• This is slide 1 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 2 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 3 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 4 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 5 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.

कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम (CCS) की पूरी जानकारी - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

Combined Charging System क्या है ?

वर्तमान समय में विधुत वाहन का प्रचलन बढ़ता ही जा रहा है। विधुत वाहन में सबसे बड़ी समस्या चार्जिंग को लेकर है। समय समय पर चार्जिंग समस्या को लेकर विभिन्न प्रकार के फ़ास्ट चार्जर को बाजार में लांच किया गया है जिसमे पहला फ़ास्ट डीसी चार्जर जापानी कंपनियों द्वारा लांच किया जिसे CHADEMO के नाम से जाना जाता है। यूरोप तथा अमेरका में Type-1 तथा Type-2 ए०सी चार्जर को लांच किया गया है। इन दोनों  चार्जर के अपने गुण तथा दोष थे। इसके बाद चाइनीज़ कंपनियों ने अपना GB/T डीसी फ़ास्ट चार्जर को बाजार में लांच किया। इन तीनो प्रकार के चार्जर में अलग अलग तकनीक का उपयोग किया गया है। मतलब जिस चार्जर का इनलेट सॉकेट विधुत वाहन में लगा है ,वह वाहन उसी चार्जर से चार्ज होगी। 
Type-1 तथा Type-2 ए०सी चार्जर है जबकि CHADEMO तथा GB/T डीसी फ़ास्ट चार्जर है। ए०सी कनेक्टर वाली गाड़िया डीसी कनेक्टर वाली चार्जर से चार्ज नहीं हो सकती और डीसी कनेक्टर वाली गाड़िया ए०सी चार्जर से चार्ज नहीं हो सकती। ए०सी तथा डीसी को एक ही कनेक्टर में कंबाइन कर जो चार्जिंग सिस्टम बनाई गई उसे Combined Charging System अर्थात CCS कहते है। 
इस चार्जिंग सिस्टम में विधुत वाहन मालिक अपने वाहन को स्लो ए०सी या फ़ास्ट डीसी चार्जर में से किसी से भी चार्ज कर सकते है। CCS चार्जिंग सिस्टम की कुल क्षमता कुछ किलोवाट से लेकर कई सौ किलोवाट तक होती है। CCS चार्जिंग क्षमताओं का विस्तार इसे विशिष्ट चार्जिंग सिस्टम बनाता है। इससे छोटे वाहन से लेकर बड़े वाहन को आसानी से चार्ज किया जा सकता है। 
dc fast charger in hindi

कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम (CCS) के प्रकार 

कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम दो प्रकार की होती है जो निम्न है :
  • कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम -1 (CCS 1)
  • कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम -2 (CCS 2 )

कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम -1 क्या है ?

यह Type-1 ए०सी चार्जर तथा डीसी फ़ास्ट चार्जर का कंबाइन रूप है। इसके कनेक्टर में टाइप-1 ए०सी  तथा फ़ास्ट डीसी चार्जर के पिन होते है। इसे संक्षिप्त रूप में CCS 1 चार्जर भी कहते है। यह मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका में उपयोग किया जाता है। CCS1 चार्जिंग सिस्टम मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और उतरी अमेरिका के कुछ अन्य देशों में उपयोग किया जाता है। इसमें एक चार्जिंग कनेक्टर है जो टाइप-1 ए०सी चार्जिंग कनेक्टर है , जिसे SAE J1772 कनेक्टर और  दूसरा CCS DC फास्ट चार्जिंग कनेक्टर के रूप में भी जाना जाता है। CCS 1 कनेक्टर को निचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है। 
CCS1 charging system
ऊपर दिए गए चित्र से ज्ञात होता की ककस CCS1 चार्जिंग कनेक्टर में कुल 7 पिन होता है। इनमे से दो (CP तथा PP) पिन चार्जर तथा विधुत वाहन के बीच चार्जिंग सम्बंधित सूचना का आदान प्रदान करते है। इन सभी पिन की जानकारी निचे दी गई है। 
L 1 = यह सिंगल फेज पावर सप्लाई के लिए होता है। 
N = यह सिंगल पिन न्यूट्रल होता है। 
PE = यह अर्थ सुरक्षा पिन होता है। यह चार्जर के बॉडी को पृथ्वी से जोड़ता है। 
CP = यह चार्जर तथा गाड़ी के बीच बैटरी तथा चार्जर के पैरामीटर (वोल्टेज,करंट ,कुल क्षमता) को साझा करता है। PP = यह चार्जर तथा गाड़ी के बीच इंसुलेशन तथा कनेक्टर की जानकारी साझा करता है। 
DC+,DC - = यह डीसी फ़ास्ट चार्जिंग के लिए विधुत वायर पिन होता है। 

कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम -2 क्या है ?

यह Type-2  ए०सी चार्जर तथा डीसी फ़ास्ट चार्जर का कंबाइन रूप है। इसके कनेक्टर में टाइप-2  ए०सी  तथा फ़ास्ट डीसी चार्जर के पिन होते है। इसे संक्षिप्त रूप में CCS 2  चार्जर भी कहते है। यह मुख्य रूप से यूरोप में उपयोग किया जाता है। CCS2 चार्जिंग सिस्टम मुख्य रूप यूरोप के सभी देश के विश्व के अन्य देशों में भी उपयोग किया जाता है। इसमें एक चार्जिंग कनेक्टर है जो टाइप-2 ए०सी चार्जिंग कनेक्टर है , जिसे IEC 62196 कनेक्टर और  दूसरा CCS DC फास्ट चार्जिंग कनेक्टर के रूप में भी जाना जाता है। CCS 2 कनेक्टर को निचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है। 

CCS2 charging Connector
ऊपर के चित्र में बाये तरफ दिखाया गया कनेक्टर डीसी फ़ास्ट कनेक्टर है जबकि दाए तरफ दिखाया गया कनेक्टर ए०सी कनेक्टर है। CCS 2 चार्जिंग सिस्टम का इनलेट कनेक्टर जिस गाड़ी में लगा हुआ होता है उसमे CCS 2 ए०सी या डीसी दोनों प्रकार चार्जर कनेक्टर को लगाया जा सकता है। CCS 1 में जितने पिन सूचना आदान प्रदान करने के लिए उपयोग किये जाते वे सभी पिन CCS 2 में भी उपयोग किये जाते है।  

विधुत बल्ब में प्रकाश कैसे उत्पन्न होता है? - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

प्रकाश क्या होता है?

प्रकाश एक  भौतिक कारक है जिससे वस्तुओ को देखने की संवेदना प्राप्त होती है। आधुनिक विज्ञानं के अनुसार  यह एक प्रकार का विधुत चुमबकीय तरंग होता है जिसकी तरंगदैर्घ्य की परास दृश्य होती है। यह निर्वात में 3 × 108 m/s की गति से चलता है। जिस स्थान पर प्रकाश नहीं होता है उस स्थान पर किसी भी वस्तु को देखा नहीं जा सकता है। दृश्य प्रकाश की तरंगदैर्घ्य 400 से 700 नैनोमीटर होता है। 

light kya hai

प्रकाश का उत्पादन कैसे होता है?

किसी परमाणु में इलेक्ट्रान नाभिक के चारो तरफ निश्चित कक्षाओ में घूमते रहते है। यदि परमाणु को किसी बाहरी उर्जा श्रोत से उष्मीय उर्जा प्राप्त होती है तब ये घुमने वाले इलेक्ट्रान इस उर्जा को प्राप्त कर उतेजित हो जाते है और अपनी कक्षा को छोडकर अगली उच्च उर्जा स्तर वाले कक्षा में चले जाते है। चूँकि इस दशा में इलेक्ट्रान उतेजित अवस्था में होते है इसलिए ये अस्थिर होते है अतः कुछ क्षण उच्च उर्जा स्तर में रहने के बाद पुनः दुबारा अपने पहले वाली कक्षा में चले आते है। उच्च उर्जा स्तर से निम्न उर्जा स्तर में आते समय ये इलेक्ट्रान प्राप्त किये गए उर्जा को फोटोन के रूप में छोड़ते है जो तरंग के रूप में परमाणु से बाहर निकलता है। यदि इस तरंग की तरंगदैर्घ्य 400 से 700 नैनोमीटर के बीच होती है तब यह दृश्य प्रकाश के रूप में दिखाई पड़ता है। इसी प्रकार यदि कोई धातु  का तार (Wire) गर्म होता है तब इसके कुछ परमाणु उतेजित होकर प्रकाश उत्पन्न करेंगे जब वे अपने सामान्य अवस्था में वापस लौटेंगे। 
जब किसी चालक से विधुत धारा का प्रवाह होता है तब I2R से चालक से उष्मीय उर्जा का उत्पादन होता है। उपर दिए गए सूत्र के अनुसार यदि विधुत धारा (I) तथा प्रतिरोध R के मान को बढ़ा दिया जाए तब ज्यादा मात्रा में उष्मीय उर्जा का उत्पादन होगा जिससे प्रकाश उत्पन्न होने लगेगा। एडिसन ने दुनिया का पहला विधुत बल्ब इसी सिद्धांत से बनाया था। यदि विधुत धारा पदार्थ के किसी भी अवस्था से (ठोस ,गैस तथा द्रव) प्रवाहित होगी तब उसमे ऊष्मा उत्पन्न सकती है जिससे प्रकाश उत्पन्न हो सकता है। 
आजकल गलियों में उपयोग किये जाने वाले कार्बन अर्क विधुत बल्ब में इसी सिद्धांत से प्रकाश उत्पन्न होता है। इस प्रकार के बल्ब में दो कार्बन रॉड के मदद से विधुत धारा को प्रवाहित किया जाता है। जब दोनों कार्बन रॉड को आपस में टच किया जता है तब दोनों कार्बन के बीच चिंगारी (Arc) जिससे कार्बन वाष्पकृत हो जाता है जिसके परिणामस्वरूप प्रकाश उत्पन्न होता है। जैसे निचे के चित्र में दिखाया गया है 
कार्बन रॉड
किसी ट्यूब में एक विशेष प्रकार के गैस को भरकर ,दो इलेक्ट्रोड के मदद से जब विधुत धारा प्रवाहित किया जाता है तब ट्यूब में मौजूद गैस के अणु आयनकृत होकर विपरीत इलेक्ट्रोड के तरफ भागते है ,इलेक्ट्रोड पर पहुचने के बाद अपने विपरीत आयन से कंबाइन होकर अणु का निर्माण करते है और इस प्रक्रिया के दौरान प्रकाश उत्पन्न होता है। यह प्रक्रिया ट्यूब के पुरे लम्बाई में भरे हुए गैस के साथ होता है जिससे पूरे ट्यूब से प्रकाश उत्पन्न होने लगता है।  इस प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होने वाली प्रकाश का रंग ,ट्यूब में भरे हुए गैस पर निर्भर करता है। जैसे नियोन गैस से लाल रंग ,हीलियम गैस से गुलाबी रंग तथा आर्गन गैस से नीले रंग का प्रकाश उत्पन्न होता है। 

यह भी पढ़े