• This is slide 1 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 2 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 3 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 4 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 5 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.

इलेक्ट्रोफ्लोमीटर (Electromagnetic Flowmeter): तरल पदार्थों के प्रवाह की सटीक माप

आज की इंडस्ट्री में जहाँ हर सेकंड का डेटा और सटीकता मायने रखती है, वहाँ इलेक्ट्रोफ्लोमीटर (Electromagnetic Flowmeter) की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। पानी की सप्लाई से लेकर केमिकल प्लांट तक, हर जगह हमें यह जानने की जरूरत होती है कि पाइपलाइन से गुजरने वाला तरल कितना है।

इलेक्ट्रोफ्लोमीटर क्या है?

इलेक्ट्रोफ्लोमीटर एक ऐसा फ्लो मीटर है जो फैराडे के विद्युत चुम्बकीय प्रेरण सिद्धांत पर काम करता है। जब कोई चालक तरल चुंबकीय क्षेत्र से गुजरता है तो उसमें एक छोटा विद्युत वोल्टेज उत्पन्न होता है। यह वोल्टेज तरल की गति (velocity) और प्रवाह दर (flow rate) के सीधे अनुपात में होता है।इसी वोल्टेज को सेंसर पकड़ते हैं और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम इसे डिजिटल रीडिंग में बदल देता है।
Electro flowmeter

Electroflowmeter Working Principle

पाइपलाइन के चारों ओर इलेक्ट्रोमैग्नेट्स लगे होते हैं।जब ये मैग्नेट चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करते हैं और तरल पाइप से गुजरता है, तो इलेक्ट्रोड्स के बीच वोल्टेज पैदा होता है।यह वोल्टेज तरल की गति और फ्लो के अनुपात में होता है  डिवाइस इसे मापकर हमें flow rate बता देता है।

Flow Meter Types में Electroflowmeter की खासियत

  • इसमें कोई मूविंग पार्ट्स नहीं होते।
  • यह high accuracy flow meter माना जाता है।
  • इसे conductive fluids (जैसे पानी, दूध, केमिकल्स) के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • Pressure loss लगभग शून्य होता है।

उपयोग के क्षेत्र (Applications of Electromagnetic Flowmeter)

  • Water Supply Systems – शहरों में पानी की सप्लाई की निगरानी।
  • Waste Water Treatment – गंदे पानी का फ्लो मापने के लिए।
  • Chemical Industry – तरल रसायनों की सटीक माप।
  • Food & Beverage – दूध, जूस और पेय पदार्थों का प्रवाह नियंत्रण।
  • Power Plants – बॉयलर फीड वाटर और कूलिंग वॉटर की मॉनिटरिंग।
  • फायदे (Advantages of Electroflowmeter)
  • लंबे समय तक स्थिर और भरोसेमंद परिणाम।
  • Maintenance की जरूरत बहुत कम।
  • डिजिटल आउटपुट (SCADA, PLC से कनेक्ट करने योग्य)।
  • किसी भी conductive liquid को माप सकता है।

सीमाएँ (Limitations)

  • केवल conductive liquids के लिए काम करता है।
  • शुरुआती लागत थोड़ी अधिक हो सकती है।

Buck कनवर्टर सर्किट कार्य प्रणाली | Buck कनवर्टर कैसे कार्य करता है ?

Buck कनवर्टर क्या है ?

Buck Converter एक प्रकार का DC से DC कन्वर्टर है जो High Voltage DC  को  लो वोल्टेज  डीसी  में बदलता है। इसे स्टेप-डाउन कन्वर्टर भी कहते है क्योंकि यह वोल्टेज को घटाता है। 

Buck कनवर्टर के मुख्य कॉम्पोनेन्ट 

बक कनवर्टर को पूर्ण रूप से समझने के लिए उसमे उपयोग होने वाले कॉम्पोनेन्ट के बारे में जानना चाहिए। बक कनवर्टर के निर्माण में निम्न कॉम्पोनेन्ट उपयोग होते है 
  • इनपुट वोल्टेज (Vin): जहाँ से हाई वोल्टेज दिया जाता है।
  • स्विच (MOSFET या ट्रांजिस्टर): ऑन और ऑफ होता है जिससे वोल्टेज को कंट्रोल किया जाता है।
  • डायोड (Diode): स्विच OFF होने पर करंट को सही दिशा में बहने देता है।
  • इंडक्टर (L): करंट को स्मूथ बनाता है और एनर्जी स्टोर करता है।
  • कैपेसिटर (C): वोल्टेज को फिल्टर करता है ताकि आउटपुट स्थिर रहे।
  • लोड (Load): जहाँ बिजली की जरूरत होती है, जैसे कोई सर्किट या डिवाइस।

बक कैसे काम करता है?

Buck Converter बहुत ही तेज़ी से ON और OFF होता है 

जब स्विच ON होता है (Ton):
  • इनपुट वोल्टेज सीधा इंडक्टर और लोड को मिलता है।

  • इंडक्टर एनर्जी स्टोर करता है (मैग्नेटिक फील्ड बनाता है)।

  • कैपेसिटर भी चार्ज होता है और आउटपुट वोल्टेज मिलता है।

जब स्विच OFF होता है (Toff):
  • स्विच बंद हो जाता है।

  • अब इंडक्टर अपने अंदर जमा की गई एनर्जी को रिलीज करता है लोड और कैपेसिटर को।

  • डायोड एक नया रास्ता देता है करंट के बहाव के लिए।

  • इस समय भी लोड को वोल्टेज मिलता रहता है।

आउटपुट वोल्टेज का सूत्र:

आउटपुट वोल्टेज (Vout)=ड्यूटी साइकल (D)×इनपुट वोल्टेज (Vin)\text{आउटपुट वोल्टेज (Vout)} = \text{ड्यूटी साइकल (D)} \times \text{इनपुट वोल्टेज (Vin)}

जहाँ,

  • ड्यूटी साइकल = TonTon+Toff\frac{Ton}{Ton + Toff}

  • Vout = आउटपुट वोल्टेज

  • Vin = इनपुट वोल्टेज

जैसे-जैसे ड्यूटी साइकल कम होगा, आउटपुट वोल्टेज भी कम होता जाएगा।

Waveforms

  • इंडक्टर करंट – लगातार रहता है पर थोड़ा रिपल होता है।

  • आउटपुट वोल्टेज – कैपेसिटर की वजह से स्मूथ और स्थिर होता है।

  • स्विचिंग सिग्नल – ON और OFF के रूप में पल्सेज की तरह होता है।

फायदे 

  • उच्च एफिशिएंसी (90% या उससे ज्यादा)

  • हीट बहुत कम पैदा होती है

  • छोटा और हल्का सर्किट

  • बैटरी ऑपरेटेड डिवाइसों में बहुत उपयोगी

यह भी पढ़े 

बसबार प्रोटेक्शन इंटरफ़ेस( BPI) क्या है तथा कैसे कार्य करता है ?

BPI

बसबार प्रोटेक्शन इंटरफेस

बसबार सबस्टेशन का एक महत्वपूर्ण भाग होता है जो विभिन्न फीडर या लाइन और उपकरण को आपस मे जोड़ता है। बसबार प्रोटेक्शन इंटरफ़ेस  का उद्देश्य बसबार और उससे जुड़े सर्किट्स को फॉल्ट जैसे शॉर्ट सर्किट से सुरक्षा प्रदान करना होता है इसलिए बसबार प्रोटेक्शन इंटरफेस (BPI) का उपयोग सबस्टेशन में  किया जाता है।

बसबार प्रोटेक्शन इंटरफेस (BPI) का परिचय

यह एक इंटरफेस होता है जो बसबार प्रोटेक्शन सिस्टम को सबस्टेशन के अन्य  सुरक्षा प्रदान करने वाले उपकरण जैसे सर्किट ब्रेकर, करंट ट्रांसफॉर्मर आदि) से जोड़ता है। फॉल्ट डिटेक्शन और ट्रिप कमांड देने के लिए बसबार प्रोटेक्शन सिस्टम और सबस्टेशन के अन्य कंट्रोल उपकरणों के बीच डेटा का आदान-प्रदान करता है।

बसबार प्रोटेक्शन इंटरफ़ेस  की  विशेषता

  • BPI तेज़ी से फॉल्ट को डिटेक्ट करता  है तथा सर्किट ब्रेकर को ट्रिप होने का सिग्नल देता है।
  • करंट और वोल्टेज ट्रांसफॉर्मर से डेटा प्राप्त करके फॉल्ट की सही लोकेशन और प्रकार का पता लगाता  है।
  • BPI को  SCADA और रिले प्रोटेक्शन सिस्टम्स के साथ जोड़कर रीयल-टाइम जानकारी प्राप्त की जा सकती है ।
  • BPI सुनिश्चित करता है कि केवल फॉल्ट वाली लाइन को डिस्कनेक्ट किया जाए और बाकी दूसरे  सिस्टम चालू रहे।

बसबार प्रोटेक्शन इंटरफ़ेस का महत्व

  • यह सबस्टेशन के महंगे उपकरण को फॉल्ट की वजह से जलने से बचाता है।
  • यह मानव त्रुटियो को कम करता है क्योंकि सिस्टम पूरी तरह से आटोमेटिक  होता है।
  • BPI फॉल्ट के समय ग्रिड को अस्थिर होने से बचाता है।

उदाहरण

अगर बसबार पर शॉर्ट सर्किट होता है तो BPI तुरंत फॉल्ट को पहचानकर संबंधित सर्किट ब्रेकर को ट्रिप करने का कमांड देगा। इस प्रक्रिया से फॉल्ट बाकी सिस्टम मे फैलने से बच जायेगा 

यह भी पढ़े

विधुत सबस्टेशन में आइसोलेटर क्या होते है तथा कितने प्रकार के होते है।

isolater

आइसोलेटर क्या होते है ?

आइसोलेटर  एक विद्युत स्विचिंग डिवाइस है जो सबस्टेशन और पावर सिस्टम में सुरक्षा और संचालन के लिए उपयोग होते है। इसे डिसकनेक्ट स्विच Disconnect Switch भी कहते है। इसका मुख्य कार्य विधुत सर्किट को सुरक्षित रूप से अलग  करना है। यह उपकरण उच्च वोल्टेज सबस्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

आइसोलेटर का कार्य

आइसोलेटर का प्राथमिक कार्य विधुत प्रवाह को पूरी तरह से बंद करना तथा  पावर सर्किट को भौतिक रूप से अलग करना है। यह सर्किट में  लोड तहा विधुत श्रोत को आपस में जोड़कर रखता है। विधुत लोड तथा विधुत ऊर्जा श्रोत के बीच ऊर्जा परवाह को रोकने  या  ऊर्जा परवाह को स्टार्ट करने के लिए आइसोलेटर को ऑपरेट किया जाता है। पावर स्टेशन या सबस्टेशन में आइसोलेटर ट्रांसफार्मर के आउटगोइंग टर्मिनल तथा बसबार के बीच जुड़े हुए होते है।  जब सबस्टेशन में कोई अस्थिरता उत्पन्न होती है उस समय आइसोलेटर ट्रांसफार्मर तथा बसबार के बीच डिसकनेक्ट होकर ऊर्जा प्रवाह को रोक देता है। आइसोलेटर को आप एक स्विच की तरह समझ सकते है लेकिन ये उच्च वोल्टेज पर कार्य करते है। 

जब किसी सबस्टेशन के उपकरण या लाइन की  मरम्मत करनी होती है उस समय आइसोलेटर उस सर्किट को पूरी तरह से डिएक्टिवेट कर देता है ताकि काम के दौरान कोई दुर्घटना न हो।यह ऑपरेटर को विजुअल कन्फर्मेशन भी प्रदान करता है कि सर्किट डिस्कनेक्ट हो गया है।

आइसोलेटर के प्रकार

आइसोलेटर विभिन्न प्रकार के होते है। आइसोलेटर का वर्गीकरण  उसके डिजाइन  और उपयोग पर निर्भरकरता है जैसे :

सिंगल ब्रेक आइसोलेटर 

यह सबसे सामान्य प्रकार का आइसोलेटर है, जो केवल एक पॉइंट पर ब्रेक प्रदान करता है।

डबल ब्रेक आइसोलेटर 

इसमे दो पॉइंट पर ब्रेक दिया जाता  हैं जिससे यह अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय होता है।

पैंटोग्राफ आइसोलेटर 

यह मुख्य रूप से हाई  वोल्टेज सबस्टेशन में उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग ट्रांसमिशन लाइन को डिस्कनेक्ट करने के लिए किया जाता है।

घुमावदार आइसोलेटर 

इसका उपयोग अक्सर औद्योगिक उपकरणो के लिए किया जाता है।

आइसोलेटर का ऑपरेशन

आइसोलेटर को आमतौर पर मैन्युअली ऑपरेट किया जाता है लेकिन वर्तमान समय के सबस्टेशन मे इन्हे मोटर द्वारा संचालित किया जाता  है। आइसोलेटर ऑपरेशन से पहले यह सुनिश्चित करना आवश्यक होता है कि सर्किट में कोई लोड न जुड़ा हो। यह सुनिश्चित करने के लिए आइसोलेटर के साथ सर्किट ब्रेकर का उपयोग किया जाता है।

आइसोलेटर का उपयोग

आइसोलेटर विधुत सबस्टेशन, विधुत ट्रांसमिशन लाइन तथा औद्योगिक  क्षेत्र के बिजली डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में उपयोग किया जाता  है। आइसोलेटर  ऑपरेटर और उपकरण दोनों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

यह भी पढ़े 

WIP स्विच क्या है?

WIP स्विच क्या है?

WIP स्विच का पूरा नाम Work In Progress Switch है। यह एक ऐसा स्विच है जिसका उपयोग औद्योगिक, वाणिज्यिक और तकनीकी क्षेत्र में किया जाता है। यह स्विच किसी उपकरण प्रक्रिया या मशीन में कार्य की प्रगति को नियंत्रित करने तथा संकेत देने या किसी विशेष स्थिति को संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

WIP स्विच के उपयोग

WIP स्विच का उपयोग निम्न है :
  • उद्योग में
नियंत्रणउत्पादन प्रक्रिया मे प्रगति को ट्रैक करने के लिए
मशीन को स्वचालित रूप से चालू या बंद करने के लिए
  • सुरक्षा के लिए
किसी प्रक्रिया के दौरान मैन्युअल हस्तक्षेप की आवश्यकता को कम करने के लिए
गलत संचालन से बचाव के लिए
  • प्रगति की निगरानी
यह संकेत देता है कि किसी कार्य का कौन सा चरण पूरा हो चुका है और अगले चरण को शुरू करने की आवश्यकता है।

WIP स्विच के लाभ

  •  स्विच का उपयोग करके मशीन और उपकरण को ऑटोमेट किया जा सकता है।
  • स्विच के माध्यम से प्रक्रियाओं को तेज और कुशल बनाया जा सकता है।
  • स्विच सही समय पर कार्य करता है जिससे त्रुटि की संभावना कम हो जाती है।

WIP स्विच कैसे काम करता है?

यह स्विच सेंसर, सिग्नल और पावर सप्लाई के माध्यम से कार्य  करता है। जब कोई कार्य या प्रक्रिया अपने निर्धारित चरण में पहुंचती है तो WIP स्विच एक संकेत देता है या अगले कार्य को सक्रिय करता है।

यह भी पढ़े 

सर्किट ब्रेकर में उत्पन्न होने आग की चिंगारी को कैसे बुझाते है ?

सर्किट ब्रेकर में आग की चिंगारी कैसे उत्पन्न होती है ?

जब सर्किट ब्रेकर में विधुत धारा वहन करने वाले कांटेक्ट थोड़े समय के लिए अलग होते है तब  उनके बीच आग की लपटे या चिंगारी देखने को मिलती है। चूँकि यहाँ उत्पन ऊर्जा आग के रूप में होती है इसलिए यह खतरनाक होती है। अगर इन्हे नियंत्रित नहीं किया गया तब ये विस्फोट हो सकती है जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है। जब दोनों कांटेक्ट एक दूसरे से अलग होते है उस वक्त उनके बीच बहुत ज्यादा वोल्टेज ग्रेडिएंट उत्पन्न हो जाता है जो उनके बीच मौजूद वायु के परमाणुओं पर एक विधुत बल आरोपत करता है जिससे इलेक्ट्रान निकलने लगते है जो आग की लपट या चिंगारी के  रूप में दिखाई देते है। 
वैसे सर्किट ब्रेकर का निर्माण इस प्रकार से किया जाता है की यह उत्पन्न होने वाली आग के लपटों पर आसानी से काबू पा  लेता है किसी भी प्रकार के दुर्घटना के संभावना को समाप्त कर देता है। ए०सी तथा डीसी दोनों प्रकार के करंट के कारण कांटेक्ट के बीच चिंगारी उत्पन्न होती है। डीसी करंट की तुलना में ए०सी करंट से उत्पन्न होने वालीआग की लपट नियंत्रित करना आसान होती है क्योकि ए०सी करंट एक समय अंतराल में एक बार शून्य होता है। 

 सर्किट ब्रेकर में उत्पन्न चिंगारी को नियंत्रित करने की तरीका  

प्रयोग द्वारा यह देखा गया है की उत्पन्न होने वाली आग की लपटों की तीव्रता या चालकता आयनीकरण के द्वारा प्रति क्यूबिक सेंटीमीटर उत्पन्न इलेक्ट्रान तथा आग के लपट की मोटाई के समानुपाती होता है तथा इसके विपरीत लपट के लंबाई व्युत्क्रमानुपाती होता है। ऊपर बताये गए तीनो पैरामीटर उत्पन्न चिंगारी को प्रभावित करते है। इनमे से किसी भी एक को नियंत्रित कर चिनगरी को आसनी से बुझाया जा सकता है। आग को बुझाने के लिए दो प्रकार के तरीका का उपयोग किया जाता है :
  • हाई रेजिस्टेंस तरीका 
  • जीरो करंट इंटरप्टशन तरीका 

हाई रेजिस्टेंस तरीका 

इसमें आग की लपटों को ऐसे नियंत्रित किया जाता है जिसमे दोनों कांटेक्ट के बीच का प्रभावी प्रतिरोध समय के साथ बढ़ता रहता है। प्रतिरोध बढ़ने की वजह से डिस्चार्जिंग विधुत धारा का परिणाम घटने लगता है और नए इलेक्ट्रान उत्पन्न नहीं होते है। ब्रेकर के अंदर निम्न तरीके से प्रतिरोध को बढ़ाया जा सकता है :
  • अर्क या चिंगारी को ठंडा कर 
  • अर्क के लंबाई को बढाकर 
  • अर्क के मोटाई को कम कर 
  • आग के लपटों को छोटे खंडो में बाटकर 

जीरो करंट इंटरप्टशन तरीका

 यह तरीका केवल ए०सी विधुत में कार्य करता है क्योकि प्रत्यावर्ती विधुत धारा(50 Hz) एक सेकंड में 100 बार शून्य होती है। यह AC सर्किट में उत्पन्न आग की लपट को बुझाने के मामले में सबसे महत्वपूर्ण लाभों में से एक है क्योंकि करंट को फिर से बढ़ने  नहीं देता है।

 यह भी पढ़े 

ब्रिक क्या है ? परिभाषा , प्रकार , स्टैण्डर्ड साइज तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रीकल डायरी

Bricks In Hindi

ब्रिक क्या है ?

ब्रिक जिसे हिंदी मे ईंट कहते है एक प्रकार का  बिल्डिंग मटेरियल है जिसका उपयोग मकान की दीवारे, खंभे, फर्श और अन्य स्थायी ढांचे बनाने के लिए किया जाता है बनाने के लिए किया जाता है। इसका निर्माण मिटटी , सीमेंट , रेत आदि से किया जाता है। सामान्यतः यह आयताकार होती है। 

ब्रिक के डायमेंशन का महत्व

बिल्डिंग निर्माण में ईंट के आकार का बहुत ही महत्व है। जबसे ब्रिक की खोज हुई है तब से इसका उपयोग मकान बनाने के अतिरिक्त अन्य दूसरे कामो में होता रहा है और विभिन्न कामो में विभिन्न प्रकार के ईंट का उपयोग किया जाता है। दुनिया भर के अलग अलग देश में ब्रिक की साइज़ भिन्न भिन्न होती है। निचे विभिन्न प्रकार के ब्रिक तथा उनके साइज दिए गए है :

विभिन्न प्रकार के ईंट 

  • Modular Brick: इस ब्रिक में Mortar के मोटाई को ईंट के डायमेंशन के साथ जोड़ा जाता है। मिलीमीटर में मॉडुलर ब्रिक की डायमेंशन  (194 x 92 x 57) (​7 5⁄8 × ​3 5⁄8 × ​2 1⁄4 inches).
  • Modular Economo: इस ब्रिक का डायमेंशन निम्न है :194 x 92 x 92
  • Engineering Brick:  वैसे स्थान जहा विशेष प्रकार की मजबूती , एसिड  या गैस के प्रति प्रतिरोध चाहिए होती है उस स्थान पर इंजीनियरिंग ब्रिक का उपयोग किया जाता है। मिलीमीटर में इंजीनियरिंग ब्रिक्स की  डायमेंशन निम्न होती है 194 x 92 x 71 (​7 5⁄8 × ​3 5⁄8 × ​2 3⁄4 inches)
  • Jumbo Modular: मिलीमीटर में इस ब्रिक्स की डायमेंशन निम्न होती है : 194 x 92 x 70
  • Jumbo Standard:  मिलीमीटर में इस ब्रिक्स की डायमेंशन निम्न होती है : 203 x 92 x 70
  • Jumbo Standard (PLT 3): मिलीमीटर में इस ब्रिक्स की डायमेंशन निम्न होती है : 203 x 92 x 67
  • Slim Jumbo Modular: मिलीमीटर में इस ब्रिक्स की डायमेंशन निम्न होती है :194 x 76 x 70
  • King: मिलीमीटर में इस ब्रिक्स की डायमेंशन निम्न होती है :244 x 76 x 67
  • Queen:  मिलीमीटर में इस ब्रिक्स की डायमेंशन निम्न होती है : 244 x 79 x 70
  • Closure:  मिलीमीटर में इस ब्रिक्स की डायमेंशन निम्न होती है : 194 x 92 x 92
  • Norwegian:  मिलीमीटर में इस ब्रिक्स की डायमेंशन निम्न होती है : 295 x 92 x 71
  • Roman:  मिलीमीटर में इस ब्रिक्स की डायमेंशन निम्न होती है : 295 x 92 x 41
  • Norman:  मिलीमीटर में इस ब्रिक्स की डायमेंशन निम्न होती है :295 x 92 x 57
  • Slim Jumbo Norman:  मिलीमीटर में इस ब्रिक्स की डायमेंशन निम्न होती है : 295 x 79 x 70
  • Utility: मिलीमीटर में इस ब्रिक्स की डायमेंशन निम्न होती है : 295 x 92 x 92
  • Double Utility:  मिलीमीटर में इस ब्रिक्स की डायमेंशन निम्न होती है : 295 x 92 x 194
  • Monarch:  मिलीमीटर में इस ब्रिक्स की डायमेंशन निम्न होती है : 397 x 92 x 92
  • Double Monarch:  मिलीमीटर में इस ब्रिक्स की डायमेंशन निम्न होती है : 397 x 92 x 194
  • Thruwall 3 types:  मिलीमीटर में इस ब्रिक्स की डायमेंशन निम्न होती है : 397 x 143 x 92, 397 x 194 x 92, 407 x 194 x 194
  • Danish Hand Mould:  मिलीमीटर में इस ब्रिक्स की डायमेंशन निम्न होती है : 194 x 92 x 57

मानक अर्थात स्टैण्डर्ड ब्रिक का डायमेंशन 

हमने ऊपर विभिन्न प्रकार के  ईंट तथा उनके डायमेंशन की बात की लेकिन इसके बावजूद अंतराष्ट्रीय स्तर की कंस्ट्रक्शन कंपनी जो दुनिया भर में  कंस्ट्रक्शन का कार्य करती है , वे एक निश्चित डायमेंशन के ब्रिक्स का उपयोग करती है जिसकी साइज मिलीमीटर में 225 x 112.5 x 75 होती है। इस स्टैण्डर्ड डायमेंशन में  10 मिलीमीटर मोटाई के Mortar का उपयोग किया जाता है अर्थात ब्रिक्स की  स्टैंडर्ड डायमेंशन 215 x 102.5 x 65होती है। 
यूनाइटेड किंगडम में ब्रिक्स का स्टैण्डर्ड डायमेंशन 215 × 102.5 × 65 मिलीमीटर में , यूनाइटेड स्टेट्स में 203 × 92 × 57 मिलीमीटर में , ऑस्ट्रेलिया में 230 x 110 x 76 मिलीमीटर में, बांग्लादेश में (9 1⁄2 x 4 1⁄2 x 2 3⁄4 इंच में ) इंडिया में 190 x 90 x 90 मिलीमीटर ,नेपाल में 240 x 115 x 57 मिलीमीटर होती है।

ब्रिक उपयोग के लाभ 

  • पक्की ईंट बेहद मजबूत होती है तथा  इमारतो को मजबूती प्रदान करती है।
  • अच्छी तरह से बनाई गई ईंटें लम्बे समय तक चल सकती है।
  • मिट्टी की ईंटे आग प्रतिरोधी होती है जो आग लगने की स्थिति में सुरक्षा प्रदान करती है।
  • ईंटे गर्मी और सर्दी दोनो से अच्छा इन्सुलेशन प्रदान करती है जिससे इमारतो को आरामदायक बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • ईंटें विभिन्न आकारोऔर रंगो मे उपलब्ध  होती है जिससे  डिजाइनरो और वास्तुकारो को इमारत को एक अनूठा रूप देने में मदद करती  है।

ब्रिक का उपयोग 

ब्रिक्स का उपयोग निम्न कामो में किया जाता है :

  •  ईंटे दीवार, खंभा और फर्श बनाने के लिए  इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री है। घर, दुकान, कार्यालय तथा  अन्य संरचना के निर्माण में ईंट का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।
  • ईंटो का उपयोग फुटपाथ और सड़क के लिए मजबूत और टिकाऊ सतह बनाने के लिए भी किया जाता है।
  •  कुछ पुल, विशेष रूप से पुराने पुल मे मेहराब और सहायक संरचना के निर्माण मे ईंट का उपयोग किया जाता है।
  • बाड़ लगाने और परिसर की सुरक्षा के लिए ईंट की दीवारे बनाई जाती है।
  • ईंट का उपयोग खाना पकाने और घर को गर्म करने के लिए पारंपरिक चूल्हा और अग्निकुंड को बनाने के लिए किया जाता है।
  •  ईंट का उपयोग सजावटी मेहराब दीवार पर डिजाइन बनाने और भवन को एक अनूठा रूप देने के लिए भी किया जाता है।
  • भईंटों का उपयोग ईट को ही पकाने के लिए ईंट भट्टा के निर्माण में भी किया जाता है।  

यह भी पढ़े