• This is slide 1 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 2 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 3 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 4 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.
  • This is slide 5 description. Go to Edit HTML of your blogger blog. Find these sentences. You can replace these sentences with your own words.

Boiler In Hindi : परिभाषा ,कार्य तथा प्रकार - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

बायलर क्या होता है?

यह एक विशेष प्रकार का बंद बर्तन होता है जिसमे पानी या अन्य दुसरे द्रव को गर्म किया जाता है। यह जरुरी नहीं है कि  बायलर में गर्म किया जाने वाला द्रव गैसीय अवस्था में परिवर्तित हो लेकिन ज्यादातर पानी को भाप  में परिवर्तित करने के लिए ही बायलर का उपयोग किया जाता है। बायलर में  निर्मित वाष्प या भाप का उपयोग विभिन्न प्रकार के कार्यो में किया जाता है। जैसे खाना पकाने में  प्रयोगशाला में ,विधुत उत्पादन में इत्यादि। बायलर का अधिकांशउपयोग थर्मल पॉवर प्लांट तथा  न्यूक्लियर पॉवर प्लांट में विधुत उर्जा के उत्पादन में किया जाता है। 

बायलर का कार्य सिध्दांत क्या है?

बॉयलर का मूल कार्य सिद्धांत बहुत ही सरल जिसे  आसानी से समझा जा सकता है। बॉयलर एक बंद बर्तन होता है  जिसके अंदर पानी जमा होता है।  कोयला या अन्य दुसरे  इंधन को जलाकर उष्मीय उर्जा उत्पन्न किया जाता है। इस प्रकार इंधन के जलने से जो उष्मीय उर्जा उत्पन्न होती है उसे बायलर के संपर्क में लाया जाता है जहा बायलर में रखा हुआ पानी गर्म होता है और वाष्प में परिवर्तित होता है। जैसे जैसे बायलर के अन्दर पानी गर्म होकर वाष्प में परिवर्तित होता है बायलर का आंतरिक दवाब बढ़ने लगता है। इस उच्च दाब भाप को किसी पाइप द्वारा निकालकर टरबाइन को चलाया जाता या दुसरे कार्य में उपयोग किया जाता है। चूँकि बायलर से भाप का उत्पादन होता है इसलिए इसे भाप उत्पादक भी कहा जाता है। 
Boiler in hindi

स्टीम बायलर की दक्षता क्या होती है ?

चूँकि बायलर का उपयोग थर्मल पॉवर प्लांट में विधुत उर्जा उत्पादन में होता है इसलिए यह जरुरी बन जाता है की इसकी दक्षता उच्च हो। इसकी दक्षता जितनी ही ज्यादा होगी उतने ही ज्यादा मात्रा में उष्मीय उर्जा की हानि कम होगी। स्टीम बायलर से निकलने वाली उच्च दाब वाष्प में निहित उर्जा तथा इंधन के जलने से उत्पन्न उर्जा के अनुपात ही  स्टीम बायलर की दक्षता कहलाता है। दक्षता को हमेशा प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है। 
Boiler in Hindi
बायलर की दक्षता इसके आकार पर निर्भर करता है। इसके यह अतिरिक्त इंधन के गुणवता पर भी निर्भर करता है। सामान्यतः बायलर की दक्षता 80 से 88 प्रतिशत के करीब होता है। 

बायलर कितने प्रकार के होते है?

बायलर मुख्य रूप से दो प्रकार के होते है जो निम्न है :
  • वाटर ट्यूब बायलर (Water Tube Boiler)
  • फायर ट्यूब बायलर (Fire Tube Boiler)
इन दो प्रकार के बायलर को पुनः विभिन्न उपवर्गों में विभाजित किया जाता है। 

वाटर ट्यूब बायलर क्या होता है?

इसके नाम से ही ज्ञात होता है की पानी को ट्यूब से प्रवाहित किया जाता है तथा उष्मीय ऊर्जा उस ट्यूब के चारो तरफ प्रवाहित होती है। अर्थात वाटर ट्यूब बॉयलर एक ऐसा बॉयलर होता है जिसमे  पानी को ट्यूब के अंदर प्रवाहित कर ट्यूब के चारो तरफ गर्म गैस प्रवाहित कर गर्म कर भाप में परिवर्तित किया जाता है। जैसे कि निचे के चित्र में दिखाया गया है। 
image source :www.researchgate.net/figure/Water-tube-boilers
जैसे चित्र में दिखाया गया है की आग को एक कोने में जलाया जा रहा है और गर्म गैसे पाइप से प्रवाहित होने वाली पानी को भाप में परिवर्त्तित कर रही है जो ऊपर से आउटलेट से बाहर निकल रहा है। वाटर ट्यूब बायलर से ज्यादा मात्रा में भाप उत्पन होता है। वाटर ट्यूब बायलर भी विभिन्न प्रकार के होते है जैसे :-
  • हॉरिजॉन्टल स्ट्रैट ट्यूब बायलर 
  • बेंट ट्यूब बायलर 
  • सायक्लोन ट्यूब बायलर 

वाटर ट्यूब बायलर के लाभ एवं हानि 

वाटर ट्यूब बायलर के लाभ एवं हानि निम्न है :-

लाभ 

  • अधिक संख्या में पानी की ट्यूब  का उपयोग कर बड़ी तापीय  सतह प्राप्त की जा सकती है। 
  • फायर ट्यूब बायलर की त्तुलना में वाटर ट्यूब बायलर की दक्षता ज्यादा होती है। 
  • वाटर ट्यूब बायलर में आसानी से उच्च दाब पर भाप उत्पन्न किया जा सकता है। 

हानि 

  • आकर में बड़ा होने की वजह से वाटर ट्यूब बायलर को एक स्थान से दुसरे स्थान तक लेकर जाना कठिन होता है। 
  • वाटर ट्यूब बायलर को निर्मित करने की लागत ज्यादा होती है। 

फायर  ट्यूब बायलर क्या होता है?

यह वाटर ट्यूब बायलर का उल्टा होता है। जैसे इसके नाम से ही ज्ञात होता है की उष्मीय उर्जा को ट्यूब द्वारा प्रवाहित किया जाता है और इस ट्यूब के चारो तरफ पानी रहता है। पाइप के माध्यम से आग प्रवाहित होने की वजह से पानी गर्म होने लगता है और भाप में परिवर्तित होने लगता है। फायर ट्यूब बायलर को निचे के चित्र में दिखाया गया है
water tube बायलर

                              (image source :https://industrialboiler.com/Boilers/Firetube-Boilers)
जैसे की उपर के चित्र में दिखाया गया है बगल के Furnace में आग जल रहा है और उष्मीय उर्जा पाइप द्वारा पानी से होते हुए बाहर निकल रहा है जिससे पानी गर्म होकर भाप में परिवर्तित हो रहा है। फायर ट्यूब बायलर भी तीन प्रकार के होते है जो निम्न है :
  • हॉरिजॉन्टल रिटर्न टैबुलर बायलर 
  • शार्ट फायर बॉक्स बायलर 
  • कॉम्पैक्ट बायलर 

फायर ट्यूब बायलर के लाभ एवं हानि 

फायर ट्यूब बायलर के लाभ एवं हानि निम्न है :-

लाभ 

  • इसका निर्माण आसान होता है। 
  • इसको निर्मित करने का लागत कम होता है। 
  • भाप निर्माण को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 

हानि 

  • इससे पूर्ण रूप से सुखा हुआ भाप उत्पन्न नहीं हो पाता है। 
  • इससे उच्च दाब पर भाप उत्पन्न नहीं किया जा सकता है। 
  • इसमें भाप उत्पन्न करने में समय लगता है। 
इन सभी के अतिरिक्त बायलर को उसके द्वारा उत्पन्न दाब के आधार पर भी वर्गीकृत किया जाता है जो निम्न है :
  • हाई प्रेशर बायलर 
  • लो प्रेशर बायलर 

हाई प्रेशर बायलर क्या होता है?

जिस बायलर का दाब 80 bar से ज्यादा होता वैसे बायलर को हाई प्रेशर बायलर कहते है। 

लो प्रेशर बायलर किसे कहते है?

जिस  बॉयलर का प्रेशर 80bar से कम होता है  उसे हम लो प्रेशर बायलर कहते है। कभी कभी  कई बार हम 40bar से कम प्रेशर वाले बायलर को लो प्रेशर बॉयलर तथा 40 bar से 80 bar प्रेशर  तक के बॉयलर को मीडियम  प्रेशर बायलर कहते है।

यह भी पढ़े 

thermodynamics in hindi : परिभाषा ,प्रकार तथा उदहारण - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 उष्मागतिकी किसे कहते है?

Thermodynamics को हिंदी में उष्मागतिकी कहते है। ऊष्मा से तात्पर्य है उष्मीय उर्जा तथा गतिकी से तात्पर्य है गति उत्पन्न करना। अर्थात इन दोनों शब्दों को आपस में मिला दे तब इसका मतलब निकलता है की उष्मीय उर्जा से गति उत्पन्न करना ही उष्मागतिकी कहलाता है। हम सभी जानते है की ऊष्मा एक प्रकार की उर्जा होती है और किसी गति करती हुई वस्तु के पास गतिज उर्जा होती है। अर्थात उष्मागतिकी में उष्मीय उर्जा को गतिज उर्जा में परिवर्तित किया जाता है। विज्ञानं में उष्मागतिकी को निम्न तरीके से परिभाषित किया जाता है :
उष्मागतिकी विज्ञान की वह शाखा है जिसमे किसी सिस्टम से संबंधित ,उर्जा ,तापमान ,ऊष्मा तथा कार्य का एक दुसरे में परिवर्तन की व्याख्या किया जाता  है। 

 

thermodynamics in hindi

मोटे तौर पर, थर्मोडायनामिक्स ऊर्जा के एक स्थान से दूसरे स्थान और एक रूप से दूसरे रूप में स्थानांतरण से संबंधित है। थर्मोडायनामिक्स में हमेशा किसी सिस्टम से संबंधित उर्जा ,तापमान आदि की ही व्याख्या करता है। इसलिए यह जरुरी बन जाता है की हमें सिस्टम की समझ हो। बिना सिस्टम के जानकरी के थर्मोडायनामिक्स के मूलभूत सिध्दांतो नहीं समझा जा सकता है। सिस्टम को हिंदी में निकाय कहा जाता है।

सिस्टम क्या होता है?

सिस्टम जिसे हिंदी में निकाय कहते है,एक सापेक्षिक शब्द है। सिस्टम निरपेक्ष नहीं होता है। सिस्टम को हमेशा किसी के सापेक्ष ही परिभाषित किया जाता है। जैसे हमारे घर का प्रत्येक कमरा,हमारे घर के सापेक्ष एक सिस्टम होगा और हमारा घर बाहरी वातारण के सापेक्ष एक सिस्टम है और यह वातावरण ब्रह्माण्ड के सापेक्ष एक सिस्टम है। अर्थात इस ब्रह्माण्ड का वह भाग जिसे चुनकर हम उसका विश्लेषण करते है निकाय कहलाता है। विज्ञानं में सिस्टम को तीन प्रकार से वर्गीकृत किया गया है जो निम्न है :
  • खुला निकाय  (Open  System)
  • बंद निकाय  (Closed System)
  • विलगित निकाय (Isolated System)

खुला निकाय क्या होता है?

ऐसा सिस्टम जो अपने चारो तरफ के वातावरण से द्रव्यमान तथा ऊर्जा का आदान प्रदान कर सके खुला निकाय अर्थात ओपन सिस्टम कहलाता है। जैसे किसी खुले बर्तन में पानी को गर्म करना। चूँकि बर्तन का उपरी भाग खुला हुआ है अतः पानी बाहरी वातावरण से उर्जा ले भी सकता है और वातावरण को उर्जा दे भी सकता है। यदि पानी को ज्यादा समय तक गर्म किया जाए तब यह भाप बनकर उड़ भी सकता है जिससे पानी के द्रव्यमान में कमी होने लगेगी। अर्थात खुला बर्तन एक ओपन सिस्टम बनाता है। 

बंद  निकाय क्या होता है?

ऐसा सिस्टम जो अपने चारो तरफ के वातावरण से केवल ऊर्जा का आदान प्रदान करता है बंद निकाय अर्थात क्लोज्ड सिस्टम कहलाता है। बंद निकाय से किसी भी प्रकार से द्रव्यमान का आदान प्रदान बाहरी वातावरण से नहीं होता है। यदि हम किसी ऊष्मा चालक वाले बर्तन में पानी को बंदकर गर्म करे तब बर्तन के सतह से उष्मीय ऊर्जा बहरी वातावरण में जा सकती है लेकिन भाप बना हुआ पानी बाहर निकल नहीं  सकता है जिससे बंद बर्तन के पानी का द्रव्यमान सदैव नियत बना रहेगा। 

विलगित  निकाय क्या होता है?

वैसा सिस्टम जो अपने बाहरी वातावरण से न तो द्रव्यमान  और न ही ऊर्जा का आदान प्रदान करता है विलगित अर्थात आइसोलेटेड सिस्टम कहलाता है। आइसोलेटेड सिस्टम का सबसे बढ़िया उदहारण थरमस है। जिसमे रखे हुए चाय लम्बे समय तक गर्म रहता है। 

किसी भी प्रकार के निकाय का पूर्ण अध्ययन करने के लिए उस निकाय से सम्बंधित या उस निकाय को बनाने वाली कुछ भौतिक राशिय (जैसे तापमान ,विशिष्ट ऊष्मा ,आयतन ,घनत्व ,द्रव्यमान ,मोल आदि ) होती है जो निकाय को परिभाषित करती है। ये भौतिक राशिय पुरे सिस्टम या तो नियत होती है या परिवर्तनशील। चूँकि ये सभी भौतिक राशिय किसी भी सिस्टम के घटक होती है और सिस्टम के गुण को दर्शाती है। इनके आधार पर ही सिस्टम के गुण को दो प्रकार से वर्गीकृत किया जाता है जो निम्न है :
  • गहन गुण (Intensive Properties)
  • व्यापक गुण (Extensive Properties)

इंटेंसिव प्रॉपर्टी क्या होता है?

किसी सिस्टम का वह गुण जो पदार्थ के परिमाण पर नहीं ,पदार्थ के नमूने पर निर्भर करता है इंटेंसिव प्रॉपर्टी कहलाता है। जैसे सोना और चांदी विधुत के अच्छा चालक होते है। विधुत धारा छोटे या बड़े दोनों आकार के चालक में सामान प्रकार से प्रवाहित होंगे। अतः चालकत इंटेंसिव प्रॉपर्टी हुआ। इसके अतिरिक्त घनत्व ,प्रतिरोधकता अपवर्तनांक आदि इंटेंसिव प्रॉपर्टी का उदहारण है। 

एक्सटेंसिव प्रॉपर्टी क्या होता है?

किसी सिस्टम का वह गुण जो पदार्थ के नमूने पर नहीं बल्कि पदार्थ के परिमाण पर निर्भर करता है एक्सटेंसिव प्रॉपर्टी कहलाता है। ऐसे आयतन ,किसी गिलास में पानी मात्रा तथा किसी कूकर में पानी की मात्रा ,दोनों का द्रव्यमान अलग होगा क्योकि दोनों का आयतन भिन्न भिन्न है। इसलिए आयतन ,द्रव्यमान ,ऊष्मा धारिता ,मोल की संख्या आदि एक्सटेंसिव प्रॉपर्टी है। 

CG ITI Admission - 2023 प्रवेश प्रक्रिया ,ऑनलाइन आवेदन, योग्यता तथा आवेदन शुल्क

 CG ITI क्या है?

प्रशिक्षण निदेशालय छत्तीसगढ़ एक प्रसिद्ध आईटीआई बोर्ड है जो राज्य के प्रत्येक आईटीआई कॉलेज में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रत्येक वर्ष  प्रवेश प्रक्रिय आयोजित करता है। प्रत्येक वर्ष  बड़ी संख्या में छात्र ऑनलाइन आवेदन करते है जिसके उपरांत बोर्ड के कटऑफ लिस्ट जारी करता है। जो छात्र परीक्षा उत्तीर्ण कर पाते है उनको राज्य के अन्दर संचालित होने वाली आईटीआई कॉलेज में एडमिशन मिलता है। 

CG ITI  प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी  अगस्त 2023 के महीने में प्रवेश प्रक्रिया जारी करने जा रहा है। जो भी विद्यार्थी  CG ITI -2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है वे सभी बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट से ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता ,आवश्यक डॉक्यूमेंट ,आवेदन शुल्क ,आवेदन की तिथि आदि की जानकरी निचे दी जा रही है।
cg iti admission-2022
                                                        image credit:unsplash.com

CG ITI  Admission-2023 के लिए आवश्यक योग्यता क्या है?

छत्तीसगढ़ में संचालित आईटीआई कॉलेज में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थी के पास निम्न योग्यता होनी चाहिए :
  • आवेदक को किसी भी बोर्ड से 10th या 12th कम से कम 30 प्रतिशत अंक से पास होना चाहिए। 
  • आवेदक के पास अपने राज्य का निवास प्रमाण पत्र होनी चाहिए 
  • आवेदक का उम्र कम से कम 14 वर्ष होनी चाहिए। 
  • उम्र की उपरी सीमा निर्धारित नहीं है। 

CG ITI - 2023 के लिए आवेदन तथा अंतिम तिथि 

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि -01 जून 2023 
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम  तिथि -11 जून 2023
ऑफिसियल वेबसाइट -  cgiti.cgstate.gov.in

CG ITI - 2022 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदक को अपने श्रेणी के अनुसार निम्नाकित शुल्क देना पड़ेगा 
  • सामान्य तथा पिछड़े वर्ग (General and OBC)के आवेदक को Rs.50 देना पड़ेगा 
  • अनुसूचित जाती तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग(SC/ST) के छात्रो को  Rs.40 रूपये का आवेदन शुल्क देना पड़ेगा 
  • आवेदक आवेदन शुल्क ऑनलाइन तरीके से जमा कर सकते है। 

CG ITI - 2023 के लिए आवेदन कैसे करे ?

आईटीआई एडमिशन के सभी मापदंडो को पूरा करने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते है। 
  • सबसे पहले ऑफिसियल वैबसाइट  खोलें।
  • वैबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन आईटीआई-2023 का लिंक ढूंढे।
  • आईटीआई एड्मिशन-2023  लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में  मांगी गई सभी जानकारियाँ सही सही भरें।
  • सभी विवरण देने के बाद फ़ॉर्म को एक बार  ठीक से जाँच कर लें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फ़ॉर्म जमा करें और उसका एक प्रिन्ट लेकर अपने पास रख ले ।

CG ITI - 2023 रिजल्ट कब जारी होगा?

आवेदकों को छत्तीसगढ़ आईटीआई पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया के बारे में पता होना चाहिए। इस संबंध में, उम्मीदवारों को विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक सूचना बुलेटिन ध्यान से पढ़ना चाहिए। आपको बता दें कि आईटीआई प्रवेश के लिए कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों का चयन उनके योग्यता तथा 10th या 12th के अंक तथा आवेदक द्वारा चुने गए पाठ्यक्रम आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाती है और उसके अनुसार ही अभ्यर्थी को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है। CG ITI अपने आधिकारिक वेबसाइट से जुलाई 2023  में मेरिट लिस्ट जारी करता है। आवेदक अपना नाम ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से जान सकते है। 

छत्तीसगढ़ आईटीआई -2023 एडमिशन प्रक्रिया क्या है?

छत्तीसगढ़  में आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया को समझने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन को  ध्यान से पढ़ना चाहिए। प्रवेश के लिए  उम्मीदवारों के चयन में निम्न बातो को  ध्यान में रखा जाएगा:

  • सबसे पहले प्रशिक्षण निदेशालय छत्तीसगढ़ अपने ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करता है। 
  • इसके बाद आवेदक ऑनलाइन तरीके से आवेदन करते है। 
  • राज्य के आईटीआई कॉलेज में बुलाकर कर डॉक्यूमेंट का सत्यापन किया जाता है। 
  • इसके बाद ऑनलाइन तरीके से कोर्स का चयन करना होता है। 
  • इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। 

Chhattisgarh ITI Counselling-2023

CG iti -2023 जुलाई  के महीने में शुरू होने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ आईटीआई प्रवेश 2023 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि मेरिट लिस्ट  तैयार करने के लिए बोर्ड उम्मीदवारों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकों पर विचार करता है। मेरिट लिस्ट  के अनुसार मेधावी उम्मीदवारों को  काउंसलिंग प्रक्रिया में बुलाया जाता है। काउंसलिंग के बाद मेधावी उम्मीदवारों को सीट Allotment लेटर दिया जाता है। इस लेटर में जारी किये गए आईटीआई कॉलेज में जाकर उम्मीदवार को एडमिशन प्रक्रिया पूरा करना होता है। 

Chhattisgarh ITI -2023 के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट 

Cg iti में एडमिशन लेने वाले अभ्यर्थी के पास निम्न डॉक्यूमेंट होने चाहिए :
  • 10th या 12th मार्कशीट 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • आवेदन फॉर्म की प्रिंटआउट 
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड)
  • मेडिकल प्रमाण पत्र 

Chhattisgarh ITI -2023 में आरक्षण 

  • पिछड़ा वर्ग - 14 %
  • अनुसूचित जाति -12 %
  • अनुसूचित जन जाति- 32 %
  • विकलांग कैंडिडेट -03 %
  • फ्रीडम फाइटर पुत्र /पुत्री  -03 %
  • डिपार्टमेंट में कार्यरत अधिकारी -03 %

Hartley Oscillator in Hindi : परिभाषा ,कार्य ,सर्किट डायग्राम - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 हार्टले ओसिलेटर क्या होता है?

यह हर्मोनिक्स ओसिलेटर है जिसकी आवृति LC सर्किट द्वारा नियंत्रित की जाती है। हार्टले ओसिलेटर द्वारा रेडियो फ्रीक्वेंसी उत्पन्न किया जाता है।हार्टले ऑसिलेटर्स का आविष्कार 1915 में अमेरिकी इंजीनियर राल्फ हार्टले ने किया था। हार्टले ओसिलेटर की विशेषता यह है कि ट्यूनिंग सर्किट (LC Tuned ) में  श्रेणी क्रम में जुड़े हुए दो प्रेरकों के साथ समानांतर में  एक कैपेसिटर जुड़ा हुआ होता है और दोलन के लिए आवश्यक फीडबैक सिगनल दोनो  प्रेरकों के केंद्र कनेक्शन से लिया जाता है। जैसे की निचे के सर्किट डायग्राम में दिखाया गया है। 
hartley oscillator in hindi
जैसे ऊपर दिए गए सर्किट डायग्राम में कॉमन बेस कांफिगुरेसन में एक ट्रांजिस्टर को रखकर एक एम्पलीफायर बनाया गया है। इस एम्पलीफायर के लिए प्रतिरोध R1तथा R2  एक वोल्टेज डीवाइडर के रूप में ट्रांजिस्टर को बायस्ड करने के लिए लगाए गए है। ट्रांजिस्टर के कलेक्टर टर्मिनल से जुड़ा एक प्रतिरोध Rc तथा एमिटर से जुड़ा प्रतिरोध RE है जो एम्पलीफायर को स्थिरता प्रदान करता है। 

इसके अतिरिक्त इनपुट कैपासिटर(Ci) तथा आउटपुट कैपासिटर(Co)लगाया गया है इन दोनों कैपासिटर के अतिरिक्त एमिटर टर्मिनल से (CE) जुड़ा हुआ है जो आवर्धित सिगनल को बायपास करता है। एम्पलीफायर के आउटपुट से एक LC टैंक परिपथ लगाया गया है जो आवर्त रूप से डैम्प दोलन उत्पन्न करता है। 

जब इस परिपथ को चालू (On)किया जाता है। ट्रांजिस्टर एक नार्मल एम्पलीफायर की तरह कार्य करता शुरू कर देता है। इसके फलस्वरूप कलेक्टर से प्रवाहित होने वाली विधुत धारा की वजह से टैंक सर्किट का कैपासिटर C आवेशित (Charging) होने लगता है। 

जब टैंक सर्किट का यह कैपासिटर पूर्ण चार्ज हो जाता है तब इसमें स्टोर विधुत ऊर्जा इंडक्टर(L1) तथा (L2) की तरफ़ प्रवाहित होने लगती है जिससे कैपासिटर डिस्चार्ज होने लगता है।का और यह विधुत उर्जा इंडक्टर में स्टोर होने लगती है।जब कैपासिटर पूर्ण डिस्चार्ज हो जाता है तब इंडक्टर से पुनः दुबारा विधुत उर्जा कैपासिटर के तरफ चलने लगता है जिसके फलस्वरूप इस टैंक सर्किट में एक ज्या वक्रीय(Sinusoidal) डैम्प दोलन शुरू हो जाता है। 
टैंक सर्किट में दोलन उत्पन्न होने की वजह से दोनों  इंडक्टर के दोनों टर्मिनल पर प्रत्यावर्ती विधुत धारा उत्पन्न हो जाता है जो एक दुसरे से 180 डिग्री आउट ऑफ़ फेज होता है।  

ऊपर दिए गए सर्किट से यह साफ दिख रहा है की एम्पलीफायर का आउटपुट इंडक्टर (L1) से जुड़ा हुआ है जिसका मतलब यह हुआ की एम्पलीफायर का आउटपुट तथा इस इंडक्टर में उत्पन्न प्रत्यावर्ती वोल्टेज दोनों एक ही फेज में है और दोनों इंडक्टर के आंतरिक प्रतिरोध की वजह से जो उर्जा ह्रास टैंक सर्किट में होता है उसकी आपूर्ति भी एम्पलीफायर के आउटपुट द्वारा हो जाती है। जबकि इंडक्टर (L2) का टर्मिनल एम्पलीफायर के बेस से जुड़ा हुआ है जो फीडबैक की तरह कार्य करता है। इंडक्टर(L2) में उत्पन्न प्रत्यावर्ती वोल्टेज ,इंडक्टर में उत्पन्न प्रत्यावर्ती वोल्टेज से 180 डिग्री आउट ऑफ़ फेज होता है और जब यह फीडबैक से होकर दुबारा एम्पलीफायर में प्रवेश करता है तब ट्रांजिस्टर द्वारा पुनः 180 आउट ऑफ़ फेज कर दिया जाता है जिससे यह 360 आउटपुट ऑफ़ फेज हो जाता है और एम्पलीफायर के आउटपुट पर प्राप्त होता है। और यह प्रक्रिया लगातार चलता रहता है। और यह सर्किट एक Oscillator की तरह कार्य करता रहता है। इस ओसिलेटर की आवृति को निम्न सूत्र द्वारा ज्ञात किया जाता है। 
f =\frac{1}{2\pi\sqrt{LC}}
यहाँ L दोनों इंडक्टर का प्रभावी प्रेरकत्व है। इसका मान (L = L1 +L2) या (L = L1 +L2+2M ) के बराबर होगा। M दोनों इंडक्टर का म्यूच्यूअल इन्दुक्टांस है। जब दोनों Inductor एक कोर पर लपेटे गए हो तब M का उपयोग किया जायेगा .

यह भी पढ़े 

Oscillator in hindi : परिभाषा ,कार्य सिध्दांत ,प्रकार तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 दोलित्र क्या है?

निम्न (Low) आवृति वाले प्रत्यावर्ती विधुत धारा या वोल्टेज को जनरेटर या इन्वर्टर के मदद से उत्पन्न किया जा सकता है और उपयोग के लिए किया भी जाता है लेकिनं कुछ ऐसे विधुत डिवाइस होते है जिनको संचालित करने के लिए उच्च आवृति(जैसे 20 MHz ,500KHz 50 GHz) की आवश्यकता होती है और इतने उच्च परिसर के आवृति को इन्वर्टर या जनरेटर द्वारा उत्पन्न करना आसान नहीं होता है। इतने उच्च परिसर वाले आवृति उत्पन्न करने वाले विधुत परिपथ को Oscillator कहा जाता है। Oscillator को हिंदी में दोलित्र कहते है। 

एक दोलित्र एक विधुत परिपथ होता है जो बिना किसी इनपुट के एक निरंतर, दोहराए जाने वाले, वैकल्पिक तरंग का उत्पन करता है। ऑसिलेटर मूल रूप से एक डीसी स्रोत से यूनिडायरेक्शनल करंट फ्लो को एक वैकल्पिक तरंग में परिवर्तित करते हैं जिसकी आवृत्ति परिपथ के घटको द्वारा पहले से निर्धारित किया हुआ होता है।  

दोलित्र का कार्य सिध्दांत क्या है?

दोलित्र के कार्य सिध्दांत को पूर्णरूप से समझने के लिए हम एक LC टैंक सर्किट के कार्य विधि को समझते है जिसे निचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है। चित्र में एक पहले से आवेशित (चार्ज) कैपेसिटर C तथा अनावेशित इंडक्टर L जुड़ा हुआ है। कैपेसिटर में निहित विधुत ऊर्जा इंडक्टर के तरफ प्रवाहित होने लगती है और धीरे धीरे कपैसिटर अनावेशित होने लगता है। 

जब कपैसिटर पूर्ण रूप से अनावेशित हो जाता है तब इंडक्टर में निहित विधुत ऊर्जा पुनः दुबारा कपैसिटर के तरफ प्रवाहित होने लगती है और इंडक्टर अनावेशित होने लगता हैऔर यह प्रक्रिया लगता चलता रहता है अर्थातआवर्त रूप से विधुत ऊर्जा का प्रवाह कैपासिटर से इंडक्टर तथा इंडक्टर से कैपासिटर के तरफ  होता रहता है। इस आवर्त रूप से परिवर्तन की आवृति ही दोलित्र की आवृति होती है। 
Oscillator In Hindi

इस परिपथ में उत्पन्न आवृति सदैव एक सामान नहीं रहती है क्योकि  कैपासिटर तथा इंडक्टर के आंतरिक प्रतिरोध के कारण समय के साथ विधुत ऊर्जा का ह्रास होता रहता है जिससे यह समय के साथ घटता जाता है और अंत में शून्य हो जाता है। यदि परिपथ में प्रतिरोध के कारण ह्रास होने वाली विधुत उर्जा के मात्रा को बाहर से देते रहे तब यह Oscillation सदैव बना रहेगा। 

दोलित्र परिपथ का निर्माण कैसे किया जाता है?

दोलित्र एक प्रकार का पॉजिटिव फीडबैक पर कार्य करने वाला एम्प्लीफायर होता है। जिसमे एम्पलीफायर से प्राप्त आउटपुट को पुनः दुबारा इनपुट को दे दिया जाता है। एम्पलीफायर में एक मौजूद ट्रांजिस्टर आधारित एम्पलीफायर इनपुट वोल्टेज को आवर्धित करता है तथा इसका फीडबैक सिस्टम इसमें होने वाली विधुत ऊर्जा हानि को इंगित कर बाहर से विधुत उर्जा श्रोत से पूर्ति करता रहता है जिससे आउटपुट के रूप में Oscillation बना रहता है। जैसे की निचे के चित्र में दिखाया गया है। 
Oscillator

दोलित्र कितने प्रकार का होता है?

Oscillator विभिन्न प्रकार के होते है लेकिन इसे दो मुख्य वर्ग में वर्गीकृत किया जाता है जो निम्न है :
  • हर्मोनिक्स दोलित्र ( Harmonics Oscillator)
  • रिलैक्सेशन दोलित्र (Relaxation Oscillator)
वैसा दोलित्र जिसमे विधुत उर्जा का प्रवाह एक्टिव कॉम्पोनेन्ट से पैसिव कॉम्पोनेन्ट के तरफ होता है तथा आवृति को फीडबैक से नियंत्रित किया जाता उसे हर्मोनिक्स दोलित्र कहा जाता है जबकि रिलैक्सेशन दोलित्र में विधुत उर्जा एक्टिव तथा पैसिव कॉम्पोनेन्ट के बीच एक्सचेंज होते रहता है तथा इसमें आवृति का निर्धारण चार्जिंग तथा डिसचार्जिंग के टाइम नियतांक से किया जाता है। इसके अतरिक्त दोलित्र को निम्न मुख्य वर्गों में वर्गीकृत किया गया है :-
  • वेन ब्रिज ऑसिलेटर
  • RC फेज़ शिफ्ट 
  • हार्टले थरथरानवाला ऑसिलेटर
  • वोल्टेज कंट्रोल ऑसिलेटर
  • कोलपिट्स ऑसिलेटर
  • क्लैप ऑसिलेटर्स
  • क्रिस्टल ऑसिलेटर
  • आर्मस्ट्रांगऑसिलेटर
  • ट्यून्ड कलेक्टर ऑसिलेटर
  • गन ऑसिलेटर
  • क्रॉस-युग्मित ऑसिलेटर
  • रिंग ऑसिलेटर
  • डायट्रॉन ऑसिलेटर
  • ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक ऑसिलेटर

दोलित्र के उपयोग क्या है?

  • विभिन्न प्रकार के ऑडियो तथा विडियो सिस्टम में 
  • विभिन्न रेडियो ,टीवी तथा संचार प्रणाली में 
  • कंप्यूटर ,इन्वर्टर ,मेटल डिटेक्टर आदि में 
  • माइक्रो प्रोसेसर तथा माइक्रो कंट्रोलर 

यह भी पढ़े 

Accuracy, Precision and Sensitivity परिभाषा ,फार्मूला तथा उदहारण - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

एक्यूरेसी क्या होती है?

एक्यूरेसी का सही अर्थ शुध्दता या सटीकता होता है। विज्ञानं तथा इंजीनियरिंग में भौतिक राशियों के मापन में एक्यूरेसी अर्थात शुध्दता का उपयोग बहुत ही ज्यादा किया जाता है। किसी मापक यंत्र के एक्यूरेसी का अर्थ यह होता है की मापक यंत्र द्वारा लिया गया रीडिंग या माप वास्तविक मान के कितना नजदीक है। मापक यंत्र द्वारा लिया गया माप वास्तविक मान के जितना ही नजदीक होता है उस मापक यंत्र की शुध्दता उतनी ही अधिक होती है। जिस मापक यंत्र की शुध्दता जितनी अधिक होती है उसका ही उपयोग ज्यादा किया जाता है। 

मान लीजिए आपकी ऊंचाई 183 सेमी है। यदि हम इसे किसी उपकरण जैसे टेप या फीता से मापते हैं तो यह 182.9995 सेमी निकलता है। अब इसे किसी दुसरे मापक यंत्र जैसे स्केल  से मापने पर 195 सेमी का परिणाम प्राप्त होता है। इससे  हम देख सकते हैं कि पहले माप से प्राप्त मान आपकी ऊंचाई के वास्तविक मान (183 सेमी) के करीब है इससे हम कह सकते है की  पहला माप दूसरे की तुलना में अधिक सटीक है।
accurecy

Precision क्या होता है? 

जब किसी मापक यंत्र से किसी भौतिक राशि को बार बार मापते है तब वह बार बार एक थोड़े विचलन के साथ वही रीडिंग देता है तब इसे प्रिसिशन कहते है। इसमें लिया गया रीडिंग वास्तविक मान(Value) से कम ,ज्यादा या बराबर हो सकता है। यदि लिया गया रीडिंग वास्तविक मान(Value) से कम या ज्यादा  हो रहा है और पुनः दुबारा मापने पर थोड़े विचलन या पहले माप के बराबर मान प्राप्त होता है तो इसे PRECISION कहते है। 

एक्यूरेसी तथा प्रिसिशन एक दुसरे से संबंधित लगते है लेकिन ये दोनों बिलकुल अलग होते है। एक्यूरेसी वास्तविक मान से विचलन की बात करता है। यह वास्तविक मान से ज्यादा या कम हो सकता है लेकिन बराबर नहीं।  जबकि  प्रिसिशन माप को दुहराने पर पहले से प्राप्त मान(Value) के प्राप्ति की बात करता है। 

सेंसिटिविटी क्या होता है?

सेंसिटिविटी किसी माप यंत्र का गुण होता है। इससे ज्ञात यह ज्ञात होता है की किसी मापक यंत्र के इनपुट में परिवर्तन करने से उसके आउटपुट में कितना परिवर्तन होगा। मापन प्रक्रिया के दौरान भौतिक राशि को इनपुट के रूप में मापक यंत्र को दिया जाता है जिसके परिणामस्वरुप मापक यंत्र आउटपुट के रूप में रीडिंग देता है। यदि इनपुट में दिए गए मापने वाली राशि में परिवर्तन किया जाता है तब प्राप्त रीडिंग में भी परिवर्तन देखने को मिलता है। इस प्रकार से प्राप्त रीडिंग में परिवर्तन तथा इनपुट में परिवर्तन के अनुपात को सेंसिटिविटी कहा जाता है। इसे हिंदी में संवेदनशीलता कहते है। जिस मापक यंत्र की सेंसिटिविटी जितनी अधिक होती है वह मापक यंत्र उतना ही शुध्द माप देता है। 
सेंसिटिविटी = (रीडिंग में परिवर्तन /इनपुट में परिवर्तन)

यह भी पढ़े 


Active तथा Passive Component - परिभाषा तथा उदहारण - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्पोनेन्ट का प्रकार 

किसी भी प्रकार के विधुत परिपथ के निर्माण में विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस का उपयोग किया जाता है। यदि ये सभी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस आइडियल अर्थात आदर्श कॉम्पोनेन्ट होते तब इनका आंतरिक प्रतिरोध शून्य होता लेकिन ऐसा नहीं होता है। विधुत परिपथ में लगे इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस दो प्रकार से कार्य करते है। इनमे कुछ कॉम्पोनेन्ट ऐसे होते है जो विधुत उर्जा श्रोत से विधुत उर्जा को परिपथ में नियंत्रित रूप से प्रवाहित करते है जबकि कुछ ऐसे कॉम्पोनेन्ट होते है जो इस विधुत उर्जा का उपयोग करते है। परिपथ में विधुत उर्जा प्रवाहित करने तथा उपभोग करने के आधार पर कॉम्पोनेन्ट को दो वर्गों में वर्गीकृत किया गया है जो निम्न है :-
  • एक्टिव कॉम्पोनेन्ट (Active Component)
  • पैसिव कॉम्पोनेन्ट (Passive Component)

एक्टिव कॉम्पोनेन्ट क्या होता है?

वैसे इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्पोनेन्ट जो विधुत परिपथ में संचालित होने के लिए बाहर से विधुत उर्जा ग्रहण करते है एक्टिव कॉम्पोनेन्ट कहलाते है। इन्हें हिंदी में सक्रिय घटक कहा जाता है। सक्रीय घटक विधुत परिपथ में विधुत उर्जा की  आपूर्ति करते है। ये विधुत परिपथ में आवेश प्रवाह को नियंत्रित करने में सक्षम होते है।  जैसे ट्रांजिस्टर से एमिटर तथा कलेक्टर के बीच विधुत धारा का प्रवाह तब नहीं होता है जब तक बेस से एक निश्चित मात्रा का विधुत धारा प्रवाहित नहीं होता है।  प्रत्येक विधुत परिपथ में कम से कम एक एक्टिव कॉम्पोनेन्ट जरुर होता है। कुछ एक्टिव कॉम्पोनेन्ट के उदहारण निचे दिए गए है :
  • वोल्टेज श्रोत 
  • विधुत धारा श्रोत 
  • ट्रांजिस्टर 
  • मोस्फेट 
  • विभिन्न प्रकार के डायोड  

एक्टिव कॉम्पोनेन्ट का उपयोग 

एक्टिव कॉम्पोनेन्ट का उपयोग निम्न स्थानों पर किया जाता है :-
  • डायोड का उपयोग ए०सी से डीसी कनवर्टर के अतिरिक्त फ्रीव्हीलिंग डायोड के रूप में भी किया जाता है। 
  • ट्रांजिस्टर का उपयोग आवर्धक तथा इन्वर्टर में स्विचिंग के रूप में किया जाता है। 
  • मोटर के स्पीड नियंत्रक में SCR का उपयोग किया जाता है। 
  • DIAC TRIC जैसे सेमीकंडक्टर का उपयोग लाइट डिमर परिपथ में किया जाता है।  

पैसिव कॉम्पोनेन्ट क्या होता है ?

वैसे इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्पोनेन्ट जो विधुत परिपथ में विधुत उर्जा को प्राप्त करने के बाद या तो उसका उपभोग करते है या चुम्बकीय या विधुत क्षेत्र के रूप में संचयन करते है ,पैसिव कॉम्पोनेन्ट कहलाते है। इन्हें हिंदी में अक्रिय  घटक कहा जाता है। अक्रिय घटक को विधुत परिपथ में संचालित होने के लिए किसी भी प्रकार के विधुत ऊर्जा की जरुरत नहीं पड़ती है। जैसे किसी प्रतिरोध में जैसे ही विधुत धारा प्रवाहित होती है वह कार्य करने लगता है और इससे जब तक विधुत धारा का प्रवाह होता है तब तक उष्मा के रूप में ऊर्जा उत्पन्न होती है। कुछ पैसिव कॉम्पोनेन्ट के उदहारण निचे दिए गए है :-
  • प्रतिरोध 
  • कैपासिटर 
  • इंडक्टर 
  • ट्रांसफार्मर 

पैसिव कॉम्पोनेन्ट का उपयोग 

पैसिव कॉम्पोनेन्ट का उपयोग निम्न स्थानों पर किया जाता है :-
  • विधुत परिपथ में विधुत धारा के प्रवाह को रोकने के लिए प्रतिरोध का उपयोग किया जाता है। विधुत हीटर में भी प्रतिरोध का उपयोग किया जाता है। 
  • पॉवर फैक्टर को नियंत्रित करने के लिए कैपासिटर का उपयोग किया जाता है। 
  • Capacitive लोड में पॉवर फैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इंडक्टर का उपयोग किया जाता है। 

यह भी पढ़े 

Amplifier in Hindi : परिभाषा ,प्रकार तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

एम्पलीफायर क्या होता है ?

एम्पलीफायर एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस होता है जो कमजोर सिगनल को मजबूत सिगनल में परिवर्तित करता है।  अर्थात यह कमजोर सिगनल के शक्ति को बढाता है। यह कमजोर सिगनल के आयाम के परिमाण को बढ़ा देता है। सामान्यतः कोई भी सिगनल वोल्टेज या विधुत धारा के रूप में होता है। एम्पलीफायर को हिंदी में प्रवर्धक कहा जाता है। दैनिक जीवन में इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के संगीत संबंधित विधुत मशीन तथा संचार प्रणाली में किया जाता है। जैसे आपके घर में बजने वाला होम थिएटर भी एक प्रकार का एम्पलीफायर ही होता है। यह आपके मोबाइल फ़ोन में बजने वाले गीत के कमजोर सिगनल के शक्ति को बढ़ा देता है जिससे होम थिएटर का स्पीकर तेजी के साथ बजता है। 

एम्पलीफायर का वर्गीकरण 

चूँकि एम्पलीफायर का उपयोग संचार प्रणाली में किया जाता है इसलिए यह विभिन्न प्रकार के आवृति पर कार्य करता है इलसिए अलग अलग आवृति पर कार्य करने की वजह से एम्पलीफायर को चार मुख्य भागो में विभाजित किया जाता है जो निम्न है :-
  • Class A  Amplifier 
  • Class B   Amplifier 
  • Class C   Amplifier 
  • Class AB  Amplifier 
एम्पलीफायर में एक जोड़ा इनपुट तथा एक जोड़ा आउटपुट टर्मिनल होता है। एम्पलीफायर को एक बंद बॉक्स के रूप में समझा जा सकता है जिसमे विभिन्न प्रकार के प्रवर्धित करने वाले विधुत उपकरण जुड़े हुए होते है।एम्पलीफायर के आउटपुट टर्मिनल से इनपुट सिगनल का आवर्धित मान प्राप्त होता है। 
एक आदर्श (Ideal)एम्पलीफायर के निम्न तीन गुण होता है :-
  • इनपुट रेजिस्टेंस 
  • आउटपुट रेजिस्टेंस 
  • गेन (Gain)
गेन एक प्रकार का मात्रक हीन तथा विमहीन राशि होता  है जो इनपुट तथा आउटपुट के बीच संबंध स्थापित करता है। एक आदर्श एम्पलीफायर का इनपुट रेजिस्टेंस अनंत तथा आउटपुट रेजिस्टेंस शून्य होना चाहिए। वास्तव में एम्पलीफायर का सर्किट डायग्राम बहुत ही जटिल होता है लेकिन अध्ययन करते समय इसे एक त्रिभुज के आकृति द्वारा दिखाया जाता है जिसमे एक जोड़ा इनपुट टर्मिनल तथा एक जोड़ा आउटपुट टर्मिनल होता है। जैसे निचे दिखाया गया है :-
एम्पलीफायर

गेन (Gain) क्या होता है ?

किसी एम्पलीफायर के लिए गेन को आउटपुट तथा इनपुट के अनुपात के रूप में परिभाषित किया जाता है जैसे 
आउटपुट  तथा इनपुट सिगनल के अनुपात को गेन कहा जाता है। 

यह इनपुट तथा आउटपुट सिगनल के बीच संबंध को दर्शाता है। यह एम्पलीफायर के शक्ति को पर्दर्शित करता है। इससे यह ज्ञात होता है की एम्पलीफायर किसी कम शक्ति वाले इनपुट सिगनल को कितना आवर्धित करेगा। जिस एम्पलीफायर की आवर्धन क्षमता जितनी ज्यादा होती है वह इनपुट सिगनल को उतना ही ज्यादा आवर्धित करता है। जैसे यदि किसी एम्पलीफायर का गेन 50 है और इसको इनपुट के रूप में 5 वोल्ट का सिगनल दिया जाता है तब इसके आउटपुट में (50 x 5 =250 वोल्ट) मिलेगा। गेन को अंग्रेजी के बड़े अक्षर A द्वारा सूचित किया जाता है।एम्पलीफायर के लिए तीन प्रकार का गेन होता है :-

  • Voltage Amplifier Gain(Av)
  • Current Amplifier Gain(Ai)
  • Power Amplifier Gain(Ap)

 वोल्टेज गेन क्या होता है ?

यदि किसी एम्पलीफायर में वोल्टेज के रूप में इनपुट सिगनल दिया गया हो और आउटपुट भी वोल्टेज के  रूप में प्राप्त हो रहा है तब इस एम्पलीफायर के आउटपुट तथा इनपुट के अनुपात को वोल्टेज गेन कहा जायेगा और इसे निम्न तरीके से लिखा जा सकता है :-
Voltage Gain formula
A_{v} =\frac{V_{0} }{V_{i}}

करंट  गेन क्या होता है ?

यदि किसी एम्पलीफायर में करंट के रूप में इनपुट सिगनल दिया गया हो और आउटपुट भी करंट के  रूप में प्राप्त हो रहा है तब इस एम्पलीफायर के आउटपुट तथा इनपुट के अनुपात को करंट गेन कहा जायेगा और इसे निम्न तरीके से लिखा जा सकता है :-
करंट गेन
current gain

पॉवर गेन क्या होता है ?

किसी एम्पलीफायर के लिए आउटपुट पावर तथा इनपुट पॉवर के अनुपात को एम्पलीफायर का आउटपुट गेन कहते है और इसे करंट गेन तथा वोल्टेज गेन के गुणनफल के रूप में व्यक्त किया जाता है :-
पॉवर गेन
power gain

आइडियल एम्पलीफायर की विशेषता ( Characteristics of ideal Amplifier)

एक आइडियल एम्पलीफायर के पास निम्न विशेषता होनी चाहिए :-
  • एम्पलीफायर का गेन (A) इनपुट सिगनल के साथ नियत रहना चाहिए अर्थात इनपुट सिगनल बदलने से आउटपुट गेन को बदलना नहीं चाहिए 
  • गेन को इनपुट सिगनल के फ्रीक्वेंसी से प्रभावित नहीं होना चाहिए 
  • एम्पलीफायर के आउटपुट सिगनल में किसी भी प्रकार के हर्मोनिक्स नहीं होने चाहिए 
  • वातावरण के तापमान में परिवर्तन होने से गेन में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं होना चाहिए 
  • गेन को लंबे समय तक स्टेबल बने रहना चहिये 
It increases the power of the weak signal of the song playing in your mobile phone, due to which the speaker of the home theatre plays loudly.
To operate properly, an amplifier requires a stable power supply, which is often provided using a PCB power transformer. A PCB power transformer helps convert and regulate input voltage on the circuit board, ensuring safe and efficient amplifier performance.

यह भी पढ़े 

Magnetic Circuit In Hindi : परिभाषा ,फार्मूला तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

Magnetic Circuit क्या होता है?

जिस प्रकार विधुत धारा का प्र्वाह विधुत परिपथ में होता है ठीक उसी प्रकार से चुंबकीय फ्लक्स का प्रवाह जिस बंद परिपथ में होता है उसे Magnetic Circuit कहते है | Magnetic Circuit को हिंदी में चुंबकीय परिपथ कहा जाता है। चुंबकीय परिपथ को निम्न तरीके से परिभाषित किया जा सकता है : -
जिस बंद परिपथ से चुंबकीय फ्लक्स का प्रवाह होता है उसे चुंबकीय परिपथ कहा जाता है। 

चुंबकीय परिपथ विधुत परिपथ जैसा  नहीं होता है। इसमें विधुत चुंबकीय फ्लक्स एक बिंदु पर उत्पन्न होता है तथा चुंबकीय पथ से होते हुए पुनः उसी बिंदु पर आकर समाप्त हो जाता है। चुंबकीय फ्लक्स स्थाई चुंबक या विधुत चुंबक से उत्पन्न होता है।  चुंबकीय परिपथ उच्च चुंबकशीलता वाले पदार्थ जैसे (लोहा ,सॉफ्ट स्टील आदि) का बना हुआ होता है। चुंबकीय परिपथ का उपयोग विधुत मोटर ,जनरेटर ,ट्रांसफार्मर ,विधुत रिले ,गल्वेनोमीटर आदि में किया जता है। 

जैसे निचे दिए चित्र में किसी लोहे के एक टुकडे पर वायर को लपेटकर एक परिनालिका को बनाया गया है। माना की कुल वायर के फेरो की संख्या N है। जब इस परिनालिका में  I एम्पियर की विधुत धारा प्रवाहित किया जाता है तब चुंबकीय फ्लक्स (Φ) दिखाए गए दिशा में प्रवाहित होने लगता है। फ्लक्स (Φ) द्वारा अनुसरण किये गए पथ को ही चुंबकीय परिपथ कहा जाता है। 

चुंबकीय परिपथ
माना की परिनालिका की औसत लम्बाई = l 
चुंबकीय कोर का अनुप्रस्थ क्षेत्रफल = a 
चुंबकीय  फ्लक्स  = ф
कोर की चुंबकशीलता = μ०
कोर की आपेक्षिक चुंबकशीलता = μr

चुंबकीय कोर में चुंबकीय फ्लक्स घनत्व B को निम्न तरीके से ज्ञात किया जा सकता है 
B = \frac{\phi}{a}
\phi =Ba

कोर में प्रवाहित होने वाले चुंबकीय फ्लक्स को विधुत धारा तथा कुल फेरो के रूप में निम्न तरीके से व्यक्त किया जा सकता है 
\phi =(\mu_{0}\mu_{r})\frac{NIa}{l}

यह भी पढ़े 

चुंबकशीलता क्या होता है?

बिहार आईटीआई -2023 (Bihar ITI -2023) ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुल्क , योग्यता तथा परीक्षा तिथि

बिहार आईटीआई - 2023 आवेदन 

बिहार में संचालित सभी सरकारी तथा गैर सरकारी आईटीआई कॉलेज में एडमिशन के लिए ,बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड राज्य स्तर पर पुरे बिहार में एक प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है जिसे ITICAT के नाम से जाना जाता है। इस प्रवेश परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी को बिहार के विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी आईटीआई कॉलेज में एडमिशन मिलता है। बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड  इस परीक्षा को प्रत्येक वर्ष आयोजित करता है। 

बिहार आईटीआई फॉर्म भरने की योग्यता क्या होती है ?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निचे दी गई योग्यता होनी चाहिए।यदि आपके पास  निचे दी गई योग्यता है तब आप बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है :

  • आवेदक को भारत का निवासी होना चाहिए 
  • आवेदक या आवेदिका का उम्र कम से कम 14 वर्ष होना चाहिए। 
  • आवेदक को कम से कम 10th पास होना चाहिए। 
  • यदि कोई आवेदक अपने केटेगरी में छूट चाहता है तब उसे निवास प्रमाण पत्र के साथ साथ जाति प्रमाण पत्र भी लगाना होगा।
  • यदि कोई आवेदक 12th पास है तब वह भी आवेदन कर सकता है। 
  • जो विद्यार्थी इस वर्ष 10th की परीक्षा दे रहे है वे भी आवेदन कर सकते है लेकिन कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए उन्हें मेट्रिक की परीक्षा पास होने होगी  

Bihar ITICAT 2023 का आवेदन शुल्क क्या है?

 बिहार आईटीआई के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदक को अपने केटेगरी के अनुसार निम्न शुल्क देना पड़ता है :

  • अन आरक्षित वर्ग  छात्र : Rs. 750 
  • आरक्षित वर्ग छात्र  : Rs. 350 
  • विकलांग छात्र :Rs. 100 

Bihar ITICAT - 2023 का फॉर्म कब भरा जाता है?

सामान्यतः Bihar ITICAT का आवेदन फॉर्म ऑनलाइन प्रत्येक वर्ष अप्रैल या मई के महीने में भरा जाता है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदक को नियमित रूप से ऑफिसियल वेबसाइट को विजित करते रहना चाहिए। 

Bihar ITICAT प्रवेश परीक्षा का पैटर्न क्या होता  है?

यह एक ऑफलाइन परीक्षा होता है जिसमे मैथ(50) ,केमिस्ट्री(50) तथा फिजिक्स(50) से  कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते है। इस परीक्षा में परीक्षार्थी को कुल दो घंटा तीस (2:30) मिनट का समय मिलता है। प्रत्येक सही जवाब के लिए दो मार्क्स मिलता है। गलती करने पर को अंक नहीं कटता है। 

Bihar ITICAT - 2023 प्रवेश परीक्षा का सिलेबस क्या है?

बिहार आईटीआई संयुक्त प्रवेश परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न दशवी (10th) के सिलेबस से होते है। ये सभी प्रश्न गणित ,भौतिक विज्ञानं ,रासायनिक विज्ञानं ,जीव विज्ञानं तथा सामाजिक विज्ञानं से होते है। परीक्षा ज्यादा कठिन नहीं होता है। यदि किसी विद्यार्थी ने सभी सिलेबस को ठीक से पढ़ा है तब वह इस परीक्षा को आसानी से पास कर सकता है। 

Bihar ITICAT प्रवेश परीक्षा रिजल्ट कब आउट होता है? 

परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड परीक्षा का मूल्याङ्कन करता है तथा अगस्त महिना में रिजल्ट आउट करता है। विद्यार्थी के मार्कशीट में कुल अंक तथा उसके आधार पर रैंक होता है। जो विद्यार्थी इस परीक्षा को पास करने सफल हो पाते है सिर्फ उनका ही रिजल्ट आउट होता है। परीक्षार्थी के रैंक के आधार पर उनको काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है। 

Bihar ITICAT के काउंसलिंग में कौन से प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है?

पवेश परीक्षा पास करने वाले  सभी अभ्यर्थी को उनके रैंक के अनुसार काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है। काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थी को उनके रैंक के आधार पर ट्रेड तथा कॉलेज एलाट कर दिया जाता है। काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी को अपने साथ निम्न प्रमाण पत्र लेकर आना होता है :
  • कक्षा 10 वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • बिहार ITICAT एडमिट कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • जाति  प्रमाणपत्र
  • विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र
  • प्रवासन प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

Class A Amplifier - परिभाषा ,लाभ तथा हानि - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 क्लास A एम्पलीफायर क्या होता है?

यह एक विशेष प्रकार का पॉवर एम्पलीफायर है जिसके आउटपुट से जुडा हुआ ट्रांजिस्टर हमेशा ऑन की अवस्था में रहता है। इसका मतलब यह हुआ की आउटपुट से पुरे ऑपरेशन के दौरान विधुत धारा का प्रवाह होता रहता है। इस प्रकार के एम्पलीफायर में इनपुट टर्मिनल पर मौजूद समूचा (Entire) इनपुट सिगनल आवर्धित होकर आउटपुट सिगनल के रूप में प्राप्त हो जाता है।

यह एक रैखिक एम्पलीफायर होता है जिसका मतलब यह हुआ की आउटपुट टर्मिनल से प्राप्त होने वाले सिगनल का परिमाण इनपुट सिगनल पर निर्भर करता है। इसमें आवर्धित सिगनल के आउटपुट में बहुत ही कम मात्रा में हर्मोनिक्स मौजूद होता है। चूँकि इस एम्पलीफायर के आउटपुट टर्मिनल से विधुत धारा का प्रवाह हमेशा होता रहता है इसलिए इसकी दक्षता (एफिशिएंसी)बहुत ही कम होती है। इसमें बाहय रूप से दी जाने वाली अधिकांश विधुत उर्जा उष्मीय उर्जा के रूप में बर्बाद हो जाती है।  

Class A efficiency की दक्षता क्या होती है?

एम्पलीफायर द्वारा आउटपुट शक्ति तथा इनपुट शक्ति के अनुपात को एम्पलीफायर  दक्षता कहते है। चूँकि क्लास A एम्पलीफायर में इनपुट विधुत ऊर्जा का एक बहुत बड़ा हिस्सा उष्मीय ऊर्जा के रूप में बर्बाद हो जाता है और इसके तुलना में बहुत ही कम ऊर्जा आउटपुट में प्राप्त होती है। इसलिए क्लास A एम्पलीफायर की दक्षता बहुत ही कम होती है। प्रायोगिक तौर पर देखा गया है की इस वर्ग के एम्पलीफायर की दक्षता 25 से 30 प्रतिशत होता है। इतनी कम दक्षता होने की वजह से इस एम्पलीफायर का उपयोग ज्यादातर नहीं किया जाता है। 

Class A  Amplifier Circuit डायग्राम कैसा होता है?

क्लास A एम्पलीफायर का सर्किट डायग्राम निचे दिए गए सर्किट डायग्राम के जैसा होता है। इस सर्किट डायग्राम में ट्रांजिस्टर मुख्य कॉम्पोनेन्ट के रूप में कार्य करता है। यह एक साधारण सर्किट डायग्राम है :
Class A एम्पलीफायर

Class A amplifier के लाभ एवं हानि 

क्लास A एम्पलीफायर के लाभ एवं हानि निम्न है :-

लाभ 

  • इसमें विधुत धारा का प्रवाह पुरे चक्र(Cycle) के दौरान होता है .
  • इससे बहुत ही छोटे परिमाण वाले विधुत सिगनल को भी आवर्धित किया जा सकता है .
  • इसमें आउटपुट सिगनल ,इनपुट सिगनल के समानुपाती होता है .
  • आउटपुट सिगनल में किसी भी प्रकार के distortion मौजूद नहीं होता है .

हानि 

  • इसकी दक्षता बहुत ही कम होती है .
  • आउटपुट शक्ति बहुत ही कम होती है .
  • यह बहुत ही महंगा होता है .

Class A amplifier का उपयोग 

चूँकि इस  एम्पलीफायर में पुरे चक्र के दौरान ट्रांजिस्टर ऑन रहता है जिससे इनपुट सिगनल बिना Distord हुए आउटपुट टर्मिनल पर प्राप्त हो जाती है इसलिए इस एम्पलीफायर का उपयोग म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट में किया जाता है 

यह भी पढ़े 

माइकल फैराडे का विधुत चुंबकीय प्रेरण सिध्दांत की व्याख्या तथा विशेषता - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

फैराडे का विधुत चुंबकीय प्रेरण सिध्दांत  क्या है?

1820 में  ओर्स्टेड ने विधुत धारा के चुम्बकीय प्रभाव का खोज किया। Oersted के इस खोज के बाद फैराडे ने सोचा कि यदि विधुत धारा से चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो सकता है तब चुम्बकीय क्षेत्र से विधुत धारा भी उत्पन्न होना चाहिए। अपने इस क्रांति सोच को साबित करने के लिए फैराडे ने एक कुंडली तथा चुंबक के साथ 11 वर्षो तक रिसर्च करते रहे है। इतने लंबे समय तक रिसर्च करने के बाद फैराडे ने चुंबकीय क्षेत्र से विधुत धारा उत्पन्न करने में सफलता प्राप्त कर लिया। अपने इस रिसर्च के दौरान फैराडे ने देखा की जब कुंडली तथा चुंबकीय क्षेत्र के बीच सापेक्षिक गति होती है तब कुंडली के दोनों सिरों के बीच विधुत वाहक बल (EMF) अर्थात वोल्टेज उत्पन्न होने लगता है। चुंबकीय क्षेत्र के कारण उत्पन्न विधुत वाहक बल के इस घटना को एक सिध्दांत के रूप में प्रतिपादित किया जिसे फैराडे का विधुत चुंबकीय प्रेरण सिध्दांत कहा जाता है। जिस कुंडली में विधुत वाहक बल उत्पन्न होता है उसको जब किसी बाहरी विधुत लोड से जोड़ा जाता है तब उसमे विधुत धारा का प्रवाह होने लगता है। 

विधुत चुंबकीय प्रेरण सिध्दांत की व्याख्या 

किसी कुंडली में प्रेरित होने वाली विधुत धारा को चुंबकीय बल रेखाओ के आधार पर समझा जा सकता है। जब किसी कुंडली को किसी चुम्बक के ध्रुव के नजदीक लाया जाता है तब उस ध्रुव से निकलने वाली चुंबकीय बल रेखाओ की एक निश्चित संख्या कुंडली से होकर निकलती है। जब कुंडली तथा चुम्बक के बीच आपेक्षिक गति होता है तब कुंडली से होकर गुजरने वाली चुंबकीय बल रेखाओ की संख्या में परिवर्तन होने लगता है। जब कुंडली कुंडली चुम्बक के नजदीक आती है तब उससे गुजरने वाली चुम्बकीय बल रेखाओ की संख्या में वृध्दि होने लगती तथा इसके विपरीत जब कुंडली चुम्बक से दूर जाती है तब चुम्बकीय बल रेखाओ की संख्या में कमी होने लगती है तब इन दोनों ही स्थितियों में विधुत धारा कुंडली में प्रेरित होती है।  

हम सभी जानते है की दुनिया के सभी पदार्थ में ऋणआवेशित इलेक्ट्रान होते है। कुंडली को जब चुम्बकीय बल रेखाओ के बीच लाया जाता है तब इसके परमणु में उपस्थिति इलेक्ट्रान पर चुम्बकीय क्षेत्र तथा गति के लम्बवत दिशा में एक बल कार्य करने लगता है जिससे ये लोरेन्ज बल कहा जाता है। इस लोरेन्ज बल का परिमाण कुंडली की गति तथा चुम्बकीय क्षेत्र के परिमाण पर निर्भर करता है। इस लोरेन्ज बल के कारण इलेक्ट्रान कुंडली के टर्मिनल पर आकर एकत्रित होने लगते है। चूँकि इलेक्ट्रान ऋण आवेशित होते है इसलिए जिस टर्मिनल पर इलेक्ट्रान एकत्रित होते है उस टर्मिनल का विभव बढ़ने लगता है। जब कुंडली चुम्बक के नजदीक होता है तब इलेक्ट्रॉन्स पर ज्यादा बल लगता है और ज्यादा मात्रा में इलेक्ट्रान एकत्रित हो जाते है जिसके वजह से विभव का परिमाण भी ज्यादा होता है इसके विपरीत जब कुंडली चुम्बक से दूर होती है तब बल कम लगता है और इलेक्ट्रान भी कम मात्रा में एकत्रित होते है और विभव भी कम होता है। 

विधुत चुंबकीय प्रेरण से प्रेरित विधुत वाहक बल की विशेषता 

  • कुंडली में केवल विधुत वाहक बल प्रेरित होता है। 
  • कुंडली में प्रेरित विधुत वाहक बल का परिमाण कुंडली के कुल फेरो की संख्या पर निर्भर करता है। 
  • कुंडली में विधुत वाहक बल तभी प्रेरित होता है जब कुंडली तथा चुम्बक के बीच आपेक्षिक गति होती है। 
  • जब कुंडली को बाहरी विधुत लोड से जोड़ा जाता है तब कुंडली में विधुत धारा प्रवाहित होने लगती है। 
  • जब कुंडली को तेजी से घुमाया जाता है तब प्रेरित विधुत धारा का परिमाण बढ़ने लगता है। 
  • कुंडली से सम्बंधित चुम्बक की शक्ति बढ़ाने पर भी प्रेरित विधुत धारा बढती है। 
  • कुंडली तथा चुंबकीय क्षेत्र के बीच सापेक्षित गति नहीं होने पर विधुत धारा प्रेरित नहीं होती है। 

फैराडे के विधुत चुंबकीय प्रेरण सिध्दांत का गणितीय रूप 

चुम्बक के कारण उत्पन्न चुम्बकीय बल रेखाए जब कुंडली के सतह से लम्बवत गुजरती है तब चुम्बकीय क्षेत्र तथा कुंडली के गुणनफल को चुंबकीय फ्लक्स कहा जाता है तथा इसे फाई (φ) से सूचित किया जाता है। फैराडे के विधुत चुंबकीय प्रेरण सिध्दांत को निम्न तरीके से परिभाषित किया जाता है 
जब किसी कुंडली से संबंधित चुंबकीय फ्लक्स में परिवर्तन होता है तब उस कुंडली में विधुत वाहक बल प्रेरित हो जाता है। 

यदि किसी समय अन्तराल △t  में चुम्बकिय फ्लक्स में  कुल परिवर्तन △φ होता है तब प्रेरित विधुत वाहक बल  E को गणितीय रूप में निम्न तरीके से लिखा जा सकता है। 

प्रेरित विधुत वाहक बल
E =\frac{\Delta \phi}{\Delta t }
यदि कुंडली से सम्बंधित फ्लक्स में क्षणिक परिवर्तन होता है तब इसे कैलकुलस के रूप में निम्न तरीके से लिखा जाता है :
E =\frac{d \phi}{d t }

फैराडे के इस विधुत चुम्बकीय प्रेरण सिध्दांत के मदद से ही आज विधुत जनरेटर ,ट्रांसफार्मर तथा विधुत मोटर बनाये जाते है। 

यह भी पढ़े 

विभिन्न प्रकार के चुंबकीय पदार्थ 
B-H Curve क्या होता है? 
तापमान के आधार पर विधुत रोधी पदार्थ का वर्गीकरण 
अतिचालकता क्या होती है?
विधुत धारा का उष्मीय प्रभाव क्या होता है ?

Suspension Insulator In Hindi : परिभाषा ,उपयोग ,लाभ तथा हानि - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

Suspension Insulator

सस्पेंशन इंसुलेटर क्या होता है ?

यह एक विशेष प्रकार का इंसुलेटर है जिसका उपयोग 33 KV से ज्यादा वोल्टेज पर कार्य करने वाले ट्रांसमिशन लाइन में चालक को पोल या विधुत टावर से अलग (Insulate)करने के लिए किया जाता है। यह पोर्सलिन से बनाया जाता है जिसमे एक या एक से अधिक डिस्क के आकार वाले कुचालक को धातु से एक दुसरे के साथ जोडकर तैयार किया जाता है। जैसे की नीचे के चित्र में दिखाया गया है। 
सस्पेंशन इंसुलेटर

सस्पेंशन इंसुलेटर का कंस्ट्रक्शन कैसे होता है ?

चूँकि यह इंसुलेटर उच्च वोल्टेज पर कार्य करता है इसलिए इसके निर्माण ऐसे पदार्थ का चयन किया जाता है जिसकी विधुत प्रतिरोधक क्षमता बहुत ज्यादा हो। इसके लिए सबसे बढ़िया पोर्सलिन होता है। पोर्सलिन  से बने हुए डिस्क के आकर वाले बहुत सारे प्रतिरोधक को आपस में श्रेणी क्रम में धातु से बने हुए बोल्ट के मदद से जोड दिया जाता है। इंसुलेटर के निचले भाग पर विधुत वाहक चालक को जोड़ा जाता है जबकि उपरी भाग को क्रॉस आर्म जोड दिया जाता है। जैसे की निचे के चित्र में दिखाया गया है :
suspension insulator

String efficiency क्या होती है ?

चूँकि सस्पेंशन इंसुलेटर को  बहुत सारे डिस्क आकार वाले प्रतिरोधक को आपस में श्रेणी क्रम में जोड़कर बनाया जाता है और इसके निचले सिरे पर धारावाही चालक को जोड़ा जाता है। इसलिए निचले सिरे पर स्थित डिस्क हाई वोल्टेज पर तथा सबसे उपरे सिरे पर स्थित डिस्क लो वोल्टेज पर होता है।  हाई वोल्टेज पर स्थित होने की वजह से निचले स्तर पर स्थित डिस्क पर वोल्टेज का वैधुत दबाव बहुत ज्यादा होता है जिससे इसके पंचर होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जैसे जैसे ऊपर की तरफ बढ़ते है वैसे वैसे वैधुत दबाव कम होते जाता है।  डिस्क पर इस प्रकार असमान रूप से वोल्टेज वितरण का वितरण अवांछनीय है | इसे ही String efficiency के रूप में व्यक्त किया जाता है। स्ट्रिंग एफिशिएंसी को निम्न तरीके से परिभाषित किया जाता है :
सभी डिस्क के अक्रॉस वोल्टेज तथा डिस्क संख्या तथा प्रत्येक डिस्क वोल्टेज के गुणनफल के अनुपात को String efficiency कहा जाता है। 

इसे निम्न तरीके से व्यक्त किया जाता है। 

String efficiency = (वोल्टेज  अक्रॉस  सभी डिस्क) / (डिस्क संख्या  X प्रत्येक डिस्क का वोल्टेज)

सस्पेंशन इंसुलेटर कितने प्रकार का होता है ?

सस्पेंशन इंसुलेटर दो प्रकार का होता है :-
  • कैप एंड पिन टाइप 
  • इंटरलिंक टाइप 

सस्पेंशन इंसुलेटर के लाभ तथा हानि क्या है ?

सस्पेंशन इंसुलेटर के निम्न लाभ तथा हानि है :-

लाभ 

  • यह सस्ता होता है। 
  • यह आसनी से किसी भी दिशा में घूम सकता है। 
  • किसी एक डिस्क के ख़राब हो जाने की स्थिति में इसे आसानी से बदला जा सकता है। 
  • इसमें विधुत वाहक चालक को निचे लगाया जाता है जिससे यह तडित आघात से आंशिक रूप से सुरक्षित रहता है। 

हानि 

  • पिन टाइप इंसुलेटर से महंगा होता है। 
  • इससे विधुत टावर की उच्चाई बढ़ जाती है। 

सस्पेंशन इंसुलेटर का क्या उपयोग है ?

सस्पेंशन इंसुलेटर का उपयोग निम्न स्थान पर किया जाता है :-
  • ट्रांसमिशन लाइन में 
  • विधुत जनरेटर 
  • विधुत ट्रांसफार्मर 
  • रेलवे लाइन 

यह भी पढ़े 

Anderson Bridge In Hindi : परिभाषा ,फार्मूला ,लाभ तथा हानि - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 एंडरसन ब्रिज क्या है?

यह एक ए०सी ब्रिज है जिसका उपयोग किसी इंडक्टर के स्व प्रेकत्व (Self inductance) मापने के लिए किया जाता है। इसके मदद से किसी भी इंडक्टर का प्रेक्त्व शुध्दता से मापा जा सकता है। यह मैक्सवेल के Inductance CAPACITANCE ब्रिज का मोडिफाई किया हुआ  रूप है इसमें परिवर्तनशील CAPACITANCE के स्थान पर नियत CAPACITANCE वाले कैपासिटर का उपयोग किया जाता है। 

एंडरसन ब्रिज का निर्माण कैसे किया जाता है?

एंडरसन ब्रिज में चार भुजाए होती है जिसे निचे के चित्र में दिखाया गया है। ब्रिज के भुजा AB में अज्ञात इंडक्टर (L1) को एक प्रतिरोध(R1) के साथ श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है। इस भुजा में प्रतिरोध (r1) इंडक्टर का आंतरिक प्रतिरोध है। अन्य सभी ज्ञात प्रतिरोध भुजा AD  में प्रतिरोध (R2)BCमें प्रतिरोध (R3)  तथा CD में प्रतिरोध (R4) जुड़े  हुए है। 
anderson bridge in hindi9
विकर्ण B तथा D के बीच में एक अन्य जंक्शन E है। जंक्शन E तथा D के बीच एक प्रतिरोध (r) जुडा हुआ है। E तथा C के बीच नियत वैल्यू का कैपासिटर C जुडा हुआ है। E तथा B के बीच में एक डिटेक्टर D जुड़ा हुआ है जो B तथा E बीच प्रवाहित होने वाली विधुत धारा को डिटेक्ट करेगा 

एंडरसन ब्रिज का कार्य सिध्दांत 

माना की 
ज्ञात कैपासिटर = C 
प्रतिरोध r का  वोल्टेज = (Vr)
कैपासिटर का वोल्टेज  =(Vc)
ज्ञात प्रतिरोध = (R2, R3, R4)
अज्ञात इंडक्टर का INDUCTANCE =L1 
अज्ञात INDUCTOR का आंतरिक प्रतिरोध  = r1
जब ब्रिज संतुलन की अवस्था में हो तब किसी भी प्रकार के विधुत धारा का प्रवाह डिटेक्टर D से नहीं होगा। अर्थात 
एंडरसन सेतु
समीकरण (3) से 
एंडरसन सेतु
समीकरण (4) से 

एंडरसन ब्रिज
समीकरण (5) से 
एंडरसन ब्रिज

समीकरण (6) तथा समीकरण (7) को आपस में बराबर करने पर 
एंडरसन सूत्र

दोनों तरफ से रियल तथा इमेजिनरी पार्ट को आपस में तुलना करने पर 
एंडरसन
अतः ज्ञात प्रतिरोध के रूप में इंडक्टर के Self Inductance को निम्न तरीके से ज्ञात किया जा सकता है 
एंडरसन ब्रिज

एंडरसन ब्रिज के लाभ 

  • एंडरसन ब्रिज में नियत कैपासिटर उपयोग करने से inductance ज्ञात करना आसन हो जाता है। 
  • मैक्सवेल INDUCTANCE CAPACITANCE ब्रिज के तुलना में एंडरसन ब्रिज में संतुलन स्थापित करना आसान होता है। 
  • INDUCTANCE के तुलना में CAPACITANCE के रूप में शुद्ध मान ज्ञात होता है। 

नेटवर्क सिध्दांत (Network Theory): लूप ,नोड तथा नेटवर्क की शाखाए - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

 नेटवर्क सिध्दांत क्या है?

विधुत परिपथ का एनालिसिस करने के लिए विभिन्न प्रकार के सिध्दांत का उपयोग करना पड़ता है। नेटवर्क एनालिसिस करने से किसी विशेष कॉम्पोनेन्ट मे प्रवाहित होने वाली विधुत धारा ,वोल्टेज आदि की जानकारी प्राप्त होती है।जब किसी विधुत परिपथ को ज्यामितीय रूप में बनाकर एनालिसिस करना आसान होता है।  इस एनालिसिस के दौरान विभिन्न प्रकार के टर्म का उपयोग किया जाता है जैसे लूप ,नोड ,ब्रांच। इन शब्दों के उपयोग से परिपथ का एनालिसिस करना आसान हो जाता है। इस लेख में हम इन सभी शब्दों को उदहारण के साथ जानने का प्रयास करेंगे। 

विधुत परिपथ में ब्रांच क्या होता है?

किसी विधुत परिपथ में मौजूद कोई भी दो टर्मिनल वाला कॉम्पोनेन्ट ब्रांच कहलाता है जैसे विधुत परिपथ में जुड़ा हुआ वोल्टेज श्रोत ,विधुत धारा श्रोत ,प्रतिरोध ,कुंडली आदि ये सभी ब्रांच (Branch) कहलाते है। इसे साधारण भाषा में इस प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है :
कोई भी दो टर्मिनल वाला विधुत एलिमेंट ब्रांच कहलाता है। 

mesh
जैसे ऊपर दिए गए परिपथ में लगे हुए सभी प्रतिरोध ,कुंडली तथा वोल्टेज श्रोत ब्रांच है। जब बहुत बहुत सारे विधुत एलिमेंट एक दुसरे से जुड़े होते है तब इसे  विधुत नेटवर्क कहा जाता है। जब बहुत सारे विधुत नेटवर्क आपस में मिलकर एक बंद पास (Closed Path)  बनाते है तब इसे विधुत परिपथ कहा जाता है। 

विधुत परिपथ में नोड क्या होता है?

किसी विधुत परिपथ में जिस बिंदु पर दो या दो से अधिक ब्रांच मिलती है उसे नोड कहा जाता है। निचे दिए परिपथ में नोड को  बिंदु (डॉट) द्वारा दिखाया  गया है। 
node in circuit
नोड को सामान्यतः बिंदु द्वारा दिखाया जाता है। जब दो या दो से अधिक बिंदु एक अकेले वायर द्वारा शोर्ट सर्किट हो जाते है तब उन्हें एक नोड माना जाता है। जैसे की ऊपर की चित्र में चार बिन्दू को एक अकेले वायर द्वारा जोड़ा गया है इसलिए ये चारो मिलकर एक नोड  बनाते है। जिसे नोड (a) नाम दिया गया है। उसी तरह निचे तीन बिंदु आपस में जुड़कर एक नोड का निर्माण करते है जिसे नोड (b) नाम दिया गया है। इस चित्र में कुल तीन (a,b,c)नोड है। 

विधुत परिपथ में लूप क्या होता है ?

किसी विधुत परिपथ में एक नोड से प्रारंभ कर दुसरे सभी नोड से होते हुए जिसमे कोई भी नोड दो बार सम्मिलित न हो ,को आपस में जोड़ते हुए पुनः प्रारंभिक नोड पर पहुचने से जो बंद पथ बनता है उसे लूप कहा जाता है। लूप निर्माण में कोई भी नोड एक बार से ज्यादा सम्मिलित नहीं किया जाता है। 
लूप
जैसे ऊपर दिए गए परिपथ में बैटरी के धनात्मक सिरे से  प्रारंभ कर नोडा (a) नोड (c) तथा नोड (b) से होते हुए धनात्मक सिरे तक पहुचने से जो बंद परिपथ मिलता है उसे लूप कहा जाता है। लूप को साधारण भाषा में ऐसे परिभाषित किया जा सकता है :

किसी विधुत परिपथ में बंद पथ को लूप कहा जाता है। 

यह भी पढ़े