• This is slide 1 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 2 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 3 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 4 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 5 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.

Wheatstone Bridge In Hindi सिद्धांत , संरचना तथा उपयोग की पूरी जानकारी हिंदी

What is Wheatstone's Bridge?

Wheatstone's Bridge एक प्रकार का साधारण सा सर्किट है जिसमे तीन ज्ञात तथा एक एक अज्ञात प्रतिरोध ,एक गैल्वेनोमीटर  तथा एक एक विधुत सेल एक दूसरे से जुड़े होते है। इस सर्किट के मदद से अज्ञात प्रतिरोध का मान ज्ञात किया जाता है। इस सर्किट को पहली बार इंग्लैंड के वैज्ञानिक प्रोफेसर व्हीटस्टोन ने सन 1842 बनाया था। प्रोफेसर व्हीटस्टोन के सम्मान में इस सर्किट को व्हीटस्टोन का सेतु (Wheatstone's Bridge) कहते है।

Wheatstone Bridge Circuit Principle

व्हीटस्टोन ब्रिज में चार प्रतिरोध को एक चतुर्भुज के चारों भुजाओ के रूप में जोड़ा जाता है। इस चतुर्भुज के किसी भी एक विकर्ण के दोनों सिरों के बीच एक गैल्वेनोमीटर तथा दूसरे विकर्ण के दोनों सिरों के बीच एक सेल को जोड़ा जाता है। 
अब इसके बाद यदि चारो भुजाओ के प्रतिरोध के परिमाण को इसप्रकार समायोजित जाये की ,सेल द्वारा सर्किट में विधुत धारा प्रवाहीत करने पर गैल्वेनोमीटर में किसी भी प्रकार का विक्षेप न हो। 

इस प्रकार के सर्किट को संतुलित सर्किट (Balanced Circuit) कहा जाता है। सर्किट के संतुलन के अवस्था में चतुर्भुज किसी भी दो संलग्न भुजा(Adjacent Side) में लगे प्रतिरोधों का अनुपात बराबर होता है।  

Construction of Wheatstone Bridge 

निचे चित्र में दिखाए  गए व्हीटस्टोन ब्रिज में चार प्रतिरोध P ,Q ,R तथा S  चार भुजाएं बनाते है। बिंदु B एवं D इस चतुर्भुज के एक विकर्ण बनाते है इसलिए इस विकर्ण के बीच के गैल्वेनोमीटर  G  को जोड़ा गया है। इस चतुर्भुज का दूसरा विकर्ण A तथा  C के बीच बनता है और इसके बीच विधुत सेल E को जोड़ा गया है। चित्र में K1 तथा K2 दो  स्विच जुड़े हुए है।  
Wheatstone Bridge

जब स्विच को दबाकर ऑन किया जाता है तब सर्किट में i धारा प्रवाहीत होने लगती है ,जब यह धारा बिंदु A पर पहुँचती है तब यह दो भागों में बट जाती है। माना भुजा AB तथा AD में क्रमशः I1और I2 धारा प्रवाहीत हो रही है। तब किरचॉफ के नियम अनुसार  बिंदु A पर 
I = I1+  I2
गैल्वेनोमीटर से प्रवाहीत विधुत धारा की दिशा बिंदु B तथा D के बीच के विभव पर निर्भर करती है।  यदि बिंदु B का विभव बिंदु D के विभव से ज्यादा हो तब बिंदु B पर  विधुत धारा I1 पुनः दो भागों में बट जाएगी तब बिंदु B पर किरचॉफ के नियम के अनुसार 
I1 = Ig + I3
तथा बिंदु D पर किरचॉफ के नियम अनुसार 
I4 = Ig + I2
I4 भुजा DC में प्रवाहीत होने वाली विधुत धारा है। 
ऊपर के सर्किट के लूप ABDA  में  किरचॉफ के वोल्टेज नियम लगाने पर 
I1P + GIg- I2R = 0 ------------(1)
तथा लूप BDCB  में किरचॉफ का वोल्टेज नियम लगाने पर 
I3Q  - GIg- I4S = 0 -----------(2)
ऊपर के दोनों समीकरण में G गैल्वेनोमीटर का आंतरिक प्रतिरोध है। 
संतुलन के अवस्था में  गैल्वेनोमीटर से किसी नहीं प्रकार के विधुत धारा का प्रवाह नहीं होगा इसलिए इस स्थिति में 
 Ig  = 0 
ऊपर के समीकरण (1) में Ig = 0 रखने पर 
I1P = I2R -------------(3)
ऊपर के समीकरण (2) में Ig = 0 रखने पर 
I3Q  = I4S -----------(4)
समीकरण (3) में (4) से भाग  करने पर 
I1P/I3Q = I2R/ I4S --------(5)
सर्किट के संतुलन के अवस्था में   Ig = 0 होने पर  I3 = I1 तथा  I2 = I4
इन सभी पैरामीटर को ऊपर के समीकरण में (5) में रखने पर 
P / Q  = R / S 

इस फार्मूला के में यदि तीन प्रतिरोध का मान पहले से ज्ञात हो तो चौथे अज्ञात प्रतिरोध का मान आसानी से ज्ञात किया जा सकता है। इस फार्मूला में यदि किसी भी दो प्रतिरोध का  अनुपात ज्ञात को तभी भी तीसरे प्रतिरोध का  मान ज्ञात किया जा सकता है। 

यदि इस सर्किट में गैल्वेनोमीटर तथा विधुत सेल का स्थान आपस में बदल दिया जाये तब भी  सर्किट के संतुलन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आती है। व्हीटस्टोन ब्रिज की Sensitivity चारो प्रतिरोध के मान पर निर्भर करता है। 

Inductor in Hindi - परिभाषा ,प्रकार तथा उपयोग -हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

इंडक्टर क्या होता है?

इलेक्ट्रॉनिक्स तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग  में Inductor तथा इससे संबंधित शब्द Inductance, पढ़ने को बहुत ही ज्यादा मिलता है। यह एक प्रकार का Passive इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स होता है। लोगो को Inductor को समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है क्योकि इससे Magnetic Field के साथ Electric Field भी उत्पन्न करता है। 

यदि आप इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से संबंधित कोई कार्य करते है तब आपको भी Inductor सर्किट में देखने को बहुत ही ज्यादा मिलता होगा। यदि आप Inductor तथा Inductance के बारे में पहले से ही जानते  है तब बढ़िया है। यदि नहीं जानते है तो अपनी जानकारी में वृद्धि के लिए हमारे इस लेख को अंत तक पढ़िए। 

What is Inductor? | Inductor Definition 

Inductor in hindi

Inductor  एक प्रकार का Passive Electronics  कंपोनेंट्स होता है। यह अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स के सामान ही एक साधारण सा इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्पोनेन्ट है। Inductor कपैसिटर की तरह ही Electrical Energy Storing डिवाइस होता है। यह विद्दुत ऊर्जा का संचयन (Storage) चुंबकीय क्षेत्र के रूप में करता है। 

जब किसी वायर को आपस में मोड़कर एक गोलाकार आकार दे दिया जाता है और इसके दोनों अंतिम सिरों के बीच एक विभवांतर (Potential Difference) को आरोपित किया जाता है तब इसमें विधुत धारा के प्रवाह होने की वजह से इसके  चारों तरफ एक चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है। इस प्रकार बने electrical Components को Inductor कहा जाता है। Inductor में इस प्रकार चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करने की गुण को Inducatnce कहते है। 

Difference Between Inductor and Capacitor In Hindi 

हमने अपने कपैसिटर वाले पोस्ट में ,कपैसिटर से संबंधित जानकरी को देखा था। आज के इस में इंडक्टर तथा कपैसिटर के बीच क्या अंतर होता है। इसको जानते है। 

कपैसिटर तथा इंडक्टर दोनों विधुत ऊर्जा का संचयन करते है। लेकिन दोनों में ऊर्जा संचयन अलग अलग तरीके से होता है। कपैसिटर के दोनों टर्मिनल के बीच Voltage आरोपित किया जाता है तब कपैसिटर के दोनों प्लेट के बीच एक विधुत क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है जिससे विधुत ऊर्जा का संचयन होने लगता है। 

जबकि इंडक्टर को किसी सर्किट में जोड़ा जाता है तब इसमें से होकर विधुत धारा का प्रवाह होने लगता है और इस विधुत धारा के कारण इंडक्टर में एक चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है और इस चुंबकीय क्षेत्र के कारण इंडक्टर में विधुत धारा का संचयन होने लगता है।
कपैसिटर किसी भी विधुत सर्किट में अचानक हुए वोल्टेज परिवर्तन को रोकता है और किसी कारण से Voltage कम हो जाता है तब अपने अंदर Store किए गए विधुत ऊर्जा से Voltage को Circuit में मेन्टेन करता है। अर्थात कपैसिटर विधुत सर्किट में एक Voltage Source की तरह कार्य करता है। 

कपैसिटर के विपरीत Inductor किसी विधुत सर्किट में अचानक हुए विधुत धारा प्रवाह को रोकता है। यदि किसी कारण विधुत सर्किट में प्रवाहीत विधुत में कमी आ जाती है तब इंडक्टर अपने अंदर Store किय गए विधुत ऊर्जा से इस प्रकार उत्पन्न  हुए विधुत धारा के कमी को पूरा करता है। अर्थात इंडक्टर विधुत सर्किट  में एक Current Source की तरह कार्य करता है।   

Working of Inductor In Hindi 

हम विधुत धारा के चुंबकीय प्रभाव के बारे पहले से ही जानते है। इसके अनुसार जब किसी भी चालक से विधुत धारा का प्रवाह होता  चालक के चारो तरफ एक चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है। लेकिन जब हम अपने घर में लगे वायर से प्रवाहीत विधुत धारा तथा वायर के नजदीक किसी नाल चुम्बक को ले जाते है तब उसमे किसी भी प्रकार का डिफ्लेक्शन नहीं होता है। तब हमें लगता है की विधुत धारा के कारण चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न नहीं होता है। लेकिन यह सही नहीं है। 
हमारे घर में लगे वायर प्रवाहीत विधुत धारा के काऱण जो चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है उसका परिमाण बहुत ही कम होता है। इंडक्टर से शक्तिशाली चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करने के लिए मोटे तथा लंबे वायर को किसी लोहे के रड पर लपेटकर उसमे विधुत धारा प्रवाहीत की जाती है।
जब बहुत लम्बे वायर को किसी लोहे के ऊपर लपेटा जाता है तब इसकी टर्न संख्या बहुत ही ज्यादा होती है और जब इस प्रत्येक टर्न से विधुत धारा का प्रवाह होता है तब प्रत्येक टर्न से विधुत क्षेत्र उत्पन्न होता है। 
इन सभी टर्न द्वारा उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र के सदिश योग (Vector Sum) के बराबर Inductor का चुंबकीय क्षेत्र होता है। चूँकि चुम्बकीय क्षेत्र एक सदिश राशि है इसलिए इंडक्टर द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा ज्ञात करने के लिए Right hand Thumb Rule का उपयोग किया जाता है।   

Inductor के Inductance के परिमाण को कैसे ज्ञात किया जाता है ?

चूँकि इंडक्टर इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में उपयोग किया जाने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण कॉम्पोनेन्ट है। इसलिए इसके परिमाण को मापना बहुत ही जरुरी है। इंडक्टर द्वारा उत्पन्न किए गए चुम्बकीय क्षेत्र के Intensity के आधार पर ही उसके परिमाण को मापा जाता है और हम जानते है की वायर से जितनी ज्यादा विधुत धारा प्रवाहीत होती है उतनी ही ज्यादा मात्रा में चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है। इंडक्टर के Inductance तथा प्रवाहीत विधुत धारा के बीच निम्न संबंध होता है। 

V = L(di/dt)

ऊपर दिए समीकरण में V इंडक्टर के दोनों टर्मिनल के बीच आरोपित वोल्टेज ,L इंडक्टर की Inductance , इंडक्टर से प्रवाहीत विधुत धारा तथा t समय है। इस प्रकार ज्ञात किय गए Inductance  को हैनरी में मापते है। यह Inductance का SI मात्रक है। 

यदि इंडक्टर को किसी लोहे के कोर पर लपेटकर बनाया गया है तब इसके Inductance को निम्न फार्मूला द्वारा ज्ञात किया जाता है।
 L  =  2NμA/l
 इस प्रकार दिए गए फार्मूला में
N = लपेटे गए कुल टर्न की संख्या
μ = इंडक्टर के अंदर माध्यम की चुंबकशीलता 
A = इंडक्टर के Cross Sectional Area 
L  = Inductor का Inductance 
l = इंडक्टर की लंबाई 
ऊपर दी गयी सभी राशियो को  SI मात्रक में मापा जाए  तब Inductance का परिमाण हैनरी में होगा। 

Inductor का AC तथा DC के साथ व्यावहार 

हमने ऊपर देखा जब इंडक्टर को विधुत धारा के श्रोत से जोड़ते है तब यह अपने चारो तरफ चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करता है। चूँकि हम सभी जानते है की विधुत धारा दो प्रकार का होता है (1) AC  (2) DC . अब हम इन दोनों प्रकार के विधुत धारा के प्रभाव को को देखेंगे। 

AC का इंडक्टर के साथ संबंध 

चूँकि इंडक्टर वायर को लपेटकर बनाया जाता है और सभी प्रकार के वायर में कुछ प्रतिरोध होता है इसलिए  इस प्रकार बनाये गए इंडक्टर में भी प्रतिरोध होता है। जब Alternating Current  को इंडक्टर से प्रवाहीत किया जाता है तब इस Alternating Current का विरोध करने के लिए पहले से मौजूद प्रतिरोध के अलावा एक अलग प्रकार का प्रतिरोध उत्पन्न हो जाता है जिसे Inductive Reactance कहते है।
Inductive Reactance ,इंडक्टर में केवल Alternating Current प्रवाहीत करने पर ही उत्पन्न होता है। इस प्रकार इंडक्टर से प्रवाहीत Alternating Current का विरोध दो प्रकार से प्रतिरोध द्वारा किया जाता है। 

चूँकि इंडक्टर में Alternating Current प्रवाहीत की जाती है तब इस विधुत धारा के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र की प्रवृति भी Alternating ही होती है। अर्थात इस प्रकार इंडक्टर में उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र का परिमाण भी समय के साथ बदलता रहता है। जब इंडक्टर के अंदर किसी लोहे के टुकड़े को डाल दिया जाता है तब यह एक स्थाई चुम्बक बन जाता है। 

DC का इंडक्टर के साथ संबंध 

जब इंडक्टर से डीसी प्रवाहीत की जाती है तब यह मामूली चुंबक की तरफ कार्य करता है। इसके अंदर पहले से मौजूद प्रतिरोध ही डीसी का विरोध करता है। डीसी प्रवाहीत करने से भी इसमें चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है लेकिन यह चुंबकीय क्षेत्र परिवर्ती न होकर स्थाई होता है। इसके अपने दक्षिण तथा उत्तरी ध्रुव नियत रहते है। 

Types of Inductor | इंडक्टर का प्रकार 

ऐसे तो इंडक्टर का कार्य चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करना होता है। जब इंडक्टर से होकर विधुत धारा को प्रवाहीत किया जाता है तब इसके चारो तरफ चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है। जब किसी बाहरी पदार्थ को इंडक्टर के अंदर डाल दिया जाता है तब इसके चुम्बकीय क्षेत्र पर उसका ज्यादा असर पड़ता है। इंडक्टर से सम्बंधित चुम्बकीय क्षेत्र की क्षमता को बढ़ने के लिए फेराइट मटेरियल का उपयोग किया जाता है जो की एक प्रकार का आयरन का ऑक्साइड होता है। इस प्रकार उपयोग किए मटेरियल के आधार पर ही इंडक्टर को वर्गीकृत किया जाता है। जैसे :-

Air Core Inductor

DPO-5.0-68 Talema Group LLC | 1295-1178-ND DigiKey Electronics
जैसे की नाम से मालूम पड़ता है की इस प्रकार के इंडक्टर में कोर के रूप में आयरन के जगह पर हवा का उपयोग किया गया है। इस प्रकार के इंडक्टर का Inductance बहुत ही कम होता है। (5μH )
चूँकि इस प्रकार के इंडक्टर का Inductance  कम होता है इसलिए इससे प्रवाहीत विधुत धारा का Rise rate भी बहुत तेज होता है इसलिए यह आसानी से उच्च फ्रीक्वेंसी को हैंडल कर लेता है। इस प्रकार के इंडक्टर का उपयोग ज्यादातर RF सर्किट में किया जाता है। 

आयरन Core Inductor

Iron Core Inductor

इस प्रकार के इंडक्टर में आयरन का उपयोग किया जाता है। चूँकि आयरन की चुंबकशीलता (Permability) अन्य पदार्थ की तुलना में ज्यादा होती है इसी कारण आयरन को इंडक्टर के कोर के लिए उपयोग किया जाता है। इस प्रकार के इंडक्टर की Inductance बहुत ज्यादा होती है। इस प्रकार के इंडक्टर का उपयोग Low फ्रीक्वेंसी के सर्किट में फ़िल्टर की तरह किया जाता है। 

फेराइट  Core Inductor

ferrite Core Inductor
Image Credit :www.robu.in  

इस प्रकार के इंडक्टर में फेराइट को कोर की तरह उपयोग किया जाता है। फेराइट आयरन का ऑक्साइड होता है। इस ऑक्साइड को अन्य मटेरियल के साथ मिलकर कोर बनाया जाता है तथा इस पर वायर को लपेटकर इंडक्टर तैयार की जाती है। यह इंडक्टर बहुत ही ज्यादा उपयोग किया जाता है। 

 Inductor Formula List


Energy Store
1/2(LI2)
Current Rise
dI/dt
Impedance
 2πFL
L  (Inductance)
2NμA/l


 Energy Store In Inductor

हमने ऊपर देखा की जब इंडक्टर से विधुत धारा प्रवाहीत होती है तब इसमें विधुत ऊर्जा का संचयन हो जाता है। इंडक्टर किसी इलेक्ट्रॉनिक सर्किट में एक बाल्टी की तरह विधुत ऊर्जा का संचयन करता है। कोई इंडक्टर कितनी मात्रा में विधुत ऊर्जा का संचयन कर सकता है यह उसके Inductance तथा उससे प्रवाहीत विधुत धारा के परिमाण पर निर्भर करता है। किसी इंडक्टर द्वारा संचयीत विधुत ऊर्जा को निम्न फार्मूला से ज्ञात किया जा सकता है। 

E = 1/2 (LI2)

जहाँ 
E = संचयीत ऊर्जा का परिमाण 
L = Inductor का Inductance 
I =इंडक्टर से प्रवाहीत विधुत धारा 

 Phasor Diagram of Inductor 

जब इंडक्टर से Alternating विधुत धारा को प्रवाहीत की जाती है तब प्रवाहीत विधुत धारा तथा आरोपित वोल्टेज के बीच लगभग 90 डिग्री का फेज डिफरेंस उत्पन्न हो जाता है। जब वोल्टेज तथा विधुत धारा को ग्राफ के मदद से दिखाया जाता है तब यह Phaser Diagram कहलाता है। जैसे की नीचे दिखाया गया है। 


inductor Phasor Diagram

यह भी पढ़े 


Three Phase Induction motor in Hindi - संरचना ,कार्य सिद्धांत तथा उपयोग -हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

थ्री फेज इंडक्शन  मोटर क्या होता है?

थ्री फेज मोटर ,थ्री फेज विधुत Supply द्वारा संचालित होने वाला एक प्रकार का इलेक्ट्रिकल मशीन होता है। यह एक बहुत ही पॉपुलर तथा कॉमन Type का AC मोटर होता है। अधिकांश इंडस्ट्री में ड्राइव्स के लिए थ्री फेज इंडक्शन मोटर का ही प्रयोग किया जाता है। इंडस्ट्री में इंडक्शन मोटर का ज्यादा मात्रा में प्रयोग होने निम्न मुख्य कारण है :-
  • अन्य ड्राइव्स के तुलना में यह सस्ता होता है। 
  • यह सस्ता होने के साथ साथ काफी एफ्फिसिएंट भी होता है। 
  • इसका starting Torque ज्यादा होता है। 
  • इसका Speed रेगुलेशन बहुत ही बढ़िया होता है। 
induction motor

 थ्री फेज इंडक्शन मोटर का Construction 

किसी भी प्रकार के Rotating इलेक्ट्रिकल मशीन के दो मुख्य भाग होते है। (1) स्टेटर  (2) रोटर।  इलेक्ट्रिकल मशीन में स्टेटर स्टैटिक अर्थात न घूमने वाला भाग जबकि रोटर घूमने वाला भाग होता है। स्टेटर में होने वाले Eddy Current Loss को कम करने के लिए उच्च किस्म के स्टील मिश्र धातु के उपयोग से Lamination को तैयार किया जाता है।
इस प्रकार तैयार किए गए Lamination को Stator के आंतरिक भाग के परिधि (Periphery) में एक दूसरे से अलग सेट किया जाता है। इसके बाद स्टेटर में लगाए जाने वाले Coil के तार को इस Lamination पर सेट किया जाता है। इस प्रकार  स्टेटर में सेट हुए Coil को आपस में जोड़कर थ्री फेज वाइंडिंग बनाई जाती है। स्टेटर के सामान ही रोटर को भी उच्च किस्म के स्टील मिश्र धातु से तैयार हुए Lamination से ही बनाया जाता है। इस प्रकार तैयार हुए गोलीय रोटर को शाफ़्ट पर लगाया जाता है। रोटर के ऊपरी भाग (Periphery)पर खांचे बनाये जाते है जिससे की इन खाँचो में रोटर में प्रयोग होने वाले Coil के वायर को रखा जा सके। 
Induction Motor में दो प्रकार के रोटर का प्रयोग किया जाता है जो इस प्रकार है :-
  • Squirrel Cage Rotor
  • Phase Wound Rotor 
अधिकांश इंडक्शन मोटर में फेज wound रोटर का ही प्रयोग किया जाता है। 

Squirrel Cage Rotor  क्या होता है?

इस प्रकार के रोटर में एक बेलनाकार Laminated कोर होता है जिस पर एक दूसरे के समान्तर स्लॉट बनाए गए होते है। इस प्रत्येक स्लॉट में एलुमिनियम या कॉपर के छड़ को डाला जाता है। इस प्रकार बिछाए गए प्रत्येक छड़ के अंतिम सिरों को उस धातु के रिंग से आपस में जोड़ दिया जाता है। इस प्रकार छड़ो को आपस में जोड़ देने की वजह से यह देखने में यह किसी गिलहरी (Squirrel) के पिजरे के सामान दिखता है इसलिए इसे Suirrel Cage Rotor कहा जाता है। जैसा की नीचे के चित्र में दिखाया गया है। 
induction motor in hindi

Phase Wound Rotor क्या होता है?

यह एक मोटे बेलन के आकार का कास्ट आयरन तथा उच्च किस्म के सिलिकॉन के मिश्रा धातु से बना हुआ रॉड होता है जिसके ऊपरी भाग पर एक दूसरे के समांतर स्लॉट बनाए गए होते है। इन स्लॉट में कॉपर या एल्युमीनियम के वायर को डाल कर Coil बनाया जाता है। 

इस प्रकार बने Coil को आपस में जोड़कर थ्री फेज वाइंडिंग तैयार की जाती है। रोटर के वाइंडिंग हमेशा स्टार में जोड़ा जाता है। इस प्रकार से स्टार में जोड़े गए तार के अंतिम सिरे को स्लिप रिंग के मदद से बाहर लाया जाता है।

 बाहर निकलने के बाद Coil के तीनो टर्मिनल को अलग से तीन Variable Resistor जो पहले से ही स्टार में जुड़े हुए होते है ,उनके तीन टर्मिनल से जोड़ दिया जाता है। इन तीनो Variable Resistor के Resistance वैल्यू को बदल कर मोटर के स्पीड को आसानी से Control किया जा सकता है।  
थ्री फेज इंडक्शन मोटर

थ्री फेज इंडक्शन मोटर कितने प्रकार का होता है ?

थ्री फेज इंडक्शन मोटर मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है। थ्री फेज इंडक्शन मोटर का वर्गीकरण उसमे उपयोग किए गए रोटर के आधार पर किया जाता है।  ये दो मुख्य इंडक्शन मोटर निम्न है :-
  • Squirrel Cage Induction Motor.
  • Slip Ring Induction Motor या Wound Rotor Induction Motor
सिंगल फेज इंडक्शन मोटर के बारे में यहाँ जाने। 

थ्री फेज इंडक्शन मोटर का कार्य सिद्धांत 

किसी भी प्रकार के थ्री फेज इंडक्शन मोटर का कार्य सिद्धांत एक ही होता है जो की इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन सिद्धांत पर  आधारित है। जब थ्री फेज इंडक्शन मोटर के स्टेटर में थ्री फेज AC Supply दी जाती है तब उसमे एक थ्री फेज AC Current प्रवाहीत होने लगता है। 

विधुत धारा के चुम्बकीय प्रभाव के कारण स्टेटर में एक चुम्बकीय फ्लक्स उत्पन हो जाता है। आरोपित Alternating Current की तरह ही उत्पन्न हुआ चुम्बकीय फ्लक्स भी Alternating प्रवृति का होता है। जब यह Alternating चुम्बकीय फ्लक्स रोटर के Coil द्वारा कट किया जाता है तब उसमे फैराडे के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिद्धांत के अनुसार एक EMF Induced कर देता है। 

चूँकि रोटर के coil के वायर के अंतिम सिरे को शार्ट कर दिया जाता है इसलिए इस प्रकार Induced हुए EMF की वजह से रोटर में भी एक विधुत धारा का प्रवाह होने लगता जो Alternating प्रवृति का होता है। इस विधुत धारा के कारण रोटर में भी एक चुम्बकीय उत्पन्न हो जाता है। 


जब रोटर में उत्पन्न हुआ चुम्बकीय फ्लक्स स्टेटर के मुख्य फ्लक्स से इंटरैक्ट करता है तब अपने आप को एक ऐसे क्षेत्र में शिफ्ट करने की कोशिश करता है जहा चुम्बकीय फ्लक्स उपलब्ध न हो और इस प्रक्रिया के दौरान रोटर के ऊपर क्षेत्र पर एक बल का अनुभव होता है जिससे रोटर घूमने लगता है।

 रोटर का इस प्रकार Continuous घूमने का मुख्य कारण स्टेटर में मुख्य चुम्बकीय क्षेत्र का उपलब्धता हमेशा बानी रहती है। रोटर में उत्पन्न हुए चुम्बकीय फ्लक्स तथा स्टेटर में उत्पन्न हुए चुम्बकीय फ्लक्स के Interaction को ही armature Reaction कहा जाता है। 

Induction Motor में Slip क्या होता है?

हमने ऊपर देखा की स्टेटर में AC सप्लाई देने पर उसमे एक चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है। यह चुम्बकीय क्षेत्र Rotating Nature का होता है। अर्थात कोणीय वेग (Angular Velocity) से घूमता रहता है। यह चुम्बकीय क्षेत्र जिस स्पीड से स्टेटर के अंदर घूमता है उस स्पीड को Synchronous Speed कहते है।
 
किसी भी इंडक्शन मोटर का सिंक्रोनस स्पीड मोटर  स्टेटर में बने चुम्बकीय पोल तथा आरोपित AC सप्लाई के आवृति (Frequency) पर निर्भर करता है। इसे हमेशा RPM में मापा जाता है तथा Ns से सूचित किया जाता है।  
 Ns = 120F/P 
जहां 
F = सप्लाई फ्रीक्वेंसी 
P = पोल संख्या 
इंडक्शन मोटर में चुम्बकीय क्षेत्र की वजह से रोटर घूमने लगता है। रोटर हमेशा चुम्बकीय क्षेत्र के स्पीड से कम अर्थात सिंक्रोनस स्पीड से कम स्पीड से घूमता है। चुम्बकीय क्षेत्र के स्पीड  तथा रोटर स्पीड के अंतर को ही Slip कहा जाता है। चुम्बकीय क्षेत्र तथा रोटर के स्पीड में बहुत ही कम का अंतर होता है। Slip को अंग्रेजी के S द्वारा सूचित किया जाता है। यदि रोटर के स्पीड को N द्वारा सूचित किया जाए तब स्लिप s 
S = Ns - N 
चूँकि स्लिप बहुत ही कम होता है इसलिए इसे हमेश प्रतिशत में प्रदर्शित किया जाता है। जो कुछ इस प्रकार होता है। 
%~s = \frac{N_{s}- N}{N_{s}}\times100

यह भी पढ़े 


Induction Motor in Hindi : प्रकार, कार्य सिद्धांत ,संरचना तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

इंडक्शन मोटर किसे कहते है ?

इंडक्शन मोटर एक प्रकार का AC इलेक्ट्रिक मोटर है  जो AC विधुत सप्लाई पर कार्य करता है। इंडक्शन मोटर को Asynchronous Motor भी कहते है। इंडक्शन मोटर में मैकेनिकल टार्क रोटर में उत्पन्न होता है। रोटर में मैकेनिकल टार्क उत्पन्न होने के लिए आवश्यक विधुत ऊर्जा चुम्बकीय फ्लक्स के रूप में स्टेटर से रोटर की तरफ प्रवाहीत होती है। इंडक्शन मोटर के रोटर दो प्रकार के होते है :-
  • वूंड टाइप रोटर (Wound Type Rotor )
  • स्कावायारल केज टाइप रोटर (Squirrel Cage  Rotor)
Three Phase Induction Motor

Induction Motor को Asynchronous Motor क्यों कहते है?

इंडक्शन मोटर की स्पीड हमेशा सिंक्रोनस स्पीड से हमेशा कम होती है। इसलिए इंडक्शन मोटर को Asynchronous Motor कहा जाता है। इंडक्शन मोटर के स्पीड तथा सिंक्रोनस स्पीड के अंतर को स्लिप कहा जाता है। इस s  से सूचित किया जाता है। यह हमेशा प्रतिशत के रूप में इंडक्शन मोटर के नेम प्लेट पर लिखा होता है।  

सिंक्रोनस स्पीड किसे कहते है ?

इंडक्शन मोटर के रोटर में चुम्बकीय क्षेत्र जिस स्पीड से घूमता है उस स्पीड को सिंक्रोनस स्पीड कहते है। किसी भी इंडक्शन मशीन का सिंक्रोनस स्पीड उस मशीन के स्टेटर में लगे पोल की संख्या तथा आरोपित पॉवर Supply के फ्रीक्वेंसी पर निर्भर करती है। सिंक्रोनस स्पीड को Ns द्वारा सूचित किया जाता है। 

Ns= (120f)/P
जहाँ 
Ns= सिंक्रोनस स्पीड 
f = आरोपित वोल्टेज की फ्रीक्वेंसी 
P = पोल संख्या  
इंडक्शन मोटर हमेशा सिंक्रोनस स्पीड से कम स्पीड पर घूमता है। इंडक्शन मोटर के स्पीड तथा सिंक्रोनस स्पीड के अंतर को स्लिप कहा जाता है। इंडक्शन मोटर के स्टेटर में उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र रोटर से लिंक होकर चुम्बकीय फ्लक्स बनाता है जिसके कारण रोटर घूमता है। 

इंडक्शन मोटर का प्रकार 

इंडक्शन मोटर को दिए गए पावर सप्लाई के आधार पर मुख्य रूप से दो भागो में वर्गीकृत किया जाता है। जो इस प्रकार है :-
  • Single Phase Induction Motor 
  • Three Phase Induction Motor 

Induction मोटर का कार्य सिद्धांत (Working Principle of Induction Motor)

हमने अपने डीसी मोटर में देखा की मोटर को स्टार्ट करने के लिए स्टेटर के साथ साथ रोटर को भी विधुत Supply देनी पड़ती है लेकिन इंडक्शन मोटर सन्दर्भ में केवल एक ही प्रकार की सप्लाई देनी पड़ती है। इसलिए यहाँ पावर सप्लाई देने के लिए किसी भी प्रकार के ब्रश सिस्टम का प्रयोग नहीं करना पड़ता है। जैसा की इंडक्शन मोटर के नाम से मालूम पड़ता है की इस मशीन में इंडक्शन सिद्धांत का समावेश है। जब इंडक्शन मशीन के स्टेटर के Coil को एक Alternating विधुत धारा के श्रोत से जोड़ा जाता है तब उसमे एक Alternating Current  (AC) करंट बहने लगता है। 
इस AC के कारण स्टेटर में भी एक Alternating प्रवृति का चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है। इस प्रकार उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र रोटर के Coil से लिंक होकर चुम्बकीय फ्लक्स बनाता है। यह Alternating प्रवृति का चुम्बकीय फ्लक्स जब रोटर के Coil द्वारा कट किया जाता है तब उसमे फराडे के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिद्धांत के अनुसार एक EMF induced हो जाता है जिसके वजह से रोटर के Coil में विधुत धारा प्रवाहीत होने लगती है। 
इस विधुत धारा के कारण रोटर में भी एक चुम्बकीय फ्लक्स उत्पन्न हो जाता है। जब यह चुम्बकीय फ्लक्स स्टेटर के Main चुम्बकीय फ्लक्स के साथ लिंक करता है तब लेंज़ के नियम के अनुसार हमेशा अपने आप को एक ऐसे क्षेत्र में शिफ्ट करने की कोशिश करता है जहा स्टेटर के चुम्बकीय फ्लक्स का प्रभाव कम हो और इस प्रक्रिया में रोटर के Coil के चालक पर एक बल कार्य करने लगता है जिससे रोटर घूमने लगता है। इंडक्शन मोटर का यह कार्य सिद्धांत Single Phase तथा Three Phase दोनों प्रकार के मोटर के लिए लागू  होता है। 

Single Phase इंडक्शन मोटर का वर्गीकरण 

सिंगल फेज इंडक्शन मोटर के बनावट तथा स्टार्टिंग के आधार पर पुनः दुबारा चार भागो में वर्गीकृत किया गया है। ये चार प्रकार के -सिंगल फेज इंडक्शन मोटर निम्न है :-
  • स्पिल्ट फेज इंडक्शन मोटर (Split Phase Induction Motor)
  • कैपेसिटर स्टार्ट इंडक्शन मोटर (Capacitor Start Induction Motor)
  •  कैपेसिटर स्टार्ट कैपेसिटर रन इंडक्शन मोटर (Capacitor Start and Capacitor Run Induction Motor)
  • शेडेड पोल इंडक्शन मोटर (Shaded Pole Induction Motor)

Three Phase इंडक्शन मोटर का वर्गीकरण 

थ्री फेज इंडक्शन मोटर को उसमे उपयोग किये गए रोटर के प्रकार के अनुसार दो भाग में वर्गीकृत किया जाता है  और ये दो प्रकार के इंडक्शन मोटर है :-
  •  स्क्वीररेल केज इंडक्शन मोटर (Squirrel Cage Induction Motor)
  • स्लिपरिंग इंडक्शन मोटर (Slip Ring Induction Motor)

Three Phase इंडक्शन मोटर shelf Starting क्यों होता है ?

सामान्यतः थ्री फेज इंडक्शन मोटर को स्टार्ट करने के लिए किसी भी प्रकार के अतिरिक्त स्टार्टर या अन्य विधुत उपकरण की जरुरत नहीं पड़ती है। थ्री फेज इंडक्शन मोटर शेल्फ स्टार्टिंग क्यों होता है इस प्रकार के प्रश्न इंटरव्यू में हमेशा पूछे जाते है। 

यदि आपने इंडक्शन मोटर के कार्य सिद्धांत को समझ लिया है तब आपको इस प्रश्न का जवाब मिल गया होगा। यदि नहीं तो यहाँ जाने 

चूँकि थ्री फेज इंडक्शन मोटर में तीन -प्रकार की विधुत Supply तीन विभिन्न वायर द्वारा दी जाती है। इन तीनो वायर का विभव परिमाण में बराबर होता है परन्तु इन तीनो वायर के वोल्टेज एक दूसरे से 120 डिग्री कोण से आउट ऑफ़ फेज होते है। 

अर्थात इनके बीच फेज का अंतर होता है। वोल्टेज में फेज अंतर होने के कारन इन वायर द्वारा प्रवाहित विधुत धारा में भी फेज अंतर होता है इसलिए स्टेटर में उत्पन्न तीन प्रकार के चुम्बकीय क्षेत्र में भी फेज अंतर होता है।

 ये तीन प्रकार के चुम्बकीय क्षेत्र अलग अलग प्रकार तीन चुम्बकीय फ्लक्स उत्पन्न करते है जिनका परिमाण बराबर होता है परन्तु इनके बीच फेज अंतर होता है। ये तीन फ्लक्स रोटर पर अलग अलग प्रकार के तीन बल आरोपित करते है जिससे रोटर स्वतः स्टार्ट हो जाता है।

यह  भी पढ़े  

syska led Bulb की पूरी जानकारी

सन 1989 में, SSK ग्रुप  ने अपनी प्रमुख कंपनी, श्री संत कृपा एप्लायंसेज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की। पिछले दो दशकों में, SSK ने अपने कुशल नेतृत्व के कारण सफलता के बुलंदियों को छुआ है। वैसे तो Syska सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट का निर्माण करती है परन्तु वर्तमान समय में यह कंपनी भारतीय बाजार में Syska Led बल्ब उतारने की वजह से जानी जा रही है।  

वर्तमान समय में Syska LED कमर्शियल  तथा इंडस्ट्रियल उपयोग के लिए आवासीय तथा व्यावसायिक  क्षेत्र में  किसी भी वातावरण में प्रभावी और ऊर्जा कुशल (energy-efficient) प्रकाश व्यवस्था प्रदान कर करता है।

अपने बेहतरीन तथा सस्ता Led सामानो की वजह से Syska LED का भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में 75 प्रतिशत भागीदारी है। भारतीय लाइटनिंग बाजार में अपनी सफलता के मुकाम को हाशिल करने के बाद Syska LED को लगता है की जिस मुहीम के तहत इस कंपनी की स्थापना की गयी थी वह मुकाम आज हासिल हो गया है।  

वर्तमान समय में सिस्का LED मार्किट लीडर है जो विभिन्न प्रकार के लाइटिंग सर्विस प्रोवाइड कर रही है। लाइटनिंग से सम्बंधित 40 से ज्यादा पेटेंट इस कंपनी के पास है। 

अगर कंपनी इसी प्रकार आगे बढ़ती रही तो आने वाले भविष्य में यह LED लाइटनिंग प्रोवाइड करने वाली सर्वश्रेस्ट कंपनी रहेगी।मैं आज इस पोस्ट के माध्यम से आप लोगो को सिस्का द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट के बारे में बताऊंगा। यदि ये सभी गैजेट आपको पसंद आये तो आप अपने उपयोग हेतु इन्हे ऑनलाइन आर्डर कर खरीद भी सकते है। 

Mosguard Anti-Mosquito 15W Led Bulb 

Syska LED
मूल्य : Rs.699 

Syska द्वारा बनाया गया अभी तक सबसे बढ़िया और उपयोगी LED बल्ब है। जैसा की नाम से मालूम होता है की LED बल्ब केवल घर में लाइटनिंग का काम ही नहीं करेगा बल्कि आपके घर में घूमने वालो मच्छरों को भी मरेगा। 

कैसे काम करेगा ?

यह बल्ब जब जलेगा तब इसके रोशनी में जितने भी मच्छर होंगे वे सभी बल्ब के तरफ भागेंगे। जब ये मच्छर बल्ब के पास जाकर बल्ब पर बैठेंगे तब यह उन मच्छरों को मार देगा।

Specification 

Voltage
·         230V, 50Hz
Amperage
·         25 A
Sales Package
·         1 Led Bulb
Material
·         Polycarbonate
Filament
·         LED
Lumen Efficacy
·         2000 lm/W
Bulb Shape
·         Standard
Suitable for
·         Commercial, Bed Room, Office, Work Shop, Home, Industrial
Energy Saving
·         Yes
Warranty Summary
·         1
Warranty Service Type
·         Replacement Warranty
Covered in Warranty
·         NA


Smart Wi-Fi LED Bulb 7W

Smart Wi-Fi LED Bulb 7W

मूल्य : Rs.739 

यह सिस्का द्वारा विकसित किया गया एक बहुत ही बढ़िया LED बल्ब है। इस बल्ब को आप दुनिया में कही से भी वायरलेस के माध्यम से बड़े ही आसानी से कंट्रोल कर सकते है। यह आपको किसी भी अवसर को विशेष बनाने के लिए 16 मिलियन  प्रकार का रंग  तथा  विभिन्न टोन भी प्रदान करता है। इस LED बल्ब को कण्ट्रोल करने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन में सिस्का द्वारा Develop किया गया एंड्रॉइड ऐप को डाउनलोड करना होगा जिसका नाम है Syska Smart Home LED
इस बल्ब को आप निचे दिए गए लिंक के मदद से Amazon या Flipkart से ऑनलाइन खरीद सकते है। 
Amazon 


lightning in hindi | आसमानी या आकाशीय बिजली की पूरी जानकारी - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

आसमानी बिजली का गिरना  एक प्राकृतिक घटना है। यह एक ऐसी घटना है जिसकी  पूरी जानकारी अभी तक हम इंसानो के पास नहीं है। आकाशीय बिजली को अंग्रेजी में Lightning के नाम से जाना जाता है। हिंदी में इसे वज्रपात के नाम से जाना जाता है और आम बोल चाल में लोग बिजली गिरना कहते है। इस प्राकृतिक आपदा के वजह से पुरे विश्व में प्रत्येक वर्ष कई  हज़ार लोग तथा अन्य जीव अपना जान गवा बैठते है। एक अनुमान के मुताबिक प्रतीक वर्ष सिर्फ इंडिया में ही 1000 से 1500 लोग प्रत्येक वर्ष आकाशीय बिजली के चपेट में आने की वजह से मारे जाते है। 

आज मैं आप लोगों के साथ आसमानी बिजली से संबंधी जानकरी को साझा करने जा रहा हूँ। यदि आपको पहले इसके बारे में जानकारी है तो अच्छी बात है  और नहीं है तो इस लेख को अंत तक पढ़े और यदि हमे यह लेख आपको पसन्द आती है तो कृपया कर इसे अपने मित्रगण तथा परिवार के अन्य सदस्य के साथ शेयर करे।

 lightning  क्या होता है ?

Lighning एक प्रकार का Electrical Discharge होता है जिसमे बहुत ही ज्यादा मात्रा में विधुत ऊर्जा प्रवाह के साथ ऋणावेशित इलेक्ट्रान का Movement होता है जो हवा को Super heated  प्लाज्मा में बदल देता है। 

lightning  कैसे और क्यों  होता है ?

लाइटनिंग को समझने से पहले हमें बादल के बारे में जानना होगा की बादल बनते कैसे है क्योकि Lighning की घटना बादलों में ही होती है। जैसा की हमने ऊपर देखा की लाइटनिंग एक प्रकार का इलेक्ट्रिकल डिस्चार्ज होता है जिसका मतलब यह हुआ की लाइटनिंग में बहुत ज्यादा मात्रा में विधुत आवेश का प्रवाह होता है और यह विधुत आवेश बदल से ही आते है। तब यह प्रश्न उठता है की बादलों में विधुत आवेश बनते कैसे है। इस प्रश्न का जवाब बादल के बनने की प्रक्रिया से ही समझ आएगा।   

बादल बनते कैसे है?

जब पृथ्वी की सतह गर्म होती है तब इसके सतह के ऊपर मौजूद हवा तथा वाष्प के कण गर्म होने लगते है जिससे इनका घनत्व कम होने लगता है और ये ऊपर की ओर उठने लगते है। लगातार ऊपर उठने के कारण इन वाष्प कणो का तापमान कम होने लगता है जिससे ये वाष्प कण संघनित होकर बादल का रूप ले लेते है और यह प्रक्रिया लगातार होते रहती है जिससे बदल का आकार बड़ा हो जाता है।

 कुछ और उच्चाई बढ़ने पर तापमान में इतनी कमी आ जाती है की पूरा बदल बर्फ (Ice) में बदल जाता है जिसे  Thundercloud कहा जाता है। जब यह Thundercloud किसी दूसरे Thundercloud से टकराता है तब इनके बीच घर्षण के कारण इनके अंदर आवेश उत्पन्न हो जाता है और टकराने की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है जिससे एक समय के बाद सम्पूर्ण बदल विधुत आवेश में परिवर्तित हो जाता है।

 बादलों में हलके धन आवेश बादल के ऊपरी सतह तथा ऋण आवेश निचले सतह पर इकठ्ठा हो जाते है। बदलो में इस प्रकार आवेश उत्पन्न होने के कारण तीन प्रकार की Lightning होती है। जो इस प्रकार है ;-

एक ही बादल के बीच  

intra cloud lightning

जब एक ही बादल के बीच धन तथा ऋण आवेश की संख्या लगातार बढ़ने लगती है तब एक निश्चित परिमाण के इन दोनों प्रकार के बदलो के बीच एक Electric Spark होता है जो हमें चिंगारी के रूप में दिखाई देता है। जैसे की ऊपर  चित्र में दिखाया गया है।  चूँकि यह बादल के अंदर होता है इसलिए इससे पृथ्वी पर रहने वाले  प्राणियों को हानि नहीं होती है। इस तरह के लाइटनिंग को  Intracloud Lightning कहते है तथा यह बहुत ही कम घटित होता है। 

दो बदलो के बीच Lightning 

जब दो बादल एक दूसरे के नजदीक होते है तथा इनके विपरीत आवेश वाले हिस्से एक दूसरे के नजदीक पहुंचते है तब इनके बीच एक Electrical Spark होता है।  इस प्रकार के लाइटनिंग को Cloud To Cloud  Lightning कहा जाता है। इस प्रकार के लइनिंग की  घटना बहुत ज्यादा होती है। इसमें बहुत ही ज्यादा मात्रा में प्रकाश उत्पन्न होता है। इस प्रकार के लाइटनिंग से भी पृथ्वी पर रहने वाले जिव जन्तुओ को किसी भी प्रकार की हानि नहीं होती है। जैसे  दिखाया गया है। 
cloud to cloud Lightning


बादल तथा पृथ्वी के सतह के बीच

जब किसी बादल में बहुत ही ज्यादा मात्रा में विधुत आवेश उत्पन्न हो जाता है और यह बदल जब किसी उच्चे मकान ,पेड़ या टॉवर के ऊपर से गुजरता है तब बादल तथा इनके बीच Electrical Discharge हो जाता है। 

चूंकी हमने देखा की बादल के निचले हिस्से में ऋण आवेश इकठ्ठा हुए होते है और जब वह बदल किसी पेड़ ,मकान या टावर के ऊपर से गुजरता है तब इनमे induction के कारण धन आवेश उत्पन्न कर देता है। इस प्रकार उत्पन्न हुए धन आवेश तथा बदल के बीच एक विधुत क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है।

 इस विधुत क्षेत्र की दिशा धन आवेश से ऋण आवेश की ओर होता है। इस प्रकार उत्पन्न हुए विधुत क्षेत्र का परिमाण 30k Volt प्रति सेंटीमीटर होता है जो किसी भी प्रकार के medium को Electrically Puncture करने के लिए काफी होता है। इसी विधुत क्षेत्र के कारण धन आवेश तथा बादल के बीच मौजूद हवा का ब्रेकडाउन हो जाता है और यह हवा  एक चालक के भाति कार्य करने लगता है। 

asmani bijali
Image Credit :https://www.weatherwizkids.com/

हवा के ब्रेकडाउन हो जाने के बाद बादल से ऋण आवेश का प्रवाह धन आवेश के तरफ होने लगता है जो हमें Electrical Spark की तरह दिखाई देता है। इस प्रकार के लाइटनिंग को Cloud To Ground Lightning कहते है।  इस प्रकार आवेश प्रवाह के कारण जो विधुत धारा प्रवाहीत होती है उसका परिमाण लगभग दस हज़ार ऐम्पियर के करीब होता है। 

जब यह विधुत धारा हवा में प्रवेश करती है तब यह हवा में एक Hole उत्पन्न कर देती है जिसे Channel कहा जाता है। विधुत धारा प्रवाहीत होने के बाद इस Channel के चारो तरफ की हवा इसके तरफ भागती है जिसके कारण एक आवाज़ उत्पन्न होती है जो हमें बिजली गिरने के कुछ समय बाद सुनाई देती है।

इस प्रकार की Lightning बहुत ही कम होती है लेकिन चूँकि यह पृथ्वी पर होती है इसलिए इससे पृथ्वी पर रहने वाले जीवो को नुकसान पहुँचता है।  इसलिए यह घातक होती है।  


कैसे मालूम करे की यहाँ बिजली गिरने वाली है?

बिजली कब और कहाँ गिरेगी इसकी सटिक जानकारी प्राप्त करना मुश्किल है। अभी तक की Latest जानकारी के आधार पर किसी स्थान पर होने वाली परिवर्तन को देखकर  बिजली गिरने की संभावना को ज्ञात कर सकते है।  
 यदि आपको आसमान में घने काले बादल गड़गड़ाहट के साथ दिखाई देने लगे तब समझ जाईए की इस क्षेत्र में बिजली गिरने की संभावना ज्यादा है इसके अतिरिक्त यदि केवल बादल गरजने की आवाज़ सुनाई दे तब भी बिजली गिरने की संभावना रहती है। 

इन  सभी के अतिरिक्त यदि आपके बाल खड़े हो जाये या आपके त्वचा में झनझनाहट होने लगे या दोनों एक साथ होने लगे तो आप निश्चित हो जाइये की आपके बगल में ही बिजली गिरने वाली है। 

 इन सब के अलावा Google Play Store से IITM Pune द्वारा जारी किए गए Damini Alert मोबाइल एंड्राइड ऐप को डाउनलोड कर ले। यह एंड्राइड ऐप आपके क्षेत्र के 20 KM में गिरने वाली बिजली के स्थान के बारे में आपको 20 मिनट पहले alert कर देगा।
Google Play Store  ऐप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे। 

आसमानी बिजली से अपने को कैसे बचाएं ? 

यदि आपको इस बात का एहसास होने लगे की हमारे अगल बगल कही बिजली गिराने वाली है या गिर सकती है तब आप इन बातो को ध्यान में रखकर अपने आप को सुरक्षित कर सकते है :-

  • जब भी वर्षा हो रही हो उस वक्त अपने घर से बाहर न जाये। 
  • यदि आप घर से बाहर है और वर्षा हो रही है तो किसी भी वृक्ष के नीचे न जाये बल्कि अपने आप को अपने पास वाली  सबसे उच्ची वृक्ष से 150 से 200 मीटर की दूरी पर खड़े रहे। 
  • यदि आपके पास कोई इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जैसे मोबाइल फ़ोन हो तो उसे बंद कर ,उसकी बैटरी निकाल दे। 
  • जब आसमान में बदल गरज रहे हो उस समय अपने घर के सभी विधुत उपकरण जैसे टीवी फ्रीज आदि को Main Supply बोर्ड से अलग कर दे।   
नोट :- आसमानी बिजली किसी भी क्षेत्र के सबसे उच्चाई वाली वस्तु (जैसे टावर ,पेड़ ,उच्ची मकान  चिमनी आदि ) पर गिरती है इसलिए इन सभी वस्तुओ को बिजली से बचाने के लिए इनके ऊपरी हिस्से पर एक धातु के रॉड को लगाया जाता है तथा इस रॉड को एक मोटे  से चालक (Copper या Aluminum wire) से जोड़कर नीचे धरती में जोड़ दिया जाता है। 

जब भी आसमानी बिजली इस वस्तु  पर गिरती है तो सबसे पहले वह धातु के टुकड़े पर परती है तथा चालक से होते हुए पृथ्वी में चली जाती है जिससे उस उच्ची वस्तु में किसी भी प्रकार की हानि नहीं होती है। 

यह भी पढ़े