• This is slide 1 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 2 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 3 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 4 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 5 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.

इलेक्ट्रिकल पावर सिस्टम को बनाने वाले विभिन्न प्रकार के कॉम्पोनेन्ट - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

इलेक्ट्रिकल पावर सिस्टम को बनाने वाले विभिन्न प्रकार के कॉम्पोनेन्ट

इलेक्ट्रिकल पावर सिस्टम क्या है ?

विधुत ऊर्जा का उत्पादन सुदूर किसी इलाके में किया जाता है। उत्पन्न हुए विधुत ऊर्जा को ट्रांसमिशन लाइन के मदद से उपयोग करने वाले स्थान पर पहुंचाया जाता है। विधुत उत्पादन क्षेत्र से उपयोग करने तक पहुंचाने ,विधुत ऊर्जा को पहुंचने में एक जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इस प्रक्रिय में विधुत जनित्र ,ट्रांसमिशन लाइन ,ट्रांसफार्मर तथा अन्य दूसरे कॉम्पोनेन्ट भाग लेते है। इस प्रकार सभी प्रकार के कॉम्पोनेन्ट से आपस में जुड़कर जो सिस्टम बनता है उसे पावर सिस्टम कहते है। पावर सिस्टम में जुड़े हुए इन सभी कॉम्पोनेन्ट को एक सिंगल लाइन द्वारा दिखाया जाता है जिसे सिंगल लाइन डायग्राम कहते है। जिसे निचे दिखाया गया है। 

पावर सिस्टम कॉम्पोनेन्ट 

किसी भी पावर सिस्टम में निम्न कम्पोनेंट पाए जाते है :
  • विधुत उत्पादन स्टेशन (Generating Station)
  • ट्रांसमिशन सिस्टम (transmission System)
  • विधुत वितरण सिस्टम (Distribution System)
  • लोड स्टेशन (load Station)

विधुत उत्पादन सिस्टम 

जैसे की ऊपर सिंगल लाइन डायग्राम में दिखाया गया है की पावर सिस्टम का पहला और मुख्य कॉम्पोनेन्ट GS अर्थात जनरेटिंग स्टेशन होता है। इसमें थ्री फेज जनरेटर एक साथ समान्तर क्रम में जुड़कर विधुत ऊर्जा का उत्पादन करते है। इसमें उत्पादित वोल्टेज 11 हज़ार वोल्ट होती है  जिसे सुदूर भेजने के लिए ट्रांसफार्मर के मदद से 33 हज़ार या इससे अधिक वोल्टता तक बढ़ाया जाता है। 

ट्रांसमिशन सिस्टम 

जनित्र से उत्पान विधुत ऊर्जा को उपयोग करने वाले स्थान तक पहुंचाने वाले वायरिंग सिस्टम को ट्रांसमिशन सिस्टम कहते है। इसे दो वर्गो में वर्गीकृत किया गया है :
  • प्राइमरी ट्रांसमिशन सिस्टम 
  • सेकंडरी ट्रांसमिशन सिस्टम 

प्राइमरी ट्रांसमिशन सिस्टम 

यह ट्रांसमिशन सिस्टम का वह हिस्सा है जो 132 हज़ार वोल्टेज पर विधुत ऊर्जा को उपयोग करने वाले  से पहले स्थिति पावर स्टेशन तक  थ्री फेज वोल्टेज में थ्री फेज वायर द्वारा पहुंचाता है।

सेकेंडरी ट्रांसमिशन सिस्टम  

यह ट्रांसमिशन सिस्टम का वह हिस्सा है जो प्राइमरी ट्रांसमिशन सिस्टम से प्राप्त विधुत ऊर्जा की वोल्टता को स्टेप डाउन ट्रांसफार्मर के मदद से 33 हज़ार तक कम करता है। इस 33 हज़ार वोल्टेज पर प्राप्त विधुत ऊर्जा आगे उपयोग के लिये थ्री फेज ,थ्री वायर के मदद से विभिन्न स्थान पर भेजा जाता है। सेकेंडरी ट्रांसमिशन सिस्टम द्वारा सम्प्रेषित विधुत ऊर्जा को प्राप्त करने वाले पावर स्टेशन को सब-स्टेशन कहते है। 

डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम 

यह पावर सिस्टम का वह हिस्सा है जो ट्रांसमिशन सिस्टम से प्राप्त विधुत ऊर्जा को उपयोग करने के लिए विभिन्न स्थानों पर आवश्यकतानुसार वोल्टेज पर वितरित करता है।  डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को दो वर्गों में वर्गीकृत किया गया है :
  • प्राइमरी डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम 
  • सेकेंडरी डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम 

प्राइमरी डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम 

यह पावर सिस्टम सर्किट का वह हिस्सा है जो सब-स्टेशन को डिस्ट्रीब्यूशन स्टेशन से जोड़ता है। यहाँ पर सेकेंडरी ट्रांसमिशन से प्राप्त 33 हज़ार वोल्टेज को 11 हज़ार वोल्टेज तक स्टेप डाउन किया जाता है। इस 11 हज़ार वोल्टेज पर विधुत ऊर्जा को थ्री फेज वायर के मदद से पोल द्वारा इंडस्ट्री तक पहुंचाया जाता है। 

सेकेंडरी डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम 

सेकेंडरी डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में विधुत ऊर्जा को बहुत ही कम वोल्टेज तक स्टेप डाउन कर उपयोग करने लायक बनाया जाता है। इसमें वोल्टेज को 440 वोल्ट थ्री फेज वायर द्वारा उपयोग करने के लिए उपभोगता को भेजा जाता है। घरेलु उपयोग के लिए सिंगल फेज 240 वोल्टा तथा न्यूट्रल वायर द्वारा भेजा जाता है। 

यह भी पढ़े 

झारखण्ड स्टाप सिलेक्शन कमिशन जूनियर इंजीनियर भर्ती - 2023 की पूरी जानकारी

jssc je 2023

झारखण्ड स्टाप सिलेक्शन कमीशन भर्ती -2023 

झारखण्ड स्टाप  सिलेक्शन कमीशन ने जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन माँगा है। जो अभ्यर्थी निम्नांकित योग्यत रखते है वैसे अभ्यर्थी इस पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस आवेदन प्रक्रिया से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकरी के लिए इस लेख को अंतिम तक पढ़े। 

झारखण्ड स्टाप सिलेक्शन कमीशन भर्ती -2023 के लिए शैक्षिणिक योग्यता 

ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदक के पास तीन वर्षीय डिप्लोमा की डिग्री इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ,मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा सिविल इंजीनियरिंग में होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त कुछ पोस्ट ऐसे भी जिसमे आवेदन करने के लिए आवेदक के पास मैकेनिकल ,ऑटोमोबिल ,इलेक्ट्रीशियन या प्लंबिंग में आईटीआई की सर्टिफिकेट होनी चाहिए। 
  •  शैक्षणिक योग्यता : डिप्लोमा या आईटीआई 
  •  निम्नतम उम्र सिमा :  35 वर्ष 
  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 13/06 / 2023 
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 15 /07 /2023 

झारखण्ड स्टाप सिलेक्शन कमीशन भर्ती -2023 के लिए आवेदन शुल्क  

ऑनलाइन आवेदक का आवेदन तभी स्वीकृत किया जायेगा जब वे सफलता पूर्वक आवेदन शुल्क जमा कर देंगे।  विभिन्न समुदाय के लोगो के लिए आवेदन शुल्क निम्न है :
  • सामान्य / ओ बी सी / इ डब्ल्य एस : 100 रुपए 
  • अनुसूचित जाती /अनुसूचित जन जाति : 0 रूपये
  • महिला उम्मीदवार  : 0 रूपये  

झारखण्ड स्टाप सिलेक्शन कमीशन भर्ती -2023 की कुल वैकेंसी 

विभिन्न पद के लिए कुल 1551 पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया  है।  सभी रिक्त पदों की जानकारी निचे दी जा रही है। 
  • जूनियर मैकेनिकल इंजीनियर : 107 
  • जूनियर सिविल इंजीनियर : 1279 
  • जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर : 50 
  • मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर : 44 
  • स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर :55 
  • पाइप लाइन इंस्पेक्टर : 16 

झारखण्ड स्टाप सिलेक्शन कमीशन भर्ती -2023 की सैलरी 

विभिन्न पोस्ट पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को निम्न सैलरी के साथ अन्य दूसरी सुविधाएं दी जाएँगी :
  • जूनियर मैकेनिकल इंजीनियर : 35400 रूपये 
  • जूनियर सिविल इंजीनियर : 35400 रूपये 
  • जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर : 35400 रूपये 
  • मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर : 35400 रूपये 
  • स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर :25500 रूपये 
  • पाइप लाइन इंस्पेक्टर : 19900 रूपये 

झारखण्ड स्टाप सिलेक्शन कमीशन भर्ती -2023 की चयन प्रक्रिया 

सफलता पूर्वक आवेदन करने वाले आवेदक को कंप्यूटर आधारित परीक्षा पास करनी होगी। इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे  जिनमे से प्रत्येक सही प्रश्न के उत्तर के लिये 3 अंक तथा गलत उतर के लिए एक अंक काट लिए जायेंगे। इसके लिये आवेदक को कुल 120 मिनट का समय दिया जायेगा। परीक्षा में 80 प्रश्न सामान्य इंजीनियरिंग तथा 40 प्रश्न समान्य ज्ञान से पूछे जायेंगे। 

झारखण्ड स्टाप सिलेक्शन कमीशन भर्ती -2023 के लिए आवेदन कैसे करे 

आवेदन प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन होगी। ऑफलाइन आवेदन करने का विकल्प नहीं है।  इच्छुक आवेदक को निचे दिए लिंक के मदद से ऑनलाइन आवेदन करना  होगा। 
ऑनलाइन आवेदन करने  के लिए इस लिंक पर क्लिक करे। 

विधुत वाहन (EV) के चार्जिंग केबल तथा प्लग की पूरी जानकारी - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

इलेक्ट्रिक कार क्या है ?

विधुत ऊर्जा से चलने वाली कार को इलेक्ट्रिक कार या विधुत कार कहते है। वर्तमान समय में दुनिया में विधुत कार का प्रचलन बढ़ रहा है। दुनिया में बढती महंगाई और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या की वजह से लोग विधुत वाहन के तरफ अपना रुख कर रहे है। विधुत वाहन के बारे में विशेष जानकारी के लिए आप हमारे दूसरे ब्लॉग पोस्ट को पढ़ सकते है। यहाँ हम विधुत वाहन के चार्जिंग के लिए उपयोग होने वाले चार्जिंग केबल तथा प्लग की जानकारी आपके साथ साझा करने वाले है। 
एक कार चालक से कार को देखकर पूछा जाए की यह एक साधारण पेट्रोल या डीजल इंजन  कार है या विधुत इंजन कार ,शायद वह इस बात का सीधा जवाब न दे पाए क्योकि दोनों प्रकार की गाड़ियों को बाहरी बनावट एक जैसा ही होता है। विधुत इंजन एवं IC इंजन (Internal Combustion Engine) में मुख्य अंतर उनमे उपयोग होने वाली ईंधन पर है। IC इंजन में पेट्रोल या डीज़ल को दस से पांच मिनट में आसानी से डाला जा सकता है लेकिन विधुत इंजन में ऐसा नहीं है। यहाँ आपको चार्जर पॉइंट पर जाकर अपने गाड़ी को कुछ समय के लिए रूकर चार्ज करना पड़ेगा। केवल इससे ही काम नहीं चलेगा आपको विभिन्न प्रकार के उपयोग होने वाले चार्जिंग केबल तथा प्लग की जानकारी भी रखनी होगी। 
विधुत कार को चार्ज करने के लिए दो प्रकार के चार्जर का उपयोग किया जाता है। ए०सी चार्जर एवं डीसी चार्जर। इन दोनों चार्जर में उपयोग होने वाली प्लग का आकर एवं लम्बाई भी भिन्न होती है। ए०सी चार्जर भी दो प्रकार के होते है। टाइप -1 तथा टाइप -2  दुनिया के भिन्न देशो में भिन्न भिन्न प्रकार के ए०सी  चार्जर का उपयोग किया जाता है। 
charger cable

इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग केबल क्या है ? 

 चार्जिंग केबल एक इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने का एक अनिवार्य कॉम्पोनेन्ट है, जो आपके वाहन को चार्जिंग स्टेशन से जोड़ता है। कुछ चार्जिंग स्टेशन पर केबल चार्जर के साथ जुड़ा रहता हैं इसके विपरीत कुछ चार्जिंग सततयों पर यह केबल उपलब्ध नहीं रहता है और आपको अपना लाने की आवश्यकता होती है। 
चार्जिंग केबल चार प्रकार के होते हैं और प्रत्येक का उपयोग एक निश्चित प्रकार की चार्जिंग के लिए किया जाता है। यह देखते हुए कि यह मोड आवश्यक रूप से चार्जिंग के 'स्तर' से संबंधित नहीं है, यह थोड़ा भ्रमित करने वाला हो सकता है। ये चार मोड़ निम्न है : 
  • मोड-1
  • मोड-2
  • मोड-3 
  • मोड-4
इन चारो प्रकार के चार्जिंग केबल की जानकारी निचे दी गई है।

मोड -1  चार्जिंग केबल 

यह एक साधारण सा चार्जिंग केबल होता है जिसके उपयोग से आप अपने विधतु वाहन को अपने घर के विधुत बोर्ड से जोड़कर चार्ज कर सकते है। यह सुरक्षा के दृष्टि से उपयुक्त चार्जिंग केबल नहीं है। इससे चार्जर तथा विधुत वाहन के बीच किसी भी प्रकार का सूचना का आदान प्रदान नहीं होती है। यह साधारणतः छोटे विधुत वाहन जैसे स्कूटर ,इ-बाइक आदि में उपयोग किये जाते है। 

मोड -2  चार्जिंग केबल 

जब आप विधुत कार खरीदते है तब आपको एक विशेष प्रकार का चार्जर तथा चार्जिंग केबल दिया जाता है। इसमें प्राप्त होने वाले केबल को ही मोड़ -2 चार्जिंग केबल कहते है। इस केबल के एक छोर को आप अपने गाड़ी तथा दूसरे छोर को अपने विधुत बोर्ड से जोड़ते है जिससे गाड़ी चार्ज होने लगती है। इस केबल के अंदर चार्जर तथा गाड़ी के बीच सुरक्षा तथा चार्जिंग से सम्बंधित जानकारी (वोल्टेज ,करंट) की सुचना का आदान प्रदान होता रहता है। यह गाड़ी को सुरक्षित रूप से चार्ज करता है। 

मोड -3 चार्जिंग केबल 

वैसे चार्जर जो पब्लिक कार पार्किंग ,ऑफिस ,रेजिडेंशियल एरिया आदि में इंसटाल किये गए है उनमे इस प्रकार के चार्जिंग केबल उपयोग किया जाता है। ये चार्जिंग केबल सुरक्षा के दृष्टि से उपयुक्त होते है। इस प्रकार के केबल का उपयोग टाइप -2 तथा टाइप -1 चार्जर में किया जाता है। 

मोड-4चार्जिंग केबल 

ऊपर बताये गए सभी प्रकार के केबल ए०सी चार्जर में उपयोग किये जाते है और ये ए०सी पावर को बोर्ड से गाड़ी के तरफ ट्रांसफर करते है जिसको गाड़ी में लगे AC to DC कनवर्टर द्वारा परिवर्तित कर बैटरी को चार्ज किया जाता है। लेकिन मोड-4 के केबल का उपयोग डीसी चार्जर में किया जाता है। डीसी चार्जर में ए०सी को डीसी में परिवर्तित कर इस केबल द्वारा गाड़ी में भेजा जाता है। डीसी चार्जर से गाड़िया तेजी से चार्ज होती है।  डीसी चार्जर  ज्यादा मात्रा में विधुत ऊर्जा को गाड़ी में भेजते है। 

इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग प्लग क्या है ?

यह एक प्रकार का कनेक्टर है जिसको आप अपने इलेक्ट्रिक कार के सॉकेट में लगाते है। यह भिन्न भिन्न प्रकार के होती है। चार्जिंग प्लग तथा कार में लगा हुआ सॉकेट दुनिया के अलग अलग देशो में अलग अलग होते है। यह  विभिन्न प्रकार के ब्रांड तथा कार निर्माताओं के अनुसार बदलते है। दुनिया में उपयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के प्लग की जानकारी निचे दी गई है :

ए०सी चार्जिंग प्लग 

टाइप -1 ए०सी चार्जिग प्लग 

type-1 ac charger
image source : midacable.com 
  • इसकी कुल क्षमता 7.4 KW है। 
  • यह सिंगल फेज सप्लाई पर कार्य करता है। 
  • यह जापान और अमेरिका में उपयोग किया जाता है। 

टाइप -2 ए०सी चार्जिग प्लग 

type -2 charger

  • इसकी कुल क्षमता 22 से 43 KW होती है। 
  • यह थ्री  फेज सप्लाई पर कार्य करता है। 
  • यह यूरोप तथा दुनिया के दूसरे देशो में उपयोग किया जाता है। 

GB/T  AC चार्जिंग प्लग 

gbt charger
  • इसकी कुल क्षमता 74 KW होती है। 
  • यह थ्री  फेज सप्लाई पर कार्य करता है। 
  • यह चीन  में उपयोग किया जाता है। 

डीसी फ़ास्ट चार्जिंग प्लग 

दुनिया के अलग अलग देशो में विभिन्न प्रकार के फ़ास्ट डीसी चार्जर से विधुत वाहन को चार्ज किया जाता है। अलग अलग देश में उपयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के प्लग तथा उसकी क्षमता को निचे दिया गया है। 
  • कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम -1 (CCS-1)
  • कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम -2 (CCS-2)
  • चाडेमो (CHADEMO)
  • GB/T 

कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम -1 (CCS-1)


  • इसकी कुल क्षमता 350 KW होती है। 
  • यह डीसी वोल्टेज पर कार्य करता है। 
  • यह अमेरिका तथा उसके पडोसी देशो में उपयोग किया जाता है। 

कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम -2 (CCS-2)

ccs2 connector



  • इसकी कुल क्षमता 350 KW होती है। 
  • यह डीसी वोल्टेज पर कार्य करता है। 
  • यह यूरोप के सभी देशो में उपयोग किया जाता है। 

चाडेमो फ़ास्ट चार्जर प्लग 

chademo plug
  • इसकी कुल क्षमता 200 KW होती है। 
  • यह डीसी वोल्टेज पर कार्य करता है। 
  • यह जापान में उपयोग किया जाता है।

GB/T फ़ास्ट चार्जर प्लग 


gbt charger connector
  • इसकी कुल क्षमता 237.5 KW होती है। 
  • यह डीसी वोल्टेज पर कार्य करता है। 
  • यह चीन  में उपयोग किया जाता है।

यह भी पढ़े 

इंडिया में बिकने वाली टॉप -5 सबसे सस्ती विधुत वाहन (EV) - विशेषता , कीमत और बहुत कुछ

विधुत वाहन क्या है ?

विधुत ऊर्जा से चलने वाली सभी प्रकार की गाड़ियों को विधुत वाहन कहते है। आज पुरे दुनिया में विधुत वाहन का प्रचलन बढ़ रहा है। विधुत वाहन जिसे इंग्लिश में EV कहते है ,लोगो के बीच लोकप्रिय होती जा रही है। विधुत वाहन से किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं फैलता है तथा इनकी दक्षता(efficiency) मोटर वाहन की तुलना में ज्यादा है। इसके अतिरिक्त अन्य दूसरी खुबिया भी लोगो को विधुत वाहन के तरफ आकर्षित कर रही है। विधुत वाहन से सम्बंधित अन्य दूसरी जानकारी के लिए आप हमारे दूसरे ब्लॉग पोस्ट को पढ़ सकते है। यहाँ हम इंडिया में बिकने वाली सस्ती विधुत वाहन की जानकारी आपके साथ साझा करने जा रहे है। इंडिया में सबसे सस्ती एवं ज्यादा बिकने वाली गाड़िया निम्न है :
  1. टाटा टियागो EV 
  2. टाटा टैगोर EV 
  3. टाटा नेक्सॉन EV प्राइम 
  4. महिंद्रा XUV400 EV
  5. MG ZS EV
EV

(1) टाटा टियागो (Tata Tiago EV)

इंडिया में टाटा ग्रुप सबसे ज्यादा विधुत वाहन का निर्माण कर रहा है। टाटा टियागो मध्यम वर्ग के लोगो को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह इंडिया में उपलब्ध सबसे सस्ती विधुत कार है। इस विधुत वाहन की विशेषता निम्न है :
  • कीमत : Rs. 8.69 लाख से Rs.12 लाख 
  • विधुत मोटर टाइप : परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर 
  • बैटरी क्षमता :19.2 से 24 KWH लिथियम आयन 
  • ब्रेक हॉर्स पावर :60. 3 से 73.7 BHP 
  • टार्क : 110 से 114 Nm 
  • ड्राइविंग रेंज : 250 से 315 KM 
  • चार्जिंग टाइम : स्लो चार्जिंग 10 % से 100 % तक चार्ज 7 घंटा ,फ़ास्ट चार्जिंग 1 घंटा 
  • कुल सीट : 5    

आपको ये गाड़ी क्यों खरीदना चाहिए 

  • यह सबसे सस्ती विधुत वाहन है। 
  • सुरक्षा के दृष्टि से यह बहुत ही सुरक्षित गाड़ी है। 
  • इसकी डिज़ाइन बहुत ही खूबसूरत है। 

(2)टाटा टिगोर ( Tata Tigor EV)

टाटा द्वारा निर्मित यह दूसरी सबसे सस्ती एवं किफायती गाड़ी है। टियागो के तुलना में ,इसके परफॉरमेंस में वृद्धि की गई है इसलिए इसकी कीमत थोड़ा ज्यादा भी है। 
  • कीमत : Rs. 12.49  लाख से Rs.13.75 लाख 
  • विधुत मोटर टाइप : परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर 
  • बैटरी क्षमता : 26  KWH लिथियम आयन 
  • ब्रेक हॉर्स पावर : 73.5  BHP 
  • टार्क : 170 Nm 
  • ड्राइविंग रेंज : 306  KM 
  • चार्जिंग टाइम : स्लो चार्जिंग 10 % से 100 % तक चार्ज 8 घंटा ,फ़ास्ट चार्जिंग 1 घंटा 
  • कुल सीट : 5   

(3) टाटा नेक्सॉन EV प्राइम (Tata Nexon EV Prime)

टाटा की तीसरी सबसे बजट फ्रेंडली EV टाटा नेक्सॉन प्राइम है। ऊपर बताये गए दोनों गाड़ियों की तुलना में इसमें बैटरी तथा मोटर की शक्ति अधिक है। वरना अन्य दूसरी खुबिया ऊपर दोनों गाड़ियों की जैसी ही है जो निम्न  है :
  • कीमत : Rs. 14.49  लाख से Rs.17.5 लाख 
  • विधुत मोटर टाइप : परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर 
  • बैटरी क्षमता : 30.2  KWH लिथियम आयन 
  • ब्रेक हॉर्स पावर : 127  BHP 
  • टार्क : 247 Nm 
  • ड्राइविंग रेंज : 312 KM 
  • चार्जिंग टाइम : स्लो चार्जिंग 10 % से 100 % तक चार्ज 8.30 घंटा ,फ़ास्ट चार्जिंग 2 घंटा 
  • कुल सीट : 5   

(4) महिंद्रा XUV400 EV

मार्केट में मौजूद चौथी सस्ती EV महिंद्रा की XUV400 EV है। यह गाड़ी टाटा की तुलना थोड़ी महँगी है लेकिंग इसकी रेंज ज्यादा है। इस गाड़ी की खुबिया निचे दी गई है :
  • कीमत : Rs. 15.99  लाख से Rs.18.99 लाख 
  • विधुत मोटर टाइप : परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर 
  • बैटरी क्षमता : 34.2 से 39  KWH लिथियम आयन 
  • ब्रेक हॉर्स पावर : 147.5  BHP 
  • टार्क : 310 Nm 
  • ड्राइविंग रेंज : 375 से456  KM 
  • चार्जिंग टाइम : स्लो चार्जिंग 10 % से 100 % तक चार्ज 8.30 घंटा ,फ़ास्ट चार्जिंग 1 घंटा 
  • कुल सीट : 5   

(5) MG ZS EV 

वर्तमान  समय में  5 वी सबसे सस्ती EV ,MG मोटर की MG ZS EV है। इसकी कीमत उपरोक्त सभी गाड़ियों की तुलना में थोड़ा ज्यादा है लेकिन इसमें लगे मोटर और बैटरी की क्षमता भी अधिक है जिससे इसका कुल रेंज भी ज्यादा है।  इस गाड़ी की खुबिया निचे दी गई है :
  • कीमत : Rs. 22.98  लाख से Rs.27 लाख 
  • विधुत मोटर टाइप : परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर 
  • बैटरी क्षमता : 50.3 KWH लिथियम आयन 
  • ब्रेक हॉर्स पावर : 174  BHP 
  • टार्क : 280 Nm 
  • ड्राइविंग रेंज : 452  KM 
  • चार्जिंग टाइम : स्लो चार्जिंग 10 % से 100 % तक चार्ज 8.30 घंटा ,फ़ास्ट चार्जिंग 1 घंटा 
  • कुल सीट : 5