• This is slide 1 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 2 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 3 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 4 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 5 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.

ट्रांसफार्मर: परिभाषा ,प्रकार ,कार्य सिद्धांत तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

ट्रांसफार्मर क्या है? | Transformer Kya hai

ट्रांसफार्मर एक प्रकार का इलेक्ट्रिकल मशीन है जो विधुत ऊर्जा को इसके वोल्टेज स्तर में परिवर्तन के साथ एक सर्किट से दूसरे सर्किट में ट्रांसफर करता है। इस ऊर्जा ट्रांसफर में विधुत ऊर्जा के फ्रीक्वेंसी में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं होता है। ट्रांसफार्मर में विधुत ऊर्जा का एक सर्किट से दूसरे सर्किट में ट्रांसफर एक चुम्बकीय क्षेत्र के उपस्थिति में होता है। बिना चुम्बकीय क्षेत्र के उपस्थिति विधुत ऊर्जा का ट्रांसफार्मर संभव नहीं है। चूँकि ट्रांसफार्मर में किसी भी प्रकार का घूमने वाला भाग नहीं होता है इसलिए इसमें किसी भी प्रकार का घर्षण नहीं उत्पन्न होता है जिससे घर्षण ऊर्जा के रूप में ऊर्जा हानि नहीं होती है इसलिए ट्रांसफार्मर की दक्षता सबसे ज्यादा होती है।
transformer kya hai

ट्रांसफार्मर किस सिद्धांत पर कार्य करता है? | Transformer Hindi

ट्रांसफार्मर का कार्य सिद्धांत बहुत ही सरल है। यह दो या दो से अधिक Coil में उत्पन्न म्यूच्यूअल  इंडक्शन सिद्धांत पर कार्य करता है। Mutual Induction सिद्धांत फैराडे के इलेक्ट्रो मैग्नेटिक सिद्धांत को ही कहते है। इस सिद्धांत के अनुसार किसी विधुत परिपथ में यदि एक प्रत्यावर्ती विधुत धारा (Alternating Current या AC) को आरोपित किया जाये तो उसमे एक प्रत्यावर्ती प्रकृति का ही चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है जब यह चुम्बकीय क्षेत्र किसी दूसरे परिपथ के संपर्क में आता है तब उसमे भी प्रत्यावर्ती प्रकृति का एक EMF अर्थात Voltage उत्पन्न कर देता है।

ट्रांसफार्मर का प्रकार 

ट्रांसफार्मर को विभिन्न मापदंडो के आधार पर निम्नांकित वर्गों में वर्गीकृत किया गया है जो निम्न है: 

संरचना के आधार पर

संरचना के आधार पर ट्रांसफार्मर दो प्रकार के होते है जैसे 
  • कोर टाइप ट्रांसफार्मर (Core Type Transformer)
  • शेल टाइप ट्रांसफार्मर (Shell Type Transformer)

फेज़ के आधार पर

फेज के आधार पर भी ट्रांसफार्मर दो प्रकार के होते है जैसे 
  • सिंगल फेज ट्रांसफार्मर (Single Phase Transformer)
  • थ्री फेज ट्रांसफार्मर (Three Phase Transformer)

कार्य करने के आधार पर

विधुत परिपथ या साइट पर कार्य करने के आधार पर ट्रांसफार्मर को पुनः दो वर्गों में वर्गीकृत किया है जो निम्न है :
  • स्टेप अप  ट्रांसफार्मर (Step Up Transformer)
  • स्टेप डाउन ट्रांसफार्मर (Step Down Transformer)

इंस्ट्रूमेंट में उपयोग के आधार पर

ट्रांसफार्मर का उपयोग विभिन्न प्रकार के  विधुत मापन यंत्रो में किया जाता उसके आधार पर इसे दो वर्गों में वर्गीकृत किया गया है :
  • करंट ट्रांसफार्मर (Current Transformer)
  • पोटेंशियल ट्रांसफार्मर (Potential Transformer

ट्रांसफार्मर के मुख्य भाग  क्या है ?

वैसे तो ट्रांसफार्मर के निर्माण में बहुत प्रकार के कॉम्पोनेन्ट का उपयोग किया जाता है लेकिन ट्रांसफार्मर अंदर विधुत ऊर्जा का प्रवाह निम्न तीन भागो से होता है :
  • प्राइमरी वाइंडिंग (Primary Winding)
  • सेकेंडरी वाइंडिंग(Secondary  Winding)
  • मैग्नेटिक कोर     (Magnetic Core )
transformer

प्राइमरी वाइंडिंग क्या होती है ?

यह ट्रांसफार्मर का पहला भाग होता है जिसमे बाहरी विधुत श्रोत से विधुत ऊर्जा को ट्रांसफार्मर से जोड़ा जाता है। यह ट्रांसफार्मर के लिए इनपुट की तरह कार्य करता है। ट्रांसफार्मर में चुंबकीय फ्लक्स प्राइमरी वाइंडिंग में ही उत्पन्न होता है। जब प्राइमरी वाइंडिंग को ए०सी वोल्टेज से जोड़ा जाता है तब उसमे एक ए०सी विधुत धारा का प्रवाह होने लगता है जिससे प्राइमरी वाइंडिंग में एक चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है। जब यह चुंबकीय क्षेत्र प्राइमरी वाइंडिंग के क्षेत्रफल से लिंक होता है तब से इसे चुंबकीय फ्लक्स कहते  है। 

सेकेंडरी वाइंडिंग किसे कहते है ?

यह ट्रांसफार्मर में कोर के दूसरे साइड में जुड़ा हुआ एक कोइल होता है जिसे सेकेंडरी वाइंडिंग कहते है। सेकेंडरी वाइंडिंग ट्रांसफार्मर में आउटपुट की तरह कार्य करता है। प्राइमरी वाइंडिंग में उत्पन्न चुंबकीय फ्लक्स, मैग्नेटिक कोर से होते हुए जब सेकेंडरी वाइंडिंग से लिंक करता है तब इसमें फैराडे के म्यूच्यूअल इंडक्शन सिद्धांत एक EMF उत्पन्न हो जाता है जिसकी प्रकृति (स्वभाव) आरोपित प्राइमरी वाइंडिंग में आरोपित ए०सी वोल्टेज के सामान ही होता है । जब सेकेंडरी वाइंडिंग से किसी दूसरे सर्किट को जोड़ा जाता है तब उसमे विधुत धारा का परवाह होने लगता है। सेकेंडरी वाइंडिंग में उत्पन्न वोल्टेज कम होगा या ज्यादा यह ट्रांसफार्मर के प्रकार पर निर्भर करेगा। 

मैग्नेटिक कोर

यह एक प्रकार के हाई ग्रेड सिलिकॉन तथा आयरन का बना हुआ कोर होता है जिसका मुख्य कार्य प्राइमरी वाइंडिंग में उत्पन्न हुए चुंबकीय फ्लक्स के लिए एक कम प्रतिरोध (Low Reluctance) का रास्ता तैयार करना जिससे यह बिना किसी हानि के सेकेंडरी वाइंडिंग से लिंकि हो सके अर्थात मैग्नेटिक कोर  चुम्बकीय फ्लक्स के लिए एक बंद चुम्बकीय पाश का निर्माण करता है।

ट्रांसफार्मर कैसे कार्य करता है?

जब ट्रांसफार्मर के प्राइमरी को किसी प्रत्यावर्ती वोल्टेज (Alternating Voltage) श्रोत से जोड़ा जाता तब प्राइमरी वाइंडिंग में एक प्रत्यावर्ती विधुत धारा का परवाह होने लगता है। विधुत धारा के चुम्बकीय प्रभाव के कारण प्राइमरी वाइंडिंग में भी एक Alternating प्रकृति का एक चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है जब यह ट्रांसफार्मर के कोर से लिंक होता है तब यह मैग्नेटिक फ्लक्स कहलाता है।

यह चुम्बकीय फ्लक्स कोर से होते हुए जब सेकेंडरी वाइंडिंग से लिंक करता है तब उसेकेंडरी वाइंडिंग में एक EMF को Induce कर देता है। सेकेंडरी में उत्पन्न हुए EMF का परिमाण सेकण्ड्री वाइंडिंग में लगे Coil के टर्न संख्या पर निर्भर करता है।यदि प्राइमरी वाइंडिंग के Coil के टर्न सख्या सेकेंडरी वाइंडिंग के टर्न संख्या से कम हुआ तो सेकण्ड्री वाइंडिंग में उत्पन्न हुए EMF का परिमाण ,प्राइमरी वाइंडिंग पर लगाए गए वोल्टेज के परिमाण से ज्यादा होगा और इस प्रकार के ट्रांसफार्मर को Step Up ट्रांसफार्मर कहते है।इसके विपरीत यदि सेकण्ड्री वाइंडिंग की टर्न संख्या प्राइमरी वाइंडिंग के टर्न संख्या से कम हुयी तब सेकेंडरी में उत्पन्न हुए EMF का परिमाण, प्राइमरी वाइंडिंग पर आरोपित वोल्टेज के परिमाण से कम होगा और इस प्रकार के ट्रांसफार्मर को Step Down ट्रांसफार्मर कहते है। ट्रांसफार्मर केवल वोल्टेज को स्टेप अप या स्टेप डाउन करता करता है। 

ट्रांसफार्मर का उपयोग  क्या है ?

ट्रांसफार्मर का उपयोग विधुत परिपथ में बहुत तरह के कार्य करने के लिए उपयोग किया जाता है। लेकिन ज्यादातर सर्किट में यह Voltage को घटाने या बढ़ाने के लिए ही उपयोग किया जाता है। इलेक्ट्रिकल पावर सिस्टम में ट्रांसफार्मर का उपयोग बहुत किया जाता है। पावर सिस्टम में उपयोग किया जाने वाला ट्रांसफार्मर Step Up या Step Down ट्रांसफार्मर होता है। चूँकि हमें मालूम है की विधुत ऊर्जा का उत्पादन उपयोग क्षेत्र से सुदूर होता है तथा उत्पादित विधुत ऊर्जा का Voltage Level बहुत कम होता है। हम यह भी जानते है कि ऊर्जा को कम वोल्टेज पर एक जगह से दूसरे जगह पर स्थान्तरित करने के लिए मोटे चालक (Wire) की जरुरत होती है। यदि ट्रांसमिशन लाइन में मोटे चालक उपयोग किया जाये तो खर्चा बढ़ जायेगा।

इसके विपरीत अगर हाई वोल्टेज पर विधुत ऊर्जा को स्थान्तरित करे तो यह काम आसानी से पतले चालक से हो जायेगा। इसी कारण Power Plant में उत्पादित विधुत ऊर्जा का वोल्टेज लेवल को पहले Step Up Transformer के मदद से Step Up किया जाता है तत्पश्चात उसे ट्रांसमिशन लाइन के मदद से उपयोग करने वाले स्थान पर भेजा जाता है।उपयोग स्थान पर विधुत ऊर्जा का उपयोग कम वोल्टेज लेवल पर होता है इसके लिए पुनः Step Down ट्रांसफार्मर का उपयोग कर वोल्टेज लेवल को कम किया जाता है।

यह भी पढ़े 

ट्रांसफार्मर में होने वाली विभिन्न प्रकार की हानि क्या होती है ?

ट्रांसफार्मर से सम्बंधित प्रश्न

स्टेप अप ट्रांसफार्मर क्या होता है?
यह एक ऐसा ट्रांसफार्मर होता है जो Low Voltage को High Voltage में बदलता है।

स्टेप डाउन ट्रांसफार्मर क्या होता है ?
यह एक ऐसा ट्रांसफार्मर होता है जो High Voltage को Low Voltage में बदलता है।

ट्रांसफार्मर का उपयोग DC वोल्टेज पर क्यों नहीं किया जाता है?
DC वोल्टेज आरोपित करने से प्राइमरी वाइंडिंग में स्थैतिक मैग्नेटिक मैग्नेटिक फील्ड उत्पन्न होगा जिससे सेकेंडरी में किसी भी प्रकार का EMF induced नहीं होगा।

ट्रांसफार्मर किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
ट्रांसफार्मर म्यूच्यूअल इंडक्शन सिद्धांत पर कार्य करता है।

करंट ट्रांसफार्मर क्या होता है?
यह एक इंस्ट्रूमेंट ट्रांसफार्मर होता जिसका उपयोग हाई वोल्टेज पर विधुत धारा मापने के लिए किया जाता है।

ट्रांसफार्मर का उपयोग क्यों किया जाता है?
ट्रांसफार्मर का उपयोग AC वोल्टेज लेवल को बढ़ाने या घटाने के लिए किया जाता है।

मोर्टार : परिभाषा ,प्रकार ,विशेषता तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

मोर्टार क्या है ?

यह एक विशेष प्रकार का मिश्रण है जिसका उपयोग पुल या भवन निर्माण में ईंट या पथरो को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है। मकान निर्माण में कार्य करने वाले कारीगर  या मजदूर इसे मशाला कहते है। मोर्टार बनाने के लिए रेत (बालू ),सीमेंट ,सुरकी ,पानी।,चुना या सीमेंट की जरुरत पड़ती है। इन सभी अवयवों को निश्चित अनुपात में मिलाकर कर मोर्टार का निर्माण किया जाता है। ईंटो को मजबूती से बांधकर रखने के लिए इंसान मोर्टार का उपयोग वर्षो से करता आ रहा है। आधुनिक समय में सीमेंट ,रेत तथा पानी को निश्चित अनुपात में मिलाकर मोर्टार बनाया जाता है। सीमेंट के उपयोग से ईंटो के बीच बंधन मजबूत होता है। 
mortar

मोर्टार कितने प्रकार का होता है ?

मोर्टार के निर्माण में मजबूती प्राप्त करने के लिए उपयोग किये गए मुख्य अवयव के आधार पर मोर्टार को पाँच वर्गों में वर्गीकृत किया गया है जो निम्न है :
  • सीमेंट मोर्टार (Cement Mortar)
  • चुना मोर्टार (Lime Mortar)
  • सुरकी मोर्टार(Surkhi  Mortar)
  • गेज मोर्टार (Gauge  Mortar)
  • मिट्टी मोर्टार(Mud Mortar)

सीमेंट मोर्टार क्या होता है ?

यह वर्तमान समय में सिविल कार्य में  सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला मोर्टार है। इसमें मजबूत बंधन के लिए रेत के साथ सीमेंट का उपयोग किया जाता है। ईंटो के बीच पर्याप्त मजबूती प्राप्त करने के लिए सीमेंट तथा रेत को 1:2 से 1:6 के अनुपात में मिश्रित करना चाहिए। इसका मतलब हुआ की प्रत्येक एक किलोग्राम सीमेंट में  कम से कम 2 किलोग्राम रेत या अधिकतम 6 किलोग्राम रेत को मिश्रित करना चाहिए। 

चुना मोर्टार क्या होता है ?

यह एक विशेष प्रकर का मोर्टार है जिसके निर्माण में मजबूती प्राप्त करने के लिए चुना का उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग वर्तमान समय में प्रायः नहीं किया जाता है। सीमेंट मोर्टार से पहले इसका उपयोग मकान पुल आदि के निर्माण में इसका उपयोग व्यापक रूप से किया जाता था। इसमें चुना तथा रेत को 1:2 के अनुपात में मिश्रित किया जाता है। जितने भी प्रकार के ऐतिहासिक महल आप दखते उन सभी में लगभग चुना मोर्टार का उपयोग किया गया है। 

सुरकी  मोर्टार क्या होता है ?

यह एक पुरानी मोर्टार है जिसका उपयोग हमारे पूर्वज मकान निर्माण में करते थे। सुरकी एक विशेष प्रकर का पदार्थ होता है जिसे ईंट के टुकड़ो को पीसकर तैयार किया जाता है। या ईंट भटो से जाली हुई लाल रंग की जो मिटटी प्राप्त होती है उसे भी सुरकी कहते है। सुरकी को पानी के साथ गीला कर लेइ बनाई जाती थी और उससे ईंटो को आपस में जोड़ा जाता था। 

गेज्ड मोर्टार क्या होता है ?

यह एक विशेष प्रकार का मोर्टार है जिसमे चुना तथा सीमेंट को रेत के बारीक़ चूर्ण के साथ मिश्रित कर तैयार किया जाता है। इसमें सीमेंट मोर्टार से ज्यादा की मजबूती मिलती है। साधारणतः चुने तथा सीमेंट का अनुपात 1:6 से 1:9 के बीच रखा जाता है। 

मिट्टी  मोर्टार क्या होता है ?

इस मोर्टार में मिट्टी के साथ  गोबर ,धान की भूसा आदि को मिश्रित कर तैयार किया जाता है। वैसे इस मोर्टार को भवन निर्माण के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है। ग्रामीण इलाको में लोग दिवार खड़ा करने के लिए सामान्यतः इसका उपयोग करते है। 

उच्च किस्म के मोर्टार में क्या विशेषता होनी चाहिए ?

एक उपयुक्त तथा उच्च किस्म के मोर्टार के पास निम्नांकित विशेषता होनी चाहिए :
  • मोर्टार को ईंटो के बीच आसानी से चिपककर मजबूती देना चाहिए 
  • मोर्टार सूखने के बाद इससे पानी का रिसाव नहीं होना चाहिए। 
  • यह सस्ता होना चाहिए 
  • मोर्टार में सीमेंट रेत तथा अन्य दूसरे अवयवों को निश्चित अनुपात में मिश्रित होना चाहिए। 
  • मोर्टार को सख्त नहीं होना चाहिए। 

मोर्टार का उपयोग क्या है ?

मोर्टार का उपयोग निम्न स्थानों पर किया जाता है :
  • मोर्टार का उपयोग दिवार में ईंट, या पत्थर को आपस में बांधकर रखने के लिये किया जाता है। 
  • मोर्टार का उपयोग दीवारों में दिखने वाले खली स्थानों को भरने के लिए किया जाता है। 
  • दीवारों को चिकनाई के लिए मोर्टार का उपयोग किया जाता है। 

मोर्टार में रेत का उपयोग क्यों किया जाता है ?

 मोर्टार में सीमेंट के साथ रेत का उपयोग किया जाता है। कुछ लोग सोचते है की रेत के उपयोग से दीवारे मजबूत होती लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मोर्टार में रेत का उपयोग निम्न वजह से किया जाता है :
  • रेत के उपयोग से मोर्टार का आयन बढ़ जाता है जिससे मोर्टार सस्ता हो जाता है। 
  • उचित मात्रा में रेत के उपयोग से मजबूती में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आती है और जिससे सीमेंट का उपयोग कम होता है। 
  • रेत सीमेंट के अवयवों को पतली फिल्म में फैला देता है जिससे ईंटो के बीच मजबूती बढ़ जाती है। 
  • रेत सीमेंट के अवयवों के लिए पर्याप्त सतह उपलब्ध करता है जिससे मजबूती बढ़ी है। 
  • रेत के उपयोग से मोर्टार का घनत्व बढ़ जाता है। 
  • वायुमंडल में मौजूद कार्बन डाई ऑक्साइड रेत के कणो के बीच मौजूद स्थान के मदद से पहुंच कर चुना से अभिक्रिया कर मोर्टार के क्षमता को बढ़ा देता है। 

यह भी पढ़े 

वेन ब्रिज Oscillator : परिभाषा ,सर्किट डायग्राम ,कार्य सिध्दांत तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

वेन ब्रिज Oscillator क्या है ?

यह एक खास प्रकार का दोलित्र है जिसमे आवर्ती प्रकृति का तरंग उत्पन्न करने के लिए मैक्स वेन द्वारा विकशित वेन ब्रिज सर्किट का उपयोग किया जाता है।इससे साइन वेव उत्पन्न किया जाता है। वेन ब्रिज सर्किट में चार प्रतिरोध तथा दो कैपेसिटर एक दूसरे के साथ चतुर्भुज के आकार जुड़े हुए होते है जैसे की निचे के चित्र में दिखाया गया है।  जैसे की निचे के परिपथ में दिखाया गया है चतुर्भुज के दो भुजा में केवल प्रतिरोध  जुड़े हुए है तथा अन्य दो भुजा के में प्रतिरोध तथा कैपेसिटर जुड़े जुड़े हुए है जिनमे (R1 तथा C1) श्रेणी तथा (R2  तथा C2 ) समान्तर क्रम में जुड़े हुए है। श्रेणी क्रम में जुड़े हुए कैपेसिटर तथा प्रतिरोध एक High Pass Filter तथा समांतर क्रम वाला कैपेसिटर तथा प्रतिरोध Low Pass Filter की तरह कार्य करता है। इसलिए इन दोनों भुजाओ को Frequency सेंसिटिव  भुजा कहते है क्योकि ये दोनों भुजा एक निश्चित Frequency पर ही इनपुट को एम्पलीफायर में प्रवेश करने देती है। जिस Frequency पर वेन ब्रिज Oscillator कार्य करता है उसे Resonant Frequency कहते है। 
Wein Bridge

वेन ब्रिज दोलित्र का सर्किट डायग्राम तथा कार्य सिद्धांत 

वेन ब्रिज दोलित्र के निर्माण में एक नॉन इन्वर्टिंग ऑपरेशनल एम्पलीफायर का उपयोग वेन ब्रिज सर्किट के साथ किया जाता है। जैसे की निचे के चित्र में दिखाया गया है। 
Wein bridge oscillator in hindi

जब इस परिपथ को बाहरी विधुत श्रोत से जोड़ा जाता है तब ऑपरेशनल एम्पलीफायर एक आवर्ती सिग्नल को उत्पन्न करता है। इसके आउटपुट को ब्रिज सर्किट को फीडबैक किया जाता है। यह ब्रिज सर्किट एम्पलीफायर को तब तक इनपुट सेंड नहीं करता है जब तक एम्पलीफेर से फीडैक के रूप में प्राप्त सिग्नल की आवृति ब्रिज के Resonant आवृति के बराबर हो जाती है। ब्रिज के Resonant फ्रीक्वेंसी को कैपेसिटर तथा प्रतिरोध के मान को बदलकर सेट किया जा सकता है। यदि ब्रिज में उपयोग किये गए दोनों कैपेसिटर (C)तथा प्रतिरोध (R) का मान आपस में बराबर हो तब इसे Resonant Frequency को निम्न फार्मूला द्वारा ज्ञात किया जा सकता है। 
wein bridge resonant formula

Wein bridge दोलित्र का उपयोग 

  • इसका उपयोग ऑडियो Frequency मापने के लिए किया जाता है। 
  • इससे उच्च परास की ऑडियो Frequency उत्पन्न की जा सकती है। 
  • इससे साइन वेव उत्पन्न किया जाता है। 
  • AC ब्रिज सर्किट में Excitation के लिए उपयोग किया जाता है। 
  • विभिन्न प्रकार के फ़िल्टर के टेस्टिंग के लिए सिग्नल उत्पन्न किया जाता है। 

यह भी पढ़े 

लुब्रीकेंट : परिभाषा ,प्रकार,गुण तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

स्नेहक किसे कहते है ?

वैसा पदार्थ जो किसी दो घूमने वाली सतह के बीच लगाने से उनका घर्षण कम हो जाता है उसे स्नेहक कहते है।स्नेहक को अंग्रेजी में लुब्रीकेंट कहते है। दो सतहों के बीच लुब्रीकेंट के प्रयोग से उनके बीच चिकनाहट आ जाती है जिससे घर्षण कम हो जाता है। दोनों सतहों के बीच चिकनाहट लाना लुब्रिकेशन कहलाता है। इंजीनियरिंग में बहुत सारी मशीन एक दूसरे से शाफ़्ट या बेल्ट के माध्यम से जुडी हुई होती है  तथा सापेक्षिक गति करती है जिनमे घर्षण के कारण ऊर्जा के एक भाग स्वतः नष्ट हो जाता है। या मशीने घीसकर नष्ट हो जाती है। मशीनों में इस प्रकार से होने वाली हानि या नुकशान को कम करने के लिए उनंके बीच लुब्रीकेंट का उपयोग किया जाता है। लुब्रीकेंट विभिन्न प्रकार के होते है जिनका वर्गीकरण निचे किया गया है। 
lubricant

उच्च श्रेणी के लुब्रीकेंट के पास क्या  गुण होने चाहिए ?

एक उच्च किस्म के लुब्रीकेंट के पास निम्न गुण होने चाहिए :
  • लुब्रीकेंट के श्यानता (Viscocity) की रेंज ज्यादा होनी चाहिए। 
  • तापमान  के साथ श्यानता में परिवर्तन नहीं  होना चाहिए। 
  • लुब्रीकेंट रासायनिक रूप से अक्रिय होने चाइये जिससे वह किसी दूसरे पदार्थ से अभिक्रिया न कर सके। 
  • लुब्रीकेंट भौतिक रूप से स्टेबल  होना चाहिए। 
  • इसमें अम्ल व क्षार का गुण नहीं  होना चाहिए। 
  • यह  सस्ता होना चाहिए।
  • इसमें कार्बन की मात्रा कम होनी चाहिए।
  • इसके साथ निकल जाए व भाग ठण्डे रह सकें।
  • इसका  घर्षण गुणांक कम होना चाहिए।
  • लुब्रीकेंट ज्वलन बिन्दु (Flash Point)अधिक होना चाहिए। स्नेहन

लुब्रीकेंट कितने प्रकार के होते है ?

लुब्रीकेंट अवस्था के आधार पर तीन प्रकार के होते है जो निम्न है :
  • तरल स्नेहक (Fluid Lubricant)
  • ठोस  स्नेहक (Solid Lubricant) 
  • अर्द्ध ठोस स्नेहक (semi-Solid Lubricant)
  • गैसीय स्नेहक (Gaseous  Lubricant)

ठोस लुब्रीकेंट किसे कहते है ?

वैसे लुब्रीकेंट जिनका निश्चित आकार एवं आयतन होता है उसे ठोस लुब्रीकेंट कहते है। ठोस लुब्रीकेंट के श्रेणी में ग्रेफाइट (Graphite), लैड सल्फाइड, माइका (Mica), टाल्क (Talc), मोम आदि आते है। ठोस लुब्रीकेंट का उपयोग अर्द्ध ठोस लुब्रीकेंट के साथ मिश्रित कर गाड़ियों के गियर बेअरिंग  में किया जाता है। 

तरल लुब्रीकेंट किसे कहते है ?

वैसे लुब्रीकेंट जो भौतिक अवस्था में तरल रूप  में होते है ,तरल लुब्रीकेंट कहलाते है। तरल लुब्रीकेंट के अंतर्गत खनिज तेल , पशु एवं खाद्य  से प्राप्त तेल आते हैं। खनिज तेल को मिनरल आयल कहते है। इनका निर्माण पैराफिन, नेफ्थालीन, एयरोमेटिक तथा असंतृप्त हाइड्रोकार्बन को मिलाकर किया जाता है। खाद्य तेल विभिन्न प्रकार के पौधों के बीज से प्राप्त किया जाता है। 

गैसीय लुब्रीकेंट किसे कहते है ?

जैसे नाम से ही ज्ञात होता है की इस प्रकार के लुब्रीकेंट भौतिक अवस्था में गैसीय होते है। वायु, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन आदि को गैसीय लुब्रीकेंट के तौर पर उपयोग किया जाता है। 

अर्द्ध ठोस लुब्रीकेंट किसे कहते है ?

इस श्रेणी में पाए जाने वाले लुब्रीकेंट में  साधारण तापमान पर बहने का गुण नहीं होता है। आपने ग्रीस के नाम सूना होगा जिसका उपयोग गाड़ियों के बेअरिंग में किया जाता है। यह एक अर्द्ध ठोस लुब्रीकेंट है। 

लुब्रीकेंट का उपयोग क्या है ?

  • यह सतहों के बीच जंग लगने से रोकता है। 
  • यह घर्षण बल को कम करता है। 
  • दो सतहों के बीच उत्पन्न ऊष्मा को बाहर निकलता है। 

यह भी पढ़े 

जैव ईंधन: परिभाषा ,प्रकार ,लाभ तथा हानि - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

जैव ईंधन क्या है ?(biofuel kya hai)

कोई भी पदार्थ जिसके जलने से प्रचुर मात्रा में ऊर्जा उत्पन्न होती है उसे ईंधन कहते है। जब यह ईंधन कृषि उत्पाद से प्राप्त होती है तब इसे जैव ईंधन कहते है। विभिन्न प्रकार की फसलों तथा पौधों से जैव ईंधन प्राप्त किए जाते है। जैव ईंधन को तकनीक के मदद से गतिज ऊर्जा ,उष्मीय ऊर्जा ,विधुत ऊर्जा आदि में परिवर्तित किया जाता है। प्रकृति में मौजूद सभी प्रकार के वनस्पति तथा जीव पदार्थ को बायोमास कहते है। जैव ईंधन का उपयोग करना आसान है तथा ये प्रकृति रूप से आसानी से संश्लेषित हो जाते है। इनमे सल्फर तथा गंध की मात्रा नहीं पाई जाती है। 

हमारे सौरमंडल में ऊर्जा का मुख्य श्रोत सूर्य है। सूर्य द्वारा प्राप्त ऊर्जा को पौधे प्रकाश संशलेषण की प्रक्रिया से जैव ईंधन में परिवर्तित करते है। पौधों में यह जैव ऊर्जा विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरते हुए विभिन्न प्रकार के ऊर्जा श्रोत का निर्माण करती है। उदारहण के लिए मवेशी पौधों के पतियों को भोजन के रूप में ग्रहण करते है और गोबर करते है। इस गोबर को जलाकर उष्मीय ऊर्जा उत्पन्न किया जाता है। 

biofuel in hindi
जैव ईंधन कितने प्रकार के होते है ?

जैव ईंधन को निम्न वर्गों में वर्गीकृत किया गया है :
  • ठोस जैव ईंधन(Solid biofuel)
  • तरल जैव ईंधन(Liquid biofuel)
  • जैवडीजल(Biodiesel)
  • बायोगैस(Biogas)

ठोस जैव ईंधन किसे कहते है ?

जैसे नाम से ज्ञात होता है की यह जैव ईंधन ठोस के रूप में होता है। लकड़ी, लकड़ी का बुरादा, लकड़ी का कोयला, कटी घास, घरेलू कचरा, गोबर इत्यादि ये सभी ठोस जैव ईंधन के श्रेणी में आते है। इन सबको जलाकर सीधे तौरपर ऊष्मा उत्पन्न किया जा सकता है। ठोस जैव ईंधन को जलाने पर उत्पन्न होने वाली पूर्ण उष्मीय ऊर्जा प्राप्त नहीं होती है क्योकि अधिकांश ऊर्जा विकिरण के रूप में उड़ जाती है। ठोस जैव ईंधन में ऊर्जा घनत्व भी बहुत कम होता है। 

तरल जैव ईंधन किसे कहते है ?

यह भी नाम से ज्ञात होता है की यह जैव ईंधन तरल के रूप में होता है। इस जैव ईंधन में पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा निहित होती है। इसके जलने के उपरांत विपुल मात्रा में उष्मीय ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसका ऊर्जा घनत्व अधिक होने की वजह से इसका उपयोग गाड़ियों के IC इंजन में किया जाता है। इथेनॉल (Ethenol-C2H5OH) और मेथनॉल (Methanol-CH3OH) ये दो मुख्य जैव ईंधन है जिनका उपयोग पेट्रोल इंजन में पेट्रोल के साथ मिक्स कर किया जाता है। 

इथेनॉल क्या है ?

यह एक प्रकार का एल्कोहल है जिसका उपयोग गाड़ियों में ईंधन के रूप में किया जाता है। ब्राजील दुनिया के पहला ऐसा देश जहा पर इथेनॉल का उपयोग गाड़ियों में किया जाता है। वर्तमान समय में इससे चलने वाले इंजन का विकाश किया जा रहा है। यह जैव ऊर्जा का एक साफ एवं स्वच्छ श्रोत है। इसका ऊर्जा घनत्व 27000 kj/kg होती है। वर्तमान समय में जो गाड़िया चल रही है उनमे इसका उपयोग किया जा सकता है। या पेट्रोल के साथ 15 प्रतिशत इथेनॉल का मिश्रण भी पेट्रोल इंजन में किया जा सकता है। 

मेथनॉल क्या है ?

यह भी एक प्रकार का जैव ईंधन है जो एक प्रकार का एल्कोहल है। इसे कचरा से तैयार किया जाता है। मेथनॉल प्लांट में  कचरे को O2 गैस से gasified किया जाता है तत्पश्चात इसमे से जो संश्लेषण गैस निकलती है उसमे से oil, H2S, CO2 निकल जाते है | उसके बाद यह गैस CO-शिफ्ट में जाती है जहा पर उसे अच्छे से CO2, CO, H2, रेश्यो मिलता है |इस प्रक्रिया में अतिरिक्त CO2 भी उत्पन्न हो जाती है उसको अमीन स्क्रबिंग प्रक्रिया से निकाल दिया जाता है | 

जैवडीजल क्या है ?

यह एक विशेष प्रकार का ईंधन है जिसको बनाने के लिए वनस्पति तेल, जानवरों की चर्बी, सोया, रेपसीड, Jatropha,सरसो , सूर्यमुखी, पाम आयल तथा  शैवाल का इस्तेमाल किया जाता है। जैवडीजल का उपयोग गाड़ियों में डीजल के साथ मिश्रित कर किया जाता है। शुद्ध जैव डीजल का उपयोग गाड़ियों में ईंधन के रूप में नहीं किया जा सकता क्योकि तापमान में कमी आने पर यह जमने लगता है और चिपचिपा हो जाता है। जर्मनी में 100 प्रतिशत जैव डीजल पर चलने वाली गाड़ियों चलती है। 

बायोगैस क्या है ?

कृषि से निकले हुए अपशिस्ट ,गोबर ,चारा आदि को वायु के अनुपस्थिति में जब सड़ाया जाता है तब एक विशेष प्रकार की गई निकलती है जिसे बायोगैस कहते है। बायोगैस को उत्पन्न करने के लिए मुख्य तौर पर पसल के बचे हिस्से, गिला गोबर, सब्जियों का बचा हुआ कचरा, शैवाल, पोल्ट्री का कचरा, इंसानों का मलमूत्र, जानवरों का कचरा जो की आसानी से सड़ सके  या अपघटक हो सके का उपयोग किया जाता है। बायोगैस में मुख्य रूप से मीथेन तथा कार्बन डाई ऑक्साइड होता है। यह स्वच्छ ऊर्जा का श्रोत है। बायोगैस को जलाने पर विपुल मात्रा में ऊर्जा उत्पन्न होती है। 

जैव ईंधन के उपयोग

जैव ईंधन के उपयोग निम्न है:
  • इसका उपयोग परिवहन में किया जाता है। 
  • विधुत ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए जैव ईंधन का उपयोग किया जाता है। 
  • घर्षण वाले सतहों के बीच Lubrication के लिए जैव ईंधन का उपयोग किया जाता है। 
  • जलाकर उष्मीय ऊर्जा  उत्पन्न  किया जाता है जिससे भोजन पकता है। 

जैव ईंधन के लाभ एवं हानि 

जैव ईंधन ऊर्जा का एक श्रोत है जिसका उपयोग इंसान विभिन्न प्रकार से करता है। जैव ईंधन के लाभ एवं हानि निम्न है :-

लाभ 

  • इसका उपयोग करना आसान है। 
  • इसके उपयोग से ग्रीन हाउस गैस कम मात्रा में मुक्त होती है। 
  • इसके प्रयोग से प्रदूषण कम होता है। 
  • इसे आसानी से उत्पन्न किया जा सकता है। 
  • वर्तमान समय में निर्मित गाड़ियों के इंजन में इसका उपयोग आसानी से किया जा सकता है। 
  • यह ऊर्जा का अक्षय श्रोत है। 

हानि 

  • इस ईंधन के जलने से कार्बन डाई ऑक्साइड उत्पन्न होती है जो ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को जन्म देती है। 
  • इसके निर्माण के लिए प्रारंभिक लागत बहुत ज्यादा होती है। 
  • इसमें ज्यादा मात्रा में श्रमिक को कार्य करना पड़ता है। 
  • भविष्य में यह ईंधन महंगा हो सकता है। 

यह भी पढ़े 

वेन ब्रिज : परिभाषा ,सूत्र तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

Wien Bridge क्या है ?

यह एक प्रकार का ए०सी ब्रिज सर्किट है जिसका उपयोग अज्ञात कपैसिटर का Capacitance ज्ञात करने के साथ HF Frequency Oscillator में किया जाता है। इस सर्किट में कुल चार प्रतिरोध तथा दो कपैसिटर का उपयोग किया जाता है। इस परिपथ को पहली बार 1891 में मैक्स वेन ने  Develop किया था। यह ब्रिज सर्किट व्हीटस्टोन ब्रिज की तरह संतुलन की अवस्था में कार्य करता है। एक वेन ब्रिज परिपथ को निचे के चित्र में दिखाया गया है। 
wein bridge

वेन ब्रिज परिपथ का निर्माण 

जैसे की उपर दिए गए परिपथ में दिखाया गया है की एक चतुर्भुज के चारों भुजा के अनुदिश प्रतिरोध तथा कैपेसिटर को जोड़ा गया है जिसमे एक भुजा AB के अनुदिश कैपेसिटर तथा प्रतिरोध एक दूसरे के समांतर तथा दूसरे भुजा AD के अनुदिश श्रेणी क्रम में जुड़े हुए है। अन्य दो भुजा BC तथा CD के अनुदिश दो प्रतिरोध जुड़े हुए है। विकर्ण BD के अनुदिश एक पोटेंसियोमीटर D को जोड़ा गया है जो इसमें प्रवाहित होने वाली विधुत धारा को ज्ञात करेगा। जब यह ब्रिज परिपथ संतुलन की अवस्था में होता है तब विकर्ण BD से किसी भी प्रकार की विधुत धारा का परवाह नहीं होता है और इस दशा में बिंदु B तथा D का विभव (पोटेंशियल) सामान होता है। 
माना की 
भुजा AB का प्रतिबाधा  = Z1
भुजा AD  का प्रतिबाधा  = Z2 
भुजा BC  का प्रतिबाधा  = Z3
भुजा CD का प्रतिबाधा  = Z4

ब्रिज संतुलन अवस्था में 
ऊपर दिए गए समीकरण में रियल पार्ट तथा इमेजिनरी पार्ट की तुलना करने पर 
इमेजिनरी पार्ट की तुलना करने पर 

वेन ब्रिज का उपयोग 

ऊपर दिए गए सभी पैरामीटर (प्रतिरोध तथा कैपेसिटर) का मान पहले से ज्ञात हो तब आरोपित वोल्टेज की आवृति ऊपर वाले फार्मूला मदद से ज्ञात की जा सकती है। इसके विपरीत यदि आवृति तथा प्रतिरोध का मान ज्ञात हो तब किसी एक कैपेसिटर का मान आसानी से ज्ञात किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त इस परिपथ का उपयोग रेडियो फ्रीक्वेंसी Oscillator तथा ऑडियो वाले परिपथ में किया जाता है। 

यह भी पढ़े 

Load Flow Study : परिभाषा , लोड फ्लो कॉम्पोनेन्ट तथा इससे प्राप्त जानकारी - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

load flow in transmission line

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में लोड फ्लो  क्या है ?

पावर इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में किसी इंटरकनेक्टेड नेटवर्क में विधुत ऊर्जा प्रवाह का आंकिक आकलन करना(Numerical Calculation) लोड फ्लो एनालिसिस या लोड फ्लो स्टडी कहलाता है। लोड फ्लो स्टडी  इलेक्ट्रिकल इंजीनियर द्वारा किए गए विद्युत नेटवर्क का विश्लेषण है। इसका मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि विद्युत नेटवर्क के चारों ओर विधुत ऊर्जा कैसे प्रवाहित होती है। 

लोड फ्लो अध्ययन करने से इंजीनियर को विद्युत प्रणालियों (इलेक्ट्रिकल सिस्टम) को डिजाइन करने में सहायता मिलती है तथा पावर सिस्टम के विभिन्न भाग में वोल्टेज तथा विधुत धारा का परिमाण क्या है। लोड फ्लो एनालिसिस के उपरांत डिज़ाइन किया इलेक्ट्रिकल सिस्टम सही तरीके से कार्य करता है और पावर ग्रिड द्वारा पर्याप्त  मात्रा में विधुत ऊर्जा की आपूर्ति आसानी से की जाती है। किसी पावर सिस्टम में लोड फ्लो या पावर फ्लो स्टडी से इंजीनियर सिस्टम को इस प्रकार से डिज़ाइन करता है जो वर्तमान में विधुत आपूर्ति के साथ साथ भविष्य में बढ़ते हुए विधुत लोड पर आसानी से संचालित हो सके।  

लोड फ्लो अध्ययन संबंधी कुछ बाते 

  • किसी पावर सिस्टम नेटवर्क का लोड फ्लो एनालिसिस अध्ययन उसके स्टेडी स्टेट का अध्ययन है अर्थात पावर सिस्टम स्टेडी स्टेट में कैसे कार्य करेगा उसकी जानकारी  प्राप्त होती है। 
  • लोड फ्लो स्टडी से प्राप्त जानकारी(वोल्टेज ,करंट)  किसी निश्चित लोड पर प्राप्त होती है। 
  • लोड फ्लो अध्ययन में दो अरैखिक (non linear) पावर समीकरण को हल करना पड़ता है जिसमें  प्राप्त रिजल्ट  वोल्टेज तथा फेज कोण होती है। 
  • लोड फ्लो एनालिसिस के बाद वोल्टेज ,फेज एंगल ,एक्टिव पावर तथा रिएक्टिव पावर की जानकारी प्राप्त होती है। 

लोड फ्लो अध्ययन में उपयोगी स्टेप 

यदि आप इलेक्ट्रिकल पावर सिस्टम डिज़ाइन करने की सोच रहे है तब आपको निम्न स्टेप को ध्यान में रखकर लोड फ्लो अध्ययन में आगे बढ़ना चाहिए :
  • पावर सिस्टम में उपयोग होने वाले कॉम्पोनेन्ट(जनरेटर ,ट्रांसमिशन लाइन ,लोड आदि) का मॉडलिंग करना 
  • लोड फ्लो के लिए  मॉडलिंग से जरुरी समीकरण उत्पन्न करना 
  • आंकिक तरीके से समीकरण को हल करना 

पावर सिस्टम में कॉम्पोनेन्ट का मॉडलिंग 

जनरेटर 
जनरेटर पावर सिस्टम का वह कॉम्पोनेन्ट है जो पावर सिस्टम के लिए विधुत ऊर्जा उत्पन्न करता है। इसके द्वारा उत्पन्न इलेक्ट्रिक पावर को निम्न समीकरण द्वारा दिखाया जाता है। 

लोड 


यह पावर सिस्टम का दूसरा कम्पोनेंट है जो विधुत ऊर्जा का खपत करता है। यह जनरेटर से सुदूर कही स्थित होता है। इसके द्वारा प्रति सेकंड खपत विधुत ऊर्जा की मात्रा को निम्न समीकरण द्वारा दिखाया जाता है। 

ट्रांसमिशन लाइन 



यह पावर सिस्टम का तीसरा कॉम्पोनेन्ट है जो जनरेटर तथा लोड के बीच विधुत ऊर्जा परवाह के लिए विधुतीय पथ का निर्माण करता है। इसके आंतरिक प्रतिरोध तथा प्रतिबाधा के कारण कुछ विधुत ऊर्जा का ह्रास हो जाता है इसके आंतरिक प्रतिबाधा (Impedance)  को निम्न समीकरण द्वारा दिखाया जाता है :

स्काडा: परिभाषा ,उपयोग लाभ तथा हानि - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

स्काडा क्या है ?

स्काडा (SCADA) एक संक्षिप रूप है जिसका विस्तारित रूप Supervisory Control And Data Acquisition होता है। यह एक कंप्यूटर प्रणाली है जिसमे किसी फैक्ट्री ,रिसर्च लैब आदि के विभिन्न विभागों से विभिन्न प्रकार से सूचना को प्राप्त कर उसका एनालिसिस किया जाता है तत्पश्चात उस लैब या फैक्ट्री को नियंत्रित एवं संचालित किया जाता है। स्काडा आज के आधुनिक युग में बड़े स्तर पर फैले हुए फैक्ट्री ,पावर प्लांट या रिसर्च लैब में होने वाली विभिन्न क्रियाकलापों को सुचारु रूप से नियंत्रित कर उसे संचालित करने के लिए उपयोग किया जाता है। 

बड़े औद्योगिक संस्थानों में बहुत सारी  मशीने एक साथ विभिन्न प्रकार के काम करती है और इन सभी मशीनों की  निगरानी करना एक बहुत ही जटिल  काम हैं ।  इन सभी मशीनों के निगरानी तथा संचालन का कार्य SCADA Syatem आसानी से करता है और इनके  दक्षता को बनाए रखता है। 

स्काडा एक सॉफ्टवेयर तथा हार्डवेयर का सम्मिलित सिस्टम है जो नियंत्रण एवं संचालन की सुविधा प्रदान करता है। इसके केंद्रीय नियंत्रण प्रणाली में संचार उपकरण, नेटवर्क इंटरफेस, इनपुट/आउटपुट डिवाइस और सॉफ्टवेयर शामिल हैं। स्काडा के मदद से किसी संस्था में निम्न कार्य किया जा सकता है :
  • संस्था में होने वाली प्रक्रिया को नजदीक या दूर से संचालित किया जा सकता है। 
  • संस्था में होने वाली प्रत्येक क्रिया के वर्तमान  (real time) गतिविधि से सम्बंधित सूचना को प्राप्त किया जा सकता है। 
  • HMI सॉफ्टवेयर के मदद से किसी मोटर ,वाल्व ,पम्प आदि को बंद या चालू किया जा सकता है। 
  • संस्था में होने वाली प्रत्येक घटना या कार्य की रिपोर्ट आसानी से बनाई जाती है। 

सामान्य स्काडा सिस्टम के मुख्य भाग (Component of SCADA  System)

स्काडा सिस्टम को बहुत सी डिवाइस को आपस में जोड़कर बनाया जाता है। इन सभी भागो में निम्न प्रकार से वर्गीकृत किया गया है :
  • Human Machine Interface
  • Supervisory System
  • Remote Terminal Units
  • Programmable logic Controller 
  • Communication Infrastructure
  • SCADA Programming

 ह्यूमन मशीन इंटरफ़ेस क्या है ?

यह स्काडा सिस्टम का इनपुट आउटपुट वाला वह भाग है जो इंसान द्व्रारा नियंत्रित किया जाता है। इस भाग में इंसान कंप्यूटर द्वारा एकत्रित सूचना को प्राप्त कर उसका एनालिसिस करता है तथा जरुरी निर्देश कंप्यूटर को आगे फॉरवर्ड करता है। इस भाग में इंसान को सूचना स्काडा सिस्टम के डेटाबेस से सॉफ्टवेयर के मदद से ग्राफ या एक डिटेल टेबल के रूप में प्राप्त होता है। 
hmi
Image Source Credit : https:Control.com 

Supervisory System क्या है ?

यह कण्ट्रोल रूम में लगे हुए HMI सॉफ्टवेयर तथा कार्य स्थल पर स्काडा सिस्टम से जुड़े हुए दूसरे भाग के बीच कम्युनिकेशन की कड़ी है जो दोनों के बीच सूचना तथा निर्देश को संचालित करता है। छोटे स्तर के स्काडा सिस्टम में एक कंप्यूटर सुपरवाइजरी या मास्टर सिस्टम होता है लेकिन बड़े स्तर के स्काडा सिस्टम में बहुत सारे कंप्यूटर को आपसे में एक दूसरे से जोड़कर कर मास्टर सिस्टम बनाया जाता है। 

Remote Terminal Units क्या होता है ?

जैसे नाम से ज्ञात होता है यह स्काडा सिस्टम का वह भाग है जो केंद्रीय नियंत्रक भाग से दूर होता है और भौतिक रूप से मशीन (मोटर ,प्रिंटर पंप आदि) से जुड़ा हुआ होता है। ये सभी माइक्रोप्रोसेसर तथा माइक्रोकंट्रोलर से जुड़ा हुआ होता है। ये माइक्रोकंट्रोलर समय समय पर रिकार्डेड सूचना को केंद्रीय नियंत्रक को भेजते रहते है। ये  माइक्रोकंट्रोलर मास्टर सिस्टम द्वारा भेजे गए सूचना को प्राप्त कर इन मशीनों को नियंत्रित करते है। 

Programmable Logic Controllers क्या है ?

यह स्काडा सिस्टम का सेंसिंग वाला भाग है जो वास्तव में सूचना को प्राप्त कर उसे डिजिटल सिग्नल में परिवर्तित करता है। RTU से जुड़े हुए भाग में लगे हुए सेंसर के मदद से सूचना को ग्रहण करते है तथा उसे एक निश्चित डिजिटल सिग्नल में परिवर्तित करते है जिसके आधार पर मास्टर कंप्यूटर सिस्टम निर्देश जारी करता है। 

Communication Infrastructure क्या है ?

स्काडा सिस्टम में लगे हुए सभी भाग को वायर या रेडियो सिग्नल के मदद से आपस में जोड़कर रखने वाली प्रणाली Communication Infrastructure है। 

SCADA Programming क्या है ?

HMI या मास्टर स्टेशन में SCADA प्रोग्रामिंग का उपयोग आरेख और मानचित्र बनाने के लिए किया जाता है जो प्रोसेस या घटना की विफलता के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं। अधिकांश व्यावसायिक स्काडा सिस्टम में अधिग्रहण प्रणालियाँ प्रोग्रामिंग में मानकीकृत इंटरफेस का उपयोग करती हैं। स्काडा सिस्टम में सामान्यतः C प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का उपयोग किया जाता है। 

स्काडा के लाभ क्या है ?

  • सेवा की गुणवत्ता में सुधार
  • विश्वसनीयता में सुधार
  • संचालन और रखरखाव की लागत में कमी
  • बड़े सिस्टम मापदंडों की निगरानी करना आसान है
  • मांग पर वास्तविक समय की जानकारी
  • नियंत्रण एवं देख रेख के लिए ज्यादा मैनपावर की आवश्यकता नहीं होती है। 
  • आसनी से फाल्ट की जानकारी हो जाती है। 
  • कम समय में फाल्ट को डिटेक्ट कर रिपेयर कर दिया जाता है। 

स्काडा  सिस्टम का उपयोग 

  • पावर उत्पादन प्लांट तथा  डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में किया जाता है। 
  • नगरनिगम सीवेज तथा पानी को नियंत्रित करने में करते है। 
  • कारखानों में 
  • तेल खनन वाले कारखानों में 
  • कम्युनिकेशन नेटवर्क में 
  • पब्लिक नेटवर्क में 

यह भी पढ़े 

पावर ग्रिड : परिभाषा ,प्रकार तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

इलेक्ट्रिकल ग्रिड क्या है ?

ग्रिड का हिंदी मतलब जाल होता है। अर्थात इलेक्ट्रिकल ग्रिड या पावर ग्रिड एक ऐसा विधुतीय जाल है जिसमे विधुत उत्पादन केंद्र(Generating Station) ,विधुत वितरक तथा ट्रांसमिशन लाइन एक दूसरे से जुड़े हुए होते है। इस जाल में विधुत ऊर्जा का प्रवाह विधुत उत्पादन केंद्र से वितरक केंद्र के तरफ होता है। 220 kV या इससे अधिक वोल्टेज पर विधुत ऊर्जा का परवाह उत्पादन केंद्र से लोड के तरफ होता है। इस उच्च वोल्टेज पर जिस लाइन से विधुत ऊर्जा का प्रवाह होता है उसे सुपर ग्रिड कहते है। 132 kV या इससे वोल्टेज पर संचालित होने वाले सबस्टेशन में विधुत ऊर्जा का परवाह सुपर ग्रिड से होता है। 

इलेक्ट्रिकल ग्रिड कितने प्रकार के होते है ?

पावर स्टेशन में विधुत ऊर्जा  उत्पादन उच्च वोल्टेज पर किया जाता है और पुनः इसे सबस्टेशन में स्टेप डाउन ट्रांसफार्मर के मदद से कम कर उपभोगता को दिया जाता है। इलेक्ट्रिकल ग्रिड को मुख्य रूप से दो प्रकार से वर्गीकृत किया जाता है जो निम्न है :
  • क्षेत्रीय ग्रिड या रीजनल (Regional Grid)
  • राष्ट्रीय ग्रिड या नेशनल ग्रिड (National Grid)
power grid in hindi

राष्ट्रीय ग्रिड किसे कहते है ?

किसी विशेष क्षेत्र में बहुत सी ट्रांसमिशन लाइन को आपस में एक  दूसरे से जोड़ जो विधुत ग्रिड बनाया जाता है उसे रीजनल या क्षेत्रीय ग्रिड कहते है। रीजनल पावर ग्रिड उत्पादन केंद्र से बहुत ही दूर होता है। यह निम्न वोल्टेज पर विधुत ऊर्जा का वितरण उपभोगता को करता है। 

राष्ट्रीय ग्रिड किसे कहते है ?

बहुत सारे रीजनल ग्रिड को आपस में जोड़कर राष्ट्रीय या नेशनल ग्रिड बनता है। नेशनल ग्रिड से बहुत से उत्पादन केंद्र जुड़े हुए होते है। इससे विधुत ऊर्जा का वितरण उच्च वोल्टेज पर किया जाता है। बहुत से ग्रिड को आपस में जोड़कर विधुत ऊर्जा का वितरण(डिस्ट्रीब्यूशन) ग्रिड का इंटरकनेक्शन कहलाता है। 

बहुत से पावर ग्रिड को आपस में क्यों जोड़ा जाता है ?

किसी भी देश में पावर ग्रिड को एक दूसरे से जोड़कर संचालित किया जाता है क्योकि ऐसा करने से विधुत ऊर्जा श्रोतो को पूर्ण एवं सुरक्षित रूप से उपयोग किया जा सकता है। इससे विभिन्न उत्पादन केन्द्रो पर बराबर लोड पड़ता है। ग्रिड का इंटरकनेक्शन बिजली संसाधन का सर्वोत्तम उपयोग प्रदान करता है और आपूर्ति के लिए बड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यह सिस्टम को किफायती और विश्वसनीय बनाता है। 
जब  किसी जोन या क्षेत्र के लोड में अचानक वृद्धि या उत्पादन में कमी आती है, तब उस क्षेत्र में विधुत ऊर्जा का परवाह उसके निकटवर्ती इंटरकनेक्टेड ग्रिड से होने लगता है। किसी भी नेशनल ग्रिड को नियमित रूप से संचालित होने  लिए एक निश्चित ऊर्जा क्षमता की जरुरत होती है जिसे स्पिनिंग रिज़र्व कहते है। 

यह भी पढ़े