड पाया जाता है। 
नदियों से प्राप्त सैंड : इस रेत में मुख्य रूप से सिलिका ऑक्साइड पाया जाता है। 
समुन्द्र से प्राप्त सैंड : इस रेत में मुख्य रूप से सिलिका ऑक्साइड ,क्वार्ट्ज़  तथा लेड पाया जाता है। 
ग्रीन सैंड : इस रंग ग्रीन होता है। 
रेगिस्तान सैंड : यह रेगिस्तानों में पाया जाता है। 

रेत की विशेषता 

सिविल कार्य में उपयोग होने वाले रेत में निम्न विशेषता होनी चाहिए :
  • रेत पूर्णरूप से अक्रिय होना चाहिए। 
  • रेत का कण पूर्ण रूप से गोलाकार होना चाहिए। 
  • रेत में किसी प्रकार के नमकीन कण मौजूद नहीं होनी चाहिए 
  • रेत में मिटटी के कण नहीं होने चाहिए। 
  • इसमें कार्बनिक कण नहीं होने चाहिए।  

रेत का उपयोग 

  • इसका उपयोग मकान निर्माण में किया जाता है। 
  • सड़क निर्माण में रेत का उपयोग किया जाता है। 
  • पानी को छानने में भी रेत का उपयोग किया जाता है। 

यह भी पढ़े